छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
6 नगरीय निकायों में 41207 मतदाता करेंगे मतदान
महिला मतदाताओं की रहेगी अहम भूमिका, 90 मतदान केंद्र बनाए गए
गरियाबंद । 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में जिले के 6 नगरीय निकायों में कुल 41207 मतदाता अपने माताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। जिला के नगरीय निकायों में कुल महिला मतदाताओं की संख्या 21455 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 19749 एवं अन्य 03 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका आम निर्वाचन के लिए 90 मतदान केन्द्र बनाए गए है। इनमें से नगर पालिका परिषद् गरियाबंद में कुल 15 वार्ड में मतदान केन्द्रों की संख्या 15 तथा पुरुष मतदाता 3490, महिला महिला मतदाता 4369 सहित कुल मतदाता 8309 है।
नगर पंचायत छुरा में कुल 15 वार्ड के 15 मतदान केन्द्रों में पुरुष मतदाता 2529, महिला मतदाता 2748 एवं अन्य मतदाता 03 सहित कुल 5316 मतदाता है। नगर पंचायत फिंगेश्वर में कुल वार्ड 15 के 15 मतदान केन्द्रों में पुरुष मतदाता 3376, महिला मतदाता 3714, कुल मतदाता 7090 है। नगर पंचायत राजिम में कुल 15 वार्ड के 15 मतदान केन्द्रों में पुरुष मतदाता 5387, महिला मतदाता 5820, कुल मतदाता 11207, नगर पंचायत कोपरा में कुल 15 वार्ड के 15 मतदान केन्द्रों में पुरुष मतदाता 2496, महिला मतदाता 2624, कुल मतदाता 5120 एवं नगर पंचायत देवभोग में कुल 15 वार्ड के 15 मतदान केन्द्रों में पुरुष मतदाता 2021, महिला मतदाता 2144, कुल मतदाता 4165 है। इसके लिए 6 आरओ, 6 एआरओ, 8 सेक्टर, मतदान अधिकारी -432, गणना अधिकारी - 246 इस प्रकार 704 अधिकारी - कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मतदान केन्द्र पर मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेज होंगे मान्य
गरियाबंद । नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदान केंद्र पर मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया जिसमें क्रमशः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किये मतदाता पहचान पत्र, बैंक/डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, आयकर पहचान-पत्र (पेन कार्ड), आधार कार्ड, राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय अथवा अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र, केन्द्रीय अथवा छ.ग. राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय-पत्र, फोटोयुक्त निःशक्तता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध राशन कार्ड, फोटोयुक्त महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान-पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी- ईआर द्वारा ऑनलाइन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मान्य किया गया है।
मतदाता उपरोक्त में से कोई भी एक फोटोयुक्त पहचान- पत्र मतदान केंद्र पर लेकर जायेगा और पीठासीन अधिकारी द्वारा पहचान स्थापित की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसी ईआर द्वारा ऑनलाइन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मान्य किया गया है। यह पर्ची आयोग की वेबसाईट पर दिये गये लिंक से मतदाता के द्वारा डाउनलोड की जा है, इसके लिए सकती सीजी एसईसी. जी ओ वी, इन वेबसाईट में जाकर वोटर सर्च एंड प्रिंट- अर्बन एवं से वोटर सर्च एंड प्रिंट- रूरल नामवार सर्च करके अपना मतदान केंद्र का विवरण देख व प्रिंट कर सकते हैं।
बन्दर के हमले 55 वर्षीय व्यक्ति घायल
भिलाई । एक 55 वर्षीय व्यक्ति बन्दर के हमले में घायल हो गए. वे टहलने के लिए बाहर आए तो पेड़ से कूदकर एक बन्दर उनके कंधे पर आ बैठा। उन्होंने हड़बड़ाकर उसे झटका तो जाते जाते बन्दर उसे घायल कर गया। वह नीचे गिर पड़े। जब उन्हें हाइटेक लाया गया तो उनकी हालत बहुत खराब थी। उनका बीपी 70/30 चल रहा था। डॉ अपूर्व वर्मा ने बताया कि मूलत: महाराष्ट्र निवासी यह व्यक्ति अपने बेटी-दामाद के यहां बालोद आया हुआ था। वो हाल ही में नाना बने हैं। शाम को वह घर से बाहर निकले कि तभी एक बन्दर पेड़ से कूदकर उनके कंधे पर आ गया। उन्होंने हड़बड़ाकर बन्दर को हटाने की कोशिश की तो बन्दर ने उन्हें घायल कर दिया।
वो जमीन पर गिर गए। पास खड़ी महिलाओं की चीख पुकार सुनकर घर वाले बाहर आए और उन्हें तुरन्त पास के दवाखाने ले गए। वहां मरहम पट्टी कर उन्हें एंटी रेबीज का इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद उसे लेकर घरवाले भिलाई के लिए रवाना हुए। पर गुण्डरदेही पहुंचते तक खून से उनकी कमीज लाल हो गई। गुण्डरदेही के दवाखाने में उसे टांके लगाए गए तथा जल्द से जल्द हायर सेन्टर रिफर कर दिया गया। देर शाम मरीज हाइटेक पहुंचा। तब उनकी नब्ज बहुत धीमी चल रही।
बीपी 70/30 हो गया था। मरीज शॉक की स्थिति में था। प्रारंभिक जांच के बाद मरीज को ओटी में लिया गया। टांके खोलने पर पता चला कि रक्त पहुंचाने वाली दो नसों के साथ ही लार ग्रंथि भी कट गई थी। इसके कारण भीतर ही भीतर रक्त बह रहा था। हमले में गाल का 10-11 सेंटीमीटर हिस्सा कटकर लटक गया था। उसे भी ठीक प्रकार से बंद किया गया। कुछ ही घंटों में मरीज का बीपी ठीक हो गया। आज मरीज हंसने बोलने लगा है। एक दो दिन उसे छुट्टी दे दी जाएगी।
गरियाबंद जिले के 6 नगरीय निकायों में 6 अध्यक्ष पद के लिए कुल 20 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव
6 निकायों के 90 वार्डों के लिए 267 अभ्यर्थी पार्षद पद के उम्मीदवार
गरियाबंद। नगर पालिका निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले में चुनावी प्रक्रिया तेजी से जारी है। नगरीय निकायों का चुनाव 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जिले में एक नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायत है। जिले के कुल 6 नगरीय निकायों के 6 अध्यक्ष पद के लिए 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इनमें नगर पालिका परिषद गरियाबंद में 2, नगर पंचायत राजिम में 6, फिंगेश्वर में 4, छुरा में 2, कोपरा में 4 एवं नगर पंचायत देवभोग में 2 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसी प्रकार प्रत्येक नगरीय निकाय में 15 वार्ड के हिसाब से छह नगरीय निकायों के कुल 90 वार्डों के लिए 267 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इनमें नगर पंचायत कोपरा में सर्वाधिक 54, नगर पंचायत फिंगेश्वर में 53, नगर पालिका परिषद गरियाबंद में 48, राजिम में 43, देवभोग में 38 एवं नगर पंचायत छुरा में 31 उम्मीदवार पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।
ई.व्ही.एम मशीनों की कमीशनिंग कार्य का दिया गया प्रशिक्षण
गरियाबंद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के उपस्थिति में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत कमीशनिंग कार्य के संबंध में मास्टर ट्रेनर द्वारा सेक्टर अधिकारियों को आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपूत, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय, नवीन भगत भी मौजूद थे। इस दौरान प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा सेक्टर ऑफिसर को मतदान प्रक्रिया के लिए कमीशनिंग की आवश्यकता, महत्व एवं ध्यान देने योग्य के साथ ही ईवीएम मशीन को तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अधिकारियों को उनके दायित्व और जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया गया।
प्रशिक्षण में उनके द्वारा बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट के संचालन, करने के साथ ही प्रत्येक मशीनों को एक दूसरे से केबल कनेक्शनों से कनेक्ट करना, एड्रेस टैग लगाना, पिंक पेपर सील करना, पेपर रोल, मतदान पत्र लगाना, लॉक करना, सील करना, मॉक पोल, विभिन्न प्रपत्रों सहित अन्य गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराया गया। कलेक्टर अग्रवाल ने सभी अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए, पहले से ही पूर्व तैयारी रखें। निर्वाचन कार्य की जिम्मेदारी सावधानीपूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य के सुचारू संचालन के लिए ज्यादा से ज्यादा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी होनी चाहिए। प्रशिक्षण में सभी सेक्टर ऑफिसर्स को ईवीएम के तकनीकी पक्षों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से पूरी जानकारी दी गई।
इसकी प्रशासनिक प्रक्रिया, प्रोटोकॉल के बारे में बताया गया। इसके साथ ही मतदान दलों को भी इस संबंध में अद्यतन रखने कहा गया। बैठक में बताया गया कि मॉक पोल आदि की प्रक्रियाओं के बारे में पूरी जानकारी रखें। सेक्टर ऑफिसर्स को पूरी तरह तकनीकी रूप से दक्ष होना चाहिए। ईवीएम बैलेट यूनिट, बैलेट पेपर के तकनीकी को बारीकी से समझाया गया। जिससे मतदान करते समय किसी प्रकार की समस्या न हो। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स बंटी राय, छन्नूलाल तारक और गौतम कुर्रे ने सेक्टर अधिकारियों को पॉवर पाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान समस्त एसडीएम, सीएमओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
भाजपा सांसद रूपकुमारी चौधरी ने नगर के विभिन्न वार्डो में किया जनसंपर्क, विकास के लिए मांगे वोट’’
गरियाबंद। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने गुरुवार को नगर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी रिखीराम यादव और वार्ड पार्षदों के समर्थन में जनता से वोट मांगे। सांसद ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए काम करती है। नगर में भाजपा की सरकार बनी तो ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास की गति तीन गुना तेज होगी। इस दौरान उनके साथ अध्यक्ष प्रत्याशी रिखीराम यादव सहित पार्षद प्रत्याशी साथ थे।
सांसद ने आगे कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी वादे पूरे किए हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं को मिलने लगा है। आवासहीनों के लिए पक्के मकान बनने लगे हैं। भूमिहीन मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपये मिल रहे हैं। भाजपा जो कहती है, वह करके भी दिखाती है।
सांसद ने कहा कि भाजपा ने एक गरीब परिवार से आए और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को नगर की सेवा के लिए चुना है। वह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को हल कर सकते हैं। 24 घंटे जनसेवा में रहने के कारण उन्हें नगर के विकास की जरूरतों की अच्छी समझ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनी तो आवास, बिजली, शुद्ध पेयजल, पक्की सड़कें और सुव्यवस्थित बाजार जैसी सुविधाएं मिलेंगी। नगर को सुंदर, सुव्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा।
सांसद ने वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, 13, 14, 15, 03 और 04 में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, वरिष्ठ पदाधिकारी बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन, मिलेश्वरी साहू, सुमीत पारख, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, प्रशांत मानिकपुरी, तरूण ठाकुर, सुरेन्द्र सोनटेके, आसिफ मेमन, बिंदु सिन्हा, वंश गोपाल सिन्हा, पुष्पा साहू, सूरज सिन्हा, खुबसुरती नेताम, विष्णु मरकाम सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ईव्हीएम व वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग कार्य का दिया गया प्रशिक्षण
गरियाबंद । कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के उपस्थिति में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत कमीशनिंग कार्य के संबंध में मास्टर ट्रेनर द्वारा सेक्टर अधिकारियों को आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपूत, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय, नवीन भगत भी मौजूद थे।
इस दौरान प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा सेक्टर ऑफिसर को मतदान प्रक्रिया के लिए कमीशनिंग की आवश्यकता, महत्व एवं ध्यान देने योग्य के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अधिकारियों को उनके दायित्व और जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में उनके द्वारा बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपेट के संचालन, करने के साथ ही प्रत्येक मशीनों को एक दूसरे से केबल कनेक्शनों से कनेक्ट करना, एड्रेस टैग लगाना, पिंक पेपर सील करना, पेपर रोल, मतदान पत्र लगाना, लॉक करना, सील करना, मॉक पोल, विभिन्न प्रपत्रों सहित अन्य गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराया गया।
कलेक्टर अग्रवाल ने सभी अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए, पहले से ही पूर्व तैयारी रखें। निर्वाचन कार्य की जिम्मेदारी सावधानीपूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य के सुचारू संचालन के लिए ज्यादा से ज्यादा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी होनी चाहिए। प्रशिक्षण में सभी सेक्टर ऑफिसर्स को ईवीएम और वीवीपैट के तकनीकी पक्षों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से पूरी जानकारी दी गई। इसकी प्रशासनिक प्रक्रिया, प्रोटोकॉल के बारे में बताया गया। इसके साथ ही मतदान दलों को भी इस संबंध में अद्यतन रखने कहा गया। बैठक में बताया गया कि मॉक पोल आदि की प्रक्रियाओं के बारे में पूरी जानकारी रखें। सेक्टर ऑफिसर्स को पूरी तरह तकनीकी रूप से दक्ष होना चाहिए।
ईवीएम एवं वीवीपैट, बैलेट यूनिट, बैलेट पेपर के तकनीकी को बारीकी से समझाया गया। जिससे मतदान करते समय किसी प्रकार की समस्या न हो। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स बंटी राय, छन्नूलाल तारक और गौतम कुर्रे ने सेक्टर अधिकारियों को पॉवर पाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान समस्त एसडीएम, सीएमओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
सड़क हादसे में सरपंच प्रत्याशी की मौत...
गरियाबंद । जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में सरपंच प्रत्याशी महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक प्रत्याशी को रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। मृतक महिला कोड़की पारा पंचायत में सरपंच पद की प्रत्याशी थी।
जानकारी के अनुसार, साहस खोल निवासी कुसुमा चंद्राकर अपने पति देवानंद चंद्राकर के साथ बाइक में सवार होकर ओडिशा की दिशा में जा रही थी। इस दौरान मोड़ पर एक ट्रक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से अचनाक आते देख बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सड़क पर गिरने के बाद ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी कुसुमा को कुचलते हुए गुजर गई। हादसे में कुसुमा की मौके पर ही मौत हो गई।
कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण
गरियाबंद । कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान स्कूल में साफ-सफाई सही नहीं पाये जाने तथा वहां की अव्यवस्थाओं को देखकर प्राचार्य श्री दीपक बौद्ध को जमकर फटकार लगाई। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल परिसर को व्यवस्थित एवं साफ-सफाई कराएं। इसके अलावा उन्होंने रसोई कक्ष एवं सामग्री कक्ष का अवलोकन किया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए बनाएं जा रहे मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली। कलेक्टर ने रसोई कक्ष को साफ-सफाई करने, सामग्रियों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। साथ ही बच्चों को दिये जाने वाले मध्यान्ह भोजन निर्धारित डाइट के अनुसार गुणवत्तापूर्ण देने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान रसोई कक्ष में गंदगी पाये जाने एवं राशन सामग्री को अव्यवस्थित रूप से रखने पर बीईओ को दंतेश्वरी महिला स्वसहायता समूह को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को बारीकी से समझें : कलेक्टर
निर्वाचन कार्य के प्रशिक्षण को गंभीरता से ले, समझ न आए तो प्रश्न पूछकर ले जानकारी
गरियाबंद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदान कार्य को निर्बाध रूप से संपादित करने के लिए पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कड़ी में आज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को वीर सुरेन्द्र साय शासकीय महाविद्यालय में लगे अधिकारियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कलेक्टर ने विभिन्न प्रशिक्षण कक्षों में पहुंचकर कहा कि मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को बारीकी से समझें, ताकि मतदान के दिन यदि कोई समस्या आए तो तत्काल उसका निराकरण आपके द्वारा ही किया जा सके।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि यदि पहली बार मतदान करवाने की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे अधिकारी प्रशिक्षण में दी जा रही सभी नियमों का बेहतर तरीके से जानकारी रखे, ताकि किसी भी प्रकार की गलती होने की संभावना न होने पाए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने सभी पीठासीन और मतदान अधिकारियों को कहा कि निर्वाचन कार्य मे मतदान करवाने के साथ-साथ अपने मताधिकार का उपयोग भी करना जरूरी है, इसलिए सभी का अलग - अलग विकासखंड में ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत निर्वाचन काफी संवेदनशील होता है।
पंचायत निर्वाचन में एक ही दिन मतदान के उपरांत मतगणना का कार्य कराया जाता है। पीठासीन अधिकारी को उपलब्ध कराई गई पुस्तिका को अक्षरशः ध्यान से पढ़े। निर्वाचन कार्य में पीठासीन अधिकारी की भमिका महत्वपूर्ण होती है। पंचायत निर्वाचन मत पेटी के माध्यम से होगा। मतदान अधिकारी सामग्री लेते समय सामग्रियों का भलिभांति अवलोकन कर ले। ताकि कोई भी सामग्री छूट न जाये। निर्वाचन कार्य को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से कराये। जिन लोगो की ड्यूटी लगाई गई है वे निर्वाचन कार्य के लिए समय पूर्व पहुंचे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम, एडीएम प्रकाश राजपूत, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सखी वन स्टाफ सेंटर, पात्र-अपात्र सूची जारी
गरियाबंद । सखी वन स्टॉप सेंटर गरियाबंद में दैनिक कार्यों के संचालन हेतु पैरा लीगल कार्मिक, वकील 01 पद, पैरा मेडिकल कार्मिक 01 पद एवं सुरक्षा गार्ड, नाईट गार्ड 03 पद सेवा प्रदाता का चयन किया जाना है। उक्त प्राप्त आवेदनों का पात्र - अपात्र सूची चयन समिति के द्वारा तैयार की गई है। पात्र - अपात्र सूची की विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला गरियाबंद के सूचना पटल पर एवं गरियाबंद जिले के वेबसाईट पर देखी जा सकती है।
ऐसे अभ्यर्थी जिनको कोई आपत्ति हो वे इस संबंध में दावा-आपत्ति 10 फरवरी तक शाम 05 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद के कक्ष क्रमांक- 80 में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि पश्चात् प्रस्तुत दावा आपत्तियों पर चयन समिति के द्वारा विचार नहीं किया जायेगा।
बीजेपी के राधेश्याम ने झोंकी पूरी ताकत, लोगों का भारी समर्थन बन रहा ताकतवर हथियार !
घर–घर जाकर कर रहे जनसंपर्क ।
गरियाबंद। गरियाबंद में निकाय चुनाव का माहौल चरम पर है। बीजेपी और कांग्रेस अपने–अपने प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगने जनता के बीच जा रहे हैं। गरियाबंद नगर पालिका में कुल 15 वार्ड है। जिसमें सांई नगर वार्ड नंबर एक में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को सामने आएगा। बीजेपी ने पहली बार इस वार्ड से पार्षद पद के लिए स्थानीय को मौका दिया है। राधेश्याम सोनवानी को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर वार्ड के पार्षद संदीप सरकार पर दांव लगाया है, इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विकास यादव चुनावी मैदान में है। लेकिन इस बार स्थानीय प्रत्याशी को लोगों का समर्थन ज्यादा मिल रहा है, हालांकि पालिका के वार्ड एक में मुकाबला घमासान है।
गौरतलब हो कि सांई नगर वार्ड नंबर एक में पार्षद पद के लिए स्थानीय को मौका दिए जाने से समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। बीजेपी ने वार्ड नंबर एक के स्थानीय निवासी राधेश्याम सोनवानी को पार्षद पद का प्रत्याशी बनाकर लोगों का समर्थन जुटाने में सफल होते नजर आ रही है। राधेश्याम सोनवानी 20 वर्षों से लगातार यहां के बूथ अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा उनके व्यक्तित्व को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जेल संदर्शक बनाया। वर्तमान में राधेश्याम सोनवानी बीजेपी जिला संगठन में प्रचार–प्रसार मंत्री एवं जिला मंडल प्रतिनिधि का दायित्व निभा रहे हैं। इसके साथ ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों में इनकी सक्रिय भूमिका है। गरियाबंद सांई सेवा समिति के कोषाध्यक्ष एवं आंचलिक पत्रकार संघ अध्यक्ष भी है। वहीं राधेश्याम सोनवानी भारतीय जीवन बीमा में बीमा अभिकर्ता है। राधेश्याम सोनवानी पार्टी के हर कार्य को बखूबी निभाते हुए आ रहे हैं, इसी वजह से पार्टी ने उन्हें वार्ड नंबर एक से पार्षद पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। राधेश्याम सोनवानी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से लगातार जनसंपर्क कर वार्डवासियों के बीच जाकर समर्थन मांग रहे हैं, जिन्हें लोगों का भारी समर्थन भी मिल रहा है।
भव्य राजिम कुंभ कल्प मेला की सभी तैयारी तेजी से करें पूर्ण : सुब्रत साहू
अपर मुख्य सचिव ने स्थल निरीक्षण एवं अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश
गरियाबंद । नए मेला स्थल पर राजिम कुंभ कल्प 2025 की तैयारियां तेजी से जारी है। आयोजन के संबंध में तैयारी का जायजा लेने आज अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू राजिम पहुंचे। उन्होंने रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे, प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, कलेक्टर दीपक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, डीएफओ लक्ष्मण सिंह सहित अधिकारियों के साथ नवीन मेला स्थल पहुंचकर सभी तैयारियां का बारीकी से जायजा लिया। श्री साहू ने भव्य राजीव कुंभ कल्प मेले की सभी तैयारियां को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मेलार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिससे श्रद्धालुओं को मेला आने-जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने मेला ग्राउंड में सभी सुविधाओं को विकसित करने बनाए गए ड्राइंग डिजाइन एवं लेआउट का अवलोकन कर सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्री साहू ने नए मेला स्थल सहित पुराने मेला स्थल में पहुंचकर संत समागम, गंगा आरती एवं कुलेश्वर महादेव मंदिर स्थल का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। तत्पश्चात अपर मुख्य सचिव श्री साहू ने राजिम के सर्किट हाउस में धमतरी, रायपुर सहित गरियाबंद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर अभी तक विभागवार किए गए तैयारियों की जानकारी ली। बैठक में राजिम कुंभ कल्प मेला भव्य तरीके से आयोजित करने विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि नया मेला स्थल में मेलार्थियों के लिए सभी सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। वहां पर मुख्य मंच बनाए जा रहे है। साथ ही दुकान, विभागीय स्टॉल एवं मीना बाजार भी लगाए जाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए वृहद स्तर पर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही हे। इसके अलावा हेलीपैड भी बनाया जाएगा। अपर मुख्य सचिव ने रायपुर, धमतरी सहित गरियाबंद जिले के अधिकारियों को मेला के संबंध में समन्वय कर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले के अधिकारियों को मेला के संबंध में दिए गए दायित्वों को तत्परता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में पर्यटन विभाग महाप्रबंधक वेदव्रत सिरमोर, जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर, एसडीएम विशाल महाराणा, डीएसपी निशा सिन्हा, उप संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग प्रतापचंद पारख, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. बर्मन, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता रामेश्वर सिंह, पीएचई के कार्यपालन अभियंता विप्लव घृतलहरे, खाद्य अधिकारी सुधीर गुरू सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
बैठक में अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि गंगा आरती स्थल से नए मेला स्थल तक नदी किनारे कनेक्टिंग रोड़, सजावट, लाईटिंग, शौचालय, हाईमास्ट लाईट, कन्ट्रोल रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल के लिए पाईप लाईन, बस स्टैंड से नवीन मेला स्थल तक श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने के लिए निर्धारित शुल्क पर बस की व्यवस्था, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेट, स्वास्थ्य सुविधाएं, नया मेला स्थल में पर्याप्त संख्या में दाल भात केंद्र, दुकानों का व्यवस्था, फूड जोन, वन विभाग को बांस बल्ली की व्यवस्था, जलाऊ लकड़ी, साधुओं के लिए कुटिया निर्माण के लिए घास की व्यवस्था, पुलिस विभाग को सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम एवं फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्था, साफ सफाई, कचरा निष्पादन, डस्टबिन की व्यवस्था तथा मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का रंग रोगन एवं साफ सफाई के निर्देश दिए गए।
अपर मुख्य सचिव श्री साहू ने अधिकारियों सहित नए मेला स्थल पहुंचकर विभिन्न आयोजनों के लिए निर्धारित स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने नये मेला स्थल में पहुंचकर ले-आउट का अवलोकन करते हुए मंच व्यवस्था, वीआईपी पार्किंग, सामान्य पार्किंग, मीना बाजार, फूड जोन, कन्ट्रोल रूम, आम नागरिकों के लिए आवागमन एवं हेलीपैड स्थल, राजीव लोचन मंदिर, संत संमागम एवं गंगा आरती स्थल से नए मेला स्थल में आने के लिए नदी किनारे बन रहे सड़क के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निकाय चुनाव: "बीजेपी और कांग्रेस के बीच महासंग्राम", प्रचार-प्रसार की होड़ में दोनों पार्टियां जुटीं"
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
शहर में चुनावी शोर हुई तेज ।
गरियाबंद। गरियाबंद में निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों प्रमुख दलों के अध्यक्ष प्रत्याशी अपने पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। गरियाबंद नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने रिखीराम यादव को मैदान में उतारा है, जो कि पार्षद के साथ ही एल्डरमैन रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने गैंदलाल सिन्हा पर भरोसा जताया है, गैंदलाल सिन्हा कलार समाज गरियाबंद परिक्षेत्र के मंडलेश्वर ( अध्यक्ष ) हैं। बीजेपी और कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशियों के चेहरे नगर की जनता के बीच छाए हुए हैं। जिसके चलते मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।
मालूम हो कि मतदान की तारीख जैसे–जैसे नजदीक आ रही है बीजेपी और कांग्रेस पार्टी सहित निर्दलीय प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार–प्रसार और जनसंपर्क अभियान में सुबह से देर रात तक लगे हुए हैं। निकाय चुनाव को लेकर 11 फरवरी को मतदान होना है। इसके साथ ही अब चुनावी शोर भी सुनाई देने लगी है। प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन मांगने जोर आजमाइश में पूरी तरह से लगे हुए हैं। एक तरह से देखा जाए तो गरियाबंद में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
–स्थानीय मुद्दे हावी और वायदे पर जोर–
गरियाबंद नगरीय निकाय चुनाव में इस बार भी स्थानीय मुद्दे हावी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो स्थानीय चुनाव में ऐसे मुद्दे प्रभावशील होते हैं। गरियाबंद पालिका में बहुत से ऐसे पुराने काम हैं, जो अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं। बात करें तालाब सौंदर्यीकरण की तो यह हर बार के चुनाव में प्रमुख मुद्दा रहता है। गरियाबंद में प्राचीन छिंद तालाब, नया तालाब जिसे धरोहर के रूप में माना जाता है, इसके अलावा रावणभाठा स्थित तालाब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। हालांकि तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। बता दें कि हालही में कलेक्टर इसके निरीक्षण करने पहुंचे हुए थे और कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए थे। इसके अलावा गरियाबंद में धूल की समस्या बनी हुई है साथ ही बजबजाती नाली जिसके गंदे पानी की निकासी की समस्या प्रमुख रूप से बनी हुई है। इस समस्या से आज भी नगरवासी लंबे समय जूझ रहे हैं। वहीं गरियाबंद की जनता शांत है और इस बार भी वह गरियाबंद के विकास को लेकर चुनाव में अपना वोट देने जाएंगे। लेकिन जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है, वह तो चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल चुनावी अभियान में जुटी हुई है।
–बॉक्स में–
एक ही मशीन में होगा अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान
–ईवीएम मशीन के सफेद भाग में अध्यक्ष और गुलाबी भाग में पार्षद के होंगे नाम–
–अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के सामने बटन को दबाकर कर सकेंगे मतदान–
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निवार्चन में ईवीएम मशीन के माध्यम से मतदान होगा। मतदातागण एक ही ईवीएम मशीन में अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान कर सकेंगे। ईवीएम मशीन के ऊपरी सफेद भाग में अध्यक्ष और उसके नीचे गुलाबी भाग में पार्षद के नाम अंकित होंगे। मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के सामने बटन को दबाकर मतदान कर सकेंगे। पहले अध्यक्ष पद के लिए सफेद लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने खुले बटन को दबाने के पश्चात बीप की छोटी आवाज आएगी। फिर पार्षद पद के लिए गुलाबी लेबल में अपनी पंसद के अभ्यर्थी के सामने के खुले बटन को दबाने पर मतदान करने पर बीप की लंबी आवाज आएगी। एक मतदान यूनिट में अधिकतम सोलह बटन की व्यवस्था होती है। मतदान के लिए ईवीएम मशीन की डिजाइन इस प्रकार से तैयार की गई है कि मतदाता बहुपद अर्थात् अध्यक्ष तथा पार्षद पद के लिए अपनी इच्छानुसार अपने पसंद के अभ्यर्थी को उसके नाम, फोटो एवं प्रतीक के सामने एक नीला बटन है इस नीले बटन को दबाकर इच्छित अभ्यर्थी के लिए बटन दबाकर अलग-अलग मतदान कर सकता है। मतदान मशीन ई.सी.आई.एल. द्वारा निर्मित एक बैटरी द्वारा संचालित मशीन होती है इसका संचालन सुगम है तथा यह त्रुटिरहित है। प्रत्येक अभ्यर्थी के नाम के समक्ष मतदान यूनिट के बटन को दबाकर मतदाता अपनी पसंद के अभ्यर्थी के पक्ष में मतदान कर सकता है।
ईवीएम मशीनों का किया गया रेंडमाईजेशन
नगरीय निकायवार ईव्हीएम मशीनों का किया गया आबंटन
गरियाबंद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल, सामान्य प्रेक्षक सलमा फारूखी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु ईवीएम मशीनो का रेंडमाईजेशन किया गया। कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से एफएलसी पूर्ण किये गए ईवीएम बैलेट एवं कन्ट्रोल यूनिटों के रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में पूर्ण की गई।
रेंडमाईजेशन के तहत जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद गरियाबंद, नगर पंचायत राजिम, फिंगेश्वर, छुरा, कोपरा एवं देवभोग के लिए निकायवार ईव्हीएम मशीनों का आबंटन किया गया। प्रक्रिया के तहत 339 बैलेट यूनिट एवं 209 कन्ट्रोल यूनिट का रेंडमाईजेशन कर उक्त मशीनों को निकायवार पृथक कर सूची तैयार किया गया। रेंडमाईजेशन में प्रत्येक निकाय हेतु 120 प्रतिशत कन्ट्रोल यूनिट (20 प्रतिशत रिजर्व सहित) तथा 130 प्रतिशत बैलेट यूनिट (30 प्रतिशत रिजर्व सहित) मशीनों का आबंटन किया गया। इस प्रकार जिले के प्रत्येक नगरीय निकायों के लिए 33 कन्ट्रोल यूनिट तथा 35 बैलेट यूनिट मशीन आरक्षित किया गया।
रेण्डमाईजेशन में चयनित निकायवार ईवीएम मशीनों को मतदान केन्द्रवार तथा रिजर्व हेतु आबंटित किया गया। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया की गई है। इसके माध्यम से निर्वाचन के दौरान पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जा रही है। रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम, उप जिला निर्वाचन अधिकार प्रकाश सिंह राजपूत, आरओ, एआरओ सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
कलेक्टर ने समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने पर अधिकारी-कर्मचारियों को थमाया नोटिस
अधिकारी-कर्मचारियों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी : कलेक्टर
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय के विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि, मत्स्य, आरईएस, पीएमजीएसवाय, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास के कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यालय के शाखाओं में जाकर अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति, स्थापना, आडिट फाइलों का भंडारण एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपस्थित शासकीय कर्मियों की जानकारी ली। निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सही समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के उप संचालक चंदन राय, सहायक संचालक महेश पैकरा, रमेश निषाद, मत्स्य विभाग के सहायक संचालक आलोक वशिष्ट, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन अभियंता प्रकाश देवरे, एसडीओ नवीन चन्द्राकर, पीएमजीएसवाय कार्यालय के उप अभियंता इंद्रजीत कंवर, सहायक अभियंता विनय भिरवानी, सहायक ग्रेड-03 श्री तोषण कुमार, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर सुमीत कुमार यादव, एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी चन्द्रहास साहू को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है। इस दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यालय में लोकार्पण शिलान्यास के शिलालेख को निर्धारित कार्य स्थल पर चस्पा नहीं करने तथा शिलालेखों को कार्यालय में अनावश्यक रखने एवं कार्यालय पर मशीनों को व्यवस्थित रही करने पर एसडीएओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। साथ ही इन कार्यालयों में फाईलों के रख-रखाव को व्यवस्थित करने एवं साफ-सफाई होने के उपरांत फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देश पर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
कलेक्टर ने सभी कर्मियों को निर्धारित वेशभूषा, शासकीय पहचान पत्र आईडी कार्ड पहन कर ही कार्यालय आने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को निर्धारित ड्रेस में ही कार्यालय आने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि शासन के मंशा अनुसार सभी शासकीय सेवक निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित होकर शासकीय दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने जिला अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों के कर्मचारियों को भी निर्धारित समय में कार्यालय आने के नियम का पालन करवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सभी शाखाओं में नस्तियों के व्यवस्थित संधारण एवं साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आलमारियों में रजिस्टर एवं दस्तावेजों को क्रमबद्ध तरीके से रख कर फाइलों के नाम युक्त सूची अलमारी में चिपकाने के निर्देश दिए। जिससे आसानी से फाइलों को कार्य अनुसार निकाला जा सके।
अमलीपदर हायर सेकेण्डरी स्कूल के कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित
डीईओ ने नोटिस जारी करने के दिये निर्देश
गरियाबंद। जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत के द्वारा मैनपुर विकासखण्ड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 05 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिसमे संस्था के प्रभारी प्राचार्य आलोक राव वाघे, देवानंद नेताम सहा. ग्रेड- 02, पुष्पा यादव सहा. ग्रेड- 03, तुफान सिंह मण्डावी सहा. ग्रेड- 03 एवं पुरूषोत्तम नेताम भृत्य शामिल है। ड्यूटी से अनुपस्थित पाये जाने पर उक्त कर्मियों का एक दिन का वेतन अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है।
इसी प्रकार निरीक्षण के दौरान शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर में समय पूर्व दोपहर 3.30 बजे को संस्था में ताला बंद पाया गया। संस्था में प्राचार्य सहित अन्य सभी कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। शाला के बाहर खेलते हुए पाये गये बच्चों से जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समय पूर्व शाला बंद होने के संबंध में पूछने पर, बच्चों के द्वारा उक्त दोनो संस्थाओं के प्राचार्य अधिकतर शाला में अनुपस्थित रहने एवं शाला समय से पूर्व चले जाने तथा शाला में अध्ययन अध्यापन पर रुचि नही लिये जाने संबंधी बात बताई गई है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समय पूर्व विद्यालय में ताला बंद पाये जाने एवं छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक स्तर कमजोर पाये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्कूल में पदस्थ सभी कर्मचारियों को दो दिन के भीतर जिला कार्यालय में स्वंय उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान शास.क.उ.मा.वि. अमलीपदर एवं शास.बा.उ.मा.वि. अमलीपदर विकासखण्ड मैनपुर के प्राचार्याे के विरूद्ध संस्था में अनुपस्थित रहना एवं समय पूर्व संस्था में ताला बंद कर चले जाने को अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अनुशासनहीनता मानते हुए अन्य आवश्यक कठोर प्रशासनिक कार्यवाही करने हेतु प्रस्ताव संचालक लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन नया रायपुर को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया है।