छत्तीसगढ़ / कांकेर
सफलता की कहानी : एक आवेदन से परदेशीराम को मिला जॉब कार्ड
कांकेर। ग्राम पंचायत भैराडीह के ग्राम सिलतरा निवासी परदेशी राम साहू को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा राज्य भर में चलाए जा रहे सुशासन तिहार की जानकारी मिली, तो उन्होंने मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया। उनकी यह पहल सफल रही और कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पीढ़ापाल में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन शिविर में कांकेर विधायक आशाराम नेताम द्वारा उन्हें उनका मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि से साहू को अब रोजगार की गारंटी के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत आधार मिला है। साथ ही वह इसलिए भी खुश हैं क्योकि आवास योजना की सर्वे सूची में उनका नाम पात्र लोगों में शामिल हो जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसे कार्यक्रम गांव के आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।
कलेक्टर ने बैठक लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश
कांकेर । विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदाय करने तथा स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। इसके लिए शासन द्वारा समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसी क्रम में कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सायं 04 बजे संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी। कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आज शाम को आयोजित बैठक में उन्होंने बताया कि इसके प्रथम चरण में अतिशेष विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में अतिशेष शिक्षकों का नियमानुसार युक्तियुक्तकरण किया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि युक्तियुक्तकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही शासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशानुसार पूरी पारदर्शिता एवं सावधानीपूर्वक की जाए तथा किसी प्रकार के संशय की स्थिति में उच्चाधिकारी को अवगत कराकर उनसे मार्गदर्शन लेकर ही नियमानुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर ने इस दौरान विभिन्न अधिकारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए कहा कि इसके प्रथम चरण में शालाओं का युक्तियुक्तकरण संपन्न कराएं उसके बाद ही अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने बताया कि राज्य शासन द्वारा जारी किए गए नियमों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे विद्यालय जिनकी दूरी 01 किलोमीटर से कम है या दर्ज संख्या 10 से कम है, का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। इसी तरह शहरी क्षेत्र में 500 मीटर से कम दूरी तथा दर्ज संख्या 30 से कम वाली शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि नक्सलप्रभावित क्षेत्र एवं दूरस्थ वनांचल के विद्यालयों के युक्तियुक्तकरण पर विचार कलेक्टर के विवेकाधिकार से होगा। इसी प्रकार अतिशेष शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण हेतु मापदण्ड निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार प्राथमिक शालाओं में 60 की दर्ज संख्या पर 01 प्रधानपाठक तथा 01 शिक्षक का अनुपात रहेगा। इससे अधिक संख्या में पदस्थ शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में आएंगे। इसी तरह पूर्व माध्यमिक शालाओं में 105 की दर्ज संख्या पर 01 प्रधानपाठक और 03 शिक्षक का अनुपात होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शाला में कार्यभार ग्रहण दिनांक के आधार पर कनिष्ठ सहायक शिक्षक को अतिशेष की श्रेणी में माना जाएगा।
बैठक में बताया गया कि शालाओं का युक्तियुक्तकरण आगामी 07 से 25 मई की बीच किया जाएगा तथा शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही 15 मई से 10 जून के बीच संपन्न की जाएगी। कलेक्टर ने इसके लिए ब्लॉक स्तर पर गठित समिति के सदस्यों को निर्धारित प्रपत्र में अतिशेष शालाओं एवं शिक्षकों का चिन्हांकन कर उनकी पूरी जानकारी निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने अतिशेष स्कूलों और शिक्षकों के संबंध में शासन द्वारा जारी विस्तृत दिशानिर्देशों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी, सभी अनुविभागीय अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा तथा स्कूल शिक्षा विभाग के बीईओ, एबीईओ, बीआरसी आदि मौजूद थे
सीईओ ने दिए निराकरण के निर्देश
कांकेर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के तहत जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के समस्त ग्राम पंचायतों में गत दिवस जनचौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी ने मैदानी अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ग्राम कोरर, बैजनपुरी, भोडिया, कुल्हाडकट्टा, आसुलखार, फरसकोट में आयोजित जनचौपाल शिविरों का निरीक्षण कर ग्रामीणजनों से चर्चा की।
इस दौरान प्रमुख रूप से पेयजल की समस्या, भू-जल स्त्रोत, स्कूल मरम्मत, आंगनबाड़ी भवन निर्माण तथा मरम्मत की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही जल संसाधन विभाग के साथ जल भू-जल स्त्रोत बढ़ाने के संभावनाओं को चिन्हांकित करने के लिए कहा। इसी तरह कोरर के टूटे हुए तालाब, बैजनपुरी में स्टॉप डेम, भानबेड़ा में नदी डायवर्सन स्थल, फरसकोट, शाहकट्टा जलाशय निरीक्षण गेट सुधार कार्य, भौड़िया में स्कूल जर्जर स्कूल भवन का भी निरीक्षण किया।
इसके उपरांत जिला सीईओ ने जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के समाकक्ष में 52 ग्राम पंचायतों में आयोजित जन चौपाल की समीक्षा बैठक लेकर प्राप्त आवेदनों निराकरण की समीक्षा की और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर विकासखंड स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
कांकेर। छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राह्मण समाज जिला कांकेर द्वारा अक्षय तृतीया पर भगवान
परशुराम जी का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया।
स्थानीय ब्राह्मण समाज भवन में 30 अप्रैल को संध्या आयोजित कार्यक्रम
समाज के संरक्षक एवं राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राजेश
तिवारी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि
शिव कुमार शुक्ला , रवि किरण धर शर्मा , देहुती तिवारी,
आराधना शर्मा , एवं सुमन शर्मा तथा कार्य क्रम की अध्यक्षता
अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों
के द्वारा भगवान परशुराम जी का पूजा अर्चना एवं सामूहिक आरती के साथ किया
गया। अतिथियों का स्वागत निशांत शर्मा निर्मल तिवारी गजेंद्र तिवारी
समीर मिश्रा सुशील तिवारी टिंकेश्वर तिवारी राम अवतार शर्मा जितेंद्र
शर्मा दुर्गेश अवस्थी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश तिवारी
ने भगवान परशुराम के जन्म, अवतार, उनके शौर्य पराक्रम बारे में बताते हुए
सभी से भगवान के बारे में अध्ययन मनन के साथ बच्चों में सही ज्ञान और
संस्कार को विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा आडंबर और कुरीतियों से
बचने समाजिक बैठकें आयोजित कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जाना
चाहिए, साथ ही रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया ।
अध्यक्षता कर रहे हैं अनिल शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। भगवान परशुराम
जी के जीवन चरित्र पर जितेन्द्र तिवारी ने प्रकाश डाला। इस दौरान हाल ही
में चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप शर्मा
जी को सम्मानित किया गया। कोषाध्यक्ष टिंकेश्वर तिवारी ने सभी
अतिथियों एवं कार्यऋम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महिला
समाज एवं युवा सदस्यों सहित समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त
किया । कार्यक्रम का सफल संचालन रामावतार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में
प्रमुख रूप से महिला समाज की सचिव सुनीता तिवारी द्रोपदी शर्मा निर्मला
शर्मा हेमलता शर्मा उत्पला शर्मा सुनीता लोकेश तिवारी माया तिवारी
स्वर्णालता तिवारी स्मिता शर्मा रेखा तिवारी मंजू शर्मा सुनीता शर्मा
प्रियंका दीवान मंजू दीवान सरला शर्मा जया मिश्रा सीमा शर्मा रवि किरण
शर्मा रोली शर्मा ज्योति शर्मा हुकुमचंद शर्मा लोकेश तिवारी प्रकाश
तिवारी नितिन शर्मा सुषमा मिश्रा लोकभिराम दुबे प्रियांशु शर्मा मनोज
दुबे सतीश मिश्रा कमल अवस्थी चाहत तिवारी आकाश मिश्रा मंटू शर्मा
गायत्री दुबे लक्ष्मी दुबे रश्मि शर्मा उमा शर्मा सुनीता शर्मा आराध्या
शर्मा प्रीति तिवारी सुनील पांडे राकेश शर्मा अजय तिवारी पंकज तिवारी
सुरेंद्र शर्मा प्रशांत शर्मा गर्व शर्मासहित विशाल संख्या में समाज के
सदस्य उपस्थित थे
बिजली आपूर्ति की समस्या से नाराज किसानों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
कांकेर। जिले में बिजली आपूर्ति की समस्या से नाराज दुधावा क्षेत्र के बासनवाही, बांगाबारी और साईमुंडा गांव के किसानों ने मंगलवार को कांकेर विधायक आशाराम नेताम के निवास पंहुचकर विधायक को क्षेत्र की बिजली समस्या से अवगत कराया और उन्हे ज्ञापन सौंपा। विधायक से मिले आश्वासन के बाद किसान सीधे विद्युत विभाग पहुंचे।
उन्होंने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा और एक दिन का समय दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर कल तक बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे अपने परिवारों के साथ कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। अधीक्षण अभियंता केके साव ने बताया कि कल शाम 5:19 बजे 5 एमबीए का पावर ट्रांसफार्मर खराब हो गया । रायपुर और जगदलपुर में ट्रांसफार्मर नहीं मिलने पर पोर्टल से जानकारी ली गई । पूरे छत्तीसगढ़ में एकमात्र उपलब्ध पावर ट्रांसफार्मर भिलाई-3 में मिला है। विभाग इसे तुरंत मंगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहा है।
ताड़ोकी से रायपुर के लिए मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
कंकेर । जिले के भानुप्रतापपुर के ताड़ोकी से रायपुर के लिए मेमू ट्रेन की शुरुआत हुई जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस खंड पर पहले डीजल से चलने वाली डेमू ट्रेन चलती थी। भानुप्रतापपुर में पहली बार पहुंची मेमू ट्रेन का नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर और नगरवासियों ने पूजा-अर्चना कर स्वागत किया । इसके बाद राठौर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
ट्रेन पायलटों को पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। निखिल सिंह राठौर ने कहा भानुप्रतापपुर क्षेत्र के लिए यह एक और उपलब्धि है इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे में लगातार सुविधाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा रेलवे स्टेशन तक सुगम रास्ता बनाने का प्रयास भी जारी है, जो जल्द पूरा होगा। अनंत गोपाल कोठारी ने कहा यह भानुप्रतापपुर के लिए बड़ी सौगात है । रेलवे विभाग हमारी मांगों को एक-एक कर पूरा कर रहा है।
स्टेशन मास्टर कमल नारायण साहू ने बताया मेमू ट्रेन समय पर चलेगी । इससे प्रदूषण नहीं होगा। यात्रियों को कई फायदे मिलेंगे । मेमू ट्रेन में एसी कोच भी जोड़े जा सकते हैं । इस मौके पर मोहन हर्दवानी, नरोत्तम सिंह चौहान, नरेश जैन, वरुण खापर्डे, लक्ष्मण कुलदीप, मिलन साहू, राजकुमार दुबे, मनीष एस और राहुल शुक्ला मौजूद रहे।
लोहत्तर के जंगल से अवैध लकड़ी से भरा वाहन पकड़ाया
कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर वन मंडल अंर्तगत लोहत्तर क्षेत्र के जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटकर ले जा रहे एक वाहन को वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ा। वाहन माजदा सीजी 10 बीएम 2794 में बड़ी मात्रा में लकड़ी भरी थी। अधिकारियों ने वाहन को जब्त कर लिया है। अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
लोहत्तर के डिप्टी रेंजर कार्यवाही की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। रेंजर मुकेश नेताम ने बताया लोहत्तर क्षेत्र से एक माजदा वाहन में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर भर कर ले जाने के दौरान पकड़ा गया है । उन्होने बताया कि इसकी जांच की गई बरामद लकड़ी अवैध पाया गया है। लकड़ी का मेजरमेंट किया जा रहा है, इसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
घर के सामने खेल रहे मासूम पर तेंदुए ने किया हमला
कांकेर । जिले के सरोना वन परिक्षेत्र अंर्तगत ग्राम आंछीडोंगरी में शनिवार दोपहर में घर के सामने 6 वर्ष का बच्चा नमन कुमार खेल रहा था तभी अचानक जंगल से आए तेंदुए ने हमला कर उसके गर्दन को दबोच लिया। इसी दौरान बच्चे के बड़े भाई ने साहस दिखाते हुए उसने तेंदुए पर चिल्लाकर हमला किया।
इससे तेंदुआ डरकर जबड़ा खोल दिया जिससे नमन की जान बच गई। नमन के गले में गहरी चोटें आईं है और पेट-हाथ पर पंजों के निशान मिले है। घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को परिजन सारवंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कांकेर जिला अस्पताल भेजा गया।
जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर इलाके में सर्च अभियान चलाया। विभाग ने गांव में मुनादी कराई है, कि लोगों को शाम के समय घर से बाहर न निकलने और अकेले जंगल की ओर नही जाने की हिदायत दी गई है। उल्लेखनिय है कि इससे पहले अगस्त वर्ष 2024 में धमतरी-कांकेर जिला बॉर्डर पर कोरमुड़ गांव में तेंदुए ने 3 वर्ष के तीरेश मरकाम को शिकार बनाया था। बच्चा अपने घर की बाड़ी में खेल रहा था, बच्चे के लापता होने पर परिजनों ने खोजबीन करने पर घर के आस-पास तेंदुए के पंजे के निशान मिले।
पुलिस और वन विभाग ने दुधावा की पहाड़ी पर बच्चे का सिर बरामद किया। आदमखोर तेंदुए के हमले की दूसरी घटना वर्ष 2024 में 25 सितंबर को हुई, जब तेंदुए ने दुधावा के नयापारा में बुआ के साथ आंगनबाड़ी जा रही एक बच्ची पर जानलेवा घात लगाकर हमला किया और मासूम को उठाकर ले जाने लगा, तो बुआ ने जान की बाजी लगाकर तेंदुए से भिड़ गई और मासूम की जान बच गई।
तीसरी घटना कांकेर वन मंडल के अंतर्गत सरोना वन परिक्षेत्र के ग्राम लेंडारा में हुई, जहां खेत में काम करने के दौरान तेंदुआ आ धमका। तेंदुआ को देख काम कर रहे लोग सहम गए। जान बचाने के लिए कुछ लोग भागे, तो कुछ पेड़ पर चढ़ गए, लेकिन तेंदुए 3 लोगों को अपना शिकार बना लिया, इस हमले में पनकु राम नेताम, हरिराम शोरी, सुखचंद शोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एक युवक ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई थी।
दुधावा में एक बालक पर तेंदुआ ने जानलेवा हमला कर चौथी घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दुधावा निवासी 11 वर्षीय बालक नीरज ध्रुव खेल रहा था। इसी दौरान क्षेत्र में अचानक तेंदुआ आ पहुंचा और बालक पर हमला कर दिया। आस-पास के लोगो की नजर पड़ते ही तेंदुआ बालक छोड़ भाग निकला। बालक के गले में गहरे जख्म के निशान है। बालक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। तेंदुआ के लगातार हमले से पूरे दुधावा क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
पहलगाम हत्या के विरोध में चारामा में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे
कांकेर। चारामा में शनिवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में नगर पंचायत के पदाधिकारियों और हिंदू जागरण मंच ने बंद का आह्वान किया है। इस दौरान केवल मेडिकल स्टोर्स जैसी आवश्यक दुकानें ही खुली है। मंच का कहना है कि पहलगाम में विभिन्न प्रांतों से आए 28 सनातन धर्मी पर्यटकों की हत्या की गई थी। आरोप है कि आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़वाया। उन्हें कपड़े उतारने को मजबूर किया गया। मुस्लिम नही होने की पुष्टि के बाद उन्हें गोलियों से मार दिया गया। चारामा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारेलाल देवांगन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस्लामिक आतंकवादी संगठनों और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मंत्री राजवाड़े ने आंगनबाड़ी व नशामुक्ति केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
कांकेर । प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज जिले में स्थित आंगनबाड़ी तथा नशामुक्ति केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय का अवलोकन एवं निरीक्षण भी किया।
केबिनेट मंत्री राजवाड़े ने आज सुबह जिले के चारामा विकासखण्ड मुख्यालय से लगे ग्राम दरगहन में आंगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोषण ट्रैकर एप में एंट्री, रेडी-टू-ईट फूड तथा केन्द्र में रखरखाव का जायजा लिया। मंत्री राजवाड़े ने केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को विशेष तौर पर स्वच्छता बरतने और नियमित रूप से ऑनलाइन एंट्री दर्ज करने हेतु निर्देशित किया, साथ ही कुपोषित बच्चों को सामान्य स्थिति में लाने के लिए नियमित रूप से पालक भेंट करने और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक के मार्गदर्शन में पोषण संबंधी सलाह लेने के निर्देश दिए। इसके उपरांत वे कांकेर स्थित नशामुक्ति केन्द्र, वृद्धाश्रम और दत्तक ग्रहण एजेंसी का सघन दौरा कर वस्तुस्थिति से अवगत हुई। मंत्री राजवाड़े ने वहां उपस्थित लोगों से चर्चा कर आवश्यक सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली तथा सुविधाओं को और बेहतर बनाने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया।
इसके अलावा उन्होंने विभाग में संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर व्यापक प्रयास करने के निर्देश भी दिए। विशेष तौर पर महतारी वंदन योजना का लाभ लेने से वंचित महिलाओं को सम्मिलित करने के लिए तकनीकी त्रुटियों को ठीक कराने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया। तदुपरांत राजवाड़े ने जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाकर नवीनीकृत किए गए कक्षों का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस अवसर पर विभाग के संचालक पी.एस. एल्मा सहिल शालिनी राजपुत तथा महेश जैन भी मौजूद थे।
कोकपुर में होगा डड़सेना कलार समाज का वार्षिक अधिवेशन
कांकेर । कलार समाज बस्तर संभाग का वार्षिक अधिवेशन कांकेर जिले के ग्राम कोकपुर में 03 व 04 मई को आयोजित किया गया है। जिसमें बस्तर संभाग के डड़सेना कलार समाज के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ सामाजिक सदस्य षामिल होंगे। जिसकी तैयारियां ग्राम कोकपुर में जोर-षोर से चल रहा है।
वार्षिक अधिवेशन में समाज द्वारा बनाये गए नियमों का पालन व उसके क्रियांवयन पर चर्चा, वार्षिक प्रतिवेदनों की प्रस्तुतिकरण,आय-व्यय की जानकारी, मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान सहित कई मुद्दों व विशयों पर चर्चा की जावेगी। डड़सेना कलार समाज बस्तर संभागीय अध्यक्ष पुरुशोत्तम गजेन्द्र चारामा ने अधिक संख्या में आयोजन में षामिल होने सामाजिक बन्धुओं से अपील किया है।
कोकपुर में होगा डड़सेना कलार समाज का वार्षिक अधिवेशन
कांकेर । कलार समाज बस्तर संभाग का वार्षिक अधिवेशन कांकेर जिले के ग्राम कोकपुर में 03 व 04 मई को आयोजित किया गया है। जिसमें बस्तर संभाग के डड़सेना कलार समाज के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ सामाजिक सदस्य षामिल होंगे। जिसकी तैयारियां ग्राम कोकपुर में जोर-षोर से चल रहा है।
वार्षिक अधिवेशन में समाज द्वारा बनाये गए नियमों का पालन व उसके क्रियांवयन पर चर्चा, वार्षिक प्रतिवेदनों की प्रस्तुतिकरण,आय-व्यय की जानकारी, मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान सहित कई मुद्दों व विशयों पर चर्चा की जावेगी। डड़सेना कलार समाज बस्तर संभागीय अध्यक्ष पुरुशोत्तम गजेन्द्र चारामा ने अधिक संख्या में आयोजन में षामिल होने सामाजिक बन्धुओं से अपील किया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कर्मचारियों को वेतन के लाले, कर्ज लेकर चल रहा घर खर्च
कांकेर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी के 17 जिलों में वेतन अप्राप्त हैं, शादी सीजन में कर्मचारियों के जेब खाली आम जनता का सेवा करने वाले स्वास्थ्य कर्मी खुद के वेतन पाने तरश रहें हैं जिलों से प्राप्त जानकारी अनुसार रायगढ़,कोंडागांव,सारंगढ़-
बिलाईगढ़,बालोद,सूरजपुर,कोरिया,कबीरधाम,गरियाबंद,कोरबा,मुंगेली,जशपुर,दुर्ग,काँकेर, मनेन्द्रगढ़,चिरमिरी,गौवरेलापेंड्रा मरवाही,राजनांदगांव,बलौदाबाजार सहित 17 जिलों में राष्ट्रीय वेतन प्राप्त नहीं हुआ है जिसके कारण परिवार में शादी विवाह के सीजन में समस्या हो रहा है। एनएचएम जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने बताया कि, कुछ कर्मचारियों का लोन इत्यादि भी कटता है कई कर्मचारियों का वृद्ध माता-पिता, अस्पताल में इलाज करना पड़ता है साथ ही इन्ही कम वेतन से एनएचएम कर्मचारियों को घर का किराया राशन भी देना पड़ता है इस कम वेतन में लेट से वेतन होने पर कर्ज लेकर अपना काम चला रहे हैं कर्मचारियों को बहुत समस्या आ रहा है शीघ्र वेतन नहीं मिलता है तो काम बंद कर शासन को अपने समस्या बताने खुद उच्च कार्यालय जाना न पड़ जाये जिससे अस्पताल एवं कार्यालय कार्य प्रभावित होगा.
लोन दिलाने के नाम पर 3.72 करोड़ की ठगी करने वाले 7 आरोपित गिरफ्तार, 6 फरार
कांकेर। जिले में लोन दिलाने के नाम पर 3.72 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के 7 आरोपियों को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस ठग गिरोह के 6 नामजद आरोपियो की पुलिस पतासाजी कर रही है। ठगी गिरोह के आरोपियों द्वारा नौकरी पेशा लोगो से व्यक्तिगत दस्तावेज लेकर पर्सनल लोन दिलाकर लोन की 50 प्रतिशत राशि स्वंय लेकर लोन का ईएमआई चुकाने का झांसा देते थे। पूरे मामले में आरोपी 50 प्रतिशत राशि को आरटीजीएस यूपीआई चेक, नगद माध्यम से पीडि़तों से लिया जाता था। सेक्शन लोन का ईएमआई कंपनी के द्वारा पटाया जाएगा बोलकर कुल 28 लोगो से 3.72 करोड़ रूपये से अधिक धोखाधड़ी किया गया था। पूरे मामले में कम्पनियों के साथ टाईअप बैंक एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बंधन, आईडीएफसी, यस, कोटक, बैंक आफ बडौदा, बैंक पर्व प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियां इत्यादि बिड़ला, चोला मंडलम, बजाज, फुलर्टन इंडिया, फिनब्लो एवं पावरोंसे की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।
कांकेर एसडीओपी मोहशीन खान ने शनिवार को बताया कि प्रार्थी मनोज सिन्हा निवासी चारामा ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि आरवी कम्पनी, अम्बिकापुर स्पर्श पडवाईजर्स प्राईवेट लिमिटेड रायपुर के फाउंडर अभय कुमार गुप्ता, राजीव हुसैन, मनोज प्रधान, सुरेन्द्र करियाम एवं अन्य के द्वारा कई सरकारी कर्मचारी से अधिकतम से अधिकतम लोन दिलाने का तथा उसका ईएमआई कंपनी के द्वारा ही चुकाने का झांसा देकर लगग 28 नामदज लोग और अन्य पीडितो को धोखा देकर सबके ऊपर मल्टीप्लाई बैंको से लोन सेंगन कराया गया था। आरोपियों के द्वारा शासकीय कर्मचारियों को चिन्हांकित कर जिन लोगो को लोन की जरूरत हो या किसी मजबूरी में हो परन्तु उन्हें अपने सैलरी के बेस पर कोई बैंक लोन नहीं देते एंव जिनका पहले भी लोन चल रहा है, उनको भी आपका लोन क्लोज करके आपको लोन दिया जायेगा, बोलकर झांसे में लेकर आर वी कम्पनी अम्बिकापुर एव रायपुर स्पर्श एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर के द्वारा कई बैंको जिनसे उक्त कपनी का टाईअप है, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बंधन, आईडीएफसी, यस, कोटक, बैंक आफ बडौदा एवं प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियों आदित्य बिड़ला चोला मंडलम, बजाज फाईनेश,फुलर्टन इंडियन फिनेबल एवं पायरॉस एप के आरोपियों के द्वारा लोन लेने वाले लोगो से पेन कार्ड आधार कार्ड, सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, फार्म नंबर 16 इत्यादि लोगों से लेकर कई बैंको से घर बैठे ही बगैर बैंक गए ही पर्सनल लोन सेंगन कराया जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा धोखाधड़ी की रकम को ट्रेडिग शेयर मार्केट क्रिप्टो करेसी फोरक्स एव अन्य सेक्टर में लगना बताया गया एवं लगभग 1.5 करोड़ रुपये लेकर फरार होना कबूल किए है। प्रकरण के अन्य 6 नामजद आरोपियो की लगातार खोजबीन जारी है। प्रकरण में आर वी कम्पानी, अंबिकापूर स्पर्श एडवाईजर्स प्राईवेट लिमिटेड रायपुर से जुड़े दस्तावेजो की जप्ती कार्यवाही किया जा रहा है। प्रकरण में आरोपियों के बैंक खातों को सीज करवाया गया है। प्रकरण में टाईअप बैंको एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बंधन, आईडीएफसी, यस, कोटक, बैंक आफ बडौदा एवं प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियां आदित्य बिडला, चोला मंडलम, बजाज फाईनेश, फुलर्टन इंडिया, फाइनेबल के मैनेजर एंव फील्ड आफिसर्स की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
नक्सलियों ने बैनर लगाकर एक महिला नक्सली समिला को न्यायालय में जल्द पेश करने की मांग
कांकेर । जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत बदरंगी मार्ग पर नक्सलियों के रावघाट एरिया कमेटी ने बैनर लगाए हैं।
बैनर में आरोप लगाया गया है कि एक महिला नक्सली समिला उसेण्डी, जो संगठन की एसी (एरिया कमेटी) सदस्य हैं, उन्हें बीमारी के चलते अस्पताल से लौटने के बाद 7 अप्रैल की रात को पुलिस बल ने दुट्टा गांव से उठाया, लेकिन अब तक उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश नहीं किया गया है।
नक्सली बैनर में समिला उसेण्डी नामक महिला नक्सली को न्यायालय में जल्द पेश करने की मांग की गई है। नक्सलियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद न्यायिक प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही। स्थानीय पुलिस को नक्सली बैनर की सूचना मिलने पर नक्सली बैनर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा बलों द्वारा बदरंगी मार्ग और आस-पास सर्चिग अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
कलेक्टर ने किया चारामा-नरहरपुर क्षेत्र का सघन दौरा किया
कांकेर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के तहत पहले चरण में 08 से 11 अप्रैल तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निवासरत आवेदकों से उनकी शिकायतों व मांगों को लेकर आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।
सुशासन तिहार के प्रथम चरण के दूसरे दिन कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिले के चारामा और नरहरपुर क्षेत्र का सघन दौरा कर विभिन्न ग्राम पंचायतों में रखी गई समाधान पेटी का निरीक्षण किया, साथ ही मौके पर मौजूद आवेदकों से उनकी मांगों व शिकायतों की जानकारी भी ली।
इसके अलावा वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन घरों, शासकीय उचित मूल्य की दुकान, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित विभिन्न निर्माणाधीन शासकीय भवनों का स्थल निरीक्षण करते हुए विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति से अवगत भी हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण आवेदकों से सीधे रु-ब-रु होकर उनकी समस्याओं तथा मांगों को गंभीरता से सुना।
कलेक्टर क्षीरसागर ने आज सबसे पहले चारामा विकासखण्ड के ग्राम रतेसरा पहुंचे जहां पर चल रहे नाली निर्माण कार्य का मुआयना कर पूरी गुणवत्ता के साथ बनाने के निर्देश जनपद पंचायत चारामा के सी.ई.ओ. को दिए। इसके बाद वे सराधुनवागांव पहुंचे जहां पर सुशासन तिहार के तहत आवेदन करने आईं महिलाओं से रू-ब-रू हुए। इस दौरान महिला सरपंच श्रीमती कलिता गोटी ने विद्युत कनेक्शन नहीं होने के कारण पानी की समस्या के बारे में बताया।
कलेक्टर ने बताया कि वहां पर नवीन ट्रांसफॉर्मर स्वीकृत हो चुका है और उसे लगाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य ग्रामीण जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है और इसके लिए प्रत्येक स्तर पर सतत् निगरानी की जा रही है।
इसके पश्चात् वे ग्राम पंचायत हाराडुला में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का जायजा लिया। तदुपरांत शासकीय उचित मूल्य की दुकान में बॉयोमेट्रिक पद्धति से राशन वितरण के बारे में हितग्राहियों से चर्चा की। राशन कार्डधारियों ने बताया कि उन्हें चावल, नमक और शक्कर सही मात्रा में समय पर उपलब्ध हो रहा है। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर पुराने स्कूल भवन का अपलेखन कर उसकी जगह किचन शेड हेतु प्रस्तावित करने के निर्देश जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री हरेश मण्डावी को दिए। इसके अलावा निर्माणाधीन घोटुल भवन हल्बा और ग्राम गितपहर में मिनी स्टेडियम का अवलोकन किया, तदुपरांत ग्राम पंचायत भवन में रखी समाधान पेटी में आवेदन डालने आईं महिलाओं श्रीमती करूणा यादव, दुर्गा सिन्हा व रेखा विश्वकर्मा से उनकी मांगों व समस्याओं के बारे में पूछा। इस दौरान एसडीएम चारामा श्री नरेन्द्र कुमार बंजारा और जनपद पंचायत सीईओ मौजूद थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हाराडुला व हल्बा का किया औचक निरीक्षण-
चारामा क्षेत्र के प्रवास के दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हाराडुला व हल्बा का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने ओपीडी व आईपीडी कक्ष, रक्त परीक्षण कक्ष तथा औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण करते हुए केन्द्र में स्वच्छता बरतने और अनावश्यक व अनुपयोगी उपकरणों को हटाने के निर्देश प्रभारी चिकित्सक को दिए। इसी तरह पीएचसी हल्बा में विभिन्न सेवाओं, रखरखाव और मरीजों की पंजीयन संख्या पर प्रसन्नता जाहिर की। साथ ही प्रसव कक्ष का विस्तार अतिरिक्त भवन में करने मांग पर नियमानुसार प्रस्ताव बनाने के निर्देश चिकित्सक को दिए।
एकलव्य आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से की भेंट
नरहरपुर प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय का दौरा किया, जहां पर उन्होंने विद्यार्थियों से अनौपचारिक चर्चा की। कलेक्टर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि एकलव्य आवासीय विद्यालय की गिनती देश के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में होती है। उन्होंने बच्चों को बेहतर भविष्य के शिक्षा के महत्व के बारे में बताया, साथ ही उच्च सेवाओं में जाने के लिए कड़ी मेहनत, शिद्दत और लगन के साथ पढ़ाई करने की नसीहत बच्चों को दी। इस दौरान कलेक्टर ने क्लास रूम, आवासीय कक्ष, रसोई व बरामदे का अवलोकन किया। तदुपरांत वे ग्राम सुरही में निर्माणाधीन नवीन एकलव्य विद्यालय परिसर का दौरा कर विभिन्न कमरों का जायजा लिया और उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए। इसके अलावा नरहरपुर के शासकीय महाविद्यालय भवन के लिए प्रस्तावित भूखण्ड के बारे में जानकारी ली। अंत में नरहरपुर की ग्राम पंचायत अमोड़ा में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान पेटी में लिए जा रहे आवेदनों की जानकारी ग्रामीणों से ली। इस मौके पर एसडीएम कांकेर श्री अरूण कुमार वर्मा, जनपद पंचायत नरहरपुर के सी.ई.ओ. सहित मैदानी अमला उपस्थित रहा।
कलेक्टर ने किया शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण, छात्राओं को मिलेगी बस की सुविधा
कांकेर । कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर ने आज स्थानीय इमलीपारा स्थित नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का जायजा लिया और प्रथम वर्ष की छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्राओं ने मुख्य रूप से कॉलेज आने जाने के लिए बस सुविधा की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने उन्हें जानकारी दी कि बस की स्वीकृति मिल चुकी है। कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त को परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
इसके बाद कलेक्टर ने संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय इमलीपारा का भी भ्रमण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें पढ़ाई के महत्व के बारे में बताया और प्रेरित किया कि वे परिश्रम कर देश-विदेश में नाम रोशन करें। इस दौरान कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी तारा जाड़े ने गोंडी भाषा में स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिस पर उपस्थित अधिकारियों ने उसकी सराहना की।
इसके बाद कलेक्टर क्षीरसागर ने नाथिया नावागांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने लखनपुरी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर अरुण वर्मा, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. यास्मीन खान, सीएमएचओ डॉ. महेश सांडिया, आदिवासी सहायक आयुक्त जया मनु, डीपीएम रोहित वर्मा और डॉ. सुनील सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।