छत्तीसगढ़ / कबीरधाम
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी तक
कवर्धा, 06 जनवरी 2025। सत्र 2025-26 में सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6 वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन एनटीए की वेबसाईट पर 13 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे तक भरे जाएंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार की योजना से श्रीमती संगीता पटेल ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम
छत्तीसगढ़ सरकार की योजना से श्रीमती संगीता पटेल ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम
कबीरधाम जिले के सैकड़ों श्रद्धालुओं के अयोध्या और काशी दर्शन के सपने हुए पूरे
रामलला दर्शन योजना : श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम
सूदखोर गिरफ्तार: 12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक सहित संपत्तियां जब्त
कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कवर्धा । कबीरधाम पुलिस ने सूदखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी भागवत साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने ₹12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक, 12 मोटरसाइकिलें, 1 कार, और 1 ट्रैक्टर सहित कई अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई क्षेत्र में सूदखोरी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफल रही और दर्जनों पीड़ित परिवारों को राहत मिली है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार आरोपी भागवत साहू, निवासी मजगांव थाना कवर्धा, वर्षों से मोटे ब्याज पर कर्ज देकर आर्थिक शोषण कर रहा था। आरोपी कर्ज न चुका पाने वाले पीड़ितों की संपत्तियां गिरवी रखवाकर या विक्रय इकरारनामा बनवाकर उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोपी के कब्जे से 12 लाख नगद, 92 ब्लैंक चेक, 12 मोटरसाइकिलें, 1 कार, 1 ट्रैक्टर, और कई अन्य संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
पुलिस टीम की कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर, प्रशिक्षु उप पुलिस सिद्धार्थ चौहान, और थाना प्रभारी लालजी सिन्हा सहित साइबर सेल के अधिकारी शामिल थे।
जप्त सामग्री की सूची:
₹12 लाख नगद
92 ब्लैंक चेक (हस्ताक्षरित)
12 मोटरसाइकिलें
1 कार
1 ट्रैक्टर (ट्राली सहित)
विभिन्न गाड़ियों के पंजीयन दस्तावेज
आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले:
अपराध क्रमांक 03/2025 और 04/2025
धारा 308(2) BNS और धारा 4 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।
पुलिस की अपील:
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे सूदखोरी का शिकार हैं या ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी रखते हैं, तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
सूदखोरी के खिलाफ अभियान जारी:
कबीरधाम पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल पीड़ितों में विश्वास जगाया है, बल्कि समाज में फैली इस कुप्रथा को समाप्त करने का संदेश भी दिया है। पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ अभियान जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
यह कदम कबीरधाम पुलिस की जनता के प्रति जिम्मेदारी और न्याय प्रदान करने के संकल्प को दर्शाता है। समाज को शोषण से मुक्त करने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार की जाएगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आज लेंगे व्यापारियों की बैठक
कोरबा । जिले में वृहद आवास के निर्माण को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तर पर गृह पोर्टल का निर्माण कराया गया। पोर्टल के अंतर्गत निर्माण सामग्री हेतु डिस्काउंट पोर्टल का निर्माण कराया गया है। जिसके माध्यम से हितग्राहियों को सस्ते दाम पर सीमेंट एवं छड़ की व्यवस्था कराया जा सकें। जिससे उन क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों को कम दामों पर निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई जा सकें । उक्त संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा की अध्यक्षता में समस्त व्यापारियों (छड़ एवं सीमेंट विक्रेता) की 04 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई है। जिले के समस्त व्यापारियों (छड़ एवं सीमेंट विक्रेता) को उक्त बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
नए साल के पहले दिन चिल्फी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34.320 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
जिला कबीरधाम नए साल के पहले दिन चिल्फी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34.320 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
डिप्टी सीएम शर्मा ने सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का किया उद्घाटन
कबीरधाम बना राज्य का पहला जिला जहां सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष स्थापित
कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को परिवहन कार्यालय में राज्य का पहला सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्घाटन किया। यह कक्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कबीरधाम जिले में स्थापित किया गया है, जो प्रदेश का पहला जिला बना है जहां इस प्रकार का अनुभव कक्ष स्थापित किया गया है।
उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कक्ष के सभी पहलुओं का अवलोकन किया और इसकी कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी ली। सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का उद्देश्य नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस कक्ष में विभिन्न प्रकार की सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी और सामग्री प्रस्तुत की गई है, जिसमें वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बचने के उपाय, ट्रैफिक नियमों के पालन, और सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में बताया गया है। कक्ष में विभिन्न वर्चुअल अनुभव, वीडियो, और मॉडल्स के जरिए सड़क सुरक्षा को समझने का एक आकर्षक तरीका अपनाया गया है।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बचपन से ही हमें सही और गलत का भेद सिखाया जाता है। माताओं की भूमिका बच्चों को जीवन के उचित और अनुचित कार्यों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण होती है। इसी प्रकार यह सत्र समाज में सुरक्षा और नियमों के प्रति एक सकारात्मक सोच विकसित करेगा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रक्रिया को निरंतर जारी रखा जाए, ताकि हर व्यक्ति सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सके। उपमुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष के शुभारंभ में कहा कि अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने आने वाले व्यक्तियों को एक विशेष ऑडियो, वीडियो सत्र से गुजरना होगा। यह सत्र आवेदनकर्ताओं को ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक व्यक्ति ट्रैफिक नियमों, चालान प्रक्रिया, और सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व को गहराई से समझे। ऑडियो, वीडियो सत्र पूरा करने के बाद, प्रतिभागियों को एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाण पत्र यह दर्शाएगा कि उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों को समझ लिया है। यह सत्र लोगों को सड़क पर सही निर्णय लेने और सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करेगा। इससे न केवल ट्रैफिक नियमों के पालन में सुधार होगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या भी कम होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विभागीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जागरूकता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह सुनिश्चित करेगा कि ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने वाला हर व्यक्ति सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ में इस प्रक्रिया की शुरुआत कवर्धा से की गई है। इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले।
सड़क सुरक्षा के प्रति मिलेगी जागरूकता
उपमुख्यमंत्री शर्मा के समक्ष उस समय कार्यालय में लाईसेंस बनवाने के लिए आए नागरिकों ने भी सड़क सुरक्षा अनुभव कक्ष का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध जानकारी का लाभ लिया। उन्होंने कहा कि इस कक्ष की स्थापना से न केवल स्थानीय नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता मिलेगी। इस उद्घाटन के साथ ही कबीरधाम जिला एक कदम और आगे बढ़ा है, जहां सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता के साथ-साथ सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता दी जा रही है।
इस अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओं अजय त्रिपाठी सहित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष डॉ. बीरेन्द्र साहू, कैलाश चंद्रवंशी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी, जसविंदर बग्गा, पार्षद उमंग पाण्डेय, पवन जायवाल, प्रमोद शर्मा, विजय पाली, सुनील दोसी, सनत साहू, अजय ठाकुर, ट्रक, जिला परिवहन अधिकारी मोहन साहू, बस, आटो संघ के प्रतिनिधि, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।
बाइक आपस में टकराई, 2 युवकों की दर्दनाक मौत
कवर्धा। नए साल के पहले दिन दो बाइक की आपस में भिड़ंत से दो युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
यह घटना बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम खंतीपारा की है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है. वहीं मृतक दुर्योधन चंद्रवंशी, रोहित निर्मलकर ग्राम सोढ़ा का रहने वाला बताया जा रहा है।
कबीरधाम पुलिस का विशेष अभियान: संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर, विजिबल पुलिसिंग के तहत कार्रवाई जारी
जिला कबीरधाम दिनांक 29.12.2024 पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार, दिनांक 28 दिसंबर को थाना कोतवाली पुलिस ने शाम से लेकर देर रात तक बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखना था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल और श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी।
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने संशोधित कार्यक्रम जारी
नगर पालिका के आम निर्वाचन 2024-25
कवर्धा 29 दिसम्बर 2024। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश की सभी नगर पालिका के आम निर्वाचन 2024-25 कराये जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम (समय-अनुसूची) में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार करने का 1 जनवरी 2025 के प्रतिनिर्देश से निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम (समय-अनुसूची) निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम (समय-अनुसूची) के द्वितीय चरण अंतर्गत मंगलवार 31 दिसम्बर 2024 को निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन कर दावा तथा आपत्तियां प्राप्त किया जाएगा तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराया जाएगा। दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि सोमवार 6 जनवरी 2025 को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित की गई है। दावा-आपत्तियों का निपटान गुरूवार 9 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 10 जनवरी 2025 तक है। प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि शनिवार 11 जनवरी 2025 है। निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर दावा-आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील की जा सकती है। मंगलवार 14 जनवरी 2025 तक परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों के प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करने, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौपने तथा अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्र करने की कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन बुधवार 15 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।
आयुष्मान कार्ड बनाने जिले में 3 और 4 जनवरी को होगा विशेष शिविर का आयोजन
आयुष्मान कार्ड बनाने जिले में 3 और 4 जनवरी को होगा विशेष शिविर का आयोजन
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अधिकारियों की बैठक लेकर शिविर की कार्य योजना और जिम्मेदारियां सौंपी
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सिंचाई योजना तहत भू-अर्जन के 42 प्रकरणों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण के दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सिंचाई योजना तहत भू-अर्जन के 42 प्रकरणों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण के दिए सख्त निर्देश
पुलिस का विशेष अभियान जारी : सुनसान इलाकों में सरप्राइज चेकिंग...........
जिला कबीरधाम दिनांक 27.12.2024 पुलिस का विशेष अभियान जारी : सुनसान इलाकों में सरप्राइज चेकिंग, संदिग्धों पर कड़ी नजर, दुकानें समय पर बंद और असामाजिक तत्वों पर रोक
पुलिस चौकी दशरंगपुर के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न !
मिनीमाता चौक में उपद्रव कर रहे युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिला चिकित्सालय में आग से बचाव के लिए अभ्यास का आयोजन, स्टाफ और नागरिकों को किया गया प्रशिक्षित
कवर्धा, 21 दिसंबर 2024।कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला अग्निशमन बचाव दल द्वारा जिला चिकित्सालय कबीरधाम में आग से बचाव और आपदा प्रबंधन पर अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में चिकित्सालय के स्टाफ, छात्रों और नागरिकों को आग से बचने और अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 37 पौवा देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
कवर्धा, जिला कबीरधाम (छ.ग.) दिनांक: 21/12/2024 थाना कवर्धा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 37 पौवा देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल (पैशन प्रो) क्रमांक सीजी-07-एल.यू.-0802 जब्त की है। इस कार्रवाई में आरोपी यशवंत साहू पिता जीवराखन साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी चिमरा, थाना कवर्धा, को गिरफ्तार किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹43,330/- है।