छत्तीसगढ़ / रायपुर
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने देर रात तक सुनी महिलाओं की समस्याएं
रेडी-टू-ईट का काम महिला समूहों को देने के निर्णय पर समूह की महिलाओं ने महिला बाल विकास मंत्री का जताया आभार
रायपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने आवास कार्यालय में देर रात तक महिलाओं की समस्याएं सुनी। उन्होंने महिलाओं को यथासंभव समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े से मिलने दूरस्थ वंनाचल क्षेत्र दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार सहित रायपुर जिले से महिलाएं, महिला समूह की सदस्य और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे थे।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार महतारी वंदन योजना के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी पूरी करने जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं के खाते में योजना के तहत राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर मिलने आ रहे हैं। उन सबकी समस्याओं के निराकरण का पूरा प्रयास किया जा रहा है। समूह की महिलाओं से मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि अपने समूह को मजबूत बनाएं। समूह के सशक्त होने से उन्हें नियमित काम मिलते जाएगा।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े का दंतेवाड़ा जिले से मिलने पहुंची समूह की महिलाओं ने आभार व्यक्त करते हुए रेडी-टू-ईट बनाने का काम शीघ्र दिलाने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि रेडी-टू-ईट बनाने का काम स्थानीय महिलाओं को मिलने से उनमें आर्थिक आत्मनिर्भरता आएगी। इसी तरह बलौदाबाजार जिले के ग्राम कोयदा और मरदा से मिलने पहुंची महिलाओं ने मातृ वंदन योजना में नाम ना आने की बात कही। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने तुरंत विभागीय संचालक को बुलाकर महिलाओं की समस्या का समाधान करने कहा।
मुंगेली जिले से पहुंचे अश्वनी कुमार कश्यप ने छत्तीसगढ़ के सभी हनुमान भक्तों की ओर से चैत पूर्णिमा को हनुमान जयंती के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आवेदन पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अनुशंसा की। मंत्री श्रीमती राजवाड़े से डेफ क्रिकेट एसोसिएशन रायपुर की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट कराने के आर्थिक सहायता की मांग की जिस पर उन्होंने समाज कल्याण विभाग से नियमानुसार सहायता का आश्वासन दिया। इसके साथ ही मंत्री श्रीमती राजवाड़े से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
मातृ शोक के बावजूद शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एक दिन बाद ही काम पर लौटे
छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम कार्यकारिणी सभा की ली बैठक
रायपुर । मातृ शोक में डूबे शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एक दिन बाद ही फिर काम में लौट आए। उन्होंने आज छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम कार्यकारिणी सभा की 88 वीं बैठक ली। बैठक में उन्होंने मंडल के कामकाज की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह बैठक मंत्री श्री अग्रवाल की माता जी के निधन के बाद उनकी पहली बैठक थी। बैठक में मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि उनकी माता जी का निधन उनके लिए एक बहुत बड़ा व्यक्तिगत नुकसान है। उनकी माता जी उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ थीं और उनके निधन से उन्हें गहरा दुःख हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी मां हमेशा उन्हें दूसरों की सेवा करने के लिए प्रेरित करती थीं, इसलिए वे अपनी मां की इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपना काम जारी रखेंगे।
बैठक में मंत्री श्री अग्रवाल ने पाठ्य पुस्तक निगम के कामकाज की समीक्षा करते हुए कहा कि पाठ्य पुस्तक निगम को छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने मंडल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए काम करें।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने और उन्हें देश की महान विभूतियों की जानकारी प्रदान करने के लिए किताबों के शुरुवात और अंत में भारत रत्न और पदमश्री पुरुस्कार से सम्मानित महान हस्तियों का जीवन परिचय प्रकाशित किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री समेत मंत्रीमंडल के सदस्यों की फोटो के साथ परिचय प्रकाशित किया जाएगा। पुस्तक मुद्रण में प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत वृद्धि की जाती है जिसे वर्तमान सत्र में नहीं करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने राज्य के सभी 33 जिलों में पाठ्य पुस्तक निगम का डिपो स्थापित करने के निर्देश दिए जिससे सभी विद्यालयों तक समाय पर पुस्तक पहुंचाया जा सकें। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल से सम्बद्ध विद्यालयों में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पुस्तको का उपयोग अनिवार्य किया जाएगा। अन्य शासकीय विभागों एवं उपक्रमों के अधिक से अधिक प्रिंटिंग कार्यादेश प्राप्त करने को कहा है। जिससे निगम की आय में वृद्धि हो और उससे छात्रहित में अधिक से अधिक कार्य किया जा सके। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम से सम्बद्ध सभी संस्कृत विद्यालयों को समय पर पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वह निगम के कामकाज की नियमित रूप से समीक्षा करते रहेंगे और उन्हें उम्मीद है कि निगम छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगा।
छत्तीसगढ़ में शुरू होगा तेज बारिश का दौर
रायपुर। मानसून ने ट्रैक बदल लिया है। इससे अब छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। रविवार को प्रदेशभर में इसका असर देखने को मिला।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को भी अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश के भी संकेत हैं।
इसका क्षेत्र सरगुजा संभाग है। वहीं मध्य एवं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के भी अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायपुर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने के आसार हैं,
जबकि अधिकतम तापमान 32, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा हुई।
जिसमें सर्वाधिक वर्षा उत्तर छत्तीसगढ़ के ही कुछ क्षेत्रों में 16 सेमी तक, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम एक से दो सेमी वर्षा दर्ज की गई।
यह बन रहा सिस्टम
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी झारखंड और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक द्रोणिका पश्चिम असम से उत्तरी ओडिशा तक 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
अधिकतम तापमान में गिरावट
अधिकतम तापमान में 30 वर्षों के औसत की तुलना में गिरावट देखी जा रही है। सर्वाधिक गिरावट जगदलपुर में 4.2 डिग्री, पेंड्रा रोड में 2.7, अंबिकापुर में दो डिग्री, रायपुर में 0.7, दुर्ग में 0.6 और बिलासपुर में यह सामान्य औसत से 0.4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।
बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
बारिश की वजह से तापमान गिर गया है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हो चुके थे। इधर किसानों ने भी बोवनी की तैयारी शुरू कर दी है।
सीएम साय लेंगे शिक्षा विभाग की बैठक
रायपुर। सीएम विष्णु देव साय आज शिक्षा विभाग की बैठक लेंगे। नए शिक्षा सत्र को लेकर निर्देश दे सकते हैं। राज्य में इस सत्र से नई शिक्षा नीति भी लागू की गई है। बैठक सीएम हाउस में होगी। नगर निगम में MIC की बैठक: रायपुर नगर निगम में आज MIC की बैठक होगी।
महापौर ऐजाज ढेबर की अध्यक्षता में बैठक होगी। अवैध प्लाटिंग, नियमितिकरण, वेंडिंग जोन समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। महतारी वंदन योजना की 5वीं किश्त जारी : महतारी वंदन योजना की 5वीं किश्त आज जारी की जाएगी। 653 करोड़ 84 लाख रुपए सीएम साय अंतरित करेंगे। लगभग 70 लाख महिलाओं के खातों में राशि जाएगी। एक-एक हजार रुपए की राशि अंतरित की जाएगी।
कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने किया पदभार ग्रहण
छत्तीसगढ़ ने देश में अपना परचम लहराया एनर्जी, हेल्थ, स्मार्ट शहर के मामले में मिले नेशनल अवॉर्ड
राज्य योग आयोग की ओर से रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में 2000 लोगों ने एक साथ योग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड


साल 2023 में छत्तीसगढ़ ने देश में अपना परचम लहराया। प्रदेश को इसी साल BCCI के वन डे मैच की मेजबानी मिली। रायपुर के मैदान में कोहली ने शॉट लगाए। युवाओं ने स्पोर्ट्स, आंत्रेप्रेन्योरशिप, एजुकेशन में खुद को साबित किया।
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती : पुलिस विभाग में निकली कांस्टेबल के 5,967 पद,15 फरवरी तक पंजीकरण
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है. छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 5,967 पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज (1 जनवरी) से शुरू हो गई है. आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 फरवरी तक पंजीकरण कर सकते हैं.
किस जिले में कितने पद भरे जाएंगे?
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, रायपुर में सबसे ज्यादा 559 पदों पर भर्ती होगी, वहीं नारायणपुर में 477 पद भरे जाएंगे. बीजापुर में 390, बस्तर में 365, दुर्ग में 332, बलरामपुर में 259, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में 228, गरियाबंद में 186, कोरबा में 177, बिलासपुर में 168, राजनांदगांव में 160 और बालोद में 128 पद भरे जाएंगे. पहले भर्ती प्रक्रिया 20 अक्टूबर, 2023 से शुरू होने वाली थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था. शैक्षिक योग्यता मानदंड?
छत्तीसगढ़ या मध्य प्रदेश के मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं. अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के 8वीं पास उम्मीदवार और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के नक्सल पीड़ित या राहत शिविरों में निवासरत परिवार के 5वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे. कांस्टेबल ड्राइवर के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास भारी वाहन चालक का लाइसेंस और कांस्टेबल ट्रेड पद के लिए संबंधित ट्रेड में दक्षता होना आवश्यक है.
क्या है चयन प्रक्रिया?
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा. लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य जागरुकता, विश्लेषण क्षमता और गणित से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा 100 अंक की होगी. शारीरिक दक्षता परीक्षा में लंबी कूंद, ऊंची कूंद, गोला फेंक, 100 और 800 मीटर दौड़ के माध्यम से परीक्षण होगा. ड्राइवर और ट्रेड पदों के लिए अलग परीक्षा होगी. चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा.
आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां होम पेज पर उपलब्ध भर्ती अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद आवेदन फॉर्म खोलें और इसमें सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानी के साथ दर्ज करें, इसके बाद शुल्क भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें. आवेदन के लिए सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये और SC-ST वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये शुल्क देना होगा.
मुख्यमंत्री से भेंटकर मुख्य सचिव व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
रायपुर, 01 जनवरी 2024
इस मौके पर विभिन्न विभागों के सचिव, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, विभाग प्रमुख, मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों से अनुरोध, कहा- जब भी मुलाकात करने आएं पुष्प गुच्छ के बजाय केवल एक फूल भेंट करें
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि नव-वर्ष के अवसर पर और आगे जब भी उनसे भेंट करने आएं, तो बड़े पुष्प गुच्छ देने के बजाय केवल एक पुष्प देकर मिलें. सीएम साय ने कहा है कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा.
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, नए वर्ष में पांच जनवरी तक विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार
Cg Weather Updates : मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पांच जनवरी तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और बादल छाने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के भी आसार हैं।
पांच जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम
नवा रायपुर में आरक्षक की मौत, चीचा मोड पर हुआ हादसा
रायपुर। राजधानी में दर्दनाक सड़क हादसे में एक पुलिस आरक्षक की मौके पर मौत हो गई है. मृतक की पहचान शविकांत ठाकुर के रूप में हुई है. मृतक पुलिस आरक्षक 14वीं बटालियन का जवान था. वह पीएचक्यू में पदस्थ था. मामला माना थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा नया रायपुर के चीचा मोड पर हुआ. दुर्घटना कैसे हुई अब तक इसका पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मंत्रालय में संभाला पदभार
रायपुर । महिला-बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 1 जनवरी को मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर कामकाज संभाल लिया है। इस मौके पर विभागीय सचिव भुवनेश यादव, संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे। श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों के संबंध में चर्चा की तथा इस संबंध में निर्देश दिए।
CG रेलवे नए साल में बढ़ी परेशानी कई एक्सप्रेस हुई कैंसिल, दर्जनभर घंटों लेट...
रायपुर : ट्रेनें न तो समय पर आ रही हैं न ही गंतव्य तक पहुंचा रही हैं। इससे हजारों यात्री परेशान हैं।
रैक की समस्या से ओडिशा और ऋषिकेश, हरिद्वार जाने-आने वाली ट्रेनें नए साल में कैंसिल हो रही हैं। (cg train update) पुरी से 31 दिसम्बर को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस को रद्द की गई। रैक के अभाव के कारण ही यह ट्रेन 3 जनवरी को ऋषिकेश से पुरी के लिए नहीं चलेगी।
राज्य सरकार का नए साल में पदोन्नति का तोहफा...
रायपुर। नए साल में राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को तोहफा देते हुए उनके पदोन्नति का आदेश जारी किया है|
मन की बात का 108वां संस्करण राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अवसर का अद्वितीय साक्षी
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा 14 जनवरी को आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस का आयोजन
नववर्ष चिंतन आलेख रोते कैलेंडर को हंसाएं
नये वर्ष के आगमन की खुशी में पुराने वर्ष की आखरी रात में लोग झूम रहे थे, पर मैं चूंकि अपने नये वर्ष की शुरूआत हिन्दू पंचांग के मुताबिक चैत्र के माह को मानता हूं, अतः इन सबसे दूर था। बिस्तर पर जल्दी ही लुढ़क गया था, किन्तु नये वर्ष के ढोल ढमाक से मेरी नींद उचट गई थी। तभी किसी के सिसकने की आवाज सुनकर मैं उस दिशा में चल पड़ा जहां से सिसकने की आवाज आ रही थी।