छत्तीसगढ़ / कबीरधाम
*साल हार्टवुड बोरर छत्तीसगढ़ के साल वनों के लिये एक गंभीर किट है-*
"इस किट के रोक थाम के लिये कवर्धा वनमंडल में हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण""
पद्म पुरस्कार के लिए 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
कवर्धा, 28 अप्रैल 2026। भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस वर्ष 2027 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री) के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य समाज के उन अनछुए एवं गुमनाम नायकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है, जो सुदूर वनांचलों, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में रहकर समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं।
भीषण गर्मी को देखते हुए पशुओं के उपयोग पर दोपहर में प्रतिबंध
कवर्धा, 28 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पशुओं के संरक्षण के लिए आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच पशुओं पर सामग्री लादने, सवारी हेतु उपयोग करने अथवा टांगे, बैलगाड़ी, भैंसागाड़ी, ऊंट, खच्चर, टट्टू गाड़ी एवं गधे पर वजन ढोने के कार्य पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध 01 मई से 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण (परिवहन एवं कृषिक पशु) नियम, 1996 के नियम 6(3) के तहत जारी किया गया है, जिसका उद्देश्य अत्यधिक गर्मी में पशुओं को होने वाली पीड़ा से बचाना है।
निर्माण कार्यों के लिए अनुकूल समय, तेजी से हो काम - कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
* वैवाहिक मौसम में गन्ना किसानों को बड़ी सौगात* उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से ₹13.80 करोड़ जारी
कवर्धा-
*कबीरधाम में नारद जयंती की तैयारी जोरों पर**
"शामिल होगें प्रदेश भर के पत्रकार"
सड़क निर्माण के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, कटिंग करवाकर परखी गुणवत्ता
अधिकारियों को नियमित फील्ड मॉनिटरिंग के दिए निर्देश, कहा लापरवाही पर होगी कार्रवाई
लेखा सह एमआईएस सहायक के पद पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित
* 29 अप्रैल 2026 शाम 5:00 बजे तक मय दस्तावेज सहित अभ्यर्थी कर सकते हैं दावा आपत्ति*
आर्थिक तंगी से रंजना की छुटी पढ़ाई, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सहयोग से फिर होगी शुरू
रायपुर : आर्थिक तंगी से रंजना की छुटी पढ़ाई, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सहयोग से फिर होगी शुरू
कबीरधाम जिले की बेटियों की शिक्षा को मिली नई उड़ान, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दी आर्थिक सहायता
रायपुर, 27 अप्रैल 2026
कबीरधाम जिले में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आर्थिक सहायता प्रदान कर एक प्रेरणादायक पहल की है। उन्होंने जरूरतमंद छात्राओं की पढ़ाई में सहयोग करते हुए ग्राम हरमो निवासी भारती साहू को 2 लाख रुपए तथा ग्राम चिल्फी निवासी रंजना झारिया को 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर उक्त राशि के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्री नरेन्द्र मानिकपुरी, श्री अमर कुर्रे, श्री ओमकार साहू, श्री लोकचंद साहू, श्री मिलू साहू उपस्थित रहे।
इस दौरान रंजना झारिया ने बताया कि उनके पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी, जिसके कारण उनकी पढ़ाई बीच में ही छूट गई थी। उन्होंने कहा कि जब उन्हें जानकारी मिली कि उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा जरूरतमंदों की मदद करते हैं, तब उन्होंने उनसे संपर्क कर अपनी समस्या बताई। उनकी स्थिति को समझते हुए श्री शर्मा ने 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। रंजना ने बताया कि इस सहायता से वह अब दोबारा नर्सिंग की पढ़ाई शुरू कर सकेंगी और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। उन्होंने इसके लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मदद उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आई है।
दिल्ली में चमका कबीरधाम का परचम: अशोका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक
कवर्धा । मेहनत,अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण जब एक साथ मिलते हैं,तो सफलता खुद कदम चूमती है। ऐसा ही गौरवपूर्ण क्षण तब देखने को मिला जब अशोका पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कबीरधाम जिले का नाम रोशन कर दिया।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 69वीं शालेय राष्ट्रीय बेसबॉल मिनी एवं सॉफ्टबॉल मिनी (बालक/बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 22 अप्रैल तक दिल्ली में किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अशोका पब्लिक स्कूल के छात्र तान्या सिन्हा और दीक्षांत यादव का चयन बेसबॉल मिनी वर्ग में तथा गुनिस्का जांगड़े का चयन सॉफ्टबॉल मिनी वर्ग में हुआ। वहीं विद्यालय के खेल शिक्षक राजा जोशी को टीम का कोच नियुक्त किया गया।
प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ टीम ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि में विद्यालय के छात्र दीक्षांत यादव और तान्या सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।यह उपलब्धि उस समय और भी विशेष बन गई जब यह गौरवपूर्ण समाचार विद्यालय के एडमिन सागर नामदेव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्राप्त हुआ।मानो विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्हें एक अनमोल उपहार भेंट किया हो।अपने जन्मदिन पर बच्चों की इस शानदार सफलता ने पूरे विद्यालय परिवार को गर्व और खुशी से भर दिया तथा यह क्षण सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।
विद्यालय के संचालक पवन देवांगन ने बताया कि संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है। यही कारण है कि पिछले तीन वर्षों से विद्यालय कबीरधाम जिले में सर्वाधिक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों की संख्या में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि “हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।”
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक पवन देवांगन, संचालिका सारिका देवांगन,प्राचार्य एस.एल.नापित,उप-प्राचार्य लोकनाथ देवांगन,एडमिन सागर नामदेव,लेखापाल अभिषेक केशरवानी,खेल शिक्षक मनीष निषाद,शैलेंद्र वर्मा,मीरा साहू सहित समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
“छोटे शहरों से उठती बड़ी उड़ानें ही देश का भविष्य तय करती हैं” अशोका पब्लिक स्कूल के इन होनहार खिलाड़ियों ने इस कथन को एक बार फिर सच साबित कर दिखाया है। उक्त समस्त जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी हिन्दी पीजीटी अशोक कुमार इनवाती के द्वारा दी गई।
*आखिर बायसन की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा* रेस्क्यू से रिहाई तक और फिर मौत: संरक्षित ‘गौर’ प्रकरण में जवाबदेही तय हो
कवर्धा,
*जंगल में महुवे की खुशबू और आबकारी विभाग की दबिश *
कवर्धा--सरोधा मार्गे में नाले के किनारे अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण करने वाले लोगों का भंडा फोड़ करते हुवे आबकारी विभाग ने समान की जप्ती की कार्यवाही की है।
भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति
कवर्धा-पंडरिया--
*सांसद संतोष पांडेय की पहल से ग्रामीण महिला की समस्याओं का हुवा त्वरित निराकरण*
कवर्धा - ग्राम पंचायत पोंडी में समस्या से जूझ रही एक ग्रामीण महिला को सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से समस्या से निजात मिल गई है।
*आखिर कब होगी इसकी जांच*
कवर्धा -नगर पंचायत पांडातराई के एकमात्र तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में भारी अनियमितताओं और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरटीआई के माध्यम से प्राप्त प्राक्कलन (एस्टीमेट) को सार्वजनिक करते हुए शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि मौके पर किया जा रहा निर्माण कार्य स्वीकृत मानकों के बिल्कुल विपरीत और गुणवत्ता विहीन है।
मिलकर पानी बचाने का संकल्प लिया ग्रामीणो ने
विशेष ग्राम सभा में जल संरक्षण के लिए बढ़ी जागरूकता और आजीविका पर जोर
*खेल गतिविधियां युवाओं को नशे एवम अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है-धर्मेंद्र सिंह*
कबीरधाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता को बढ़ावा