छत्तीसगढ़ / जशपुर
शहर के सरकार हमर डाहर...
शहर के सरकार हमर डाहर...
दैनिक पहल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य
अब संवर जाहि कुनकुरी शहर
अब संवर जाहि कुनकुरी शहर, स्ट्रीट लाईट अऊ खेल उपकरण मिलहीं खिलाड़ी मन ला, मुख्यमंत्री के निर्देश म स्ट्रीट लाईट स्थापना, खेल उपकरण अऊ दूसर विकास कार्य खातिर 1.35 करोड़ रूपए के राशि स्वीकृत करे गे हे...
कुनकुरी शहर होही रोशन स्ट्रीट लाईट खातिर 75 लाख रूपए के राशि स्वीकृत कुनकुरी नगरीय क्षेत्र म जल्दी ही रोशनी ले जगमग हो जाही। शहर म स्ट्रीट लाईट स्थापना खातिर 75 लाख रूपए से अधिक के राशि स्वीकृत होई हे। एही तहत वार्ड क्रमांक 01 अऊ 06 म टाकिज चौक ले संदीप गुप्ता के घर तक बाहरी विद्युतिकरण (स्ट्रीट लाईट) काम, वार्ड क्रमांक 11 में पौनी पसारी बाजार से गढ़ाकाटा तक स्ट्रीट लाईट, वार्ड क्रमांक 04 म आर्या होटल से मंगल भवन तक अऊ वार्ड क्रमांक 12 अऊ 13 म जयस्तम्भ चौक से रेस्ट हॉउस तक स्ट्रीट लाईट कार्य खातिर राशि स्वीकृत होई हे। खिलाड़ी मन ला मिलही खेल उपकरण नाली मन ला ढके जाही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश म कुनकुरी अऊ जशपुर जिला के युवा मन के खेल प्रतिभा ला उभार के लिए स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के निर्माण अऊ जीम के लिए बजट आबंटन हो चुके है। 81.73 लाख रूपए के लागत से अत्याधुनिक जीम के निर्माण के स्वीकृति मिल चुके हे। एही के तहत वार्ड क्रमांक 07 अऊ 06 में खेल उपकरण के 02 सेट अऊ ओपन जिम के 02 सेट खातिर 9.98 लाख रूपए अऊ 9.99 लाख रूपए की राशि स्वीकृत होई हे। साथ ही शहर म वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक आरसीसी अऊ एमएस नाली ढक्कन के काम खातिर 19.10 लाख रूपए की राशि स्वीकृत होई हे। वार्ड क्रमांक 06 म रेमते रोड में रंगमंच के अतिरिक्त काम खातिर 1.98 लाख रूपए की राशि स्वीकृत होई हे। कुनकुरी शहर म विकास के नई रफ्तार हो थे, जहां हर काम म मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश से तेजी आई हे।
मयाली में प्राकृतिक आपदा की स्थिति में बचाव के तरीके का किया गया लाइव प्रदर्शन
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम के मॉक ड्रील कर आपदा प्रबंधन का पूर्वाभ्यास कर लोगों को किया जागरूक
जशपुरनगर। अक्सर देखा जाता है कि कहीं पर जमीनी व पहाड़ी इलाकों में बाढ़, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदा आती है तो एनडीआरएफ की टीम लोगों को बचाने व उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर दिखाई देती है। कठिन परिस्थितियों में भी टीम अदम्य साहस के साथ दिन हो रात पूरी तन्मयता से लोगों को रेस्क्यू करने मे जुटी रहती है। आज जिले के मयाली डेम में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने एक मॉक ड्रील कर प्राकृतिक आपदा की स्थिति में लोगों को किस प्रकार से बचाते हुए उन्हें तत्काल मेडिकल सहायता उपलब्ध कराया जाता है इसका लाइव प्रदर्शन करके बताया।
यह जिला स्तरीय मॉक ड्रील का आयोजन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत किया गया। इसका प्रमुख उद्देश्य आम लोगों को आपात स्थिति में कैसी प्रतिक्रिया देनी है इसके लिए जागरूक करना है। साथ ही स्थानीय प्रशासन की सहयोग से आपात स्थिति में बेहतर आपदा प्रबंधन का अंजाम देना भी है। जिले के कुनकुरी ब्लॉक में पर्यटन के लिए मशहूर मयाली डेम में थर्ड बटालियन मुंडाली कटक उड़ीसा की एनडीआरएफ टीम और जिले के एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रील कर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर, डेम के टूटने और अचानक पानी बढ़ने की वजह से आई आपदा से कैसे निपटना है और लोगों की जिंदगी को किस तरह से बचाना है इसका पूर्वाभ्यास करके दिखाया।
आपदा में और आपात स्थिति में घरों में काम आने वाले उपकरणों के इस्तेमाल का किया गया प्रदर्शन :
मॉक ड्रील के दौरान एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट गौरव जांगटे के निर्देशन में सब इस्पेंक्टर आनंद कुमार और संदीप कुमार और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने आपदा में काम आने वाले उपकरणों का इस्तेमाल करके रेस्क्यू किए जाने के तरीके को बताया। इसके साथ ही आपात स्थिति में घर में मौजूद समानों जैसे खाली प्लास्टिक बोतलों को जोड़कर, खाली केन, फुटबाल सहित अन्य उपकरणों के इस्तेमाल कर बचाव के तरीके का लाइव प्रदर्शन किया गया। टीम ने लाइव प्रदर्शन कर दिखाया की अगर कोई व्यक्ति पानी में डूब रहा है तो उसे किस प्रकार त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए उसे बचाया जाता है, इसके अलावा डीप ड्राइविंग रेसक्यू का भी प्रदर्शन किया गया।
टीमों ने बचाए गए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के तहत सीपीआर और रेस्क्यू ब्रीथ देने के तरीके का लाइव डेमों करके बताया। इसके साथ ही कोई डूब रहा है तो उसे उसके पीछे से किस प्रकार पकड़ के बचाना है इसका भी प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा टीम ने आपदा में काम आने वाले उपकरण लाइफ सेविंग जैकेट, लाइफबॉय के उपयोग के तरीकों के बारे में बताते हुए इसका लाइव प्रदर्शन भी किया। अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया इस दौरान कुनकुरी एसडीएम नंदजी पांडेय, डीडीआरएफ विपिन किशोर लकड़ा, एनसीसी कैडेट, छात्र और लोग मौजूद थे।
जशपुर के स्वयंसेवी संस्था और समाजसेवी लोगों ने बढ़-चढ़कर जनजातीय गौरव दिवस में आम नागरिकों के लिए फल फूल पेयजल और नाश्ते की उत्तम व्यवस्था की थी
जशपुर ,भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जशपुर जिले में जनजातीय गौरव दिवस "माटी के वीर पदयात्रा " का आयोजन किया गया था। कार्यकम को सफल बनाने में जिले के अधिकारी कर्मचारी और जशपुर जिले के स्वयंसेवी संस्था, समाजसेवी संस्था और रेड क्रॉस के साथ अन्य समाज सेवी लोगों ने यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था फल फूल ,केला , चना और गुड़ सहित खाने और जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई थी। जिससे यात्रा में शामिल लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
पूरे संभाग के जनजातीय कलाओं, व्यंजन, आभूषण संस्कृति का 'माटी के वीर पदयात्रा' में होगा प्रदर्शन
इस पदयात्रा के लिए पूरे जिले में तैयारियां तीव्र गति से की जा रहीं हैं। इस पदयात्रा में पूरे संभाग की जनजातीय संस्कृति, नृत्यों, आभूषण, व्यंजन एवं परम्पराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें पुरनानगर पेट्रोल पंप के निकट बस्तर के आये गौर सिंग नाचा दल द्वारा स्वागत के साथ संभाग के सभी जिलों के हस्तशिल्प से बने आभूषणों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें जशपुर के बांस के पीढ़ा, छिन्द की चटाई, छोपी माहुल पत्ती की टोपी, छिन्द एवं कांसा की टोकरी, खोमरा (गुंगु), अम्बिकापुर की काष्टकला, बांसशिल्प कला, गोदना कला, सूरजपुर की बांस कला, बलरामपुर की वाद्ययंत्र, देवगुड़ी, जनजातीय आभूषण, मनेन्द्रगढ़ कोरिया की लकड़ी की बनी वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जिलों के बने जनजातीय व्यंजनों का भी प्रदर्शन होगा।
बालाछापर में पदयात्रा का स्वागत मुंडा नृत्य द्वारा किया जाएगा। वहीं गम्हरिया स्थित काष्ठागार के समीप काष्ठ कला के लाइव प्रदर्शन के साथ माई भारत कियोस्क पंजीयन, एवं जनजातीय खेलों का आयोजन होगा। इसके साथ ही करमा नृत्य द्वारा पदयात्रा का स्वागत किया जाएगा। गम्हरिया में दिया, खप्पर एवं हवनकुंड के निर्माण का प्रदर्शन किया जाएगा। अघोर पीठ के निकट गहिरा गुरु के भक्तों द्वारा गहिरा भजनों का पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही मुंडारी नृत्य दल द्वारा नृत्य करते हुए पदयात्रा की अगुवाई की जाएगी। रंगोली ढाबा के निकट जनजातीय दलों द्वारा जयद्रा नाचा एवं करमा नृत्य के अतिरिक्त सरगुजा संभाग में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, पंडों एवं बैगा जनजाति के लोगों के द्वारा अपनी पारम्परिक वेशभूषा एवं संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा।
डोड़काचौरा बस्ती में कोरिया जिले के दल द्वारा शैला नृत्य एवं करमा नृत्य करते हुए पदयात्रा की अगुवाई करते हुए छिन्द की टोकरी, बांस की कलाकृति बनाने की जनजातीय कला का प्रदर्शन किया जाएगा। बांकी नदी पर स्थित पुल पर अम्बिकापुर के शैला नृत्य दल द्वारा पदयात्रा की अगुवाई करते हुए जनजातीय खेलों जैसे कबड्डी एवं खोखो का प्रदर्शन किया जाएगा। जैन मंदिर के समीप महादेवनाचा करते हुए बगीचा के दल के द्वारा पदयात्रा की अगुवाई की जाएगी जहां बांस की कलाकृति निर्माण के प्रदर्शन के साथ शास्त्रीय भजन संगीत का प्रदर्शन किया जाएगा।
बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी जीवन पर प्रकाश डालती आकर्षक प्रदर्शनी के साथ बगीचा के दल द्वारा मुण्डारी नृत्य द्वारा पदयात्रा का स्वागत किया जाएगा। महाराजा चौक पर करमा नृत्य एवं गुदुम बाजा के साथ सिहार पताई की टोपी निर्माण का प्रदर्शन किया जाएगा। ऐतिहासिक काली मंदिर एवं बालाजी मंदिर के निकट कैशव रामायण मण्डली के द्वारा रामायण पाठ द्वारा लोगों को अभिभूत किया जायेगा। वहीं जनजातीय दलों द्वारा अगरबत्ती एवं फूल माला निर्माण का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं बाला साहब देशपाण्डे उद्यान के निकट सूरजपुर के बायर नाचा दल द्वारा एवं अम्बेडकर चौक में मनेंद्रगढ़ के सुआ दल द्वारा पदयात्रा की अगुवाई की जाएगी। कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा के पास नगाड़ा बाजा के साथ नारायणपुर जिले के नृत्य दल द्वारा ककसार नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं रणजीता स्टेडियम में जनजातीय समाज के युवाओं एवं माई भारत युवा स्वयंसेवकों को संबोधित किया जाएगा।
सभी योजनाओं का शत प्रतिशत हितग्राहियों को दिलाएं लाभ : कलेक्टर
जशपुरनगर। जिला कार्यालय सभा कक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की तिमाही बैठक एवं विशेष जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के साथ जिले के अग्रणी बैंक एवं अन्य सभी शासकीय तथा निजी बैंकों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी हितग्राहीमूलक ऋण योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने तथा सभी योजनाओं में विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लक्ष्य अनुरूप शत प्रतिशत लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों में आने वाले जिले के सामान्य लोगों से सभी बैंक कर्मियों को सहयोगात्मक एवं सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने को कहा।
कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना से प्रत्येक छोटे से छोटे किसान को जोड़ते हुए सभी को योजनान्तर्गत क्रेडिट कार्ड एवं ऋण उपलब्ध कराने को कहा। इसमें राजस्व विभाग के समन्वय से नामांतरण, बटांकन आदि की समस्या का निराकरण कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्व सहायता समूहों को दिए गए ऋणों में अदायगी की स्थिति का जायजा लेते हुए एनपीए को नियंत्रित करने को कहा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, विश्वकर्मा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुद्रा योजना, मत्स्य संपदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वनिधी योजना एवं अन्य हितग्राही मूलक ऋण योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों के लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने मत्स्य पालन एवं पशुपालन करने वाले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ लेने में हो रही समस्याओं के निदान हेतु भी निर्देशित किया।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों की पहुंच बढ़ाने के लिए नवीन बैंक शाखाएं खोलने हेतु बैंकों को प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त जिले के विकास में योगदान के लिए निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अधोसंरचना निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों में सहयोग हेतु निजी एवं शासकीय बैंकों को जिला प्रशासन के साथ मिल कर कार्य हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने ग्रामीणों को ऋण जाल में फंसाने वाले लोगों से बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार निगरानी करने एवं बैंकों से लोगों को जोड़ने को कहा। उन्होंने शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मुद्रा योजना से जोड़ कर लाभ दिलाने तथा उनकी समस्या का निदान कर आवेदन भरवाने के निर्देश दिए।
इस बैठक में आरबीआई के एलडीओ मैनेजर सदानंद बास्के, अग्रणी बैंक प्रबंधक वाल्टर बेंगरा सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि एवं पशुपालन, बिहान, मत्स्यपालन, अंत्यावसायी, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, नगरीय निकाय के जिला अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कमिश्नर चुरेंद्र ने बगीचा के धान खरीदी केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
जशपुरनगर। सरगुजा कमिश्नर गोविंद राम चुरेंद्र ने विगत दिवस जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड का आकस्मिक निरीक्षण किया और जनपद कार्यालय के सभा कक्ष में विकास खंड अधिकारियों की धान खरीदी के संबंध में बैठक ली। इस अवसर पर ए के तिर्की सहायक पंजीयक, ए के आजाद , नोडल अधिकारी अपेक्स बैंक जशपुर जनपद सीईओ, खाद्य निरीक्षक बगीचा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
सरगुजा कमिश्नर ने धान खरीदी केंद्र में सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। खरीदी केंद्र में काटा बांट, कम्प्यूटर आपरेटर , तराजू बाट और किसानों के लिए छाया पानी, पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध धान को रोकने के लिए टीम गठित करने के लिए कहा और कोचिया बिचौलिए की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सरगुजा कमिश्नर ने धान खरीदी केन्द्र बगिचा में सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सरगुजा कमिश्नर ने कहा कि 14 नवंबर से धान खरीद शुरू होने वाला है। उन्होंने जिले के लघु और सीमांत किसानों से भी प्राथमिकता से खरीदी करने के निर्देश दिए हैं।
जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ राज्योत्सव का भव्य कार्यक्रम : मुख्य अतिथि सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा हमारी सरकार जनजन तक पहुंच रही है शासन की योजनाएं,राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जमकर झूमी जशपुर की जनता
जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य अपने निर्माण के 24 वे वर्ष पूर्ण कर 25 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। खनिज संपदा, प्राकृतिक सौंदर्य, आदिवासी सभ्यता और संस्कृति से परिपूर्ण यह राज्य लगातार प्रगति के सोपान चढ़ता जा रहा है। आज राज्य स्थापना के इस गौरवमयी दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने सरस्वती वंदना के साथ मां सरस्वती, भारत माता की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया।
इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री राधेश्याम राम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजू गुप्ता, रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, सुनील गुप्ता, नरेश नंदे, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत कुशवाहा और सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, जनप्रतिनिधिगण सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने राज्योत्सव के शुभारंभ के उपरान्त अपने संबोधन में सभी जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि राज्य स्थापना के 24 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन वर्षों में छत्तीसगढ़ लगातार प्रगति करता रहा। केंद्र की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के डबल इंजन की सरकार में राज्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की आम लोगों और गरीबों के विकास को लेकर एक मजबूत विजन रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक बार कहा था कि 'हवाई चप्पल पहनने वाले को भी हवाई यात्रा करे ये हमारा प्रयास है। जिसके तहत सरगुजा के दरिमा में उड़ान योजना के तहत हवाईअड्डे का विकास किया गया है। जिससे अब सरगुजा संभाग और जशपुर के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति को भी हवाई यात्रा का अवसर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना से अब तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहे विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। बिजली, पानी, आवास, सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राशन देने सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाया जा रहा है।
सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय ने राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए देते हुए छत्तीसगढ़ के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों के लिए योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा जन जन तक लोकहितकारी योजनाएं पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमन सिंह के द्वारा जिस नवीन राज्य रूपी पौधे को सींचने का कार्य किया गया था। अब विष्णुदेव साय की सरकार अब आगे बढ़ा कर उसको पोषित किया जा रहा है। श्रीमती साय ने कहा कि पहले भोपाल राजधानी हुआ करती थी जहां किसी भी कार्य हेतु जाने में 5 दिन लग जाया करते थे अब जब चाहे तब राजधानी तक हम पहुंच सकते हैं।
जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि हमारे प्रदेश और जिले की स्थिति 24 वर्ष पहले जैसे हुआ करती थी उससे सभी अवगत हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमन सिंह के कार्यकाल में खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसी योजनाओं से आम जनता की भोजन की चिंता समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र शासन की जल जीवन मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम जनमन योजना आदि योजनाओं का राज्य की विष्णुदेव साय शासन द्वारा सफल संचालन किया जा रहा है। जशपुर के विकास के लिए सड़क निर्माण हेतु 300 करोड़ से अधिक का बजट आबंटन हुआ है, जिससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जशपुर जिले का विकास के बारे में जानकारी दी।
*राज्योत्सव पर विभागीय स्टालों का सांसद सरगुजा एवं विधायक द्वय ने किया निरीक्षण*
राज्योत्सव के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने रणजीता स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित राज्योत्सव के दौरान शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय एवं विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत सहित जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने भी स्टालों का निरीक्षण किया। विभागीय स्टालों में शासकीय योजनाएं, कार्यक्रमों, एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया था।
सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्थानीय उत्पादों का निरीक्षण किया घोलेंगे के बने कार्पेट और स्थानीय उत्पादों को देखते हुए 10 लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जागृति स्वसहायता समूह को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र दिया गया। पीएम आवास योजना के तहत पीएम जनमन आवास योजना पुरना नगर के 3 हितग्राहियों को आवास की चाभी तथा बालाछापर के 2 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इसके बाद अतिथियों ने जशप्योर ब्रांड के अंतर्गत स्थानीय निर्मित उत्पादों को देखा।
रेडक्रास सोसायटी के राज्यस्तरीय जूनियर जम्बूरी 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 06 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 05 हितग्राहियों को सिकलसेल कार्ड, 05 हितग्राहियों को पीएम विश्वकर्मा योजना प्रमाण पत्र, 05 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सहायक योगा प्रशिक्षक का प्रमाण पत्र, 01 हितग्राही को पावर वीडर, 03 हितग्राहियों को केसीसी कार्ड, 03 हितग्राहियों को किसान समृद्धि योजनान्तर्गत अनुदान राशि, 03 हितग्राहियों को बीमा पॉलिसी कार्ड, 03 हितग्राहियों को मसूर मिनीकिट, 03 हितग्राहियों को स्वाइल हेल्थ कार्ड, 08 किसानों को उद्यानिकी विभाग द्वारा फसल बीज, 02 हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 01-01 हितग्राहियों को स्मार्टफोन, श्रवण यंत्र, श्वेत छड़ी, वाकिंग स्टिक, व्हील चेयर, 20 हज़ार रुपयों का राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का चेक, 50 हज़ार रुपयों का चेज निःशक्त विवाह प्रोत्साहन के तहत प्रदान किये गए।
महिला बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत दो समूहों को 50 हज़ार तथा 01 समूह को 01 लाख का ऋण राशि प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना हेतु 02 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, 02 हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का प्रमाण पत्र, मत्स्य विभाग की ओर से 04 हितग्राहियों को जाल एवं ग्रोथ प्रमोटर, 02 को आइस बॉक्स, पशुधन विभाग द्वारा 06 हितग्राहियों को राज्यपोषित डेयरी उद्यमिता विकास की ओर से 02 गाय, सुकरत्रयी योजना 05 हितग्राहियों को 02 नर एवं 01 मादा सुकर, 02 हितग्राहियों को नर बकरा वितरित किया गया। राजस्व विभाग से 02 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र एवं 02 हितग्राहियों को निवास प्रमाण पत्र एवं 01 हितग्राही को आय प्रमाण पत्र दिया गया।
नगरीय प्रशासन की ओर से 03 हितग्राहियों को पीएम आवास के तहत कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र, 01 हितग्राही को पीएम स्वनिधि के तहत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही आयुष विभाग एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं दवाइयों का वितरण भी किया गया। आयुष विभाग द्वारा पारम्परिक चिकित्सा पद्धति का प्रदर्शन किया गया।
*सादरी और कुडुख गानों ने लोगों को नाचने पर किया मजबूर*
राज्योत्सव के अवसर पर जशपुर जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत वंशिका रजक एवं विभा रजक ने मनोरंजक गीतों से समा बांधा, वहीं पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी तथा शासकीय दृष्टिबाधितार्थ विशेष विद्यालय जशपुर के नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों ने सामूहिक गायन का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही केन्द्रीय विद्यालय की परिधि गुप्ता ने शास्त्रीय नृत्य कत्थक एवं माध्यमिक शाला साईंटांगरटोली की शाहीन परवीन ने गीत गाया, कांसाबेल टाटीडांड के दल ने पारम्परिक करमा नृत्य का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त पी एम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगाँव, पी एम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतबा, डी पी एस जशपुर, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुति दी गयी।
इस अवसर पर जशपुर के स्थानीय झंकार दल की मनमोहक एवं आकर्षक नृत्य के साथ गायन का प्रदर्शन कर सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। स्वप्निल एंड बैंड के द्वारा सादरी, कुडुख, हिंदी, छत्तीसगढ़ी गीतों के द्वारा दर्शकों के मन को छूकर नाचने को मजबूर कर दिया। जशपुर के लोगों ने सभी गानों पर जम कर डांस किया।
कलेक्टर ने लम्बे समय से नदारद कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित कर्मचारियों की कलेक्टर ने विभाग प्रमुखों से मांगी जानकारी
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी विभाग प्रमुखों को लम्बे समय से नदारद कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि बिना अवकाश स्वीकृत किए और बीना सूचना के कार्यालय नहीं आने वाले और अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने वालों की जानकारी मांगी और ऐसे कर्मचारियों को नोटिस देकर कारवाई करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा जशपुर जिला मुख्यमंत्री का गृह जिला है। जिले में लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करना जरूरी। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करना जरूरी है।
नाती की जान बचाने हथियारबंद लुटेरों से भिड़ गई दादी, मौत
जशपुरनगर: नाती की जान बचाने के लिए दादी देशी कट्टे से लैस दो लुटेरों से भिड़ गई। हाथापाई के दौरान लुटेरों ने वृद्वा को गोली मार दी। घटना में 60 वर्षीय वृद्धा उर्मिला बाई की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस वारदात में कियोस्क संचालक संचू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए कांसाबेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
रायपुर के बाद अब जशपुर में चली गोली: महिला की मौत, एक घायल...
जशपुर। रायपुर के बाद अब जशपुर जिले में गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी हुई है। मंगलवार को एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने लूट की कोशिश की। कोशिश में विफल रहने पर गोली चला दी।
इस गोलीबारी में एक महिला को गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं फायरिंग में एक घायल बताया जा रहा है। घायल को कांसाबेल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। गोलीबारी करने वाले मौके से फरार हो गए हैं। कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटाईकेला गांव का ये पूरा मामला है।
महिला ने दिखाई दिलेरी, बदमाशों को बाइक से खींचकर गिराया
घटना से महज सौ मीटर की दूरी पर अपने घर के सामने खड़ी महिला इस पूरे वारदात को देख रही थी। उस महिला ने दिलेरी दिखाते हुए कट्टे से भी बिना डरे दोनो बदमाशों को मोटरसाइकिल से गिरा दिया। इसके बाद हड़बड़ी में दोनो बदमाश मोटरसाइकिल छोउ़कर ही जंगल की ओर दौड़कर भाग निकले।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से मिली जिले को बड़ी सौगात
प्रमुख तीन सड़कों के विकास के लिए 194 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी
जिले का हो रहा है तेजी से विकास
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर जिले में लगातार आवागमन की सुगमता के लिए सड़क निर्माण के लिए पहल की जा रही है।सीएम साय की पहल पर जिले के तीन प्रमुख सड़कों के विकास के लिए 194.84 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है, यह कदम जिले में आवागमन की सुगमता को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।गौरतलब है की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में आठ सड़कों के विकास के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए की मंजूरी दी है।इस राशि से राज्य के छह जिलों में करीब 324 किलोमीटर सड़कों के विकास और उन्नयन के कार्य किए जायेंगे। जिसमें जशपुर जिले के बागबहार दृकोतबा सड़क खंड में 13.50 किलोमीटर के लिए 40.02 करोड़ एवं लुडेग दृतपकरा दृलवाकेरा सड़क खंड में 41 किलोमीटर के लिए 118.95 करोड़ और जशपुर आस्ता दृकुसमी सड़क खंड में 28 किलोमीटर लंबाई के लिए 35.87 करोड़ रुपए से मजबूतीकरण का कार्य शामिल हैं।इन सड़कों के निर्माण और मजबूतीकरण से न केवल आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि यह क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से जिले के विकास में आई तेजी
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस पहल से जिले के विकास में तेजी आई है। बेहतर सड़कों से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा, और स्थानीय निवासियों को भी लाभ होगा। सड़क निर्माण से न केवल यातायात में सुधार होगा, बल्कि यह पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा देगा।इस परियोजना का कार्यान्वयन जल्द ही शुरू होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा और विकास की नई राहें खुलेंगी।जशपुर जिले में सड़क विकास का यह कदम मुख्यमंत्री साय के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो स्थानीय लोगों के जीवन को सरल और सुलभ बनाने में सहायक साबित होगा।
बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा में पहुंचेंगें जशपुर के 30 बच्चों के नाम
यूरोपा क्लीपर स्पेसक्राफ्ट के साथ अंतरिक्ष यात्रा पर चले बच्चों के नाम
2030 को यूरोपा क्लीपर पहुंचेगा बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा पर
रायपुर : सोमवार को अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के द्वारा फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर यूरोपा क्लीपर नामक अंतरिक्ष यान बृहस्पति और उसके चंद्रमा यूरोपा के लिए रवाना हुआ। यह अंतरिक्ष यान पृथ्वी से परे जीवन की तलाश के लिए बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा की बर्फीली परत के नीचे जमे हुए महासागर तल पर प्रकाश डालेगा।
बृहस्पति के 95 ज्ञात उपग्रहों में से एक यूरोपा के लिए जब इस अंतरिक्ष यान ने उड़ान भरी तो अपने साथ सिलिकॉन चिप में 26 लाख लोगों के सपनों को भी अपने साथ अंतरिक्ष में लेकर उड़ा। जहां यूरोपा क्लीपर में रखे सिलिकॉन चिप में 26 लाख लोगों के नामों के साथ जशपुर जिले के भी 30 बच्चों, शिक्षकों एवं जशपुर के निवर्तमान जिलाधीश डॉ. रवि मित्तल का नाम भी अपने साथ लेकर ऊँचाइयों को छूता गया।
इस संबंध में नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के विषय विशेषज्ञ विवेक पाठक ने बताया कि नासा के अंतरिक्ष यान यूरोपा क्लीपर के साथ जशपुर के बच्चों के नाम भी अंतरिक्ष यान के साथ बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा की यात्रा पर निकल गए हैं। इसके द्वारा जिला प्रशासन का प्रयास है कि बच्चों को अधिक से अधिक विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ा कर उन्हें विज्ञान के अनुप्रयोगों के लिए प्रेरित करना है एवं उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के अदभुत ज्ञान प्रति जागरूक करना है। इससे पहले भी परसिविएन्स रोवर के माध्यम से अंतरिक्ष यान के द्वारा जिले के सैंकड़ों बच्चों के नामों को सिलिकॉन चिप द्वारा मंगल ग्रह पर भेजा गया था। ज्ञात हो कि यूरोपा क्लिपर अगले वर्ष की शुरुआत में मंगल ग्रह से निकट से गुजरेगा और फिर 2026 के अंत में पृथ्वी के निकट से गुजरते हुए 2030 में बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर पहुंचेगा।
इस संबंध में गम्हरिया की छात्रा आकांक्षा तिर्की ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि मैं और मेरे साथियों का नाम अब अंतरिक्ष में बृहस्पति ग्रह के उपग्रह यूरोपा तक पहुंच रहा है। हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारा नाम भी अंतरिक्ष में पहुंच पायेगा। हमारे नाम के साथ हमें महसूस हो रहा है जैसे हम भी अंतरिक्ष में पहुंच गए है। हम इस पहल के लिये मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हैं जो हमें ये अवसर दिया।
छात्रा प्रीति निराला ने कहा कि हम तो आज तक जमीन से टेलीस्कोप के द्वारा बृहस्पति को देखा था अब जब भी आसमान में बृहस्पति को देखेंगे तो सभी को गर्व से बताएंगे कि यहां से 290 करोड़ किमी दूर भी हमारा नाम बृहस्पति के यूरोपा उपग्रह पर जा चुका है। इसके लिए हम छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के आभारी हैं।
जशपुरनगर जिले में अब तक 1161 मरीजों के मोतियाबिंद का हुआ है सफल ऑपरेशन
जशपुरनगर। जशपुर जिले में मोतियाबिंद मुक्त अभियान अंतर्गत 25 एवं 26 अक्टूबर 2024 को कुल 72 मरीजों का ऑपरेशन किया गया। जिसमें 57 मोतियाबिंद मरीजों में से जिला चिकित्सालय में 32 तथा सिविल अस्पताल पत्थलगांव में 25 मोतियाबिंद तथा 15 अन्य आँख विकार जैसे टेरिजियम, डरमोइड व सिस्ट का सफल ऑपरेशन की शुरुआत की गई। जिसका जिला चिकित्सालय में सफलतम सर्जरी विजिटिंग सर्जन डॉ. बलवंत सिंह जिला कोरिया, डॉ. रजत टोप्पो जिला चिकित्सालय अंबिकापुर एवं स्थानीय नेत्र सर्जन डॉक्टर अनिता मिंज सिविल अस्पताल पत्थलगांव के द्वारा किया गया।
कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन मे मोतियाबिंद सर्जरी का आयोजन प्रत्येक सप्ताह विजिटिंग एवं स्थानीय सर्जन द्वारा ऑपरेशन का संपादन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया की इस अभियान के तहत जिला चिकित्सालय एवं सिविल अस्पताल पत्थलगांव मे मोतियाबिंद सर्जरी हो रहा है। जिसमें पात्र मरीजों का सफल सर्जरी किया जा रहा है।
इस अभियान में अब तक इस वित्तीय वर्ष में 1164 मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है। जिसमें मरीजों को निःशुल्क परिवहन,भोजन तथा सर्जरी की सुविधा प्रदाय किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आमजन मानस से अपील कर इस निर्धारित दिवसों मे अधिक से अधिक लाभ उठाने का अपील किया है तथा मोतियाबिंद सर्जरी संबंधित जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग का का हेल्प लाइन नम्बर 9131318933, 9340797400 जारी कर शिविर की तिथि आदि की जानकारी हेतु सम्पर्क करने का भी अपील किया है। इसके अतिरिक्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारी तथा नेत्र सहायक अधिकारियों से भी सम्पर्क किया जा सकता है।
जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि इस अभियान में लोगों के द्वारा स्वयं जागरूकता दिखाई जा रही है एवं मोतियाबिंद तथा अन्य आँख विकार ऑपरेशन का पहल किया जा रहा है। जिसमें जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन के दौरान अन्य सभी सुविधाएं मरीजों को प्रदाय किया जा रहा है एवं जरूरतमंद लोगों को परिवहन,भोजन ,रहने की सुविधा दी जा रही है । इस सफल शिविर हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों, नेत्र सहायक अधिकारियों एवं जिले के मितानिनों का अहम योगदान रहा है।
जशपुर नगर के ललिता नाग एवं सुंदर लाल साय को दिल्ली में चाइल्ड केयर अवार्ड से किया गया सम्मानित
जशपुर में 40 लाइका घर किया जा रहा संचालित 80 केयर टेकर बच्चों की देखभाल कर रहे है
जशपुरनगर। जिले की पोषण महिला कार्यकर्ता ललिता नाग एवं किनकेल सरपंच सुंदर लाल साय को शुक्रवार को दिल्ली में फोर्सेस द्वारा अंतरराष्ट्रीय देखभाल और सहायता दिवस 2024 के अवसर में भारत के बाल देखभाल श्रमिकों का जश्न मनानेश् के अवसर पर चाइल्ड केयर चौंपियंस अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया स जिला प्रशासन और एकजुट संस्था के माध्यम से जशपुर जिले में लइका घर का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिले के जशपुर विकासखंड में 40 लइका घर संचालित किया जा रहा है। और 80 केयर टेकर बच्चों की देखभाल कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि एकजुट भारत में एक गैर- लाभकारी/सरकारी स्वैच्छिक संगठन है जो छत्तीसगढ़ में जशपुर एवं धरमजयगढ़ प्रखंड में बच्चों के कुपोषण की रोकथाम पर कार्य कर रहा है। दोनों को एकजुट संगठन द्वारा नामित किया गया था। वर्तमान में यह संगठन कई राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश,उड़ीसा,बिहार,राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में 500 से अधिक क्रेच / लाइका घर चला रहा है, जिसमें लगभग 10,000 छोटे बच्चे शामिल हैं। जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले,विभिन्न राज्यों से नामांकित व्यक्ति थे, जिनमें पंचायतीराज संस्थाओं के सदस्य भी शामिल थे, जिन्होंने बच्चों के लिए कुछ अच्छे काम किए हैं और पूरे भारत में सभी नामित कार्यकर्ता थे। 8 पुरस्कार विजेताओं में से 4 विजेता एकजुट से थे। एकजुट के क्रेच मॉडल में संपूर्ण डे केयर सेवाओं का संग्रह है, जिसमें संरक्षित वातावरण, स्वच्छ पेयजल, गर्म पका हुआ भोजन और हस्तनिर्मित खिलौनों का उपयोग करके इंटरैक्टिव गेम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
काम का यह व्यापक चक्र प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास एवं देखभाल, वृद्धि निगरानी, बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और महिलाओं के सशक्तिकरण को सुनिश्चित करता है। एकजुट 22 वर्षों से काम के लिए प्रतिबद्ध है।
बच्चों की देखभाल में दोनों की भूमिका सराहनीय
ललिता नाग जशपुर से नीमगांव के लाइका घर में कार्यरत है और एकजुट संस्था से जुड़कर 6 महीनों से तीन साल के बीच के छोटे बच्चों की देखभाल और सहायता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। सुंदरलाल साय किनकेल सरपंच जशपुर से है जो उनके पंचायत अंतर्गत चल रहे लाइका घर केरे और किनकेल गांव में महत्पूर्ण योगदान प्रदान करते आ रहे हैं ।
सिर पर मटकी लेकर लंबे सफर से घोड़ाटोली के निवासियों को मिली निजात
सोलर ड्यूल पम्प स्थापना से ग्रामवासियों को सुबह से शाम तक मिल रहा पेयजल
रायपुर : रहीम ने अपने दोहों में जल की महत्ता बताते हुए कहा है कि ’बिन पानी सब सून’। ये जल ही है जिसके बिना धरती पर जीवन का होना कठिन है, पर ये कठिनाइयां कुछ लोगों के जीवन में हकीकत बन जाती और कुछ के लिए मजबूरी का दूसरा नाम। ऐसी ही कहानी इचकेला ग्राम पंचायत के ग्राम घोड़ाटोली के 150 से अधिक ग्रामीणों के लिए हर दिन की बात हुआ करती थी, जहां घर से कुएं तक की लंबी दूरी तय कर सिर पर भारी भरकम पानी की मटकी ढोकर ग्रामीणों को कड़ी मेहनत और मसक्कत के बाद पेयजल प्राप्त हो पाता था। वर्षा के दिनों में दूषित पेयजल पीना पड़ता था, जिससे डायरिया, पीलिया जैसी कई गम्भीर बीमारियों के दंश से ग्रामीण अक्सर जूझा करते थे।
ऐसे में जब जल जीवन मिशन गांव में पहुंचा तो हर घर में नल पहुंचाने की बात शुरू हुई। लोगों को भरोसा ही नहीं हुआ कि पानी उनके घरों तक पहुंचेगा जिसके लिए उन्हें दूर कुएं तक जाना पड़ता है जो अब उनके घर तक खुद ब खुद आ जाया करेगा। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के द्वारा गांव में टंकी स्थापना का कार्य प्रारम्भ किया गया। 14 लाख की लागत से जल स्त्रोत की पहचान कर सोलर ड्यूल पंप की स्थापना गांव में की गयी। हर घर तक नलों के लैंप पोस्ट लगा कर सोलर पंप के माध्यम से पानी मिलना प्रारम्भ हो गया। ग्रामीणों की खुशी का ठीकाना ना रहा सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए इसका लाभ लेना प्रारम्भ किया।
घोड़ाटोली निवासी शांति बाई बताती है कि पहले उन्हें सुबह से घर की जरूरतों के लिए पानी लेने दूर कुएं तक जाना पड़ता था। कुएं में पानी निकालने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी जिसमें बहुत समय भी लग जाया करता था। इस कारण खाना बनाने और अन्य कार्यों में बहुत समय लगता था। अब सुबह से शाम तक घर के आंगन में ही पानी मिल मिल रहा है। जिससे समय पर खाना बनने के साथ अन्य कार्यों के लिए भी समय मिल जाया करता है। इसी तरह श्रवण संतोष कुजूर ने बताया कि मुझे हमेशा जल्दी उठकर हमेशा जल की तलाश एवं निस्तार के लिए बाहर जाना पड़ता था। पर अब सुबह सूर्याेदय के साथ ही घर में पानी आ जाता है। जिससे पीने के लिए पेयजल, निस्तार एवं अन्य जरूरतों के लिए पानी घर पर ही मिल जाता है जिससे जीवन आसान लगने लगा है।
सरोजनी टोप्पो ने बताया कि कुएं से सिर पर ढोकर लंबी दूरी से पानी लाना पड़ता था। जिससे रोज थकावट हो जाती थी और साफ सफाई के लिए पर्याप्त जल भी नहीं मिल पाता था। जल जीवन मिशन से पानी घर तक आने से थकावट नही होती साथ ही बाहर जाने की झंझट भी नही उठाना पड़ता है। घर पर पर्याप्त पीने के पानी से लेकर साफ सफाई और अन्य सभी गतिविधियों के लिए पानी मिल जाता है। जिससे अब नहाने और कपड़ा धोने के लिए भी बाहर नहीं जाना पड़ता और घर पर जल्दी से सभी काम निपट जाते हैं। इसके लिए हम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं।
मुख्यमंत्री साय ने किया बिजली सखियों को बिजली किट वितरण : स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने हो रही सार्थक पहल
जशपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में बगीचा विकास खंड की स्व-सहायता समूहों की 21 बिजली सखियों को बिजली किट प्रदान किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं को बेहतर ढंग से काम करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उपस्थित थी।
उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देकर उनके आय में वृद्धि करने के लिए सार्थक पहल की जा रही है। बिजली सखी योजना पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिला प्रशासन और जनपद पंचायत बगीचा के संयुक्त प्रयास से लागू किया जा रहा है। बिजली सखी अंतर्गत महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। बिजली विभाग के पास मीटर रीडर की कमी के कारण उपभोक्ताओं के बिजली मीटर की नियमित रीडिंग नहीं हो पाती है। इससे उपभोक्ताओं को एक साथ अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता है।
जिला प्रशासन द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मीटर रीडिंग का प्रशिक्षण देकर उन्हें बिजली सखी बनाया गया है। बिजली सखी के द्वारा नियमित रूप से मीटर रीडिंग किया जाएगा। इस पहल से विद्युत उपभोक्ताओं को नियमित बिजली का बिल मिलेगा, जिससे वे कम बिल का भुगतान कर पाएंगे।
साथ ही एक घर में मीटर रीडिंग करने से बिजली सखी को 12 रूपए बिजली विभाग के द्वारा भुगतान किया जाएगा। इससे समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होगा और उन्हें नियमित आय होगी। इससे बिजली सखी के रूप में जनपद क्षेत्र में लखपति दीदी की संख्या भी बढ़ेगी। जशपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 21 महिलाओं को बिजली सखी बनाया गया है। जिला में 300 महिलाओं को बिजली सखी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
आंखों में लौटी रोशनी, मिला नया जीवन
जिला अस्पताल में ईश्वर के मोतियाबिंद का हुआ सफल ऑपरेशन
ईश्वर राम यादव ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
रायपुर : मोतियाबिंद के ऑपरेशन से दृष्टि वापस पाना वाकई में एक नया जीवन मिलने जैसा है। मोतियाबिंद, जिसे कैटरेक्ट भी कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति है जिसमें आंख का प्राकृतिक लेंस धुंधला हो जाता है, जिससे दृष्टि धुंधली हो जाती है। सर्जरी के दौरान, धुंधले लेंस को निकालकर उसकी जगह एक कृत्रिम लेंस लगाया जाता है। यह प्रक्रिया आमतौर पर सुरक्षित और प्रभावी होती है, जिससे मरीज की दृष्टि में काफी सुधार होता है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहल पर जशपुर जिले में मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत जशपुर जिला में मोतियाबिंद मुक्त अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोतियाबिंद के मरीजों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराते हुए उनका सफल ऑपरेशन किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के सार्थक पहल पर जिला मुख्यालय के मधुवनटोली में निवासरत् मोतियाबिंद से पीड़ित मरीज रिक्शा चालक ईश्वर राम यादव की आंखों में रोशनी लौटी और उन्हें नया जीवन मिला है। ईश्वर राम यादव ने बताया कि मैं रिक्शा चलाता हूं और एक दिन मुझे थोड़ा धुंधला-धुंधला दिखाई पड़ने लगा, तब मैने मोबाईल मैडिकल यूनिट में जाकर डॉक्टर को दिखाया।
डॉक्टर ने जांच करने बाद मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने की सलाह दी। उसके बाद मेरे मोतियाबिंद का ऑपरेशन जिला अस्पताल में किया गया। ऑपरेशन के बाद अब सब अच्छे से दिखने लगा है। उन्होंने उन जैसे कई मोतियाबिंद के मरीजों का ईलाज में सहयोग करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।