छत्तीसगढ़ / कोरबा
कलेक्टर ने गोपू पाण्डेय के विरुद्ध की जिलाबदर की कार्यवाही
कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा अजीत वसंत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं 5 के तहत गोपू पाण्डेय उर्फ प्रकाश पाण्डेय उम्र 27 वर्ष, पिता-स्व. राकेश पाण्डेय, साकिन ब्राम्हण पारा पुरानी बस्ती कोरबा को जिला बदर करते हुए आदेशित किया है कि वह 24 घंटे के अन्दर कोरबा तथा समीपवर्ती जिला बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले क्षेत्र से 01 वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जाएं और जब तक यह आदेश लागू रहेगा, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए कोरबा जिले एवं उक्त उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश न करें। उन्होंने इस आदेश का तुरंत पालन किए जाने का निर्देश देते हुए कहा है कि आदेश का पालन न किए जाने पर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
नवोदय विद्यालय में परमाणु ऊर्जा विषय पर कार्यक्रम
कोरबा। सलोरा स्थानीय पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. श्याम सुंदर और डॉ. अरुण कुमार ने परमाणु ऊर्जा और इसकी शांतिपूर्ण उपयोग पर चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की प्रगति और इसके शांतिपूर्ण उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान करना था। डॉ. श्याम सुंदर और डॉ. अरुण कुमार ने परमाणु ऊर्जा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिनमें इसके उपयोग, लाभ और चुनौतियाँ शामिल हैं। कार्यक्रम में 527 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और परमाणु ऊर्जा के बारे में अपने सवाल पूछे। डॉ. श्याम सुंदर और डॉ. अरुण कुमार ने छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए।
इस कार्यक्रम का आयोजन छात्रों को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया था। डॉ. श्याम सुंदर और डॉ. अरुण कुमार ने छात्रों को इस क्षेत्र में अपने करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
देरी से स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों की खैर नहीं
कोरबा। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की बिगड़ी दशा को सुधारने शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचे और निर्धारित समय पर कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हो इसके लिए शिक्षा विभाग ने विकासखंड स्तर पर पांच निरीक्षण टीम का गठन किया है। यह टीम स्कूल खुलने से पहले टीम रवाना होगी। समय पर स्कूल नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
देरी से पहुंचते हैं शिक्षक
दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं बल्कि शहर के मुख्य मार्गों से लगे स्कूलों में भी शिक्षक देरी से पहुंचते हैं। स्थिति यहां तक भी देखी जाती है कि बच्चे स्कूल पहुंच चुके होते हैं और दरवाजे पर ताला लटके होने की वजह से शिक्षक के आने तक इंतजार करते हैंं।
लगातार मिल रही थी शिकायत
नियमित निरीक्षण के अभाव में शिक्षा विभाग को अभिभावकों की ओर से लगातार शिकायत मिल रही थी। जनदर्शन के माध्यम से आ रही शिकायत को गंभीरता लेते हुए कलेक्टर की अनुशंसा पर जिला शिक्षा अधिकारी ने टीम का गठन किया है।
टीम के दल नियमित रूप से अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे।
दूर-दराज के स्कूलों के निरीक्षण की रिपोर्ट भी दल को शिक्षा विभाग को देनी होगी।
टीम के सदस्य प्राथमिक , मिडिल के अलावा हाई व हायर सेकेंडरी विद्यालयों का भी निरीक्षण करेंगे।
बिना सूचना दिए स्कूल से अनुपस्थित रहते है शिक्षक
शिक्षक बिना सूचना दिए स्कूल से अनुपस्थित रहते है और दूसरे दिन आकर दो दिन की एकमुश्त उपस्थिति पर हस्ताक्षर कर देते हैं। बताना होगा कि शिक्षकों के कक्षा में सोने, प्रार्थना के समय तक स्कूल नहीं पहुंचने के वीडियो वायरल व खबर प्रकाशन होने से शिक्षा विभाग की अव्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इस वजह जिला शिक्षा विभाग ने सतत निरीक्षण का निर्णय लिया है।
प्री-बोर्ड के लिए 30 प्राचार्यों का दल गठित
राज्य शासन ने इस प्रत्येंक स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए कहा है। जनवरी माह के अंत तक प्रत्येक स्कूलों कोर्स पूरा करा लेना होगा। प्रश्न पत्रों की ब्लू प्रिंट तैयार करने के जिला स्तर पर 30 प्राचार्यों की टीम गठित की गई है। प्रत्येक विद्यार्थियों को प्री-बोर्ड में शामिल होना है। जिन स्कूलों में शिक्षा सत्र के बाद अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हुई है उन्हें भी अध्यापन में प्रगति लाते हुए कोर्स पूरा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
प्रति माह होगी शाला प्रबंध समिति की बैठक
शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने प्रत्येक विद्यालय प्रमुख को प्रतिमाह शाला प्रबंध समिति की बैठक आयोजित करने के लिए कहा है। इससे बच्चों के नियमित उपस्थिति में अभिभावकों का सहयोग मिलेगा। शिक्षक-अभिभावक के आपसी तालमेल से शिक्षण के स्तर में सुधार होगी। स्कूल की व्यवहारिक समस्या जैसे भवन मरम्मत, विद्यालय स्वच्छता आदि में अभिभावकों का भी स्वेच्छा से योगदान लिया जा सकता है।
स्कूल के बाहर छात्रों के बीच हुई जमकर मारपीट, एक का फूटा सिर
कोरबा। एसईसीएल स्थित एनसीडीसी आत्मानंद हाई सेकेंडरी स्कूल के बाहर छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस विवाद में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके सिर में चोट आई और खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के हेलीपैड के पास हुई, जहां लंच ब्रेक के दौरान एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच विवाद हुआ और फिर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. घटना की सूचना जब पुलिस को दी गई तो पुलिस की आने की सूचना मिलने पर सभी छात्र मौके से फरार हो गए.
स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अलका फ्लिप्स ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें मीडिया से जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि हमें घटना के समय की सही जानकारी नहीं है, लेकिन यह लंच ब्रेक में हुई बताई जा रही है. फिलहाल छात्रों से पूछताछ की जा रही है.
इस स्कूल में इससे पहले भी छात्रों के बीच मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं. यह मामला स्कूल प्रशासन और पुलिस के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है.
आत्मानंद स्कूल के सामने मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप
कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में आज सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक करने कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्थित आत्मानंद स्कूल के पास पहुंचे, तो वहां अचेत पड़े लगभग 60 वर्ष के व्यक्ति की सूचना उन्होंने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को जांकर देखा तो वह मृत पाया गया. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मृतक की पहचान करने और मामले की जांच में जुट गई है.
वार्षिक परीक्षा से पहले दसवीं- बारहवीं के विद्यार्धी कर ले तैयारी, देनी होगी प्री बोर्ड परीक्षा
कोरबा। निजी स्कूलों के तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी पहली बार प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के पूर्णरूप से तैयार करने के उद्देश्य से इसका आयोजन जनवरी के तीसरे सप्ताह में किया जाएगा। सभी हाई और हायर सेकेंडरी सरकारी स्कूलों में प्री बोर्ड के पहले शत प्रतिशत कोर्स पूरा करना होगा।
सरकारी स्कूलों ने प्री बोर्ड की तैयारी शुरू की
निजी स्कूलों के संचालक परीक्षा परिणाम बेहतर करने कई तरह के उपाय अपनाते हैं। वहीं लेकिन सरकारी स्कूलों में इस तरह के उपाय नहीं अपनाए जाते। जिसके कारण कई बार सरकारी स्कूल के बच्चे पिछड़ जाते हैं। निजी स्कूल की तुलना में सरकारी शिक्षकों पर अधिक खर्च किए जाने के बाद भी अधिकांश स्कूलों में परीक्षा परिणाम निराशाजनक रहता है। व्यवस्था को सुधारने और परीक्षा परिणाम बेहतर करने के उद्देश्य से सरकार ने प्री-बोर्ड को शासन ने अनिवार्य कर दिया है। सभी सरकारी स्कूलों ने प्री बोर्ड की तैयारी शुरू कर दी है।
प्री बोर्ड के लिए प्रदेश के सभी डीईओ को दसवीं और बारहवीं का सिलेबस 10 जनवरी तक पूरा करने के लिए कहा गया है। सरकारी आदेश में इस बात का भी उल्लेख है कि सभी डीईओ अभी से प्रत्येक स्कूलों में अभी से तैयारी कर ले।
प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए विषयवार समिति का गठन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल निर्धारित ब्लू प्रिंट के अनुसार प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा। गोपनीयता की अनिवार्यता भी तय की गई है।
अध्यापन स्तर सुधारने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है। बिना सूचना के स्कूलों में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी की जा रही है। ज्यादातर स्कूलों में अभी कोर्स अधूरा दिवाली व दशहरा की छुट्टी के बाद अब स्कूलों में पढ़ाई रफ्तार पकड़ने लगी है।
काेरबा में नकाबपोश दो बदमाशों ने स्कूल जा रही छात्रा पर किया ब्लेड से हमला
कोरबा। घर से स्कूल जाने निकली कक्षा 12 वीं की एक छात्रा पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश ने सरेआम हमला कर दिया। एक के बाद एक कई बार वार किए, इससे हाथ व चेहरे में चोटें आई है। जिस दुस्साहसिक ढंग से इस घटना को अंजाम दिया गया, उससे बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावक सहम उठे हैं।
पंप हाउस कालोनी में रहने वाली 17 साल की एक छात्रा मंगलवार को सुबह 10 बजे आत्मानंद पब्लिक स्कूल जाने निकली थी। वह अभी कालोनी के अंदर पानी टंकी के पास पहुंची थी कि बिना नंबर की बाइक में सवार दो नकाबपोश उसके नजदीक पहुंचे और बिना कुछ बात किए गाड़ी के पीछे बैठे एक बदमाश ने ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। छात्रा चीखी, पर आसपास कोई नही था, इसलिए बदमाशों ने एक से अधिक वार ब्लेड से उस पर हमला किया। घटना के बाद आरोपित भाग निकले। कुछ राहगीरों ने खून से लथपथ छात्रा को देखा और इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। मौके पर स्वजन पहुंचे और छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। सीएसईबी पुलिस चौकी में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि यह घटना निजी रंजिश की वजह से हो सकती है। जिस स्कूल में पीड़िता पढ़ती है, वहां से भी तार जुड़ सकते हैं। पूछताछ के लिए छात्रा के मोहल्ले के ही कुछ लोगों को चौकी में बुलाया गया है। स्कूल के क्लासमेट से भी पुलिस जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाला जा रहा।
कोरबा में मलेरिया के मामले घटे लेकिन बढ़ गए डेंगू बुखार के मरीज
कोरबा। सामान्य मलेरिया की तुलना में डेंगू बुखार के मरीजों के बढ़ते ग्राफ ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बीते वर्ष जुलाई से अक्टूबर माह के बीच सामान्य मलेरिया के 282 मरीज चिन्हित किए गए थे, जो इस वर्ष 213 है। वहीं डेंगू के मामले पर गौर किया जाए तो बीते वर्ष केवल पांच पाजिटिव मरीज मिले थे। इसकी संख्या इस वर्ष 250 पहुुंच गई है। अनुमान लगाया जा रहा था कि वर्षा थमने के बाद मरीजों की संख्या शून्य हो जाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। जिले में अभी भी डेंगू 12 मरीज पीड़ित हैं। जिनका इलाज स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चल रहा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू बुखार एडीज प्रजाति के मच्छरों के काटने से होती है। ये मच्छर संक्रमित व्यक्ति के खून पीने के बाद संक्रामक हो जाते हैं। अन्य लोगों को काटकर दूसरे व्यक्ति को भी बीमारी फैलाते हैंं। वर्तमान सक्रिय मरीजों में आठ शहरी व चार ग्रामीण क्षेत्र के हैं। बालको, मुड़ापार के अलाव मानिकपुर, पोड़ीबहार क्षेत्र में डेंगू मलेरिया के मरीज पाए गए हैं। मरीजों को लगातार आ रही बुखार के चलते रैपिट टैस्ट कर दवाएं दी गई थी। इसके बाद भी बीमारी नियंत्रण में नहीं होने की वजह से एलाइजा टेस्ट किया गया। रिपोर्ट में डेंगू का प्रकोप पाया गया हैं। चिन्हित मरीजों में तीन को सरकारी व निजी अस्पताल में दाखिल किया गया है। आठ मरीजों को होमआइसोलेट कर घर पर ही उपचार किया जा रहा है। मानसून समापन के बाद भी शहर में स्वच्छता के अभाव में जगह-जगह नाली में पानी भरे हुए हैं। निकासी की सुविधा बदहाल होने के कारण नाली जाम हो रहा है। बैक्टिरिया नाशक दवाओं का छिड़काव नहीं होने की वजह स्थिति चिंताजन बनी हुई है। मितनानिन और मलेरिया वर्कर में माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की तालाश की जा रही है। अब तक किए गए रैपिट टैस्ट में लेेमरू देवपहरी क्षेत्र में मलेरिया के मरीज अधिक पाए गए हैं।
12,988 लोगों का हो चुका है रैपिट टेस्ट
जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी से अब तक 12,988 लोगों का रैपिट टैस्ट किया जा चुका है। मलेरिया के लक्षण वाले मरीजों को दवाएं दी जा रही। स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम के दावे के बावजूद भी मरीजों की संख्या में बीते वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है। वास्तविकता तो यह है बीमारी फैलने के बाद ही विभाग की ओर से शिविर लगाया जाता है।
रोज पहुंच रहे बुखार और सिरदर्द के 40 मरीज
स्वच्छता की कमी और बदलते मौसम के कारण बीमारी असर थमने का नाम नहीं ले रहा। जिला मेडिकल कालेज अस्पताल में प्रतिदिन बुखार और सिर दर्द के औसतन 20 मरीज पहुंच रहे हैं। स्वच्छ पेयजल के अभाव ग्रामीण व शहर श्रमिक बस्ती के लोगाें में बीमारी का असर अधिक देखने को मिल रहा है। शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीणों को समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से स्वस्थ्य होने में समय लग रहा है।
बीते वर्ष की तुलना में डेंगू के मरीजाें की संख्या में वृद्धि हुई। वर्तमान में डेंगू 12 पीड़ित मरीज हैं। सभी की स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को आसपास पानी जमा नहीं होने देने के लिए सतर्क किया जा रहा है। मितानिन व मलेरिया वर्कर के माध्यम से लगातार बुखार वाले मरीजों की जानकारी लेकर इलाज किया जा रहा है।
जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों का किया गया अंतिम प्रकाशन
कोरबा। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के तहत जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम प्रकाशन आज किया गया है। उक्त अधिसूचना का प्रकाशन कार्यालय कलेक्टर, कार्यालय जिला पंचायत कोरबा एवं उप संचालक पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। समस्त कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कार्यालय जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालय में भी प्रकाशन किया गया है।
आरबीसी 6-4 के प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने ऑनलाइन पोर्टल तैयार
पोर्टल में विभिन्न चरणों मे आवेदनों के निराकरण हेतु टाइम लाइन किया गया है निर्धारित
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिले में प्राकृतिक आपदा से हुए जनहानि के मामले में प्रभावितों को शीघ्रता से राहत पहुंचाने के लिए जिले के एनआईसी विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। साथ ही विभिन्न चरणों में आवेदनों के निराकरण हेतु टाइम लाइन निर्धारित की गई है। पोर्टल के माध्यम से जिले में आरबीसी 6-4 के प्रकरण के निराकरण में तेजी आएगी एवं इसका लाभ प्रभावित परिजनों को मिलेगा। पोर्टल में नए आवेदन के दर्ज होने के अधिकतम 2 माह के अंदर आवेदन का पूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही प्रकरण के चरणों मे लंबित स्थिति की जानकारी भी प्रदर्शित होगी जिसका उच्च अधिकारी द्वारा मॉनिटरिंग किया जाएगा। जिससे अधिकारी द्वारा प्रकरण का समय सीमा में निराकरण किया जाएगा।
कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से होने वाले आकस्मिक मृत्यु से पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द राहत दिलाने के लिए पोर्टल तैयार किया गया है । जिले में आगामी माह से पोर्टल के माध्यम से ही आरबीसी 6-4 प्रकरणो का निराकरण होगा। इस हेतु सभी राजस्व अधिकारी पोर्टल के उपयोग के सम्बंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें एवं अपने कार्यालय में कर्मचारियों को भी पोर्टल उपयोग की जानकारी प्रदान करें। जिससे उन्हें पोर्टल के
उपयोग में किसी प्रकार को परेशानी नहीं हो। कलेक्टर ने पोर्टल के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी अधिकारियों को विभागीय समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे समय पर आवश्यक सभी दस्तावेज उपलब्ध हो सके। जनपद से मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग से पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पुलिस विभाग से अंतिम जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध हो एवं आवेदन के निराकरण निर्धारित टाइम लाइन में हो सके। कलेक्टर ने सभी तहसील कार्यालयों में आरबीसी 6-4 के आफलाइन दर्ज सभी प्रकरणो को पोर्टल में एंट्री सुनिश्चित करने निर्देशित किया। साथ ही एसडीएम को पोर्टल में दर्ज आवेदनों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
आरबीसी 6-4 के तहत परिजनों को मिलने वाली राशि के लिए उन्हें अनावश्यक परेशान नही होना पड़ेगा एवं कार्यालयों के चक्कर भी लगाने नही पड़ेंगे। ग्राम स्तर पर पटवारी द्वारा पोर्टल में आवेदन दर्ज किया जाएगा। पोर्टल में आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है, जहां किसी व्यक्ति के मृत्यु होने के पश्चात सम्बंधित ग्राम के पटवारी द्वारा 7 दिवस के अंदर नया आवेदन दर्ज किया जाएगा। आवेदन के दर्ज होने के साथ ही प्रकरण तहसीलदार के सेक्शन में प्रदर्शित होगी। अधिकतम 10-15 दिवस में तहसीलदार को प्रकरण का निराकरण कर आगे एसडीएम स्तर पर निराकरण के लिए ऑनलाइन प्रेषित किया जाएगा। इसी प्रकार एसडीएम सेक्शन से आवेदन अपर कलेक्टर के सेक्शन में प्रेषित होगा। इस प्रकार आवेदनों का निराकरण में लगने वाले समय मे निश्चित ही कमी आएगी जिसका लाभ प्रभावितों के परिवार वालो को मिलेगा।
नशेड़ी ने किशोर के पेट पर घोंपा चाकू
कोरबा। नशे में एक युवक ने अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बालकोनगर थाना अंतर्गत आजाद नगर निवासी संजय यादव (34) के घर रविवार शाम 7.30 बजे उसका 15 वर्षीय मौसेरा भाई पहुंचा था। इस दौरान संजय के घर के पास वार्ड के तेलगू मोहल्ले का क्रिस्टल निकलसन (29) नशे में लोगों से गाली-गलौज कर रहा था।
उसने किशोर पर एकाएक अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। घटना में किशोर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची।
टैंकर से डीजल की अवैध सप्लाई
कोरबा। कुसमुण्डा पुलिस ने अवैध डीजल पर कार्यवाही की है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध डीजल चोरी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये ।
निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान व नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर रात्रि गश्त पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिला कि टेंकर क्र. सीजी 14 एमपी 7478 में अवैध डीजल लेकर बल्गी मोड़ तरफ से आ रहा है।
जिस सूचना मिलने पर तत्काल सूचना तस्दीक हेतु बल्गी मोड़ जाकर उक्त वाहन टेंकर क्र. सीजी 14 एमपी 7478 को रुकवाने पर चालक द्वारा वाहन को रोककर के पश्चात् अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
टेंकर को चेक करने पर लगभग 800 लीटर डीजल भरा होना पाया गया जो अपराध से संबधित होने के संदेह पर धारा 102 जा.फौ. के तहत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया है।
जो इश्तगासा क्रमांक 09/2024 धारा 106 बीएनएसएस कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रुपक शर्मा, प्रधान आरक्षक 327 झाडू राम साहू, आरक्षक 507 अमर दिवाकर, आरक्षक 249 कैलाश कंवर व सैनिक 145 मिथलेश कुमार की भूमिका रही।
आपस में भिड़े ASI: एक का टूटा हाथ, दूसरे का दांत, दोनों लाइन अटैच...
कोरबा। कोरबा जिले में दो एएसआई के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बीती रात कोतवाली में ही पदस्थ एएसआई अजय सिंह ठाकुर और अश्वनी वर्मा के बीच मारपीट हुई। इस बीच अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने बीच बचाव किया।
जमकर हुई मारपीट में एक एएसआई का दांत और दूसरे का हाथ टूट गया है। वहीं इस मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कार्यवाही करते हुए दोनों को लाइन अटैच कर दिया है।
कोतवाली में भिड़े दो एएसआइ ने एक- दूसरे पर जमकर बरसाए बेल्ट-मुक्के
कोरबा। आम लोगों की सुरक्षा की जवाबदारी पुलिसकर्मियों की होती है। आपस में विवाद हो जाए तो पुलिस को सूचना दी जाती है। लेकिन कोरबा में पुलिस के दो सहायक उपनिरीक्षक (एएसआइ) आपस में भिड़ गए और बेल्ट से एक दूसरे की जम कर पिटाई कर दिए। इस घटना में एक अधिकारी के हाथ में गंभीर चोटें आई है। वहीं दूसरे के दांत में चोट लगी है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों को लाइन अटैच कर दिया है।
यह घटना कोतवाली में बुधवार को शाम सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि यहां पदस्थ एएसआइ अजय सिंह ठाकुर व एएसआइ अश्वनी वर्मा के बीच वर्चस्व को लेकर लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। गांजा जब्ती के एक पुराने प्रकरण में अजय ने सीतामणी निवासी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना में बुलाया था। उसे देखते ही अश्वनी भड़क उठा और थाना में ही उसे कहने लगा कि मैने मना किया था, इसके बाद भी तूम यहां आ गए। इस पर अजय ने आपत्ति की और दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई।
बात इतनी बढ़ गई कि एक- दूसरे को बेल्ट से पीटने लगे। इस बीच वहां मौजूद आरक्षक नितेश मिश्रा भी अश्वनी का पक्ष लेते हुए विवाद में कूद पड़ा। थाना में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों की समझाइश के बाद भी तीनों आपस में काफी देर तक मारपीट करते रहे।
जानकारी मिलने पर कोरबा सीएसपी भूषण एक्का मौके पर पहुंचे और तीनों पुलिस कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को इस घटना से अवगत कराया। एसपी से निर्देशन पर थाना में हंगामा करने वाले तीनों पुलिस कर्मियों का जिला अस्पताल में रात को ही मुलाहजा कराया गया।
साथ ही तत्काल प्रभाव से दोनों एएसआइ को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है। नितेश पहले से ही पुलिस लाइन में पदस्थ रहते हुए कोर्ट मुहर्रिर की ड्यूटी कर रहा। इस घटना की प्राथमिक जांच के लिए रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैंकरा को सौंपा गया है। तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है। माना जा रहा है कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआइआर की कार्रवाई भी की जा सकती है। अनुशासन के लिए पुलिस विभाग को आदर्श माना जाता है, ऐसे में इस घटना से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है।
लगातार बिगड़ती जा रही कोतवाली की व्यवस्था
इस बात से व्यापारी नाराज थे। चक्काजाम करने के बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया। जिम्मेदार अफसरों की लुंजपूंज रवैय्या की वजह से अब कोतवाली की व्यवस्था ही पूरी तरह चरमरा गई है।
स्ताचल के सूर्य को अर्घ्य देने कोरबा के छठ घाटों में उमड़ा आस्था का रेला
कोरबा। सूर्योपासना छठ पर्व को लेकर जिले भर में उल्लास का वातावरण बना हुआ है। चार दिन तक चलने वाले पूजन अनुष्ठान के प्रमुख क्षण में श्रद्धालुओं ने गुरूवार को नदी सरोवर के घाटों में अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मईया से सुख समृद्धि की कामना की। आराधना के इस पावन अवसर पर शहर भर के छठघाट मांगलिक गीतों गुंजते रहे। पर्व के अंतिम दिन शुक्रवार की सुबह व्रती श्रद्धालु उदय होते सूर्य को अर्घ्य देंगे।
कार्तिक शुक्ल षष्ठी के अवसर पर छठघाटों में आस्था और श्रद्धा का उल्लास रहा। श्रद्धालुओं ने छठ मईया की विधि विधान से पूजन कर अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हुए परिवार के मंगल की आराधना की। घाटों में श्रद्धालुओं का आगमन शाम चार बजे से ही शुरू हो गया था। पूजा के लिए उपयुक्त सामानों को सूपा, टोकरी व अन्य पात्रों में भरकर नदी घाट की ओर श्रद्धालुओं को जाते हुए देखा गया। शाम होते ही अस्ताचल के सूर्य को अर्घ्य देने के लिए परिवार सहित श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान कोशी भरकर छठघाट में पारंपरिक विधि विधान से छठ मइया की पूजा की गई। पूजा के उपरांत शाम को अस्ताचल पर जाते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देने श्रद्धालु घाट से नदी में उतर पड़े। चार दिन तक चलने वाले पर्व के तीसरे दिन उल्लास अपने शीर्ष पर रहा। प्रवाहित जल में पारंपरिक पूजा अनुष्ठान का दृश्य देखते ही बन रहा था। शहर के मुख्य छठ घाट बेलगरी नाला, मानिकपुर सरोवर, सर्वमंगला पुल, तुलसीनगर छठ घाट, पुरानी बस्ती नदी घाट, मुड़ापार शारदा विहार स्थित तालाब, शिव मंदिर छठ घाट में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी रही। मनोकामना लेकर व्रत करने वाले कई श्रद्धालुओं को कर नापते हुए छठ घाट आते देखा गया। पर्व के दौरान आतिशबाजी व बैंडबाजा की धुन में श्रद्धालु छठ घाट तक पूजन सामग्रियों को लेकर पहुंच रहे थे। आतिशबाजी का क्रम घाटों में पूजा व अर्ध्य के दौरान जारी रहा। पारंपरिक वेशभूषा में श्रृंगार किए व्रती महिलाओं का समूह छठ मईया को प्रसन्न करने के लिए मांगलिक गीतों का गान कर रही थीं। शहरी क्षेत्र के अलावा उपनगरीय क्षेत्र दीपका, कुसमुंडा, गेवरा, बालको, जमनीपाली, दर्री, कटघोरा, बांकीमोंगरा आदि स्थानों में भी छठपर्व में सूर्य भगवान की पूजा आराधना की गई।
तब सौ रुपए भी नहीं जोड़ पाती थीं मेंघनीबाई, अब एक हजार पाकर खुश है....
90 साल की मेंघई बाई के लिए महतारी वंदन की राशि है बहुत काम की
कोरबा। वैसे तो 90 साल की मेंघई बाई रोज सुबह उठ जाती है...आज भी वह रोज की भांति सुबह से उठ गई थीं.. कुछ माह पहले अपने खेत के मेढ़ पर उन्होंने जो तिल के पौधे लगाए थे...वह बड़ा होकर तोड़ने लायक हो गया था,सो उन्होंने तय किया कि आज उन पौधों को काटकर उसमे से सारा तिल इकट्ठा कर लिया जाए..।
सारे पौधे घर लाने के साथ ही घर की डेहरी पर कुछ घण्टो बाद पौधों के तने से वह तिल के एक-एक फलों को अलग कर रही थी...इस बीच बातों की शुरुआत होते ही वह बताती है कि तिल के अनगिनत फलों को इकट्ठा कर बहुत मुश्किल से कुछ किलो ही बीज निकाल पाती हैं.. यह बीज घर में ही लड्डू बनाकर खाने के लिए काम आता है.. इसे बेचने पर कुछ रुपए जरूर मिल जाते..लेकिन अब खाते में एक हजार रुपए हर महीने मिल जाते हैं, इसलिए इसे बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी...यह एक हजार उनके बहुत काम आती है...एक समय था जब वह सौ रूपए भी नहीं जोड़ पाती थीं।
करतला विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम कोथारी की रहने वाली नब्बे वर्षीय वृद्धा मेंघनी बाई ने बताया कि उन्होंने बीते दौर में पैसों की अहमियत को भलीभांति समझा है। पैसे, आने, रूपए यह सभी जल्दी से किसी के हाथ में नहीं होते थे। कुछ पैसा जोड़ने के लिए भारी-भरकम मेहनत करनी पड़ती थी। वृद्धा मेंघनी बाई ने बताया कि घर पर वह अपनी दिव्यांग बेटी के साथ निवास करती है और महतारी वदंन योजना से जो एक हजार की राशि मिलती है, उससे ही घर की कई जरूरी सामग्री खरीदती है। अपने जीवन में कई वसंत देख चुकी मेंघनी बाई ने बताया कि वह जैसे-तैसे चल-फिर लेती है। उनके नाम पर राशनकार्ड बना है और इससे खाद्यान्न मिल जाता है। इस उम्र में कुछ काम नहीं कर सकती, ऐसे में एक हजार रूपए हर माह मिलने से उसके लिए यह राशि बहुत काम आती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वाराहर महीने एक हजार रूपए महिलाओं को दिए जाने पर कहा कि यह राशि हम वृद्ध महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत की तरह होती है।
भू- विस्थापितों ने बंद कराया सराईपाली खदान, आश्वासन पर हुआ खत्म
कोरबा। एसईसीएल कोरबा क्षेत्र अंतर्गत सराईपाली परियोजना में मध्य प्रदेश पुनर्वास निति के तहत अर्जन की प्रक्रिया पूरी की गई थी और उसी नीति के आधार पर हर खातेदार को एक रोजगार दिया जाना था। किंतु प्रशासन की मदद से एसईसीएल ने कोल इंडिया पालिसी के अनुसार रोजगार प्रदान किया जिससे छोटे खातेदारों को रोजगार से वंचित होना पड़ा। भू-विस्थापित परिवार को जमीन के बदले मात्र 1.24 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया गया और अब बसाहट के एवज में तीन लाख रुपये दिया जा रहा है।
पिछले दो साल से आंदोलन कर रहे
सभी नियम हर खदान में लागू किया जाए
बोर्ड में प्रस्तुत कर लिया जाएगा अनुमोदन,खदान बंद कराने पर प्रबंधन ने वार्ता की पहल की।