छत्तीसगढ़ / रायपुर
ईडी व आईटी 17 के बाद लेंगे ब्रेक, लोकसभा चुनाव में फिर आएंगे: सीएम बघेल
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आइटी पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि ईडी और आइटी वाले 17 नवंबर के बाद थोड़ा ब्रेक लेंगे। अपने बच्चों के साथ छुट्टियां बिताएंगे। फिर लोकसभा से पहले ये फिर ट्रिप प्लान करेंगे। मैं तो पहले ही कहता हूं कि ईडी ही भाजपा है और भाजपा ही ईडी है। अब वो नहीं दिखेंगे, आराम करेंगे। और करेंगे क्यों नहीं भाई, उनके भी बाल बच्चे हैं।
मोदी वाशिंग पाउडर से धुल जाते हैं सारे दाग
सीएम बघेल ने कहा कि जो भी नेता भाजपा के साथ चले जाते हैं, मोदी वाशिंग पाउडर से धुलने के बाद उनके सारे दाग साफ हो जाते हैं। उन्होंने इस सिलसिले में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से लेकर नारायण राणे तक के कई उदाहरण दिए। बघेल ने यह बात शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के एक बयान के बारे में पूछे जाने पर कही। बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल भाजपा ज्वाइन नहीं करेंगे, लेकिन अगर वे ऐसा कर लें, तो ये महादेव एप, ‘हर-हर महादेव एप’ बन जाएगा और उनके खिलाफ सारे केस सुलझ जाएंगे।
पहले चरण के चुनाव के बाद भाजपा ने की आतिशबाजी, मनाया जश्न
कांग्रेस बोली- 20 सीटों पर नहीं खुलेगा उनका खाता
रायपुर । छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों के चुनाव के बाद कांग्रेस-भाजपा ने जीत का दावा किया है। भाजपा ने रायपुर के एकात्म परिसर में आतिशबाजी करके जश्न मनाया। पार्टी दफ्तर में दीवाली सा माहौल दिखा।
रायपुर के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में इस प्रकार आतिशबाजी की गई मानों भाजपा ने जीत हासिल कर ही ली हो। वहीं, कांग्रेस ने दावा किया है कि जिन 20 सीटों पर चुनाव हुए हैं, वहां भाजपा खाता नहीं खोल पाएगी।
कांग्रेस ने जेब में पैसे ठूंसे, फिर भी बदलाव: रमन
पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि राजनांदगांव, जहां से वह खुद चुनाव लड़ रहे हैं, इस बार रिकार्ड मतों से जीतेंगे और पहली बार ऐसा होगा जब कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन रिकार्ड मतों से हारेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि दो दिनों तक कवर्धा और राजनांदगांव के इलाकों में लोगों की जेबों में नोट ठूंसे गए। कांग्रेस ने लोगों को खूब पैसे दिए। हालांकि यह पूछे जाने पर कि क्या इसकी शिकायत करेंगे, रमन बात को टाल गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की तेज लहर है। पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और तीन मंत्री हैं जो कि चुनाव हार रहे हैं। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी भी मौजूद रहे।
मैंने बूथों पर स्वयं देखी हाल
पूर्व सीएम रमन ने कहा कि मैने स्वयं राजनांदगांव के लखोली, कन्हारपुरी और मोहड बूथ पर जाकर देखा, जहां लोगों में चुनाव के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया। नक्सलियों के पुरजोर विरोध के बाद भी बड़ी संख्या में हुआ यह मतदान लोकतंत्र की विजय का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण की 20 सीटों में भाजपा के पक्ष में 15 से 18 सीटें आ रही हैं। यह भाजपा का इंटरनल सर्वे और उसका फीडबैक बता रहा है।
अबकी बार रमन सिंह भी हार रहे चुनाव: दीपक बैज
कांग्रेस ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान से स्पष्ट हो गया है कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रथम चरण में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। बस्तर की 12 सीटें एक बार फिर से कांग्रेस जीत रही है। इस बार रमन सिंह भी राजनांदगांव से चुनाव हार रहे है। पहले चरण की सभी 20 सीटों पर कांग्रेस जीत रही है। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस सरकार के पिछले पांच साल के कामों के आधार पर मतदान किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के अधिकांश वादों को निभाया है, जनता का भरोसा पांच वर्षों में कांग्रेस के प्रति और बढ़ा है। यही कारण है कि जनता ने एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। कांग्रेस ने उत्साहपूर्वक मतदान करने के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नकारात्मकता के आधार पर चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी मतदाताओं ने भरोसा जताया। इसके विपरीत लोग भाजपा के घोषणा पत्र पर भरोसा करने को तैयार नहीं है इसीलिए प्रथम चरण में जनता ने भाजपा को नकारा है।
रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा भेजे गए जेल
रायपुर,। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दो दिन की रिमांड पूरी होने पर रिटायर्ड आइएएस अनिल टुटेजा को विशेष कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। टुटेजा अगले 14 दिन जेल में ही रहेंगे। शराब घोटाला केस में नई इसीआइआर दर्ज होने के बाद ईडी की टीम एक्शन मोड पर आ गई है। ईडी ने रिटायर्ड अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा को हफ्तेभर पहले हिरासत में लिया था। बेटे को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया और पिछले रविवार की सुबह ईडी ने गिरफ्तारी के बाद टुटेजा को कोर्ट में पेश किया। नियमित कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तीन दिन बाद उन्हें ईडी ने अपनी रिमांड पर लिया और लंबी पूछताछ की। चार मई को टुटेजा की दो दिन की रिमांड मिली, जिसके बाद उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद ही ईडी ने फिर से कार्रवाई शुरू की।
इसी की जांच के तहत रिटायर्ड आइएएस टुटेजा को हिरासत में लिया था। नई रिपोर्ट शराब घोटाले में मनी लाड्रिंग से जुड़ी हुई है, जो पूर्व की इसीआईआर में नहीं था। यही वजह है कि सालभर पहले वाली इसीआईआर को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। नई रिपोर्ट में ईडी ने अनिल टुटेजा को ही पूरे घोटाले और मनी लाड्रिंग का मास्टरमाइंड बताया है। ईडी ने डेढ़ दर्जन पन्नों में गिरफ्तारी के लिए आधार तैयार किया था। इन पन्नों में ईडी ने बताया है कि शराब घोटाला क्या था? इस में अपराध कैसे हुआ? कैसे मनी लाड्रिंग की गई? और आखिर में इसमें अनिल टुटेजा की क्या भूमिका थी। ईडी ने अनिल टुटेजा को कथित शराब घोटाले का आर्किटेक्ट आफ लिकर स्कैम लिखा है।
हैदराबाद में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया दुःख
रायपुर,। हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने से जांजगीर-चांपा जिले के 3 लोगों सहित ओडिशा के 7 लोगों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ में 71 प्रतिशत मतदान,
रायपुर । छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के चुनाव में मंगलवार को सात सीटों पर सुहाने मौसम के बीच मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। रात 12 बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार सातों सीटों पर कुल 71.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सरगुजा में सबसे ज्यादा 78.78 प्रतिशत, वहीं सबसे कम बिलासपुर में 63.95 % मतदान हुआ। अंतिम आंकड़े आठ मई को जारी होंगे। तीसरे चरण में रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, कोरबा सीट पर मतदान हुआ। पहले दो चरणों में चार सीटों पर मतदान हुआ था। यानी अब छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ में 71 प्रतिशत मतदान, सरगुजा में सबसे ज्यादा तो बिलासपुर में सबसे कम पड़े वोटCG Chunav Voting Percentage: तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ में 71 प्रतिशत मतदान, सरगुजा में सबसे ज्यादा तो बिलासपुर में सबसे कम पड़े वोट मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय, माता जसमनी साय, बेटी स्मृति साय और पुत्र तोशेंद्र साय के साथ रायगढ़ संसदीय क्षेत्र स्थित जशपुर जिले के गृहग्राम बगिया में मतदान किया। मतदान के बाद सीएम साय ने सपरिवार निशान प्रदर्शित करते भाजपा की जीत का दावा किया।
168 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य ईवीएम में कैद
सात लोकसभा सीटों के 58 विस क्षेत्र में मतदान के लिए 1.39 करोड़ पात्र मतदाता थे। अंतिम चरण के मतदान के साथ ही 168 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो चुका है। तीसरे चरण के मतदान के लिए 15,701 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिसमें से 7,887 केंद्रों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई थी।
केंद्री में बनेगा रेलवे का कोचिंग डिपो
रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल की ट्रेनों की साफ-सफाई और मरम्मत करने रेलवे ने केंद्री स्टेशन में कोचिंग डिपो बनाने की तैयारी की है। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि राजधानी के मुख्य स्टेशन में मंडल की गाड़ियों को खड़ी करने और साफ-सफाई के लिए जगह नहीं है। वर्तमान में ट्रेनों का मरम्मत व रखरखाव दुर्ग और बिलासपुर डिपो में होता है। इसके अलावा मंडल की कुछ गाड़ियां दुर्ग से रायपुर आती हैं। मंडल में कोचिंग डिपो बनाने को लेकर लंबे समय से जगह की तलाश हो रही है। इसलिए केंद्री स्टेशन में कोचिंग डिपो बनाने की तैयारी चल रही है। भविष्य में यहीं से मंडल की ट्रेन मुख्य स्टेशन के लिए रवाना होगी। नवा रायपुर के केंद्री में स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है, जबकि अभनपुर और नया रायपुर व मुक्तांगन स्टेशन में कार्य जारी है। नवा रायपुर से धमतरी के बीच छोटी रेल लाइन पर बड़ी पटरी बिछाने का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। रेलवे मंडल के अधिकारियों के मुताबिक रायपुर स्टेशन से रवाना होने वाली गरीब रथ और सिकंदराबाद एक्सप्रेस रायपुर मंडल की ट्रेन है। वर्तमान में ट्रेन के रायपुर पहुंचते ही प्लेटफार्म में ही सफाई होती और पानी भरकर रवाना किया जाता है। कोचिंग डिपो बनाने के बाद मंडल की इन ट्रेनों की सफाई और बेहतर होने लगेगी।
इसके अलावा केंद्री में डिपो बनने से मंडल की जो ट्रेन दुर्ग से रायपुर आती है, वह सीधे केंद्री स्टेशन जाएगी। दुर्ग से रायपुर आने में ट्रेनों को 45 मिनट का समय लगता है, जबकि केंद्री से रायपुर आने में 20 से 25 मिनट लगेगा। केंद्री से ट्रेन रवाना होगी, तो उस रूट के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। वर्तमान में नवा रायपुर रूट में लोकल ट्रेन चलाने की योजना पर रेलवे प्रबंधन काम कर रहा है। मंडल के अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग डिपो बनाने को लेकर तैयारी चल रही है। प्रस्ताव बनाकर जोन मुख्यालय भेजा गया है, वहां से मंजूरी मिलने के बाद तेजी से काम किए जाएंगे। नवा रायपुर में ट्रेनों का परिचालन शुरू होने पर करीब दो साल और लग सकता है। यहां 50 प्रतिशत ही स्टेशन का निर्माण कार्य हुआ है। वहीं नवा रायपुर समेत तीन अन्य स्टेशनों का निर्माण कार्य 2020 तक एनआरडीए को पूरा कर रेलवे को देना था, लेकिन फंड की कमी और एजेंसी की लेटलतीफी के कारण यह प्रोजेक्ट हर साल पिछड़ता गया। केंद्री का रेलवे स्टेशन रेलवे को करना था, जिसे रेलवे ने पूरा कर लिया है। अब धमतरी तक पटरी बिछाने का काम तेजी से चल रहा है।
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत
अभनपुर, । तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक ही हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उल्बा के नर्सरी के पास रात्रि 10:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप और बाइक के बीच टक्कर हो गई। बाइक सवार लाकेश धीवर, छबि धीवर और बिश्राम धीवर बाइक में सवार होकर भटगांव से उल्बा आ रहे थे। वहीं उल्बा से भटगांव जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दूर जा गिरे। हादसे में बाइक में सवार बिश्राम धीवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छबिराम, लाकेश और पिकअप में सवार हुलास धीवर और यशवंत पाल घायल हो गए। घटना की सूचना लोगों ने डायल 112 दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने छबिराम धीवर को मृत घोषित कर दिया। वहीं लाकेश धीवर की हालत गंभीर है। हुलास एवं यशवंत को मामूली चोटें आई। घायलों का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप छट्ठी कार्यक्रम पहुंचे लोगों को लाने के लिए जा रहा था। वहीं बाइक सवार भी इन्हीं के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
यातायात नियमों का पालन करिए, यह आपकी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं : टी.के. भोई
कभी भी शार्ट कट के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में नहीं डालना चाहिए
रायपुर,। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा चौबे कालोनी में आयोजित समर कैम्प में यातायात नियमों की जानकारी देेते हुए यातायात प्रशिक्षक टी.के. भोई ने कहा कि हमें यातायात के सारे नियमों का पालन जरूर करना चाहिए क्योंकि यह हमारी ही जीवन रक्षा के लिए बनाए गए हैं। कभी भी शार्ट कट के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में नहीं डालना चाहिए। उन्होंने आगे बतलाया कि देश में सबसे पहली सड़क चन्द्रगुप्त मौर्य ने बनायी थी जो कि चार देशों से होकर गुजरती थी। उसका नाम था उत्तर पथ। फिर अंग्रेजों ने सड़क बनायी उसे ग्रैण्ड ट्रंक रोड (जी.टी. रोड) कहा जाता था। जब देश आजाद हुआ तब इसी जी.टी. रोड को विभाजित कर नेशनल हाईवे बना। देश का सबसे लम्बा हाईवे एन.एच. 4 है जो कि 3400 किलोमीटर लम्बी है।
उन्होंने बतलाया कि ज्यादातर दुर्घटनाएं चालक की लापरवाही से होती है। यदि चालक अच्छा हो और वह यातायात नियमों का पालन करता हो तो दुर्घटनाओं की सम्भावना कम हो जाती है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए हमें यातायात संकेतों का भी ज्ञान होना जरूरी है। उन्होंने विस्तार से बच्चों को ''प्रोजेक्टर'' के माध्यम से यातायात संकेतों का परिचय दिया तथा उनका पालन करने की नसीहत दी। उन्होंने बतलाया कि यह संकेत संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों में एक समान होते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पार करने के लिए जेब्रा कासिंग का ही उपयोग करना चाहिए। इसी प्रकार आधी सड़क दाँयी ओर देखते हुए और शेष आधी सड़क बाँयी ओर देखते हुए पार करना चाहिए।
उन्होंने बतलाया कि लोगों की मृत्यु का पांचवा सबसे बड़ा कारण सड़क दुर्घटना है। मरने वालों में अस्सी प्रतिशत संख्या युवाओं की होती है। इन दुर्घटनाओं से देश को प्रतिवर्ष लगभग अस्सी हजार करोड़ रूपयों का नुकसान होता है जो कि सकल विकास दर (जीडीपी) के दो प्रतिशत के बराबर है। उन्होंने कहा कि रायपुर में हर महिने हजारों की संख्या में नई गाडिय़ाँ पंजीकृत होती हैं। किन्तु सड़कों की संख्या ज्यों की त्यों बनी हुई हैै। अगर यही हाल रहा तो कुछ दिनों में सड़कों पर चलने के लिए जगह नहीं बचेगी।
रायपुर : मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश के किसानों और माताओं को जल्द मिलेगी राशि : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
गौ-पालक एवं गौ-रक्षक के विशेष परिधान और खुमरी पहनाकर किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन
लगभग 118.24 करोड़ रूपए की लागत के 154 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
कबीरधाम जिले के कुरूवा में साहू समाज सामाजिक सम्मेलन
रायपुर, 08 मार्च 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कुरूवा में आयोजित साहू समाज सामाजिक सम्मेलन, भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहुंचने पर साहू समाज के पदाधिकारियों ने गौ-पालक एवं गौ-रक्षक के विशेष परिधान और खुमरी पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले में 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 154 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री के आगमन के लिए जिलेवासियों के तरफ से अभिनन्दन और स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं और उन्हीं के कारणों से आज 118 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन हुआ है। सामाजिक सम्मेलन को सासंद श्री संतोष पांडेय, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू सहित समाज के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने माता कर्मा की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महाशिवरात्री के पावन अवसर पर आज कबीरधाम जिले के ग्राम कुरुवा में आयोजित साहू समाज सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचने पर सर्वप्रथम कर्मा मैदान परिसर में स्थापित माता कर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता कर्मा का आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
रायपुर : महाशिवरात्रि पर संगम में डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रायपुर, 08 मार्च 2024
महाशिवरात्रि पर संगम स्नान का है खास महत्व
वैसे तो पर्व व त्यौहार में स्नान का अपना अलग महत्व होता है, लेकिन महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम में स्नान करने का खास कारण है। बताया जाता है महाशिवरात्रि में किसी भी प्रहर अगर भोले बाबा की प्रार्थना की जाए, तो मॉ पार्वती और भोलेनाथ सीधे भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भगवान शंकर के शरीर पर शमशान की भस्म गले में सर्पों का हार, कंठ में विष, जटाओं में पावन गंगा तथा माथे में प्रलयंकारी ज्वाला उनकी पहचान है। माना जाता है कि महानदी, सोंढूर, पैरी के संगम में स्नान करने से तन पवित्र तो होते है बल्कि मन की मलिनता दूर हो जाती है। इस दिन संगम की सूखी रेत पर सूखा लहरा लेने की भी परंपरा है। विश्वास है कि भोलेनाथ वेश धारण कर मेले का भ्रमण करते हैं।
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा गर्भावस्था में भी महिलाएं कठिन परिश्रम करती हैं, ऐसा एक मां ही कर सकती है, उनका त्याग अतुलनीय है
बस्तर फाइटर्स की कमांडों सुनैना ने गर्भावस्था के 7वें महीने तक की जंगल गश्त
गृहणी और दो बच्चों की मां होने के बावजूद सैलेन्द्री ने की पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा क्वालिफाई
रायपुर, 08 मार्च 2024
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दंतेवाड़ा जिले के जावंगा पहुंचे। यहां उन्होंने डीआरजी, सीआरपीएफ और नारायणपुर के बस्तर फाईटर्स की सैनिक महिलाओं से संवाद किया। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री से बस्तर फाइटर्स की दल कमान्डर सुनैना पटेल ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हांेने होम गार्ड के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। वहां से लेकर अब तक उन्हें लगातार प्रशंसा और प्रोत्साहन मिला। एक कमांडों के रूप में उन्होंने अपनी गर्भावस्था के 7वें महीने तक जंगल गश्त की। उन्हें इसकी प्रशंसा केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी से भी मिली। नक्सली मुठभेड़ में उनकी भूमिका के परिणाम स्वरूप उन्हें आउट ऑफ टर्न पदोन्नति भी मिली है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने आश्चर्य व्यक्त कर कहा कि आज बहुत ही भावुक करने वाला दिन है। बचपन में मुझसे एक बुजुर्ग पूछते थे कि क्या मैं अपने हाथ में एक ईट लेकर 9 महीने तक चल सकता हूं। मेरा जवाब था कि बिलकुल नहीं 9 महीना क्या शायद एक दिन भी मैं इतना बोझ लेकर नहीं चल सकता। तब मेरे बुजुर्ग बताते थे कि सोचों एक मां 9 महीना तक अपने पेट में एक बोझ लिए चलती रहती है और उसको यो बोझ भी नहीं मानती, उसको यो जीवन मानती है। इसीलिए मां को महान माना गया है। आपने अपनी गर्भावस्था के दौरान भी अपने व्यावसायिक कर्तव्य के लिए कठिन शारीरिक परिश्रम जारी रखा, जिसको लोग सामान्य समय में भी करने में आलस्य करते हैं। आज मैं कितनी ही मांओं की तस्वीर देखता हूं जो गर्भावस्था में भी कठिन नौकरी दिन-रात करती रहती हैं। आप लोगों का त्याग अतुलनीय है।
मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान दंतेश्वरी फाइटर्स की सैलेंद्री ने उन्हें बताया कि वह 33 साल की गृहिणी थी साथ ही दो बच्चों की मां भी है। उन्हें वर्दी के आकर्षण ने सुरक्षा बल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। दो बार उन्होंने प्रवेश परीक्षा दिलाई जिसमें वो असफल रही। अंततः सभी बाधाओं को पार करते हुए सफल होकर आज वो जॉब कर रही है, साथ ही अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है।
मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनकर आश्चर्यचकित होते हुए कहा कि 33 वर्षीय सामान्य गृहणी साथ ही दो बच्चों की मां होने के बावजूद आपने पुलिस कॉन्सटेबल की फिजिकल परीक्षा को सरलता से क्वालिफाई किया, ये आसान बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आप इस हॉल में बैठी इस स्कूल की बच्चियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। आपका जीवन अतुलनीय है। आप अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए फेल होने के बावजूद डटी रहीं और अंततः सफल हुईं। ये एक मां ही कर सकती है। मां तुझे सलाम।
रायपुर : 30 बरस के राजनीतिक जीवन में अनेक लोगों का इलाज कराया, जो आनंद इस काम में वो कहीं नहीं उन्होंने एक ही साल में प्रधानमंत्री राहत कोष की 12 करोड़ रुपए की राशि मरीजों के इलाज के लिए लगाई
स्वर्गीय श्री जूदेव से सीखी विनम्रता और सबके प्रति अपनापन का भाव
स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर नमन करते हुए बोले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
कहा मरीजों के इलाज का काम सबसे अच्छा लगता है। केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में प्रधानमंत्री श्री मोदी से आग्रह कर पहले ही साल में प्रधानमंत्री राहत कोष की 12 करोड़ रुपए की राशि मरीजों के इलाज के लिए लगाई
छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने एंबुलेंस भेंट की
रायपुर, 08 मार्च 2024
आज स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को एसोसिएशन की ओर से एंबुलेंस की चाबी भेंट की । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री जूदेव से जुड़ी पुरानी यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय श्री जूदेव से मैंने विनम्रता सीखी है। कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन सीखा है। उनके भीतर गहरा सेवा भाव था। मुझे भी यह सेवा भाव बहुत भाता है।
मरीजों के प्रति सेवा भाव में जो आनंद है। वह और किसी चीज में नहीं है। अपने 30 बरस के राजनीतिक जीवन में मैंने अनेक लोगों का इलाज कराया। यह मेरा सबसे बड़ा संतोष है। उन्होंने बताया कि राज्य मंत्री के रूप में एक ही बरस में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह कर प्रधानमंत्री राहत कोष से 12 करोड रुपए की राशि से मरीजों का इलाज कराया। डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्वकाल में हर दूसरे तीसरे दिन उन्हें किसी मरीज के इलाज के लिए पत्र लिखता था। वे कहते थे कि सबसे ज्यादा मरीजों के इलाज के लिए पत्र आपके पास से आते हैं। वे हमेशा मेरा आग्रह स्वीकार करते थे और मरीजों की इलाज के लिए तत्काल कार्रवाई कराते थे।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी को महाशिवरात्रि और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने श्री जूदेव का स्मरण करते हुए कहा कि श्री जूदेव मेरे राजनीतिक गुरु रहे और आज मैं जिस मुकाम पर हूँ वहाँ पहुंचने पर उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनसे मैंने राजनीति सीखी, विनम्रता सीखी, कार्यकर्ताओं से किस तरह व्यवहार करना चाहिए सब सीखा। मैं आप सभी एसोसिएशन के सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप सभी ने मरीजों की सेवा के लिए एम्बुलेंस भेंट किया है।
मुख्यमंत्री ने कुनकुरी में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए एक ट्रक ड्राइवर का किस्सा सुनाते हुए बताया कि दुर्घटना से ठीक होने के पश्चात ड्राइवर ट्यूमर से ग्रसित हो गया। ट्यूमर इतना बड़ा था कि ड्राइवर को ट्रक चलाने में भी परेशानी होने लगी और छिपाने के लिए हमेशा एक चादर ओढ़े रहता था।जब मुझे इस बात कि जानकारी हुई तो मैं उसे लेकर दिल्ली एम्स गया। वहाँ डॉक्टर्स की टीम ने 16 किलोग्राम का ट्यूमर उस ड्राइवर के शरीर से काटकर अलग किया और उन्होंने बताया कि यह अपने तरह का पहला ऐसा मामला था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तो मुझे भी यह याद नहीं कि कितने लोगों का मैंने ईलाज करवाने में सहायता की। मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि एम्बुलेंस भेंट करने का यह एक सराहनीय प्रयास है और बहुत ही अच्छा काम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उनकी सोच है कि हम देश को फिर से विश्व गुरु बनाएं, फिर से यह देश सोने की चिड़िया कहलाये और विकसित भारत की हमारी परिकल्पना साकार हो। इस दिशा में उनका प्रयास सार्थक भी हो रहा है। 2014 से पहले हमारे देश की इकोनॉमी 11 वें स्थान पर थी इन 10 वर्षों में 5 वें स्थान पर आ गयी और आगे 5 वर्षों में तीसरे स्थान पर होंगी। विकसित भारत की ज़ब बात करते हैं तो हमें विकसित छत्तीसगढ़ की बात करनी होगी और विकसित छत्तीसगढ़ की बात करते हैं तो उनमें आप सबका योगदान जरूरी है। चाहे वह प्रत्येक छत्तीसगढ़वासी हो चाहे उद्योगपति हो आप सभी का योगदान आवश्यक है। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने पर ही मोदी जी के विकसित भारत का सपना पूरा होगा।
राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देता हूँ कि आपने गरीबों की सेवा और इलाज जैसे नेक कार्य के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहब, विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री राम प्रताप सिंह एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। इस दौरान मंच का संचालन अध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला ने किया।
आज महाशिवरात्रि पर बना बेहद शुभ संयोग, इस मुहूर्त में पूजन से बरसेगी शिव-शनि की कृपा........
महाशिवरात्रि 2024 दुर्लभ योग:-
महाशिवरात्रि पर अनोखा संयोग. इस दुर्लभ योग में भगवान शिव की पूजा शीघ्र फल प्रदान करने वाली मानी गई है. महाशिवरात्रि पर शुक्रवार के दिन श्रवण नक्षत्र उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र, शिवयोग, गर करण तथा मकर/कुंभ राशि के चंद्रमा की साक्षी रहेगी.
वहीं, कुंभ राशि में सूर्य, शनि, बुध का युति संबंध रहेगा. इस प्रकार के योग तीन शताब्दी में एक या दो बार बनते हैं, जब नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति केंद्र त्रिकोण से संबंध रखती है.
महाशिवरात्रि के दिन निशिता काल पूजा समय रात 00:07 से 00:56, मार्च 09
महाशिवरात्रि 2024 पहर पूजा का समय
महाशिवरात्रि की पूजा पहर में की जाएगी, नोट करें चारों पहर की पूजा का समय-
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 18:25 से 21:28
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 21:28 से 00:31, मार्च 09
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 00:31 से 03:34, मार्च 09
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:34 से 06:37, मार्च 09
महाशिवरात्रि मंत्र
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम् ।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि ।।
इस मंत्र का अर्थ है-कपूर के समान सफ़ेद, करुणावतारं: करुणा के अवतार
संसारसारं: समस्त सृष्टि के सार,
भुजगेंद्रहारम्: जो सांपों को हार के रूप में धारण करते हैं
सदा वसतं हृदयाविन्दे भवंभावनी सहितं नमामि- इसका अर्थ है कि जो शिव, पार्वती के साथ सदैव मेरे हृदय में निवास करते हैं, उनको मेरा नमन है.
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन की शुरुआत की
रायपुर, 08 मार्च 2024
उन्होंने कहा कि महिला दिवस तरह मनाएं इस पर खूब विचार किया तब बात समझ में आई कि आप सभी बस्तर जैसे क्षेत्र में अपनी जान का जोखिम उठाकर राज्य और देश की सुरक्षा के लिए तैनात हैं|
हमारे देश में नारियों का प्राचीन काल से ही सम्मान किया गया है| कहा जाता है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः| हमें बुद्धि चाहिए होती है तो हम माँ सरस्वती की पूजा करते हैं, हम धन और समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं|
आज देश के सर्वोच्च पद पर महामहिम राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू विराजित हैं| महिलाऐं आज हर क्षेत्र में आगे हैं|
बस्तर और सरगुजा का विकास हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए हम पैसों की कोई कमी नहीं आने देंगे|
हमारी सरकार को ढाई महीने होने जा रहा है, इतने अल्प समय में ही हम कई अहम् निर्णय लेते हुए मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं|
18 लाख से ज्यादा गरीब परिवार आवास से वंचित थे, हमने उन्हें आवास की स्वीकृति दी है| 12 लाख से ज्यादा किसानों को हमने 3716 करोड़ रुपए का दो साल का बकाया धान बोनस दिया।
किसानों से किया वादा हमने पूरा किया| प्रदेश के किसानों को धान का 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल दिया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ख़रीदा है|
इस साल सबसे ज्यादा 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, जो अंतर की राशि बची हुई है, उसे आने वाले 12 मार्च को 24 लाख 72 हजार किसानों के खातों में भेजेंगे|
महतारी वंदन योजना के लिए भी अब विवाहित माताओं बहनों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, अभी दो-चार दिनों में ही पात्र हितग्राहियों के खाते में पैसे आएंगे|
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा
रायपुर, 08 मार्च 2024
- बस्तर के सभी जिलों के मुख्यालयों में माँ दंतेश्वरी शक्ति केंद्र की घोषणा
- कारली में शहीद स्मारक और अमर वाटिका
- जवांगा एजुकेशन हब को उच्च सुविधायुक्त बनाने और स्पोर्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा
- पालनार, बड़ेगुडरा में 100 -100 सीटर कन्या छात्रावास, समेली , मड़कामिरास में 25-25 सीटर प्री मैट्रिक छात्रावास ,जंगमपाल और मारज़ूम में 50-50 सीटर छात्रावास
- बरगुम, कोटाली , नहाड़ी में आश्रम छात्रावास का पुनः निर्माण
- जावंगा के नवीन महाविद्यालय का नामकरण वीरांगना मासक देवी
- अरनपुर, रोंजे और गंजेनार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
- संभाग के सातों जिलों में आवश्यकता अनुसार दो-दो उप स्वास्थ्य केंद्र
- दंतेवाड़ा के फाल्गुन मड़ई के लिए दस लाख रुपये के लिए घोषणा
रायपुर : कारली हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का किया आत्मीय स्वागत
रायपुर 08 मार्च 2024
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दंतेवाड़ा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर कारली हेलीपैड आगमन के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान एंटी लैंड माईन व्हीकल का अवलोकन किया,साथ ही दन्तेश्वरी फाईटर्स के महिला जवानों के साथ फोटो खिंचवाई।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दन्तेश्वरी फायटर के तृतीय लिंग जवान रानी मंडल से हाथ मिलाया। कमान इस मौके पर विधायक श्री चैतराम अटामी,विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर श्री श्याम धावड़े, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी., आयुक्त जनसम्पर्क श्री मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।
रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर 08 मार्च 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, श्रीमती प्रियंबदा सिंह जूदेव और श्री ओम प्रकाश सिन्हा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री जूदेव मेरे राजनैतिक पथ-प्रदर्शक थे। आज मेरा राजनीतिक जीवन स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी को समर्पित है, उन्हीं की इच्छा थी कि मैं छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनूं।उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उनका आशीर्वाद आज फलित हुआ। स्वर्गीय श्री जूदेव ने हमेशा आदिवासी हक की लड़ाई लड़ी, उन्होंने हमेशा सनातन संस्कारों को बचाए रखने के लिए संघर्ष किया। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए आदिवासी कल्याण और राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।