छत्तीसगढ़ / कबीरधाम
नगर निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान तिथियों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
कवर्धा, फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के मद्देनजर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दिन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा आदेश जारी किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले में नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान निर्धारित तिथियों पर संपन्न होगा। इसके तहत नगरपालिका परिषद कवर्धा एवं पंडरिया तथा नगर पंचायत पांडातराई, पिपरिया, इंदौरी, बोड़ला और सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए मतदान 11 फरवरी 2025 (मंगलवार) को होगा। इस दौरान नगर निकायों में मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के लिए मतदान जनपद पंचायत क्षेत्र कवर्धा एवं सहसपुर लोहारा में 17 फरवरी 2025 (सोमवार) को तथा जनपद पंचायत क्षेत्र बोड़ला एवं पंडरिया में 20 फरवरी 2025 (गुरुवार) को संपन्न होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
राज्य शासन ने भारत सरकार, गृह मंत्रालय की अधिसूचना के साथ पढ़े गए परक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट), 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन निर्वाचन तिथियों पर संबंधित क्षेत्रों में स्थित सभी शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों के लिए सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि मतदान दिवस पर सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में अवकाश रहेगा, ताकि मतदाता निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने आमजन से अपील की कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 : कबीरधाम जिले में 2623 जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित
जिले में जनपद सदस्य के 02, सरपंच के 09 और पंच पद के लिए 2612 निर्विरोध निर्वाचित
जिले में दो या दो से अधिक अभ्यर्थी सविरोध निर्वाचन 2046 स्थानां पर
कवर्धा, फरवरी 2025। कबीरधाम जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 2623 जनपद सदस्य , सरपंच और पंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है। जिसमें जनपद सदस्य के 02, सरपंच के 09 और पंच पद के लिए 2612 शामिल है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने निर्विरोध निर्वाचन को लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और समन्वय की मिसाल बताते हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन से पंचायतों में आपसी सहयोग और सौहार्द्र का परिचय मिलता है। साथ ही, उन्होंने आमजन से अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और समृद्ध एवं सशक्त पंचायत प्रणाली के निर्माण में योगदान दें।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि कि जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत 773 जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है। जिसमें जनपद सदस्य के 03, सरपंच के 03 और पंच पद के लिए 769 है। जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा अंतर्गत 819 जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है। जिसमें जनपद सदस्य के 01, सरपंच के 03 और पंच पद के लिए 815 है। जनपद पंचायत बोड़ला अंतर्गत 1031जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है। जिसमें सरपंच के 03 और पंच पद के लिए 1028 है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में दो या दो से अधिक अभ्यर्थी सविरोध निर्वाचन की स्थिति 2046 स्थानां पर है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 14 पद पर सविरोध निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत कुल 764 पद, जनपद सदस्य के 25, सरपंच के 102 और पंच पद के लिए 637 है। जनपद पंचायत सहसपुर अंतर्गत कुल 575 पद इनमें जनपद सदस्य के 24, सरपंच के 93 और पंच पद के लिए 458 है। जनपद पंचायत बोड़ला अंतर्गत कुल 693 पद इनमें जनपद सदस्य के 25, सरपंच के 119 और पंच पद के लिए 549 है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत झलमला और ग्राम पंचायत चचेड़ी में सरपंच सहित सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि ग्राम पंचायत नवघटा में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। निर्विरोध निर्वाचित जनप्रतिनिधियों में जनपद पंचायत क्षेत्र कोठार से श्री गणेश तिवारी जनपद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा, ग्राम पंचायत चचेड़ी से श्रीमती पल्लवी राघवेन्द्र तिवारी, ग्राम पंचायत नवघटा से श्रीमती रामेश्वरी बघेल और ग्राम पंचायत झलमला से श्री ओ.पी. चन्द्रवंशी सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जनपद पंचायत कवर्धा के अंतर्गत कुल 1408 वार्डों में से 769 वार्डों में पंच निर्विरोध चुने गए हैं।
कबीरधाम जिले में 11 फरवरी को नगरीय निकायों का मतदान
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन दो चरणों में 17 और 20 फरवरी को होगा
कवर्धा, फरवरी 2025। कबीरधाम जिले में आगामी 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव का मतदान होगा। इस चुनाव में जिले के 7 नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी, जिसमें दो नगर पालिका कवर्धा और पंडरिया तथा 5 नगर पंचायत पाण्डातराई, बोड़ला, पिपरिया, सहसपुर लोहारा और इंदौरी शामिल हैं। इसके अलावा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन दो चरणों 17 और 20 फरवरी को होगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए मतदान 11 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस दिन जिले में सभी नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के पहले चरण का मतदान विकासखंड कवर्धा और सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायतों में 17 फरवरी 2025 को होगा। दूसरे चरण का मतदान विकासखंड पंडरिया और बोड़ला के समस्त ग्राम पंचायतों में 20 फरवरी 2025 को होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान का समय सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुनिश्चित किया है कि मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाएं पूरी तरह से तैयार रहें, ताकि मतदाता आसानी से मतदान कर सकें। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। कलेक्टर श्री वर्मा ने यह भी बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में मतदान कर्मी तैनात किए जाएंगे और सभी मतदाताओं को मतदान का सही तरीका बताया जाएगा। मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए कबीरधाम जिले में एक व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करें और लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपना मत देकर चुनाव प्रक्रिया को मजबूत बनाएं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त ने बताया कि जिले के सभी 7 नगरीय निकाय में वार्डों की संख्या 120 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 78 हजार 817 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 38 हजार 578, महिला मतदाताओं की संख्या 40 हजार 239 है। इन सभी निकायों में 145 मतदान केन्द्र है। नगर पालिका कवर्धा अंतर्गत वार्डों की संख्या 27 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 39 हजार 276 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 19 हजार 271, महिला मतदाताओं की संख्या 20 हजार 05 है। कवर्धा नगर पालिका अंतर्गत कुल 52 मतदान केन्द्र है। नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत वार्डों की संख्या 18 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 14 हजार 715 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 7 हजार 150, महिला मतदाताओं की संख्या 07 हजार 565 है। पंडरिया नगर पालिका अंतर्गत कुल 18 मतदान केन्द्र है।
नगर पंचायत पाण्डातराई अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 5 हजार 650 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 807, महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 843 है। पाण्डातराई नगर पंचायत अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत पिपरिया अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 3 हजार 875 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 हजार 920, महिला मतदाताओं की संख्या 1 हजार 955 है। पिपरिया नगर पंचायत अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत इंदौरी अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 4 हजार 731 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 306, महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 425 है। नगर पंचायत इंदौरी अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत बोड़ला अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 4 हजार 691 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 297, महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 394 है। नगर पंचायत बोड़ला अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है। नगर पंचायत लोहारा अंतर्गत वार्डों की संख्या 15 है, जिसमें मतदाताओं की संख्या 5 हजार 879 है। इसके अंतर्गत पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 हजार 827, महिला मतदाताओं की संख्या 3 हजार 52 है। नगर पंचायत बोड़ला अंतर्गत कुल 15 मतदान केन्द्र है।
जिले के सभी 4 जनपद पंचायत क्षेत्रों में सरपंच पद के निर्वाचन के लिए ग्राम पंचायतों की संख्या 469 है। पंच पद के निर्वाचन के लिए वार्डो की संख्या 6 हजार 166 है। कवर्धा में 1408, सहसपुर लोहारा में 1273, बोड़ला में 1577 और पंडरिया में 1908 वार्ड है। जिले में जनपद सदस्य निर्वाचन के लिए क्षेत्र की संख्या 100 है। कवर्धा, सहसपुर लोहारा, बोड़ला और पंडरिया में 25-25 जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र है। जिले में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए क्षेत्र की संख्या 14 है। जिले में जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत मतदाओं की संख्या 5 लाख 88 हजार 824 है। इसके अंतर्गत पुरूष निर्वाचकों की संख्या 2 लाख 93 हजार 438, महिला निर्वाचकों की संख्या 2 लाख 95 हजार 384 एवं तृतीय लिंग निर्वाचकों की संख्या 2 है। जनपद पंचायत क्षेत्र कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों की संख्या 105 है, जिसमें निर्वाचकों की संख्या 1 लाख 37 हजार 255 है। इसके अंतर्गत पुरूष निर्वाचकों की संख्या 69 हजार 185, महिला निर्वाचकों की संख्या 68 हजार 70 है। जनपद पंचायत क्षेत्र सहसपुर लोहारा क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों की संख्या 96 है, जिसमें निर्वाचकों की संख्या 1 लाख 20 हजार 493 है। इसके अंतर्गत पुरूष निर्वाचकों की संख्या 59 हजार 813 एवं महिला निर्वाचकों की संख्या 60 हजार 679 एवं तृतीय लिंग निर्वाचकों की संख्या 1 है। जनपद पंचायत क्षेत्र बोड़ला क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों की संख्या 125 है, जिसमें निर्वाचकों की संख्या 1 लाख 45 हजार 313 है। इसके अंतर्गत पुरूष निर्वाचकों की संख्या 71 हजार 187 एवं महिला निर्वाचकों की संख्या 74 हजार 125 एवं तृतीय लिंग निर्वाचकों की संख्या 1 है। जनपद पंचायत क्षेत्र पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों की संख्या 143 है, जिसमें निर्वाचकों की संख्या 1 लाख 85 हजार 763 है। इसके अंतर्गत पुरूष निर्वाचकों की संख्या 93 हजार 253, महिला निर्वाचकों की संख्या 92 हजार 510 है। जिले के सभी 4 जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 1163 है। जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 265, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 243, जनपद पंचायत बोड़ला अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 308, जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 347 है।
जनता की आकाँक्षाओं को पूरा करेगा 'हमर संकल्प पत्र': भावना बोहरा
पंडरिया, पांडातराई और इंदौरी नगरिय निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी
कवर्धा। 11 फ़रवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को पंडरिया में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई व इंदौरी के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र जारी कियाl “हमर संकल्प पत्र” में पंडरिया नगर पालिका तथा नगर पंचायत पांडातराई व इंदौरी में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग और क्षेत्र में अधोसंरचना विकास, महिलाओं को रोजगार, व्यापारियों, शिक्षा, स्ट्रीट वेंडर्स, सड़क,बिजली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं और प्रमुख घोषणाओं को उल्लेखित किया गया हैl
इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल घोषणाएं नहीं करती बल्कि संकल्प करती हैं और उस संकल्प को पूरी दृढ़ता से पूरा करती हैl हमने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के विकास और जनता की सुविधाओं एवं सुरक्षा के लिए अटल संकल्प पत्र जारी किया है और आज पंडरिया नगर पालिका और नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी के लिए जारी किया गया हमर संकल्प पत्र जन आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ ही क्षेत्र के विकास को गति देने वाला हैl मैं पंडरिया विधायक भावना बोहरा और सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ कि आपने अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की आकाँक्षाओं को जाना, उसके अनुरूप इस संकल्प पत्र में उसे समाहित कियाl 11 फ़रवरी को मतदान होने हैं और 15 फ़रवरी को ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनते ही अटल संकल्प पत्र एवं हमर संकल्प पत्र में की गई घोषणाएं जनहित के लिए जारी की जाएँगीl
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया नगर में अधोसंरचना निर्माण, विकास कार्यों एवं नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं के लिए जारी हमर संकल्प पत्र में प्रमुख घोषणाएं की गई हैं। मोदी की गारंटी में किये अपने संकल्पों को जिस दृढ़ता से हम पूरा कर रहें हैं निश्चित ही "अटल संकल्प पत्र" एवं पंडरिया नगर हेतु "हमर संकल्प पत्र" में किये अपने वादों को हम जन आशीर्वाद से अक्षरशः पूरा करेंगे और ट्रिपल इंजन की सरकार बनते ही इन संकल्पों को पूरा करेंगे। हमारा प्रमुख उद्देश्य केवल योजनाओं का निर्माण नहीं, बल्कि उन योजनाओं को साकार रूप में लागू कर, नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारना और क्षेत्र में अधोसंरचना व विकास कार्यों को गति देना है। अपने संकल्पों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर हम दृढ़ संकल्पित हैं। हमर संकल्प पत्र 5 वर्ष में कांग्रेस के अस्थिर और भ्रष्ट नगर सरकार की कुनीतियों व कुप्रबंधन को समाप्त कर हमारे नगर के विकास का प्रतिबिंब बनेगा। यह केवल घोषणा नही बल्कि जनसविधाओं तथा हमारे पंडरिया, पांडातराई और इंदौरी नगर के सर्वांगीण विकास के प्रति हमारा संकल्प है।
भावना बोहरा ने आगे कहा कि जिस प्रकार मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए डबल इंजन भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकास के राह पर अग्रसर किया है, हमारे यह संकल्प भी ट्रिपल इंजन की सरकार के साथ जनसहयोग व समर्थन से तिगुनी रफ्तार से नगर के विकास एवं जनसविधाओं के विस्तार को पूरा करने का हमारा विजन है। हमर संकल्प पत्र में हमने पंडरिया में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग जैसे हाईटेक बस निर्माण, नगर के मुख्य मार्ग हरिनाला से लोरमी रोड को आदर्श रोड बनाएंगे। महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से महिला चौपटी एवं महिला व्यावसायिक कॉमप्लेक्स और अंबिकापुर की तर्ज पर वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की स्थापना करेंगे।
सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रमुख स्थानों एवं चौक-चौराहों में सीसी टीवी कैमरा, पीएम स्वनिधि योजना के तहत ठेला व गुमटी लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को 30,000 रुपए की आर्थिक सहयता व कियोस्क आवंटित किये जाएंगे। महिलाओं के लिए नगर के प्रमुख स्थानों में स्वच्छ पिंक टॉयलेट का निर्माण, खिलाड़ियों के लिए मिनी स्टेडियम, महाविद्यालय में वाईफाई और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, मितानिन बहनों के लिए ट्रेनिंग सेंटर एवं भवन का निर्माण, बच्चों के लिए किड्स प्ले एरिया, उद्यानों का निर्माण, निशुल्क गौ-सेवा एवं मुक्तिधाम हेतु निशुल्क वाहन की सुविधा, सभी वार्डों में सड़कों व पुल-पुलिया का निर्माण, तालाबों और प्रमुख चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण करेंगे तथा कांग्रेस के समय नगर में हुए डीजल व जल आवर्धन घोटाले की निष्पक्ष जांच भी की जाएगी। ऐसे बहुत से संकल्प हमने किये हैं जिन्हें जनता के आशीर्वाद और सहयोग से हम जरुर पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि पांडातराई नगर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए हमने पांडातराई को उप तहसील बनाने का संकल्प किया है। इसके साथ ही पंडरिया में की गई प्रमुख घोषणाओं के साथ ही पांडातराई में महाविद्यालय जाने वाली सड़क को पक्की सड़क, नया बस स्टैंड निर्माण, वार्डवासियों के लिए पृथक सोसायटी, सर्व समाज हेतु मांगलिक भवन, स्वच्छ पेयजल के लिए पाइप लाइन का विस्तार, सुव्यवस्थित चौपाटी एवं किड्स प्ले एरिया, चारभाठा-पुद्की होते हुए दशरंगपुर (धर्सा रोड) तक सड़क का निर्माण, नयापारा में अवैध कब्ज़ा को हटाकर गार्डन निर्माण करना और भी विभिन्न घोषणाएं पांडातराई के विकास, अधोसंरचना निर्माण और जनहित के लिए हमने की है।
भावना बोहरा ने कहा कि इसके अलावा नगर पंचायत इंदौरी में भी हमने विकास कार्यों और जनसुविधाओं के लिए अपना विजन जनता के समक्ष रखा है जिसमें सबसे प्रमुख जनता की सुविधाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त स्मार्ट नगर पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा ताकि क्षेत्र के विकास हेतु होने वाले कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। इंदौरी में यातायात व सुगम आवागमन के लिए नया बस स्टैंड बनाया जाएगा जहाँ यात्रियों के लिए सभी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इंदौरी में युवाओं के बेहतर व उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालय की स्थापना और वाई-फाई जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं तथा शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला सहकारी बैंक की नई शाखा, बाजारों को सुव्यवस्थित, बाबा तालाब का जीर्णोद्धार, छोटे रगरा से बहरापारा तक पक्की सड़क का निर्माण, अटल परिसर का निर्माण एवं सभी वार्डों में पक्की सड़क, बिजली, पानी की पर्याप्त व्यवस्था, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स, नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी का निर्माण भी किया जाएगा।
पिछले एक वर्ष में डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है, प्रदेश के 18 लाख परिवारों के आवास के सपनों को पूरा किया, किसानों को 2 वर्ष का बकाया धान बोनस की राशि और 3100 रुपये/ क्विंटल की दर से रिकॉर्ड धान खरीदी की गईl हमारे प्रदेश के भूमिहीन किसानों को प्रतिवर्ष 10000 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा, बजट 2025-26 में मध्यमवर्गीय परिवारों को 12 लाख रुपए तक की आय में टैक्स छूट, किसान क्रेडिट योजना के तहत केसीसी ऋण सीमा को 5 लाख तक बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय भाजपा के “सबका साथ-सबका विकास” के लक्ष्य को परिलक्षित करता हैl पंडरिया नगर के लिए 10 करोड़ से अधिक, पांडातराई नगर के लिए 12 करोड़ एवं इंदौरी नगर के लिए 4 करोड़ रुपए से अधिक के अधोसंरचना निर्माण और विकास कार्यों की स्वीकृति से नगरवासियों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है और इसी विश्वास एवं जनसहयोग से 15 फ़रवरी को नगरीय निकाय चुनावों के परिणामों के साथ ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनेगी और क्षेत्र का विकास भी तिगुनी रफ़्तार से होगा।
इस अवसर पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारी, नगर के वरिष्ठजन, साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल व सदस्यजन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत चचेडी से पल्लवी राघवेन्द्र तिवारी निर्विरोध सरपंच निर्वाचित..
कवर्धा छत्तीसगढ़ मे ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है वैसे मे आदर्श गौरव ग्राम चचेडी भी अछूता नही रहा है गांव के लोग आपस मे बैठक कर आपसी तालमेल से श्रीमती पल्लवी राघवेन्द्र शर्मा को अपना सरपंच निर्विरोध सरपंच चुन लिया गया इसी प्रकार सभी पंच का चुनाव भी निर्विरोध चुन लिया गया है इस चुनावी निर्विरोध प्रकिया को सफल बनाने में बिशाल तिवारी व्यास नारायण तिवारी रामावतार तिवारी चंद्रभूषण मिश्रा मधुबन तिवारी धर्मेंद्र तिवारी हरीश तिवारी अजय शर्मा प्रदीप तिवारी देवानंद सोनी मेघश्याम चन्द्रवशी अयोध्या चन्द्रवशी सुखदेव चंद्राकर हरी चन्दारकर अजय चन्द्रवशी एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा है।
पंचायती राज अधिनियम लागूं होने के पश्चात चचेडी में पहली बार निर्विरोध सरपंच चुनी गई पल्लवी राघवेन्द्र शर्मा
आपकों बता दे यह पहला मौका रहा जहां चचेडी मे पहली बार निर्विरोध सरपंच एव पंचों का चुनाव आपसी समाजिक समरसता के साथ किया गया जिसमें गांव मे खुशी का माहौल वही आज गांव में भव्य गाजा बाजा के साथ रैली निकालकर इस अपार जनसमर्थन के लिए धन्यवाद आभार ज्ञापित कर आशिर्वाद प्राप्त करेगे सरपंच एवं पंच प्रत्याशी
सरपंच एव पंचों की सूची इस प्रकार है
श्रीमती पल्लवी राघवेन्द्र तिवारी सरपंच
वार्ड क्रमांक 1 से मोहन चन्दारकर
वार्ड क्रमांक 2 से अंजोरा चन्द्राकर
वार्ड 3 से दिलीप डिडोरे
वार्ड नम्बर 4 से जुगम बाई
वार्ड क्रमांक 5 से निर्मला चन्द्रवशी
वार्ड क्रमांक 6 से निर्मला धुर्वे
वार्ड क्रमांक 7से धर्मेंद्र निर्मलकर
वार्ड क्रमांक 8 से हेमप्रकाश चंद्राकर
वार्ड क्रमांक 9 से राजीम बाई
वार्ड क्रमांक 10से सुखु बाई
वार्ड क्रमांक 11 से संजय चन्द्रवशी
चल संगी जाबो मतदान करें बर, के नारों से मतदाताओं को कर रहे जागरूक
नगरी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान कराने चलाया जा रहा है जाबो कार्यक्रम
जिले के 7 नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान 11 फरवरी को, विकासखंड कवर्धा एवं सहसपुर लोहारा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में 17 फरवरी को, विकासखंड पंडरिया और बोड़ला क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतो में 20 फरवरी को होगा मतदान
कवर्धा, 06 फरवरी 2025। चल संगी जाबो मतदान करे बर, पहले मतदान फिर जलपान, छोड़ के अपने सारे काम सबसे पहले करो मतदान जैसे नारों से शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो तक मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ज्ञात हो की नगरी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन जोर शोर से किया जा रहा है। जाबो कार्यक्रम के तहत इस अभियान का संचालन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार संचालित हो रहा है। नगरी निकाय क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रदर्शन कर मतदाताओं का ज्ञानवर्धन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रमुख चौक चौराहा में मतदान के लिए शपथ दिलाकर लोकतंत्र के उत्सव में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकालकर, सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए, मुनादी के द्वारा, महिला स्व सहायता समूह एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर ग्रामीणों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने प्रोत्साहित कर रहे है।
स्थानीय निर्वाचन 2025 में कबीरधाम जिला अंतर्गत सभी 7 नगरीय निकाय क्षेत्रों में 11 फरवरी को मतदान होगा। इसी तरह विकासखंड कवर्धा एवं सहसपुर लोहारा क्षेत्र के ग्राम पंचायतो में 17 फरवरी को एवं विकासखंड पंडरिया एवं बोड़ला क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतो में 20 फरवरी को ग्रामीणों द्वारा मतदान किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वह निर्धारित तिथि को अपने मतदान केंद्र में पहुंचकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें तथा लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभाए।
जाबो कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभाग मिलकर मतदाताओं को जागरूक करने निरंतर प्रयास कर रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सभी की भागीदारी हो यह प्रयास किया जा रहा है।रैली के द्वारा, रंगोली के माध्यम से, मेहंदी लगाकर, सार्वजनिक स्थानों पर नारा लेखन एवं अन्य गतिविधियों से लोगों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने का कार्य हो रहा है। श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने भी जिले के गणमान्य नागरिकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने अपील की है।
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में अभियान जारी
कवर्धा, 06 फरवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को उनकी मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। मतदाता पर्ची वितरण अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र की जानकारी देने और निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए किया जा रहा है। कलेक्टर ने यह भी सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक मतदाता को समय पर पर्ची मिल सके, ताकि मतदान की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गलती न हो।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि यह प्रक्रिया सभी मतदाताओं तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि हर मतदाता को उसकी पर्ची घर-घर पहुंचाई जा रही है, ताकि मतदान में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, पर्ची में मतदाता के नाम, मतदान केंद्र का नाम और उसका स्थान स्पष्ट रूप से उल्लिखित किया गया है।इस अभियान के तहत मतदाता पर्ची के वितरण में प्रशासन, आगनबाड़ी कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया में से एक है, और इस बार मतदाता पर्ची वितरण की प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है ताकि कोई मतदाता मतदान से वंचित न रहे। प्रशासन ने यह भी अपील की है कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का सही उपयोग करें और मतदान केंद्र पर समय पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करें। मतदाता पर्ची वितरण के इस अभियान से चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के साथ-साथ चुनाव में भागीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे नगरीय निकाय चुनाव 2025 को सफल और निष्पक्ष बनाया जा सके।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 : जिला पंचायत सदस्य के लिए 34 अभ्यर्थियों ने वापस ली अपनी उम्मीदवारी
कवर्धा, 06 फरवरी 2025। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में रिटर्निंग अधिकारी, जिला पंचायत सीईओं श्री अजय कुमार त्रिपाठी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री गजेन्द्र साहू, श्रीमती रश्मि दुबे ने आज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिला पंचायत सदस्य के लिए अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आबंटित करने की कार्रवाई की। नाम वापसी के आखिरी दिन यानी 06 फरवरी 2025 को जिला पंचायत सदस्य के लिए 34 अभ्यर्थियों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली। नाम वापसी की प्रक्रिया के तहत इन अभ्यर्थियों ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का निर्णय लिया।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025, जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन में उम्मीदवारी वापस लेने वाले अभ्यर्थी में क्षेत्र क्रमांक 02 से मिथलेश्वरी चंद्राकर, सती बाई, क्षेत्र क्रमांक 03 से अरविंद पात्रे, राजेन्द्र कुमार मारर्कंडे, दुर्गेश कुर्रे, क्षेत्र क्रमांक 04 से कांतिनद किशोर सेन्ड्र, क्षेत्र क्रमांक 05 से शांति साहू, क्षेत्र क्रमांक 06 से कुमारी बाई उईके, छबि बाई धुर्वे, क्षेत्र क्रमांक 07 से मोना जायसवाल, राजकुमारी साहू, नेमबाई साहू, मिना पाली, क्षेत्र क्रमांक 08 से संतराम धूर्वे, क्षेत्र क्रमांक 09 से रमैयाबाई, क्षेत्र क्रमांक 10 से राजेश शुक्ला, इंद्राणी चंद्रवंशी, क्षेत्र क्रमांक 11 से लालचंद साहू, राधे साहू, कुंजराम साहू, राजेश साहू, देवकुमारी चंद्रवंशी, रामकुमार सिन्हा, आशीष चंद्रवंशी, गौरी साहू, क्षेत्र क्रमांक 12 से जितेन्द्र सिंह राजपुत, सच्चिदानंद कौशिक, क्षेत्र क्रमांक 13 से खिलेश्वरी साहू, रागिनी साहू, क्षेत्र क्रमांक 14 से दोहाराम साहू, भुखनलाल साहू, लीलाधर साहू, मोहनराम साहू, मदन साहू ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली है। इस कार्रवाई के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए के लिए कुल अभ्यर्थियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।
गुण्डा बदमाश की दबंगई पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – पुलिस ने निकाला जुलूस, भेजा जेल
दिनांक 05.02.2025 थाना कुकदुर, जिला कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम के निर्देशन एवं श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा श्री पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं श्री भूपत सिंह, एसडीओपी पंडरिया के नेतृत्व में थाना कुकदुर पुलिस द्वारा एक शातिर गुण्डा बदमाश के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
प्रदेश में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा निरंतर गश्त एवं पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने शातिर अपराधी शाकिर खान निवासी कुई, थाना कुकदुर पर शिकंजा कसते हुए उसे गिरफ्तार किया।
*गुण्डा बदमाश शाकिर खान का आपराधिक इतिहास एवं हालिया अपराध*
शातिर अपराधी शाकिर खान कुछ माह पूर्व ही गांजा तस्करी के प्रकरण में जेल से छूटा था। बाहर आते ही उसने पुनः ग्रामों में दादागिरी, मारपीट एवं भय उत्पन्न करने जैसी घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया।
हाल ही में दिनांक 05.02.2025 को आरोपी ने एक महिला के साथ मारपीट की, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। इसके पूर्व भी दिनांक 29.09.2024 को शाकिर खान ने अपने साथी के साथ मिलकर रामजी पनिका निवासी राली, थाना तरेगांव से जबरन पैसे मांगे। इंकार करने पर डंडे से गंभीर मारपीट कर दी, जिससे रामजी पनिका को गंभीर चोटें आईं।
इस घटना पर थाना कुकदुर में अपराध क्रमांक 127/24, धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध धारा 119(2) बीएनएस जोड़ी गई, जो कि अजमानतीय एवं आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान रखती है।
गंभीर अपराधों एवं लगातार बढ़ती अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने शातिर अपराधी शाकिर खान (34 वर्ष), पिता शकील खान, निवासी कुई, थाना कुकदुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
साथ ही, कुकदुर पुलिस द्वारा आरोपी का बाजार में जुलूस निकाला गया ताकि समाज में कानून-व्यवस्था का स्पष्ट संदेश जाए और अपराधियों में भय व्याप्त हो।
*गुण्डा बदमाश के विरुद्ध पूर्व में दर्ज प्रकरण*
| क्र. | अपराध क्रमांक | धारा |
|----|--------------|----------------|
| 01 | 41/15 | 294, 323, 506 भादवि |
| 02 | 87/15 | 36 च (2) आबकारी अधिनियम |
| 03 | 23/16 | 294, 323, 506 भादवि |
| 04 | 73/16 | 294, 323, 506, 34 भादवि |
| 05 | 86/16 | 294, 323, 384, 506, 34 भादवि |
| 06 | 36/17 | 294, 323, 506, 34 भादवि |
| 07 | 76/18 | 395 भादवि |
| 08 | 127/24 | 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस |
| 09 | 129/24 | 296, 115(2), 324(4) बीएनएस |
| 10 | 20/25 | 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस |
| 11 | छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3, 5(ख) |
*उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.एल. शांडिल्य, सउनि. चंद्रभूषण सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक संजू झारिया, मनोज तिवारी, अजय जायसवाल, आरक्षक गज्जू सिंह राजपूत, रम्हौ राम, पंचम बघेल, विनोद सिदार, संदीप पाण्डेय, दूजराम सिंद्राम की विशेष भूमिका रही।*
कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों एवं अपराध की जानकारी पुलिस को दें, ताकि कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जिला कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – गुमशुदा व्यक्ति की हत्या का खुलासा, 08 आरोपी गिरफ्तार
जिला कबीरधाम दिनांक 05.02.2025 श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम के निर्देशन एवं श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा श्री पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना तरेगांव जंगल क्षेत्र में गुम इंसान प्रकरण का खुलासा करते हुए हत्या में संलिप्त 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 14.01.2025 को ग्राम बंधौरा निवासी डोंगरसिंह धुर्वे (उम्र 49 वर्ष) अपने घर से दलदली बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इस संबंध में थाना तरेगांव जंगल में गुम इंसान क्र. 03/2025 दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
पतासाजी के दौरान यह तथ्य सामने आया कि डोंगरसिंह धुर्वे को ग्राम रब्दा के चैनसिंह के साथ देखा गया था। जांच में यह भी पाया गया कि वे दिनांक 14.01.2025 की रात चैनसिंह के घर रुके थे और अगले दिन ग्राम सेमसाटा के सोमा बैगा के घर चले गए, जहां उनके साथ ग्राम भरतपुर के श्रीराम बैगा और ग्राम दरई के रामसिंह भी मौजूद थे।
पूछताछ में रामसिंह ने स्वीकार किया कि दिनांक 15.01.2025 को वह, सुखीराम बैगा, बालाराम, सोमा बैगा, रम्मु बैगा, श्रीराम गोंड, जीतराम और श्रीराम बैगा जंगल में सुअर के शिकार के लिए जीआई तार में बिजली करंट लगा रहे थे। इसी दौरान डोंगरसिंह धुर्वे की करंट लगने से मृत्यु हो गई।
घटना को छुपाने के लिए आरोपियों ने मृत शरीर को ग्राम दरई जड़हाडीह खोधरा जंगल के किनारे दरार में छुपा दिया। आरोपी रामसिंह के निशानदेही पर शव बरामद किया गया, जिसे परिजनों ने कपड़े और बालों से पहचान लिया। पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण बिजली करंट लगना बताया गया।
प्रकरण में धारा 105, 238, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगणों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी सोमा बैगा के कब्जे से बिजली करंट लगाया गया जीआई तार तथा रामसिंह द्वारा छुपाई गई लकड़ी की बल्लियां गवाहों के समक्ष जप्त की गईं।
गिरफ्तार आरोपीगण:
1. रामसिंह बैगा (26 वर्ष) – ग्राम दरई
2. सुखीराम मेरावी (35 वर्ष) – ग्राम दरई
3. बालाराम (57 वर्ष) – ग्राम दरई
4. सोमा बैगा (58 वर्ष) – ग्राम सेमसाटा
5. रम्मू सिंह (20 वर्ष) – ग्राम सेमसाटा
6. श्रीराम गोंड (26 वर्ष) – ग्राम रब्दा
7. जीतराम धुर्वे (26 वर्ष) – ग्राम रब्दा
8. श्रीराम बैगा – ग्राम भरतपुर
उक्त सभी आरोपियों को दिनांक 04.02.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। प्रकरण में विवेचना जारी है।
श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम के निर्देशन एवं श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा श्री पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में श्री अखिलेश कौशिक, एसडीओपी, बोड़ला एवं श्री संग्राम सिंह, थाना प्रभारी, तरेगांव जंगल के नेतृत्व में टीम द्वारा इस प्रकरण को सुलझाया गया।
कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शिकार, वन्यजीव अपराध एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
गन्ना विक्रेता किसानों के खाते में 10.09 करोड़ रुपए का भुगतान जारी
कवर्धा, 05 फरवरी 2025 कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड में संचालित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित द्वारा किसानों को 10.09 करोड़ रुपए का भुगतान जारी किया गया है।
मतदान कराने के लिए अधिकारी-कर्मचारी की लगाई गई ड्यूटी
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 : निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन कतर्व्य मतपत्र के माध्यम से करेंगे मतदान
मतदान कराने के लिए अधिकारी-कर्मचारी की लगाई गई ड्यूटी
कवर्धा, 05 फरवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत् निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन कतर्व्य मतपत्र के माध्यम से सुविधा केन्द्र रक्षित केन्द्र, नया पुलिस लाइन, कवर्धा में मतदान कराए जाने के लिए अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई हैं। अधिकारी और कर्मचारी 07 फरवरी 2025 को मतदान कार्य में सहयोग करेंगे। निर्वाचन कार्य सुबह 10 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक संपन्न होगा।
जारी आदेश अनुसार प्रभारी अधिकारी आरती साहू, उप अभियंता, जल संसाधन विभाग, कबीरधाम (संपर्कः 9575142414), पीठासीन अधिकारी सुश्री मुदिता गुप्ता, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कवर्धा, मतदान अधिकारी क्र. 1 श्रीमती मनीषा चन्द्रवंशी, सुपरवाईजर, महिला बाल विकास, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री देवेन्द्र परते, सहायक ग्रेड-3, आदिवासी विकास विभाग, कबीरधाम (संपर्कः 8770552853) की ड्यूटी लगाई गई है। सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी 06 फरवरी 2025 को सायं 4 बजे जिला कार्यालय कबीरधाम के सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे।
नगर पंचायत इंदौरी के निर्वाचन के लिए अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
कवर्धा, 05 फरवरी 2025। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को सुचारु और प्रभावी बनाना है, ताकि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में कोई समस्या न आए। आज नगर पंचायत इंदौरी के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों को समाग्री वितरण और वापसी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में चुनाव से संबंधित सभी बारीकियों पर चर्चा की गई, ताकि हर अधिकारी को अपने कर्तव्यों की पूरी जानकारी हो और वह बिना किसी गलती के अपने कार्यों को संपन्न कर सके।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को नगरीय निकाय चुनाव के लिए आवश्यक चुनावी सामग्री का सही तरीके से वितरण करने की विधि और मतदान के बाद सामग्री की वापसी की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य चुनावी सामग्री की सही दिशा में आपूर्ति सुनिश्चित करना था, ताकि मतदान केंद्रों पर कोई कमी न हो और चुनाव प्रक्रिया निर्बाध रूप से चले। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताया और आगामी चुनाव की सफलता के लिए अपनी पूरी तत्परता जाहिर की।
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : ईव्हीएम मशीन के कमीशनिंग के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट मशीन का प्रदर्शन कर तकनिकी पहलुओं की बारीकी से दी गई जानकारी
कवर्धा, 05 फरवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो की उपस्थिति में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए ईव्हीएम कमीशनिंग के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अपर कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो ने कहा कि निर्वाचन के लिए कमीशनिंग कार्य सबसे अहम कड़ी है। निर्वाचन कार्य के अबाधित एवं सुचारू रूप से संपादन के लिए कमीशनिंग कार्य का पूर्ण गुणवत्तापूर्वक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को कमीशनिंग के दौरान उचित ढंग से सिलिंग करने कहा। उन्होंने कहा कि कमीशनिंग का कार्य महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। इसे गंभीरतापूर्वक करने की आवश्यकता है। इस दौरान पंडरिया एसडीएम श्री संदीप ठाकुर, कवर्धा सुश्री आकांक्षा नायक, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री गीता रायस्त, सुश्री हर्षलता वर्मा, सहायक संचालक श्री एमके गुप्ता उपस्थित थे।
डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री गीता रायस्त ने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी को मतदान कार्य किया जाएगा। इसके लिए उपयोग में आने वाली ईव्हीएम मशीनों का कमीशनिंग के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इनमें बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट मशीन का कमीशनिंग किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों को कमीशनिंग कार्य को उचित ढंग से करने निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को उनके दायित्व और जिम्मेदारी से अवगत कराया। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों से कहा कि वे अपने सेक्टर के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों के संबंध में सभी प्रकार की गतिविधियों से अवगत रहे। मतदान दिवस पर सेक्टर अधिकारियों की महती जिम्मेदारी होती है। अगर कहीं किसी मतदान केंद्र में ईव्हीएम मशीन के संचालन में किसी प्रकार कि कोई समस्या उत्पन्न हो तो, तत्काल वहां ईव्हीएम की व्यवस्था हो सके, इसके लिए तत्पर रहें। उन्होंने कमीशनिंग कार्य में लगे अधिकारियों को आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ समय का अनुपालन करते हुए कार्य सुनिश्चत करेंगे।
मास्टर ट्रेनर श्री एम के गुप्ता ने प्रशिक्षण में ईव्हीएम मशीन में अभ्यर्थियों की प्रतीक चिन्ह के साथ नाम वाली पर्ची को संलग्न करने, मशीन में टैग लगाने, लॉक करने से संबंधित विहित प्रक्रिया की भलीभांति जानकारी दी। प्रशिक्षण में इस दौरान अधिकारियों को कमीशनिंग करने के लिए पूर्वाभ्यास कराया गया। ईव्हीएम कमीशनिंग के दौरान मॉकपोल के पूर्व ईवीएम का संयोजन और मॉकपोल का संचालन, मॉकपोल के पूर्व बीयू, सीयू संयोजन, मतदान प्रारंभ करने के पूर्व ईवीएम को क्लियर करने के संबंध में जानकारी दी गई। मॉकपोल के पूर्ण होने के उपरांत मतदान प्रारंभ करने के पूर्व कन्ट्रोल यूनिट को सावधानीपूर्वक सीलबंद करने के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही ईव्हीएम मशीनों की तकनीकी जानकारी और मतदान प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से बताया।
मतदान दल पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें और प्रत्येक बिंदु को समझने का प्रयास करें-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा
मतदान दल पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें और प्रत्येक बिंदु को समझने का प्रयास करें-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने स्वामी करपात्री जी स्कूल में मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया
त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित
कवर्धा, 30 जनवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण आज स्वामी करपात्री जी स्कूल में आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने आज स्वामी करपात्री जी स्कूल में चल रहे मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण निरीक्षण किया। कलेक्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों से प्रशिक्षण के संबंध में उनकी समझ और प्रश्नों के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओं श्री अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री गीता रायस्त सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने मतदान दलों से कहा कि वे पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें और प्रत्येक बिंदु को समझने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई समस्या हो, तो मास्टर ट्रेनर से बेझिजक पूछें और सभी बिंदुओं को पूरी तरह से समझें। उन्होंने निर्वाचन कार्य की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और सभी अधिकारियों से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि निर्वाचन कार्य केवल एक सरकारी कर्तव्य नहीं, बल्कि लोकतंत्र की प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। मतदान और मतगणना के समय आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में सम्मिलित सभी अधिकारियों को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना और उन्हें उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना, ताकि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।
उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण 31 जनवरी 2025, द्वितीय प्रशिक्षण 07 फरवरी 2025 एवं 08 फरवरी 2025 तथा तृतीय प्रशिक्षण 12 फरवरी 2025 एवं 13 फरवरी 2024 को 02 पाली में सुबह 10 बजे से 1 बजे एवं दोपहर 2 बजे से 5 बजे उनके समक्ष दर्शित जनपद पंचायत मुख्यालय में रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा निर्धारित शासकीय संस्थाओं में दिया जाएगा।
मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध
कवर्धा, 30 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर नहीं जा सकेगा। इसका सख्ती से पालन किया जाएगा। हालांकि, निर्वाचन कार्य से संबंधित ऐसे अधिकारी, जिन्हें मतदान केंद्र में प्रवेश की अनुमति प्राप्त है, वे आवश्यक संचार व्यवस्था के तहत मोबाइल फोन आदि अपने साथ रख सकेंगे, लेकिन मतदान केंद्र के भीतर उनका उपयोग नहीं कर सकेंगे।
पीठासीन अधिकारी को निर्वाचन संबंधी आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए मोबाइल फोन उपयोग करने की अनुमति होगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने मतदान दलों के परीक्षण के दौरान आयोग के इस महत्वपूर्ण निर्देश की जानकारी दी और इसके कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शहीद दिवस : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके अमूल्य योगदान को किया नमन
कवर्धा, 30 जनवरी 2025। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी ‘शहीद दिवस‘ के अवसर पर उन्हें नमन किया गया। पूर्वान्ह 11 बजे जिला कलेक्ट्रोरेट प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर गांधी जी की प्रतिमा के सामने दो मिनट का मौन धारण किया तथा भारत के स्वंतत्रता संग्राम में उनके बलिदनों को स्मरण किया गया। अपर कलेक्टर श्रीमती मोनिका कौड़ो ने सबसे पहले गांधी जी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्टोरेट, जिला पंचायत, शिक्षा विभाग, सहकारिता, क्रेडा, नगर निवेश, कृषि विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग, लोक निर्माण विभाग और जिले के सभी कार्यालयों में भी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बापू का पुण्य स्मरण किया और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त, सहित जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।