छत्तीसगढ़ / कोरबा
कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर स्थित मुस्कान पेट्रोल पंप लगी भीषण आग
कोरबा । कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर स्थित मुस्कान पेट्रोल पंप में रात लगभग दो बजे वक्त हड़कंप मच गया। जब पंप परिसर में खड़ी चार वाहनों में भीषण आग लग गई। पहले तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर उस चारपहिया वाहन में लगी आग पर काबू पाया। पेट्रोल पंप में रखें अग्नि शामक यंत्र, रेत और पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग तेज हवाओं के साथ फैलने लगी और एक-एक कर चार वाहन चपेट में स्कूटी, मालवाहक ऑटो और क्रेन तक जा पहुंची।
घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा, एस आई राकेश गुप्ता,आरक्षक लेखराम धीरहे मौके पर पहुंचे और मौके पर जाम भीड़ को आग से दूर रहने की हिदायत दी।साथ ही देते घटनास्थल से नजदीक एसईसीएल कुसमुंडा की दमकल विभाग के साथ कोरबा से दमकल विभाग के वाहन को जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचने निर्देश दिया गया।
पेट्रोल पंप से उठी आग की चिंगारी ने एक-एक कर चार वाहन को स्वाहा कर दिया। लगभग एक घंटे बाद महज एक किलोमीटर दूर एसईसीएल की दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और जो वाहनों में अंतिम आग बची थी। उसे बुझाने का काम किया।
एसईसीएल दमकल वाहन के पहुंचते ही कोरबा की कोर से एक और दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुकी थी। फिलहाल, दमकल विभाग के वाहनों को वजह से आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। वाहनों के नुकसान के अलावा किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों को लेकर प्रथम दृष्टया पेट्रोल टंकी परिसर में खड़ी डीजी वाहन में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। कुसमुंडा पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जाएगी।
ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार पर दर्दनाक मौत ....
कोरबा । जिले के गेवरा खदान में एक बार फिर हादसा हुआ है. गेवरा के कोयला परिवहन मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. मृतक की पहचान 36 वर्षीय धनीराम पटेल, सिरली बोइदा हरदी बाजार निवासी के रूप में हुई है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।
घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं, ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कुसमुंडा खदान के पास पहुंचा हाथी, वन विभाग अलर्ट
कोरबा । जिले में हाथियों का कहर जारी है। कुसमुंडा खदान के पास एक जंगली हाथी पहुंच गया है। हाथी नरईबोध गेवरा बस्ती के पास विचरण कर रहा है। ग्रामीणों और एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारियों में दहशत फैली हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक जंगली हाथी कुसमुंडा खदान के पास विचरण कर रहा है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। वह कभी भी खदान में प्रवेश कर सकता है और नुकसान पहुंचा सकता है। एसईसीएल के अधिकारियों ने वहां जाने से कर्मचारियों को मना किया है। संभव है कि, इस इलाके में धारा 144 लागु किया जा सकता है।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
हाथी के आतंक के कारण खदान का काम प्रभावित हो गया है। वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जंगली हाथी को वहां से खदेड़ने की कोशिश में जुट गई है।
श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल
कोरबा । श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर मे मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रवाल सभा कोरबा के संस्थापक सदस्य बजरंग अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने की। इस अवसर पर नेहा वर्मा ने छात्र-छात्राओं को गुरू-शिष्य परंपरा के संबंध में जानकारी दी।
दर्री रोड स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उन्हें नमन करते हुए उनके बताए राह पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि शिक्षक ही हमारे जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर उसे ज्ञान के प्रकाश से भरते हैं। शिक्षक हमें पढ़ाते ही नहीं, वह हमारे भविष्य को आकार भी देते हैं, जिससे हम एक जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। शिक्षक ही हमारी गलतियां हमें बताते हैं, जिसे सुधारकर हमें जीवन के हर नए मोड़ में आने वाली कठिनाइयों से लडऩे की शक्ति देते हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बजरंग अग्रवाल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि बच्चे एक कुम्हार के कच्चे घड़े के समान होते हैं, जिन्हें जिस आकार व रूप में चाहा जाए उनमें परिवर्तित किया जा सकता है। इसलिए अध्यापकों का यह कर्तव्य है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ उन्हें नैतिक जीवन के भी तौर-तरीके सिखाए जाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि गुरू शिष्य की रिश्ता प्राचीनकाल से चलता आ रहा है जो आज भी कायम है। उन्होंने शिक्षक दिवस की महत्ता एवं गुरू शिष्य के रिश्तों का व्याख्यान करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने वे आगे चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें, यही संस्था का उद्देश्य है। कार्यक्रम को उपस्थित अन्य अतिथियों ने संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में छात्र जीवन में गुरु की महत्ता और छात्र-छात्राओं को शिक्षक की आवश्यकता एवं महत्ता के बारे में अपने-अपने विचार रखें। सभी अतिथियों ने इस अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी एवं प्राध्यापकगण, ऑफिस स्टाफ, सहयोगीगण और महाविद्यालय के समस्त अधिकारी -कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों के लिए खेल एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को तत्काल आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को महाविद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष शिव अग्रवाल, श्री अग्रसेन शिक्षण समिति
महाविद्यालय के अध्यक्ष सुनील जैन, उपाध्यक्ष रितु बुधिया, उपाध्यक्ष भगवती अग्रवाल, सचिव पवन अग्रवाल, इंजी. योगेश गोयल, प्रियंका अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, प्राचार्य मनोज कुमार झा तथा अग्रवाल सभा एवं शिक्षण समिति के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
महुआ शराब की भट्टी पर महिला समिति ने बोला धावा
महिलाओं ने खोला मोर्चा
कोरबा। कोरबा के छुरी स्थित ग्राम पंचायत लोथलोता गांव में अवैध रूप से नदी के किनारे महुआ शराब की भट्टी पर महिला समिति ने धावा बोल दिया और तोड़फोड़ की। महिलाओं को देख शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी गई, जहां वह भी मौके पर पहुंचे। लोथलोता गांव की सरपंच ज्ञानेश्वरी कंवर ने बताया कि गांव से लगी नदी के किनारे जंगल में काफी लंबे समय से अवैध रूप से शराब भट्टी संचालित हो रही थी, जहां शराब खरीदी-बिक्री और पीने का काम जोरों पर चल रहा है, जिसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है ।
अक्सर गांव में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। हद तो तब हो गई, जब माध्यमिक शाला और मिडिल स्कूल के बच्चे शराब पीकर स्कूल जाने लगे, शिक्षकों ने इसकी शिकायत पालकों और गांव वालों से की। इसके बाद गांव में एक बैठककर अवैध रूप से शराब बनाने वाले लोगों पर नकेल कसने का निर्णय लिया गया। यहां अवैध रूप से शराब बनाने वालों को सख्त हिदायत दी गई, लेकिन उसके बावजूद भी यह काम नहीं रुका। इसके बाद महिला समिति और गांव के कुछ लोगों ने निर्णय लिया कि तोड़फोड़ की जाएगी।
श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
कोरबा । श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर मे मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रवाल सभा कोरबा के संस्थापक सदस्य बजरंग अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने की। इस अवसर पर नेहा वर्मा ने छात्र-छात्राओं को गुरू-शिष्य परंपरा के संबंध में जानकारी दी।
दर्री रोड स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उन्हें नमन करते हुए उनके बताए राह पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि शिक्षक ही हमारे जीवन से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर उसे ज्ञान के प्रकाश से भरते हैं। शिक्षक हमें पढ़ाते ही नहीं, वह हमारे भविष्य को आकार भी देते हैं, जिससे हम एक जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। शिक्षक ही हमारी गलतियां हमें बताते हैं, जिसे सुधारकर हमें जीवन के हर नए मोड़ में आने वाली कठिनाइयों से लडऩे की शक्ति देते हैं।
महंत दंपत्ति ने देवी मन्दिरों में की पूजा-अर्चना
मांगी क्षेत्र व प्रदेश की खुशहाली और विकास
कोरबा। प्रदेश नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत और उनके पुत्र सूरज महंत ने रविवार को देवी मंदिरों में पहुंचकर दर्शन पूजन-अर्चन कर क्षेत्र-प्रदेश की जनता की खुशहाली और उन्नति की कामना की।
अपने दो दिवसीय प्रवास पर मां दंपति ने रतनपुर महामाया मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पाली ब्लॉक के ग्राम लाफा स्थित प्राचीन महामाया-काली मंदिर पहुंचकर पूजा आराधना किया। वहां पर उपस्थित महिलाओं, ग्रामीण और कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की और उनकी मांग पर दो स्थल पर चबूतरा निर्माण की घोषणा की। तत्पश्चात वे चैतुरगढ़ स्थित आदि शक्ति मां महिषासुर मर्दिनी के दरबार पहुंचे। माता के दरबार में माथा ठेका. विधिवत पूजा अर्चना की। दर्शन आरती करने के पश्चात भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर परिसर में प्रज्वलित सैकड़ो की संख्या में आस्था के दीपों के दर्शन किए. मंदिर में पहुंचे दर्शनार्थियों से भी उन्होंने भेंट की. धार्मिक एवं जनकल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारी ने उनका स्वागत और सम्मान किया. उनकी मांग पर सांसद श्रीमती महंत ने 35 लाख के विकास कार्यों की अनुशंसा भी की. इसके बाद वे पाली महामाया देवालय पहुंचे. जहां बैगा ने विधि विधान से पूजा कराई.यहां भी मंदिर समिति ने इनका आत्मीय स्वागत किया. महंत दंपति ने विकास कार्यों के लिए यहथासंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
चैतमा में महामाया देवी मंदिर में माता के दर्शन के पश्चात कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात की. कुशल क्षेम पूछा और उनकी मांगों पर यथोचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया.इस दौरान पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा, हरीश परसाई, यशवंत लाल, राम नारायण कश्यप,त्रिलोक श्रीवास, सुरेश गुप्ता, अमित भदौरिया, अनिल गुप्ता, दीपक जायसवाल,सत्यनारायण पैकरा,रत्नेश गुप्ता,सत्य नारायण श्रीवास, पूनीराम पटेल, सावित्री श्रीवास,मुन्ना दास,सुमन आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोरबा रफ़्तार का कहर, कार की चपेट में बाइक एक की मौत, दूसरा घायल
CG ROAD ACCIDENT: कोरबा। जिले के उरगा-हाटी मार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद राहगीरों ने डायल 112 को इसकी सुचना दी.

स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के प्राप्त दावा-आपत्तियों का किया निराकरण
कोरबा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले के स्वास्थ्य विभाग में 27 प्रकार के रिक्त संविदा पदों की भर्ती हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के जारी पात्र-अपात्र सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था।
प्राप्त समस्त दावा-आपत्ति आवेदनों के निराकरण उपरांत सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी दावा-आपत्ति निराकरण की सूची जिले की वेबसाइट www.korba.gov.in पर एवं सीएमएचओ कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत
कोरबा । कोरबा जिले में हाथी का उत्पात जारी है. पाली वन मंडल के धारपखना-घुईचुआ सर्किल क्षेत्र में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है. यह घटना रात के समय हुई जब हाथी अचानक सड़क पर आ गया और ग्रामीण पर हमला कर दिया. घटना से ग्रामीणों में दहशत है. जानकारी के अनुसार, हाथी पहले कोरबा के जंगलों में सक्रिय था, जहां उसने तीन लोगों की जान ली थी।
इसके बाद हाथी जांजगीर के पंतोरा जंगल में डेरा डालने के बाद बिलासपुर जंगल से कोरबा पाली क्षेत्र में पहुंचा. बुधवार रात को धारपखना घुईचुआ सर्किल में 60 वर्षीय मेवा राम धनवार के घर के सामने अचानक हाथी सड़क पर आ गया। जिसके बाद हाथी ने अपने सूंड से उठाकर उसे पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई ।
घटना की जानकारी मिलने के बाद कटघोरा वन मंडल के डीएफओ कुमार निशांत ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है और गांववासियों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है. हाथी के बारे में पता चला है कि वह बिंझरा की दिशा में बढ़ रहा है।
शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से गणेश चतुर्थी, ईद-ए-मिलाद सहित अन्य पर्व मनाने का लिया गया निर्णय
रैली, जुलूस, डीजे आदि हेतु एसडीएम से लेनी होगी अनुमति
कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर दिनेश नाग द्वारा जिले में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक ली गई। उन्होंने सभी त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे, पुलिस विभाग सहित विभिन्न शांति समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री नाग ने कहा कि जिले में सभी त्यौहारों को उल्लासपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है। त्यौहारों के दौरान कभी भी कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आने वाले 07 सितंबर को गणेश चतुर्थी एवं 17 सितंबर को ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी), अनंत चतुर्दशी, विश्वकर्मा जयंती का पर्व शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने सभी समितियों को पर्याप्त स्वयंसेवक वॉलिंटियर नियुक्त करने की बात कही। रैली, जुलूस, डीजे आदि हेतु एसडीएम से परमिशन लेने के लिए निर्देशित किया गया है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में हमेशा की तरह सभी पर्व को शान्ति और सौहार्दपूर्ण मनाया जाए। किसी के धार्मिक भावनाओं को आघात पहुचाने और समाज को भड़काने वाले कार्य नहीं किए जाए। जिले की शांति व्यवस्था और सदभावनापूर्ण माहौल को खराब करने वालों पर कड़ी कार्यवाही का निर्णय लिया गया। गणेश उत्सव के दौरान पण्डालों में यातायात, स्ट्रीट लाईट व्यवस्था, साफ-सफाई, महिला पुरूष आरक्षकों की व्यवस्था, गणेश पंडाल में की गई लाईटिंग इत्यादि पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया कि आवागमन वाले सड़कों पर पंडाल न लगाई जाए। कार्यक्रम स्थल पर ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित न हो इसका भी समुचित ध्यान रखा जाए। गणेश मूर्ति स्थापना एवं पंडाल हेतु एसडीएम से अनुमति लिये जाने हेतु सदस्यों को निर्देशित किया गया। प्रतिमा की ऊँचाई भी बहुत ज्यादा न हो, ताकि जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकें। समिति द्वारा कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने एवं विशेष पेट्रोलिंग करवाने हेतु सुझाव दिया गया।
इसी प्रकार गणेश प्रतिमा के विसर्जन को लेकर समितियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रतिमाओं का सूर्यास्त से पूर्व विसर्जन किया जाए। विसर्जन के दौरान दुर्घटना से बचने के लिए समिति को आवश्यक व्यवस्था करने एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा चिन्हांकित स्थलों पर एवं अन्य जगहों पर निर्धारित समयावधि में विसर्जन हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में विसर्जन स्थल पर साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, तैराक-गोताखोरों की व्यवस्था, अग्निशमन, अस्पताल में आपात स्थिति के लिए चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह ईद-ए-मिलाद के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस निकालने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मस्जिदों पर साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं जिले वासियों को गणेश, ईद-ए-मिलाद एवं सभी पर्व की शुभकामना देते हुए सभी धर्मों के मान्यताओं, रीति रिवाजों का सम्मान करने एवं सभी त्यौहार को शांति, सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक मनाए जाने हेतु आग्रह किया गया।
जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा । रजकम्मा और बिंझरा के जंगल में जुआ खेल रहे जुआरियों पर कटघोरा पुलिस ने दबिश दी। दो स्थानों पर जुआ खेलने की मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई थी।
कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने अपने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया और जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तथा कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा तथा कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने दो टीम गठित कर दो अलग अलग स्थानों दबिश दी।
जंगल मे जुएं के फड़ पर दबिश देते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया तथा 5600 रुपये नगद बरामद किया वहीं बिंझरा के जंगल मे जुए के फड़ पर छापा मारते हुए 4 जुआरी को गिरफ्तार करते हुए 11300 नगद तथा 3 मोटर सायकिल बरामद किया गया।
इस बड़ी कार्यवाही में कटघोरा पुलिस ने आरोपी रामायण दास, उम्र 61 वर्ष निवासी बरबसपुर, वृंदावन यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अरदा, राजेन्द्र सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी जड़गा, रामकुमार पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बिंझरा, राम कुमार कंवर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बिंझरा, रामनारायण सांवरा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम आमाखोखरा, राजकुमार गढेवाल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बिंझरा, गौतम गोश उम्र 34 वर्ष निवासी को गिरफ्तार करते हुए जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दीपक कश्यप, आरक्षक महेंद्र चंद्रा, आरक्षक रमेश कश्यप, आरक्षक मनीष साहू, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक विवेक जोशी, आरक्षक वीरेंद्र पटेल शामिल थे। इन पुलिसकर्मियों ने अत्यधिक सतर्कता और कुशलता से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
पहाड़ी क्षेत्र की रामबाई के लिए महतारी वंदन योजना की राशि किसी संजीवनी से कम नहीं
रायपुर : अपने घर की परछी में मक्के का बीज निकालती रामबाई खुश है कि इस बार दशहरा-दीपावली के त्यौहार के समय बहुत ज्यादा आर्थिक समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। कोरबा शहर से लगभग सौ किलोमीटर दूर जंगल और पहाड़ी इलाकों में रहने वाली रामबाई के लिए जीवनयापन किसी जद्दोजहद से कम नहीं है। वह बताती है कि जब से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना शुरू की है तब से उन्हें अपने खाते में हर माह एक हजार रुपए आने की गारण्टी मिल गई है। उनका कहना है कि वह आने वाले दशहरा-दीपावली को बीते बरसो की तुलना में बहुत बेहतर तरीके से मनाएगी।
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में दूरस्थ क्षेत्र ग्राम जजगी में रहने वाली रामबाई आयाम बताती है कि इस बार बरसात ठीक-ठाक हुई है लेकिन पहाड़ी इलाकों में पानी का ठहराव कुछ देर तक नहीं रहता। इन इलाकों में मक्के की फसल लेनी होती है। उन्होंने अपनी बाड़ी में मक्के की फसल ली थी, अब मौसम के साथ ही मक्के को तोड़कर बीज अलग कर रही है। रामबाई ने बताया कि उनके क्षेत्र में धान का फसल लेना बहुत बड़ी चुनौती है। कई बार मौसम दगा दे जाता है। बारिश नहीं होने पर भी खेत में ही फसल सूख जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर ग्रामीण मक्के सहित कम पानी में पैदा होने वाले फसलों पर ध्यान देते हैं और जीविकोपार्जन के लिए बकरी सहित अन्य पशुओं का पालन करते हैं। रामबाई ने बताया कि उनके गाँव में अधिकांश गरीब परिवार निवास करते हैं। गांव की ज्यादातर महिलाएं जीवकोपार्जन के लिए बहुत जद्दोजहद करती हुई घर चलाती है, उन्हें दिन भर कुछ न कुछ परिश्रम करना पड़ता है। ऐसे में जब महतारी वंदन योजना की शुरूआत हुई तो कुछ महिलाओं को भरोसा नहीं था कि हर माह उनके खाते में एक हजार आएगा। अब जबकि 7 महीने हो गए हैं और एक हजार रुपये निरंतर खाते में आ रहा है तो उनका भरोसा और विश्वास छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति बढ़ता ही जा रहा है। रामबाई ने बताया कि आने वाले समय में दशहरा-दीपावली है। इस दौरान माह में मिलने वाली एक हजार की राशि उनके जैसी अनेक जरूरतमंद महिलाओं के लिए खुशियों के साथ त्यौहार मनाने में मददगार साबित होगी। इस राशि से वे कुछ कपड़े, मिठाई सहित अन्य जरूरी सामग्री अवश्य खरीद पाएंगी।
देवी दर्शन के लिए निकले नेता प्रतिपक्ष व सांसद
कोरबा। शारदीय नवरात्रि पर्व पर देवी दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान 6 अक्टूबर को आदिशक्ति मां महामाया देवी रतनपुर पहुंचकर दर्शन करेंगे। इसके बाद महिषासुर मर्दिनी मंदिर चैतुरगढ़ पहुंचकर देवी दर्शन के बाद कटघोरा के लिए रवाना होंगे। कटघोरा में नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के उपरांत कोरबा रवाना होकर पुरानी बस्ती स्थित स्व. इशहाक रिज्वी बाबा खान के निवास पहुंचकर कर शोक संतृप्त परिजनों से मिलेंगे व कोरबा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम कोरबा में करने के बाद अगले दिन 7 अक्टूबर को छुरी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर जांजगीर-चाम्पा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के निवास पहुंच कर उनके अनुज स्व. शेखर चंदेल के दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे व नैला में स्थित मां दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल होकर खोखरा में देवी दर्शन के बाद सक्ती में मां महामाया देवी दर्शन व महिला जागृति एवं मित्र क्लब द्वारा आयोजित रास-गरबा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम सारागांव में करेंगे। अगले दिन 8 अक्टूबर को गृहग्राम सारागांव में स्थानीय जनों से भेंट कर रायपुर के लिए रवाना होंगे।
कोरबा में खून से लथपथ मिली 12वीं की छात्रा
कोरबा। कोरबा के हरदी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छात्रा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, उसके पिता ने अनहोनी होने की आशंका जताई है। हरदीबाजार थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण इलाके की रहने वाली छात्रा रोजाना की तरह शुक्रवार को सुबह 10 बजे गांव के समीप स्कूल में पढ़ाई करने गई हुई थी।
छुट्टी होने के बाद भी काफी समय तक वह घर नहीं लौटी। ग्रामीणों ने उसे गांव के पास स्थित पानी टंकी के नीचे खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ी हुई अवस्था में मिली। इसके बाद उसे हरदी बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उसका आईसीयू में उपचार किया जा रहा है। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी की तबियत खराब थी, जिसे लेकर वह बिलासपुर गया हुआ था। शाम को घर लौटा, तब गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी कि उसकी बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है, तब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
कोई अनहोनी हुई है
उन्होंने कहा कि उसके बेटी और बेटा सुबह स्कूल गए हुए थे, लेकिन बेटी के साथ ऐसा क्या हुआ, यह समझ से परे है। उन्होंने आशंका जताते कहा कि बेटी के साथ कोई अनहोनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे छात्रा का हाल-चाल जान कर घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
कोरबा लोकसभा के विकास में नहीं होगी कोई राजनीति : ज्योत्सना महंत
कोरबा। लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार निर्वाचित सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि जनता ने भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री को हराकर मुझे फिर से सेवा के लिए सांसद चुना है। वे शोर मचाते रहे और हम खामोशी से अपना धर्म निभाते हुए सेवा करते रहे। कोरबा लोकसभा के विकास में कोई राजनीति नहीं होगी, सबका साथ लेकर सामूहिक पहल करेंगे। पूरे संसदीय क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान के लिए पूरी इच्छाशक्ति से मिलकर काम होगा। आम जनता के लिए दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।
सांसद ने कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में पत्रवार्ता आहूत कर कहा कि उन्होंने जन अपेक्षाओं के अनुरूप कोरबा मेडिकल कालेज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अब वर्तमान चिकित्सा सुविधाओं की पूर्ति बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कालेज में कराने के साथ ही आ रही दिक्कतों का समाधान करना प्राथमिकता है। जल्द ही मेडिकल कालेज व ईएसआईसी प्रबंधन के साथ बैठक की जाएगी। कोरबा रेलवे स्टेशन का उन्नयन में तेजी लाने का काम होगा और गेवरा रोड स्टेशन में भी यात्री सुविधाओं का विस्तार करना प्राथमिकताओं में शामिल है।
सांसद ने कहा कि यात्री ट्रेनों को यात्रियों की सुविधानुसार चलाने का प्रयास करना, कोयला, राखड़, प्रदूषण से निजात दिलाने, सार्वजनिक व निजी उपक्रमों के माध्यम से कोरबा के विकास में भागीदारी बढ़ाने, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, सडक़, पानी की व्यवस्था कराना प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी तरह सडक़ों के कार्य मेरे काफी प्रयासों से प्रारंभ हुए हैं जिन्हें पूरा कराना है। प्रमुख रूप से कोरबा-कुसमुंडा, चाम्पा-उरगा, उरगा-पत्थलगांव, कोरबा-कटघोरा, पतरापाली-कटघोरा, कोरबा-कटघोरा सडक़ का कार्य जल्द पूर्ण कराने की दिशा में कार्य करेंगे। पत्रवार्ता के दौरान प्रेस क्लब द्वारा सांसद का सम्मान पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया।
ट्रैफिक और फाटकों की समस्या का समाधान होगा
सांसद ने कहा कि कोरबा में ट्रैफिक की समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है, यहाँ सडक़ दुर्घटना में लोग मारे जा रहे हंै, इस पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कार्य योजना बनाई जाएगी। कोरबावासियों को फाटकों की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित अंडरब्रिज के कार्य में प्रगति लाना, प्रदेश व केंद्र सरकार के जो भी विभाग हैं, उनसे मिलकर प्रयास करूंगी। सुनालिया चौक के निकट निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग को उपयोग में लाने के लिए प्रयास, हसदेव नदी से कोरबा तक वैकल्पिक सडक़ की योजना पर काम होगा। पावर हाउस रोड में ट्रैफिक का दबाव कम करने वैकल्पिक सडक़ के लिए प्रयास किया जाएगा।
नया टीपी नगर, भू-विस्थापितों के मामलों में गंभीरता
सांसद ने कहा कि कोरबा का नया ट्रांसपोर्ट नगर जल्द बने इसके लिए भी प्रयास होगा क्योंकि हमारी कांग्रेस की सरकार ने इसका भूमि पूजन भी किया है। 1300 मेगावाट पावर प्लांट जल्द अस्तित्व में लाने, स्वीकृत नवीन कालेज बांकीमोंगरा, जटगा, उमरेली, रामपुर, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कालेज कोरबा को भवन उपलब्ध कराना, कोयला खदानों के कारण भू-विस्थापित व कामगारों की समस्याओं का निराकरण कराने पूरी गंभीरता से काम होगा। सांसद ने कहा कि कोरबा की जनता और मीडिया के साथ महंत परिवार का आत्मीय नाता है और सदैव बना रहेगा।
विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधरोपण
कोरबा । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति लोगों में जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा अनेक स्थानों में पौध रोपण किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा विकासखण्ड पोडी उपरोड़ा के स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय सिंघियाँ में पौध रोपण किया गया। साथ ही पशु चिकित्सा विभाग द्वारा अपने सभी शासकीय संस्थाओं में फलदार एवं छायादार पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।