छत्तीसगढ़ / मुंगेली
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय केंद्र क्रमांक 341137 में मंगलवार को इंग्लिश विषय की परीक्षा संपन्न हुई
लोरमी - स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय केंद्र क्रमांक 341137 में मंगलवार को इंग्लिश विषय की परीक्षा संपन्न हुई जिसमें कुल 355 परीक्षार्थियों में से 346 उपस्थित रहे 9 ने परीक्षा नहीं दिलाई। केंद्राध्यक्ष अरुण जायसवाल ने बताया कि प्रश्न पत्र छात्र छात्राओं ने सुगमतापूर्वक हल कर लिया सभी के चेहरे प्रफुल्लित नजर आए। कलेक्टर कुंदनकुमार के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश सोनी एवं शांतनु तराम ने सभी 9 कक्षों का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया एवं बैठक व्यवस्था, पर्यवेक्षक नियुक्ति, पेयजल, प्रकाश विद्युत व्यवस्था पर पूर्णतः संतोष व्यक्त किया। आज की परीक्षा में कोई नकल प्रकरण नहीं बना केंद्राध्यक्ष अरुण जायसवाल के कुशल निर्देशन में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संचालित हो रही है
जमीन विवाद को लेकर ग्राम बांधा मे हुये हत्या के फरार आरोपी को बिलासपुर से पकड़ने मे मिली पुलिस सफलता
ग्राम बांधा मे जमीन विवाद को लेकर हुये हत्या के फरार आरोपी अन्नु कुमार चन्द्राकर को गिरफ्तार कर किया गया जेल दाखिल, पुर्व मे 06 आरोपी व 01 विधि से संघर्षरत गिरफ्तार
लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री साव ने वनग्राम बिजराकछार में लगाई जनचौपाल
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनचौपाल में 8 ग्राम पंचायत के परिवारजनों से किया सार्थक संवाद, और समस्याओं का किया समाधान
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण
धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश
राउत नाचा श्रृंगार के साथ शौर्य और लोककला का अद्भुत प्रदर्शन है - डिप्टी सीएम अरुण साव
राउत नाचा छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध लोकनृत्य, मातर मड़ई नई पीढ़ी तक हमारी संस्कृति पहुंचाने का अच्छा माध्यम : डिप्टी सीएम अरुण साव
विशेष गहन पुनरीक्षण की अंतिम सूची का हुआ प्रकाशन
कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर दी जानकारी
मुंगेली, 21 फरवरी 2026
जिले में निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने राजनीतिक दलों की बैठक लेकर अंतिम सूची के प्रकाशन की जानकारी दी। बैठक में पुनरीक्षण कार्य की पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विधिसम्मत क्रियान्वयन की जानकारी साझा की गई। बैठक के दौरान प्रारंभिक प्रकाशन, दावा-आपत्ति की प्रक्रिया, घर-घर सत्यापन अभियान, मृत एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नामों के विलोपन तथा पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाने की कार्यवाही का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया। समस्त बिंदुओं पर चर्चा के उपरांत निर्वाचन नामावली की अंतिम सूची का विधिवत प्रकाशन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण घोषित किया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची प्रदान की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि 27 फरवरी से ईआरओ, एईआरओ, एएईआरओ एवं बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और सत्यापन किया गया। अनेक चुनौतियों के बावजूद निर्वाचन टीम ने जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया। पुनरीक्षण के दौरान 17 हजार से अधिक मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जबकि 22 हजार से अधिक ऐसे मतदाताओं के नाम विलोपित किए गए जो स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके थे। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि स्थानांतरित मतदाताओं के नाम संबंधित नए निर्वाचन क्षेत्रों में विधिवत जोड़े जाएं। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा स्पष्ट है। हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिले और अपात्र नामों को सूची से हटाया जाए।
उत्कृष्ट उप जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में मिले सम्मान से बढ़ा गौरव
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अतिरिक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी को उत्कृष्ट उप जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में मिले सम्मान से जिले का गौरव बढ़ा। कलेक्टर ने इसे उनके कुशल नेतृत्व एवं निर्वाचन कार्यों के सफल संचालन का परिणाम बताया।
राजनीतिक दलों ने सराहा प्रयास
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर प्रक्रिया के अपने अनुभव साझा किए और निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की। कलेक्टर ने सभी राजनीतिक दलों एवं बीएलए के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सक्रिय सहभागिता के बिना यह व्यापक अभियान सफल नहीं हो सकता था। इस दौरान विभिन्न राजैनतिक दलों के जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी दलों ने निर्वाचन टीम को निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य पूर्ण करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
चलती कर में लगी आग, जान बचाकर भागे चालक एवं सवारी,
लोरमी- चंदियाभांटा रोड में नहर मार्ग में एक नई कर में अचानक आग लगने स से हड़कंप मच गया वाहन चालक एवं कार में सवार लोगों ने भाग कर जान बचाई है।
मुंगेली पुलिस एसएसपी ने दिवगंत आरक्षक राकेश डहरिया के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत आर्थिक सहायता 1 करोड़ रूपये का चेक दिया गया
मुंगेली - जिला मुंगेली के थाना पथरिया में पदस्थ आरक्षक राकेश डहरिया का दिनांक 24.06.2025 को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो जाने पर पुलिस विभाग द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वनग्राम अचानकमार में लगाई जनचौपाल, 8 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चार ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की
9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
राष्ट्रनिष्ठ पूर्व सैनिकों की ऊर्जा से सशक्त होगा संगठन
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में दूरदर्शी मंत्रणा
ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों को पकड़ने में मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
05 आरोपियों से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर वजन 14.57 ग्राम कीमती 65000 रूपये व 03 नग मोबाइल कीमती 70000 रूपये एवं तस्करी मे प्रयुक्त वाहन 01 मोटरसायकल कीमती 65000 कुल कीमती 2,00,000 रूपये जप्त*
मुंगेली जिला में दिनांक 14/02/26 को विकासखंड लोरमी में ignite school प्रांगड़ में पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया
लोरमी - कम्युनिटी मोबाइलाइजेशन कार्यक्रम क्रियान्वयन सप्ताह के अंतर्गत कलेक्टर कुंदन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय के निर्देशन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी एल पी डाहिरे के मार्गदर्शन में मुंगेली जिला में दिनांक 14/02/26 को विकासखंड लोरमी में ignite school प्रांगड़ में पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। समुदाय की शिक्षा में सहभागिता बढ़ाने, समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, समग्र शिक्षा की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के उद्वेश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, सभापति राजेंद्र सलूजा, सम्यक अध्यक्ष श्री यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीषा पाटले, बीआरसी लोरमी, जिला से प्रतिनिधि के रूप में एपीसी प्रदीप उपाध्याय के साथ साथ विकासखंड के शिक्षक एवं पालक गण की उपस्थिति में स्कूल के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजन हुआ। ज्ञात हो कि जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश अनुसार कम्युनिटी मोबाइलाइजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत मुंगेली जिला में दिनांक 18,19 व 20 फरवरी को smc व smdc का प्रशिक्षण का आयोजन भी किया जाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रीति तिवारी, मयंका उपाध्याय भी उपस्थित रहे
15 फरवरी महाशिवरात्रि के पर्व में निकलेगी विशेष झांकी के साथ महाकाल यात्रा
लोरमी - लोरमी नगर में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाल यात्रा का आयोजन लोरमी महाकाल सेना के द्वारा आकर्षक झांकी के साथ महाकाल यात्रा निकाला जाएगा।
15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व नर्मदा कुण्ड में लगायेगें हजारों श्रद्धालु डुबकी, महाशिवरात्रि के दिन से लोरमी मेला प्रारंभ, आठ दिवसीय मेले का आयोजन
15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व नर्मदा कुण्ड में लगायेगें हजारों श्रद्धालु डुबकी, महाशिवरात्रि के दिन से लोरमी मेला प्रारंभ, आठ दिवसीय मेले का आयोजन
वार्ड पार्षद सोहन डड़सेना ने जन्मदिवस पर आँगनबाड़ी में तिथि भोज का आयोजन
लोरमी - छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग की योजना तिथि भोज के अंतर्गत लोरमी नगर पालिका के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 के आंगनबाड़ी केंद्र में तिथि भोज का आयोजन, वार्ड पार्षद सोहन डड़सेना के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया, कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा एवं वार्ड पार्षद सोहन डड़सेना के द्वारा बच्चों को चॉकलेट वितरण कर एवं बच्चों के साथ बैठकर सुंदर भोजन ग्रहण कर मनाया गया,
सार्वजनिक शौचालय के लिए भूमि पूजन
लोरमी- नगर के वार्ड चार बाजार मोहल्ले में नदी के पास 16 लाख की लागत से निर्माण होने वाली सार्वजनिक शौचालय का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भूमि पूजन किया गया।