छत्तीसगढ़ / रायपुर
रायपुर : 'रक्तवीर' अभियान ने राजिम कुंभ में बनाया विश्व रिकॉर्ड
रायपुर, 09 मार्च 2024
राजिम कुम्भ कल्प 2024 में डॉ. प्रियंका बिस्सा व्यास टीम, नेहरू युवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड एवं छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज के सहयोगी युवा साथियों द्वारा वृहद् स्तर पर निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर “रक्तवीर” स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
“रक्तवीर” अभियान ने विराट संत समागम में मात्र पांच दिनों में 23,180 लोगों का ब्लड टेस्ट कार्ड उपलब्ध कराकर नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस ब्लड टेस्ट कार्ड में हाइट (लम्बाई), वेट (वजन), ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड ग्रुप , हीमोग्लोबिन , सिकलिंग एवं एच.आई.वी. की निःशुल्क जाँच किए गए। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि सोनल शर्मा ने विधिवत पूरी जाँच के उपरांत विश्व रिकॉर्ड की घोषणा की। मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी, धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं गरियाबंद विधायक श्री रोहित साहू द्वारा परीक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया ।
स्वास्थ्य विभाग मगरलोड की बी.एम.ओं डॉ. शारदा ठाकुर ने बताया कि परीक्षण कराने वालों में 65 प्रतिशत लोगों को बी.पी, शुगर की भी जानकारी नहीं थी लेकिन रक्तवीर अभियान से स्वास्थ्य जानकारी लाखों लोगों तक पहुँची। नेहरु युवा केंद्र जिला अधिकारी श्री अर्पित तिवारी, छ.ग. नर्सिंग की प्रशासनिक अधिकारी भारवी वैष्णव प्राचार्य कर्ष जी, गुरु डॉ वासु वर्मा ने सभी स्वयंसेवकों में उत्साह बनाये रखा व प्रोत्साहित किया।
राष्ट्रपति से सम्मानित डॉ. प्रियंका बिस्सा व्यास ने बताया कि ब्लड प्रेशर, शुगर व बीएमआइ के नियंत्रण से व्यक्ति निरोग रहता है। इस अभियान में लोगो में जागरूकता लाने के लिए पूरे मेला में घूम-घूम कर जाँच की गयी जो सबसे चुनौतीपूर्ण रहा। इस अभियान में 195 वालंटियर्स व सहयोगी अजय बोराल, अंकिता टंडन, ऐश्वर्य,सृष्टि, विनय, आशी, मुस्कान एवं लैब टीम में किशोर देवांगन, संतोष, तरुण, गार्गीशंकर सेन, रितेश, संजय एवं भुवन का विशेष योगदान रहा।
इसके पूर्व 2018 में इस अभियान भारत का पहला ब्लड टेस्ट कार्ड बना जिसमें 11,551 लोगों की रक्त जाँच कर उन्हें कार्ड उपलब्ध कराया गया था। इसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसा हुई । राजिम कुंभ 2024 में इटली, फ्रांस से आए लोगों ने भी इस अभियान में अपना प्ररीक्षण कराया।
महतारी वंदन योजना : 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण 10 मार्च को
महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालय में
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महतारी वंदन सम्मेलन से वर्चुअल जुड़कर महिलाओं को सम्बोधित करेंगे
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में होंगे शामिल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे वर्चुअल जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के साथ साथ महासमुंद के 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया जाएगा। इससे प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये आएंगे। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पांडेय ने बताया कि स्थानीय शंकराचार्य भवन में दोपहर 11 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। वही सभी ब्लाक मुख्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। बागबाहरा और बसना में कृषि उपज मंडी, पिथोरा में सांस्कृतिक भवन तथा सरायपाली में टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन अंतर्गत जिले में कुल 3 लाख 26 हजार 330 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमे से पर्यवेक्षक द्वारा 3 लाख 25 हजार 957 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं।
रायपुर में मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ भी करेंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 10 मार्च को पहली बार सहायता राशि दी जाएगी। इससे प्रदेश में लगभग 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।
महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। सम्मेलन में विभागीय गतिविधियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने का संकल्प भी लिया जाएगा।
रायपुर : केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत
रायपुर, 9 मार्च, 2024
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री टंक राम वर्मा, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री किरण देव, श्री राजेश मूणत, श्री अनुज शर्मा, श्रीमती भावना बोहरा, श्री अमर अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू भी केंद्रीय रक्षा मंत्री का स्वागत किया।
मूवी आर्टिकल 370 छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की घोषणा
आज सपत्नीक आर्टिकल 370 फिल्म देखने मैग्नेटो माल पहुंचे थे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
रायपुर, आर्टिकल 370 मूवी छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दी गई है। आज इस बात की घोषणा मैग्नेटो माल में आर्टिकल 370 फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय तथा कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा विधायकगण भी मौजूद रहे।
इस संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिकल 370 बहुत अच्छी मूवी है और इसे सभी को जरुर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की कल्पना करना बड़ा कठिन था और माना जाता था कि इसे हटाने से घाटी में अशांति फैलेगी। लेकिन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और सूझबूझ से कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। इससे वहां न केवल अमन चैन स्थापित हुआ है बल्कि स्वतंत्रता और शांति से जीने का वातावरण भी बन गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में आर्टिकल 370 मूवी को टैक्स फ्री करने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी विचारधारा एक देश, एक विधान, एक निशान को लेकर है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 इस बुनियादी विचारधारा से असंगत थी। हमारे नेताओं ने आजादी के बाद से ही इसका कड़ा विरोध किया। धारा 370 को हटाने का संकल्प हमने लिया था। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संकल्प पूरा हुआ। आज कश्मीर शांति की ओर बढ़ रहा है। भारत की एकता को लेकर यह बड़ा काम मोदी जी ने किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मूवी में कश्मीर के हालात को बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है और यह बताया गया है कि किस तरह से आर्टिकल 370 की वजह से कश्मीर विकास की राह में पिछड़ रहा था और इसे खत्म करने के लिए हमारे नेताओं ने कितना कठिन संघर्ष किया।
इस मौके पर सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री खुशवंत साहेब, विधायक श्री संपत अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
जल संसाधन विभाग के सचिव बने आईएएस टोप्पो
रायपुर । आईएएस राजेश सुकुमार टोप्पो को राज्य सरकार ने पदोन्नत कर दिया है। आईएएस टोप्पो को सचिव के पद पर पदोन्नत कर सरकार ने उन्हें जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य में पुलों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बढ़ा दी
रायपुर। बिहार और अन्य राज्यों से पुलों के ढहने की खबरों के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य में पुलों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पीडब्लूडी मंत्री अरुण साव के साथ मंथन के बाद पीडब्लूडी के सड़क-पुल डिवीजन ने प्रदेश की नदियों-नालों पर बने पुराने और हर साल लगभग डूबने वाले पुलों का सेफ्टी चेक शुरू कर दिया है।
पीडब्लूडी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी प्रमुख अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि सरकार खतरनाक और जर्जर पुलों के मामले में कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई तक सभी पुलों की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके तुरंत बाद अच्छे हालात वाले पुलों की मरम्मत शुरू की जाएगी। बरसात में जिन पुलों को बंद करना जरूरी है, उन्हें सभी वैकल्पिक व्यवस्थाओं के साथ इस माह के अंत तक बंद कर दिया जाएगा। जिन पुलों का इस्तेमाल लोग बंद नहीं कर रहे हैं, उन्हें ढहाया जाएगा
पीडब्लूडी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी प्रमुख अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि सरकार खतरनाक और जर्जर पुलों के मामले में कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई तक सभी पुलों की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके तुरंत बाद अच्छे हालात वाले पुलों की मरम्मत शुरू की जाएगी। बरसात में जिन पुलों को बंद करना जरूरी है, उन्हें सभी वैकल्पिक व्यवस्थाओं के साथ इस माह के अंत तक बंद कर दिया जाएगा। जिन पुलों का इस्तेमाल लोग बंद नहीं कर रहे हैं, उन्हें ढहाया जाएगा।
शासन ने प्रदेशभर के सड़क-पुल डिवीजन के प्रभारी अफसरों से तत्काल सेफ्टी चेक करने को कहा है। जांच गंभीरता से की जानी चाहिए और अगर सुरक्षित घोषित किए गए पुलों को बारिश के दौरान कोई नुकसान होता है, तो जांच करने वाले और निगरानी करने वाले इंजीनियरों पर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. कमलप्रीत ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि वैकल्पिक मार्गों से लोगों को सुरक्षित किया जा सके।
पीडब्लूडी विभाग ने पिछले महीने ब्रिज डिवीजन के प्रमुख अभियंताओं को पुराने पुलों के सेफ्टी चेक के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों में कहा गया था कि पुराने पुलों की सतत निगरानी नहीं हो रही है, जिससे उनकी स्थिति और खराब हो रही है। सभी बड़े पुलों की विस्तृत जांच कर यह स्पष्ट करना होगा कि वे मरम्मत के लायक हैं या नहीं।
डॉ. कमलप्रीत ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के निर्देशों के आधार पर सभी पुलों की रिपोर्ट मंगाई जा रही है। अगले कुछ दिनों में इस बारे में नीतिगत फैसला लिया जाएगा कि किन पुलों को आंशिक तौर पर और किन पुलों को स्थायी तौर पर बंद किया जाएगा। साथ ही, जो पुल इतने पुराने हो चुके हैं कि मरम्मत के लायक नहीं रह गए तथा जिनके समानांतर बड़े पुल शुरू हो चुके हैं, उन्हें पूरी तरह ढहाने का फैसला भी जल्द किया जाएगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सहृदयता से बिंझिया समाज को मिला न्याय: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
वर्षाें के प्रयास से बिंझिया समाज को मिला जनजाति का दर्जा
लोकसभा टिकट को लेकर कांग्रेस का कटाक्ष बृजमोहन का पलटवार अपना घर संभाले, बीजेपी की चिंता ना करे
रायपुर। भाजपा विधायकों को लोकसभा टिकट दिए जाने के कटाक्ष पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में क्या हो रहा है, कितनी भगदड़ मची है. कितने लूट मार मची है. कितने आरोप लग रहे हैं. कांग्रेस अपने घर को संभाले बीजेपी की चिंता ना करे.
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण की चर्चा, दिए निर्देश
रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज जिले के ग्राम खोरपा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया. जहां उन्होंने धान के रख-रखाव और उठाव की जानकारी ली. साथ ही किसानों से चर्चा करते हुए पूछा कि धान बेचने के बाद कोई समस्या है, तौल सही हो और बारदाने की व्यवस्था हो रही है कि नहीं, इस पर किसानों ने जवाब दिया कि व्यवस्था अच्छी है और तौल-बारदाने में कोई दिक्कत नहीं है.
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर के जमदेई में आयोजित ’अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह’ में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की -
मां कुदरगढ़ी मंदिर में रोप वे की स्वीकृति की घोषणा
बच्चों के हाथों में केक देखकर मुख्यमंत्री ने पूछा किसका जन्मदिन है, बच्चों का जवाब सुनकर उन्होंने खुद काटा केक
वन मंत्री श्री केदार कश्यप से नारायणपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों ने की सौजन्य मुलाकात
क्षेत्र के विकास के लिए रखी विभिन्न मांग : मंत्री श्री कश्यप ने जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन
स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था किया जाएगा दुरुस्त
रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता और कौशल विकास मंत्री श्री केदार कश्यप से आज यहां उनके राजधानी रायपुर स्थित निवास में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सौजन्य मुलाकात की।
मंत्री श्री कश्यप से ओरछा व छोटेडोंगर से आये लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। वनमंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों की सभी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना और इस संबंध में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र की सभी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने इस अवसर पर बताया कि पिछले 5 वर्ष से नारायणपुर क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार के लिए पहल जरूरी है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 27 करोड़ 72 लाख रूपये के 30 विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
रायपुर, मुख्यमंत्री ने 27 करोड़ 72 लाख रूपये के 30 विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सूरजपुर जिले के जमदेई ग्राम में अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन में हुए शामिल
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सूरजपुर जिले के जमदेई ग्राम में अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन में हुए शामिल
विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह भी साथ में उपस्थित
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का बिंझिया समाज ने किया सम्मान
मुख्यमंत्री ने 27 करोड़ 72 लाख रूपये के 30 विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को राहत सामग्री का किया वितरण
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्री नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय श्री नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय श्री नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचे
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचे।
उन्होंने पाटन सदन में पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय श्री नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय श्री नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।
भगवान राम को लेकर की जा रही राजनीति टिपप्णी पर बिफरे केदार कश्यप, कहा- कांग्रेस का वास्तविक चेहरा सामने इसलिए ऐसा बयान...
रायपुर। भगवान राम को लेकर की जा रही राजनीति पर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूरे सिस्टम को खराब करने की कोशिश की. वास्तविक चेहरा सामने आया है, और धर्म विरोधी हो गए हैं, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं. भगवान राम पर राजनीति बर्दाश्त नहीं, यह कोई राजनीतिक विषय नहीं है.मंत्री केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राजनीति करना है तो शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास- जैसे विषयों पर करें. छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है. दंडकारण्य हमारी आस्था का केंद्र है. पद चरण पड़े थे, इसलिए कहा जाता है कि वहां कांटा नहीं है. भगवान राम का मंदिर बना है, हम सब जाएंगे. राम सबके हैं इसमें क्या कांग्रेस-बीजेपी.
वहीं पखांजूर में हुई बीजेपी नेता असीम राय की हत्या पर केदार कश्यप ने शोक जताते हुए कहा कि यह हम सबके के लिए क्षति है. कल वहां गए थे, और मामले की पूरी जांच होगी. मामले के अलग-अलग पहलू बताए गए हैं. सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी. वहीं मंत्री ने हत्या के पीछे राजनीतिक षडयंत्र होने की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में लगातार मामले सामने आए हैं. जरूर राजनीतिक षड्यंत्र हो सकता है.
मंत्री ने कांग्रेस के नए प्रभारी का दौरा और कार्यकारिणी बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि कितने पैराशूट यहां उतारेंगे, कितने बाहर से आयेंगे तब देखेंगे. लगातार कार्रवाई पर कार्रवाई हो रही है. कई विषयों पर कुमारी सैलजा पर आरोप लगाए गए थे. वैसा आरोप सचिन पायलट पर ना लगे. सैलजा पर पैसा के लेनदेन के आरोप लगे थे. इस बार ऐसा ना हो कांग्रेस के लोगों पर हमारी संवेदना है.लोकसभा की तैयारियों पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी क्लस्टर की बैठक होना तय है. विधानसभा की बैठक भी होना तय है. सभी मंत्री काम कर रहे हैं. एक्शन प्लान बनाया हुआ है कि कैसे विभाग काम करेगा. विधायकों को लोकसभा टिकट देने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि बीजेपी में एक छोटा कार्यकर्ता बड़े स्तर का नेता बन सकता है.वहीं सीट शेयरिंग और 9 राज्यों में गठबंधन पर केदार कश्यप ने कहा कि इंडी गठबंधन में आपसी तालमेल नहीं बन रही है. अपने हितों के लिए गठबंधन बनाया गया है. देश हित से उनका कोई वास्ता नहीं है.