छत्तीसगढ़ / बालोद
धान के अवैध खरीदी बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्रवाई जारी
एसडीएम द्वारा की गई अनियमितता पाए जाने पर गोविंद राईस मिल बालोद को सील करने की कार्रवाई
बालोद, 02 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत बालोद जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित करने राजस्व, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मंडी के जांच दल के द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत गुरूर 01 जनवरी को एसडीएम बालोद नूतन कंवर के द्वारा गोविंद राईस मिल द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए कस्टम मीलिंग हेतु आॅनलाईन पंजीयन नही कराए जाने पर गोविंद राईस मिल को सील करने की कार्रवाई की गई है। तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने बताया कि गोविंद राईस मिल बालोद के द्वारा गत वर्ष भारतीय खाद्य निगम एवं पीडीएस गोदाम में 85 प्रतिशत चावल जमा करने के बावजूद वर्ष 2025-26 में कस्टम मीलिंग हेतु आॅनलाईन पंजीयन नही कराया गया है। जो कि छत्तीसगढ़ कस्टम मीलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की कंडिका 4(1) का उल्लंघन एवं आदेश कंडिका 09 के तहत दंडनीय है। जिसके फलस्वरूप एसडीएम नूतन कंवर के द्वारा गोविंद राईस मिल बालोद को सील करने की कार्रवाई की गई है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान तहसीलदार आशुतोष शर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी संतोष कुमार सहित राजस्व निरीक्षक एवं कृषि उपज मंडी के निरीक्षक उपस्थित थे।
कलेक्टर ने की धान खरीदी के कार्य की तहसीलवार समीक्षा
एसडीएम, तहसीलदार, आरएईओ, आरआई, पटवारी एवं समिति प्रबंधक बैठक में हुए शामिल
बालोद, 02 जनवरी 2026/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में तहसीलवार समीक्षा बैठक आयोजित कर धान खरीदी के कार्य की विस्तृत समीक्षा की। जिससे कि 31 जनवरी तक चलने वाली समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शेष 20 दिनों में जिले में सफलतापूर्वक संपन्न होने के साथ-साथ शत प्रतिशत किसानों के धान की खरीदी सुनिश्चित हो सके। समीक्षा बैठक में संबंधित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी एवं समिति प्रबंधकगण उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत रकबा समर्पण के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी तहसीलों में रकबा समर्पण के अंतर्गत सबसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले धान उपार्जन केन्द्रों के समिति प्रबंधकों के अलावा निगरानी दल में शामिल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने रकबा समर्पण के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई भी दी। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं आरपी राठिया, कृषि विभाग के उप संचालक आशीष चंद्राकर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आज धान खरीदी के कार्य के संबंध में बारी-बारी से तहसीलवार प्रत्येक धान उर्पाजन केन्द्रों में अब तक धान की कुल खरीदी, धान खरीदी हेतु कुल लक्ष्य, पंजीकृत किसानों की संख्या, औसत पैदावार, रकबा समर्पण आदि की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी हेतु अब केवल 20 दिन ही शेष रह गए है। इस 20 दिवसों में हम सभी को जिले के शत प्रतिशत कृषकों का धान खरीदी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उन्होेंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के बेहतर कार्य संपादन के फलस्वरूप धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सफलता भी व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित रकबा के आधार पर पात्रतानुसार 01 टोकन के बाद किसानों के दूसरा टोकन काटे जाने पर किसान के पास उपलब्ध धान का सत्यापन के उपरांत ही संबंधित किसान का धान खरीदी करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने किसान के द्वारा दूसरा टोकन के पश्चात तीसरा टोकन कटाए जाने पर संबंधित किसान के पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन के उपरांत ही धान की खरीदी करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रवार रकबा समर्पण कार्य के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि रकबा समर्पण हेतु बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी के संबंध में प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली बैठक में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने धान खरीदी कार्य के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के कार्य की सराहना भी की।
मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की
राष्ट्रीय आयोजन के गरिमा के अनुरूप सफल एवं बेहतर आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बालोद, 02 जनवरी 2026/मुख्य सचिव विकासशील ने जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के सफल आयोजन के संबंध में आज संबंधित विभाग के सचिवों, संचालकों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा बालोद जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर आयोजन से जुड़े प्रत्येक बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों एवं बालोद जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को पहली बार आयोजित हो रहे इस नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि बालोद जिले के ग्राम दुधली में प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन राष्ट्रीय आयोजन के गरिमा के अनुरूप बेहतर एवं उत्कृष्ट होना चाहिए। उन्होंने इस प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के भव्य एवं गरिमामय आयोजन हेतु सभी तैयारियां शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से इस वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।
मुख्य सचिव विकासशील ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभाग के सचिवों एवं कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से संपूर्ण व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में बारी-बारी से जानकारी ली। इसके अंतर्गत उन्होंने आयोजन स्थल में अधोसंरचना से जुड़े सभी चीजों के अलावा आयोजन में शामिल होने वाले विद्यार्थियों एवं अन्य आगंतुकों के लिए आवास, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सीय सुविधा, 24 घण्टा निर्बाध विद्युत व्यवस्था, संचार सुविधा, मीडिया सेंटर आदि सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने मंच निर्माण, वीआईपी एवं आगंतुकों के लिए आवागमन की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आयोजन, पेयजल एवं निस्तारी हेतु पानी की समुचित व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल में समुचित मात्रा में शौचालय, स्नानागार की व्यवस्था, मोबाईल एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी, अग्निशमन एवं एटीएम की उपलब्धता आदि के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के सचिवों एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को इन सभी चीजों की उपब्धता निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने पूरे आयोजन के दौरान 24 घण्टा विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसके लिए उन्होंने समुचित मात्रा में जनरेटर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। इसके अलावा आयोजन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों एवं आगंतुकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अस्थाई अस्पताल स्थापित कर चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की तैनातगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने अस्थाई अस्पताल में समुचित मात्रा में दवाइयां आदि की उपलब्धता सुनिश्चित भी कराने को कहा।
मुख्य सचिव ने जंबूरी में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए वाहन आदि की समुचित व्यवस्था के अलावा जंबूरी में प्रदान की जाने वाली भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाना बनाने वाले तथा भोजन को वितरण करने वालों को हायजेनिक तरीका अपनाना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक से जानकारी लेते हुए कार्यक्रम स्थल एवं आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने बताया कि जंबूरी का शुभारंभ 10 जनवरी को राज्यपाल रमेन डेका के द्वारा किया जाएगा तथा जंबूरी के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा 05 दिवसीय जंबूरी के दौरान अलग-अलग दिवसों में केन्द्रीय मंत्रियों के अलावा राज्य शासन के मंत्रियों एवं अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 09 जनवरी को इस नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी का अंतिम रिहर्सल किया जाएगा। इसके साथ ही इस नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी में पूरे देश के कुल 12 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे जिसमें से छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभागियों की संख्या कुल 04 हजार है। उल्लेखनीय है कि इस 05 दिवसीय आयोजन में विदेशी प्रतिभागी भी शामिल होंगे।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के सफल, बेहतर एवं गरिमामय आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाने की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने पूरे आयोजन के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।
घोठिया के पास बाइक भिड़ंत: दो की मौके पर मौत, दो घायल; तेज रफ्तार बनी कारण
बालोद : कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने नईदुनिया के वर्ष 2026 कैलेंडर का किया विमोचन, दी बधाई
बालोद, 02 जनवरी 2026
बालोद : एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन व विवरण संशोधन की अंतिम तिथि अब 07 जनवरी
'व्हीबी-जी राम जी' अधिनियम : ग्रामीण रोजगार गारंटी को मजबूत करने वाला नया कदम
बालोद। जिले में 'विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण' (व्हीबी-जी राम जी) अधिनियम के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने हेतु विशेष ग्राम सभाओं का सफल आयोजन किया गया। जनपद पंचायत डौंडी द्वारा आदिवासी बहुल ग्रामों में 24 दिसंबर और शेष क्षेत्रों में 26 दिसंबर को आयोजित इन सभाओं ने ग्रामीणों को नई योजना की विशेषताओं से परिचित कराया। यह अधिनियम विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जो ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भरता प्रदान करेगा।
बीएसपी टाउनशिप में चोरों का धावा: घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवर ले उड़े
जिला पंचायत बालोद में 26 दिसंबर को किया जाएगा वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन
दल्ली राजहरा में आरएसएस शताब्दी वर्ष पर धूमधाम से हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन
बालोद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उत्साह के बीच छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा में 21 दिसंबर को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिंदुत्व की जागृति और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का माध्यम बना, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में रामनामी समाज के प्रमुखों की मौजूदगी ने इसे विशेष महत्व प्रदान किया, जबकि विशेष अतिथियों में श्रीकृष्ण शुभम महाराज (कथावाचक), डॉ. वर्णिका शर्मा (राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच) और जितेन्द्र शर्मा (विभाग प्रचारक) की गरिमापूर्ण भागीदारी रही। आयोजन ने समाज में एकता और जागरूकता का संदेश प्रसारित किया, जो आरएसएस के 100 वर्षों के सफर को स्मरण कराने वाला था।
जिला भाजपा महिला मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, संगठन होगा मजबूत
दल्ली राजहरा लोक अदालत में 1058 मामलों का सुलझा विवाद, 26 लाख की वसूली
दल्ली राजहरा लोक अदालत में 1058 मामलों का सुलझा विवाद, 26 लाख की वसूली
टेक्नो फेस्ट 2.0 : बालोद में वैज्ञानिक नवाचार को मिलेगा नया आयाम
टेक्नो फेस्ट 2.0 : बालोद में वैज्ञानिक नवाचार को मिलेगा नया आयाम
अवैध ईंट भट्ठे में टूट पड़ी पानी टंकी, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, मासूम घायल; खनिज विभाग जिम्मेदार
बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 का आयोजन 16 एवं 17 दिसंबर को
बालोद, 11 दिसम्बर 2025
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मागदर्शन में जिला प्रशासन बालोद और शिक्षा विभाग के तत्वाधान में बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 का आयोजन 16 एवं 17 दिसंबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ठ अँग्रेजी माध्यम विद्यालय आमा पारा बालोद में किया जाएगा। बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना है। जिससे जिले में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सृजनात्मकता को नया आयाम मिलेगा। उल्लेखीनय है कि बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 के लिए जिले से कुल 1589 आइडियाज प्राप्त हुए है। जिसके अंतर्गत छात्रों के विचारों को तीन समूहों में वगीकृत किया गया। जिसमेें कक्षा 6वीं से 8वीं के 853, कक्षा 9वीं एवं 10वीं के 353 तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के 383 आइडियाज प्राप्त हुए। तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा सूक्ष्म परीक्षण उपरांत कक्षा 6वीं से 8वीं से 75 मॉडल, 9वीं एवं 10वीं से 100 मॉडल तथा 11वीं एवं 12वीं से 75 मॉडल टेक्नोफेस्ट 2.0 में प्रदर्शन हेतु चयनित किए गए हैं। इस टेक्नोफेस्ट में यूनिसेफ, सीएसआईटी, सीएसवीटीयू, आईआईटी, पीआईजैम फाउंडेशन, तथा आरंभ एजुटेक टेक्निकल पार्टनर के रूप में जुड़े हैं, जो विद्यार्थियों के नवाचारों के चयन, मार्गदर्शन एवं तकनीकी परामर्श में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने आशा व्यक्त की है कि यह टेक्नोफेस्ट विद्यार्थियों में विज्ञान, अनुसंधान एवं तकनीकी सोच विकसित कर उन्हें भविष्य के नवाचारों के लिए प्रेरित करेगा।
राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान: मुख्यमंत्री श्री साय
जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक संपन्न
निष्क्रिय खातों को सक्रिय कर योजना बंद होने की स्थिति में संबंधित खातों को बंद करने के दिए निर्देश
बालोद । जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को अपने-अपने विभाग के अंतर्गत लंबे समय तक लेनदेन के अभाव में निष्क्रिय हो चुके खातों को पुनः सक्रिय करने तथा योजना के बंद होने की स्थिति में संबंधित योजना के खातों को बंद कराने के निर्देश भी दिए। श्रीमती मिश्रा ने संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों को ऐसे सभी खातों में जमा राशि को निकालकर शासन के खाते में जमा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक दिग्विजय राउत, जिला अग्रणी बैक प्रबंधक सौरभ जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित थे।
बैठक में पिछले बैठक के कार्यवृत्त के अनुमोदन के अलावा बैंकिंग पैरामीटर सितंबर 2025 की समीक्षा, साख योजना 2025-26 की उपलब्धि पर चर्चा, सभी शासकीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के अलावा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यों की प्रगति के साथ-साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्टैण्डअप इंडिया, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के साथ-साथ अंत्यावसायी, अंत्योदय एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना अंतर्गत प्राप्त एवं स्वीकृत प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।