छत्तीसगढ़ / रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा
छात्रों से संवाद कर सफलता के लिए किया प्रोत्साहित
मुख्यमंत्री ने बताया यूथ हॉस्टल की सीटें बढ़ाकर 200 की, प्रदेश के युवाओं को होगा फायदा
रायपुर , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने हॉस्टल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं छात्रों से संवाद कर उन्हें सफलता के लिए प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, आदिम जाति अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज भी साथ रहे।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हॉस्टल की सुविधाओं का जायजा लिया और देखा कि छात्रों को किस प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी प्रकार की कमी को तुरंत दूर किया जाए। मुख्यमंत्री ने हॉस्टल की सफाई, सुरक्षा और खानपान की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।
छात्रों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि यूपीएससी अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए यूथ हॉस्टल में 50 बच्चों के सीटों को बढ़ाकर अब 200 बच्चों को तैयारी कराने का प्रावधान बजट में किया गया है। उनके लिए हॉस्टल व पीजी की व्यवस्था की जाएगी। यह कदम छात्रों की शिक्षा और करियर को बेहतर बनाने की दिशा में कारगर सिद्ध होगा। वहीं छत्तीसगढ़ के ज्यादा से ज्यादा बच्चे सिविल सेवा में सलेक्ट हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हमेशा छात्रों के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे ही प्रयासों से हम अपने राज्य के युवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
छात्रों को प्रेरित करते हुए श्री साय ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ का भविष्य हैं, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। छात्रों से उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुये उनका मार्गदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने छात्रों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने हॉस्टल के अधिकारियों से बातचीत में छात्रों की हर जरूरत का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को छात्रों के शैक्षिक और मानसिक विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और कार्यशालाओं का आयोजन करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री के इस दौरे ने छात्रों में नया उत्साह और आत्मविश्वास भर दिया है। छात्रों ने मुख्यमंत्री से खुलकर अपनी बातें साझा की एवं उन्हें धन्यवाद दिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह, जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव, आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ निवास का लिया जायजा
अधिकारियों से सुविधाओं की ली जानकारी, आवश्यक निर्देश दिए
रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में बने छत्तीसगढ़ के नए अतिथि गृह छत्तीसगढ़ निवास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज भी साथ रहे।
देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में छत्तीसगढ़ के अतिथियों के ठहरने के लिए 60 करोड़ 42 लाख की लागत से छत्तीसगढ़ निवास का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री आज अतिथि गृह पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छत्तीसगढ़ निवास में ठहरने वाले अतिथियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी जरूरतों का ध्यान रखा जाए।
बता दें द्वारका के सेक्टर 13 में छत्तीसगढ़ के अतिथियों के लिए नए अतिथि गृह छत्तीसगढ़ निवास का निर्माण किया गया है। छत्तीसगढ़ निवास में 10 स्यूट रूम, 67 कमरे, डाइनिंग हॉल एंड वेटिंग सहित मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए टावर का निर्माण किया गया है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह, जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव, आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
अमन साहू गैंग के शूटर्स को पिस्टल सप्लाई करने वाला 'मोंटू' मप्र से गिरफ्तार...
रायपुर। राजधानी पुलिस ने कारोबारी की हत्या करने रायपुर पहुंचे शूटर्स को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। शूटर्स लॉरेंस विश्नोई और अमन साहू गैंग से जुड़े थे। वहीं इस मामले में शूटर्स को पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी राजवीर चावला उर्फ़ मोंटू को रायपुर क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश के बड़वानी से गिरफ्तार किया है।
राजवीर ने शूटर रोहित स्वर्णकार को क्वालालंपुर से मयंक सिंह का फोन आने के बाद दी थी। एएसपी क्राइम संदीप मित्तल ने बताया कि पूरा गैंग व्हाट्सएप से अजरबैजान (+994) एवं पुर्तगाल (+351) के नंबरों से एक दूसरे के संपर्क में रहता था, इसलिए ट्रेस कर पाना मुश्किल हो रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पुलिस रिमांड प्राप्त कर संगठित अपराधिक गिरोह के सदस्यों की जानकारी प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे थे। रोहित स्वर्णकार से पूछताछ में उसने पिस्टल को सेंधवा, इंदौर, मध्यप्रदेश से प्राप्त करना बताया था। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम द्वारा आरोपी रोहित स्वर्णकार के बताये अनुसार राजवीर सिंह चावला को बड़वानी, मध्यप्रदेश में लोकेट कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में राजवीर सिंह चावला ने बताया कि वह अवैध रूप से पिस्टल बनाने एवं बिक्री का कार्य करता है। फेसबुक आईडी 'मोंटू सिंह' का उपयोग करके पिस्टल की फोटो अपलोड करता था और व्हॉट्सएप कॉलिंग के माध्यम से अवैध हथियार की बिक्री करता था। आरोपी द्वारा 35,000/- रुपये में रोहित स्वर्णकार को पिस्टल दी गई थी।
हफ्तेभर से बड़वानी में थी रायपुर क्राइम ब्रांच
राजवीर सिंह को पकड़ने के लिए रायपुर क्राइम ब्रांच पिछले एक हफ्ते से मध्यप्रदेश के सेंधवा में डेरा डाले हुए थी। बड़वानी पुलिस की मदद भी ली गई थी, लेकिन पूरे आपरेशन को इतनी खामोशी से चलाया गया कि मध्यप्रदेश में मीडिया को भी राजवीर की गिरफ्तारी और उसे रायपुर लाए जाने तक भनक नहीं लगी। राजवीर ने फिलहाल पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले लारेंस गैंग के मयंक ने उससे कहा था कि रोहित नाम का युवक तुमसे मिलेगा, उसे पिस्टल दे देना। पेमेंट के बाद रोहित आया और पिस्टल-मैगजीन ले गया। फिलहाल पुलिस राजवीर का मोबाइल नंबर और अकाउंट छान रही है। वह बड़वानी में उमेट गांव का रहनेवाला है।
गिरफ्तार आरोपी:
राजवीर सिंह चावला पिता रमेश सिंह चावला उम्र 21 साल निवासी ग्राम उमेट गुरुद्वारा के पास थाना वरला जिला बड़वानी, सेंधवा (म.प्र.)
प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
रायपुर । छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। रायपुर, भिलाई, दुर्ग, कोंडागांव, मनेन्द्रगढ़ समेत कई अन्य इलाकों में मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई।
वहीं बात करे राजधानी रायपुर की तो यहां भी बीती रात मौसम में बदलाव देखने को मिला। राजधानी रायपुर में देर रात से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून के आगमन की तारीख भी बता दी है। मौसम विभाग ने बताया कि, मानसून 6 जून को छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से से थोड़ी ही दूर था।
लेकिन फिर मानसून रुक गया। वहीं अब अगले दो तीन दिन में मानसून प्रदेश में दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने बताया कि, 10 जून तक मानसून बस्तर पहुंच सकता है।
छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित लोक सभा सदस्यों के सम्मान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में रात्रिभोज का आयोजन किया
छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित लोक सभा सदस्यों के सम्मान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सांसदों की भूमिका राज्य के विकास में अहम है और सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करना होगा।
नव निर्वाचित लोकसभा सदस्यों के सम्मान में छत्तीसगढ़ सदन में रात्रिभोज का आयोजन
मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत किया और बधाई दी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित लोक सभा सदस्यों के सम्मान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सांसदों की भूमिका राज्य के विकास में अहम है और सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करना होगा।
138 स्पेशल ट्रेन नियमित पैसेंजर बनकर एक जुलाई से दौड़ेगी
रायपुर। पश्चिम मध्य रेलवे से होकर चल रही 14 स्पेशल ट्रेनों को एक जुलाई से नियमित ट्रेन नंबर के साथ चलाने की घोषणा बिलासपुर रेलवे जोन ने की है।
इसी तरह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चल रही 124 स्पेशल ट्रेनों को पैसेंजर व मेमू (नियमित ट्रेन नंबर) बनाकर एक जुलाई से चलेगी।
जिन ट्रेनों को पैसेंजर बनाकर चलाया जायेगा उनमें प्रमुख रूप से गोंदिया-समनापुर, बिलासपुर-गेवरा रोड,बिलासपुर-रायपुर,रायपुर-बिलासपुर,टिटलागढ़-बिलासपुर,बिलासपुर-टिटलागढ़,इतवारी-छिंदवाड़़ा,रायपुर-इतवारी, रायपुर-टिटलागढ़, रायपुर-कोरबा,जूनागढ़ रोड-रायपुर, रायपुर-डोंगरगढ़, दुर्ग-रायपुर मेमू, बिलासपुर-रायपुर मेमू ट्रेन समेत अन्य शामिल है।
रायपुर मेडिकल कालेज में 580 अंकों में मिल सकता है प्रवेश, जल्द आएगी काउंसिलिंग की तिथि
रायपुर। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी के जारी हो गया है। एमबीबीएस, बीडीएस समेत अन्य कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों को काउंसिलिंग तिथि का इंतजार है। एनमएसी की ओर से कामन काउंसिलिंग का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुआ है। नीट परिणाम आने की संभावित तिथि 14 जून थी,लेकिन एनटीए ने 10 दिन पहले चार जून को ही परिणाम घोषित कर दिए।
इस वजह से काउंसिलिंग की तिथि निर्धारित नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि जल्द ही काउंसिलिंग की तिथि आएगी। पिछले वर्ष जुलाई में काउंसिलिंग शुरू हुई थी। इस बार मेडिकल कालेजों में प्रवेश को लेकर छात्रों में कड़ी स्पर्धा है। पिछले वर्ष अंतिम राउंड में 530 अंक वाले अभ्यर्थी को अनारक्षित वर्ग में रायपुर मेडिकल कालेज में प्रवेश मिल गया था, लेकिन इस बार उम्मीद नहीं है।
जानकारों ने बताया कि इस बार बहुत ज्यादा कटआफ जाएगा। जिस तरह से छात्रों को अंक मिले हैं, उसके मुताबिक 580 अंक हासिल करने वाले छात्रों को ही रायपुर मेडिकल कालेज में प्रवेश मिल सकता है। इससे ज्यादा भी कटआफ जा सकता है। इस बार प्रदेश के सरकारी मेडिकल कालेजों में एबीबीएस की सीट नहीं बढ़ेगी, पिछली बार की तरह ही 1460 सीटों में प्रवेश दिए जाएंगे।
हालांकि, निजी कालेज में सौ सीटें बढ़ने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 10 शासकीय और तीन निजी मेडिकल कालेज हैं। रायपुर का नेहरू मेडिकल कालेज प्रदेश में सबसे पुराना कालेज है। प्रदेश के लिहाज से नीट में अच्छा रैंक पाने वाले छात्रों की पहली पसंद यही कालेज है।
इसके बाद बिलासपुर मेडिकल कालेज, राजनांदगांव, रायगढ़, दुर्ग, जगदलपुर समेत अन् कालेजों में छात्र आवेदन करते हैं। गौरतलब है कि इस बार पांच मई को नीट यूजी परीक्षा हुई थी। इसमें प्रदेश के 43873 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 22344 छात्र क्वालिफाई हुए हैं।
एमबीबीएस, बीडीएस, आयुर्वेद व अन्य की 3040 सीटें
छत्तीसगढ़ में 13 मेडिकल कालेज हैं। इनमें एमबीबीएस की 1910 सीटें हैं। इनमें से 1460 शासकीय और 450 निजी कालेजों की सीटें हैं। इसी तरह आयुर्वेद के तीन कालेज हैं। इनमें दो शासकीय और एक निजी है। सभी यूजी की कुल 430 सीटें हैं।
इसी तरह बीएनवायएस और होम्योपैथी के यूजी में 50-50 सीटें मौजूद हैं। इसके साथ ही राज्य में एक शासकीय और पांच निजी डेंटल कालेज हैं। इनमें बीडीएस की 600 सीटें हैं।एमबीबीएस में 15 प्रतिशत सीटें आल इंडिया कोटे के लिए आरक्षित रहती है।
परमात्मा के साथ योग न होने से जीवन में दु:ख और अशान्ति : ब्रह्माकुमारी राधिका दीदी
रायपुर। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी राधिका दीदी ने कहा कि परमात्मा सुख, शान्ति, आनन्द और प्रेम के भण्डार हैं। इसलिए उनका सही परिचय जानकर उनके साथ योग लगाने से ही हमारे जीवन में पवित्रता, सुख और शान्ति आएगी।
ब्रह्माकुमारी राधिका दीदी आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में आयोजित आओ खोलें खुशियों के द्वार- राजयोग अनुभूति शिविर के दूसरे दिन परमात्मानुभूति विषय पर अपने विचार रख रही थीं। उन्होंने कहा कि परमात्मा का यथार्थ परिचय न होने के कारण संसार में सबसे अधिक विवाद भगवान के परिचय को लेकर है। जब हम कहते हैं कि परमात्मा एक है तो उनका परिचय भी एक ही होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम पांच बातों के आधार पर हम भगवान को पहचान सकते हैं। पहला वह सर्वोच्च हैं। दूसरा वह जन्म-मरण से परे हैं। अभोक्ता हैं। तीसरा वह सर्वज्ञ हैं। चौथा वह ज्ञान, गुण और शक्तियों के सागर हैं। पांचवा वह सर्व धर्म मान्य हैं। उन्होंने बतलाया कि सभी धर्मों के अनुसार परमात्मा निराकार और ज्योर्तिबिन्दु स्वरूप हंै। निराकार का मतलब यह नहीं है कि परमात्मा का कोई रूप नहीं है। बल्कि अशरीरी होने के कारण हम शरीरधारियों की भेंट में उन्हें निराकार कहा गया है। परमात्मा को आंखों से नहीं देख सकते हैं किन्तु राजयोग मेडिटेशन के द्वारा उनके गुणों और शक्तियों का अनुभव किया जा सकता है।
उन्होंने आगे परमात्मा का परिचय देते हुए बतलाया कि हिन्दु धर्म में परमात्मा शिव की निराकार प्रतिमा शिवलिंग के रूप में देखने को मिलती है। ज्योतिस्वरूप होने के कारण उन्हें ज्योर्तिलिंग भी कहा जाता है। मुस्लिम धर्म के अनुयायी उन्हे नूर-(अर्थात ज्योति)-ए-इलाही कहते हैं। इसाई धर्म को मानने वाले परमात्मा को दिव्य ज्योतिपुंज मानते हैं। सिख धर्म के अनुगामी उन्हे एक ओंकार निराकार कह महिमा करते हैं।
ब्रह्माकुमारी राधिका दीदी नेे आगे बतलाया कि परमात्मा हमें रोज प्रेरणा देते हैं लेकिन फ्रिक्वेन्सी मैच नहीं होने के कारण उनसे सम्पर्क नहीं हो पाता है। परमात्मा सुख, शान्ति, आनन्द और प्रेम के भण्डार हैं, इसलिए उनका सही परिचय जानकर उनके साथ योग लगाने से ही हमारे जीवन में पवित्रता, सुख और शान्ति आएगी।
विष्णु के सुशासन में रिपोर्ट नहीं, रिजल्ट चाहिएः स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल
स्वास्थ्य मंत्री ने मैराथन बैठक लेकर की समीक्षा , आचार संहिता खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में सरकार का काम शुरू
छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित लोक सभा सदस्यों के सम्मान
छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित लोक सभा सदस्यों के सम्मान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सांसदों की भूमिका राज्य के विकास में अहम है और सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करना होगा।
वर्षा, सर्वाधिक 329.7 मिमी कोरबा में छत्तीसगढ़ में अब तक 196.5 मिमी औसत वर्षा
रायपुर । राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून से अब तक राज्य में 196.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून से 8 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 329.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 94.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 135.5 मिमी, बलरामपुर में 222.4 मिमी, जशपुर में 188.4 मिमी, कोरिया में 175.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 138.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 169.9 मिमी, बलौदाबाजार में 244.4 मिमी, गरियाबंद में 168.6 मिमी, महासमुंद में 166.0 मिमी, धमतरी में 169.5 मिमी, बिलासपुर में 284.0 मिमी, मुंगेली में 238.3 मिमी, रायगढ़ में 263.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 149.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 219.7 मिमी, सक्ती में 207.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 270.7 मिमी, दुर्ग में 118.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 187.7 मिमी, राजनांदगांव में 164.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 164.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 140.3 मिमी, बालोद में 164.2 मिमी, बेमेतरा में 112.5 मिमी, बस्तर में 238.8 मिमी, कोण्डागांव में 139.8 मिमी, कांकेर में 179.7 मिमी, नारायणपुर में 204.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 191.2 मिमी और सुकमा में 327.8 मिमी, बीजापुर में 316.1 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
दीर्घ तपस्वी श्री विरागमुनिजी के श्रीमुख से विवेकानंद नगर में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने प्रवचन का लाभ
रायपुर । जैन संत श्री विरागमुनि जी का रायपुर प्रवेश हो चुका है और वे जिनवाणी की वर्षा करते हुए शहर के श्रावक-श्राविकाओं को लाभान्वित कर रहे हैं। जिनवाणी की वर्षा के क्रम में रविवार को दीर्घ तपस्वी श्री विरागमुनिजी के श्रीमुख से विवेकानंद नगर में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने प्रवचन का लाभ लिया। रायपुर शहर में चल रहे प्रवचन श्रृंखला के दौरान उन्होंने मन के रोग के संदर्भ में कहा कि अगर आपको 50 लाख रूपए का पेमेंट लेना हो तो आप धूप में घंटों तक खड़े रह सकते है। वहीं, आपके अगर दुकान में ग्राहक नहीं आ रहे तो आपको एसी में बैठकर भी गर्मी लगने लग जाएगी। जब तक हम अंदर से संतुष्ट नहीं होंगे तब तक हमें बाहर की विकृतियां दिखती रहेगी। हम अपने लिए तो कई घंटे धूप झेल सकते है लेकिन दूसरों के लिए पांच मिनट खड़ा होना भी ज्वालामुखी पर खड़े होना जैसा लगता है।
मुनिश्री कहते है कि आज व्यक्ति मैं-मैं, मेरा-मेरा करते रहता है। मैंने बच्चों को पढ़ाया-लिखाया, पत्नी के लिए ऐसा किया, माता-पिता की सेवा की, दोस्तों-रिश्तेदारों का भरपूर सहयोग किया लेकिन किसी ने मेरे लिए कुछ नहीं किया, किसी ने मेरे बुरे समय में मेरा साथ नहीं दिया। जबकि यही सत्य है, इस दुनिया में किसी का कोई नहीं है। इसीलिए आपको अपनी आत्मा को पहचानना होगा क्योंकि जब आप अपनी आत्मा को पहचान लेंगे तो आपको किसी के सहयोग का इंतजार नहीं रहेगा। वैसे तो इस दुनिया में लगभग हर आदमी दुखी है, आप जिसे देखो चेहरा मुरझाया हुआ दिखता है, किसे से पूछेंगे तो वह अपनी दुख भरी कहानी सुनाएगा। अगर आपने इस दुख के पैटर्न को समझ लिया तो आप किसी ज्योतिष की तरह दूसरों का दुख उसके चहरे को देखकर ही बता सकते है। कारण यह है कि आज तक व्यक्ति ने आध्यात्म की स्पर्शना नहीं की। आज बाहर जितना भागमभाग मची हुई है, उससे कहीं ज्यादा भागदौड़ आपके अंदर मची हुई है। इसे सुलझाने के लिए आपको अपने गुरू को सारी बातें बता देनी चाहिए क्योंकि गुरू आपकी सारी समस्याओं को सुलझा सकता है बशर्तें उन्हें सभी बातें पता होनी चाहिए।
एक बार की बात है एक व्यापारी लकड़ी का सामान बनाता था। लकड़ी पर नक्काशी कर वह उन्हें बेचकर खूब मुनाफा कमाता था। अपने गुरू को उन्होंने एक दिन यह बात बताई कि गुरूजी आपकी कृपा से मेरा व्यापार बढ़िया चल रहा है और अब जीवन अच्छा चल रहा है। गुरू ने तुरंत उसे यह काम बंद करने को कहा और बताया कि लकड़ी की नक्कासी करना न्यायोचित कार्य नहीं है, उससे पाप लगता है। उसने तुरंत अपना काम बंद कर दिया और पूरा कारोबार अपने पार्टनर को सौंपते हुए कहा कि अगर व्यापार से मुनाफा होने वाले पैसे भी तुम मुझे नहीं दोगे तो भी चलेगा। एक बार बड़ा मुनाफा हुआ और पार्टनर ने आकर उससे कहा कि मुनाफा बहुत बड़ा हुआ है, तुम गुडविल के 80 लाख रूपए ले लो तो उसने कहा कि यह पैसे भी तुम रख लो क्योंकि मैंने अगर यह पैसे तुमसे ले लिए तो जैसे-जैसे व्यापार बढ़ता रहेगा वैसे-वैसे मुझ पर पाप भी चढ़ता रहेगा।
वॉलफोर्ट एनक्लेव-1 में होगा गुरू भगवंतों का पदार्पण
आत्मस्पर्शी चातुर्मास समिति 2024 के प्रचार प्रसार संयोजक नीलेश गोलछा और तरुण कोचर ने बताया कि जिनवाणी की वर्षा के क्रम में गुरू भगवंत 08 जुलाई की सुबह 5.30 बजे कटोरा तालाब जय कुमार बैद के निवास से विहार करते हुए वॉलफोर्ट एनक्लेव-1 पहुंचेंगे। यहां क्लब हाउस में सुबह 9 से 10 बजे मुनिश्री का प्रवचन होगा। आप सभी से निवेदन है जिनवाणी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
मौसम विभाग का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ी
रायपुर । छत्तीसगढ़ में रविवार से मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है और इसके चलते प्रदेश भर में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में तो भारी बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। हालांकि तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा और मौसम में ठंडकता बनी रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहेगा। बारिश व बादल के चलते वातावरण की ठंडकता और बढ़ेगी। विभाग के अनुसार जुलाई में अच्छी बारिश होन की उम्मीद है।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, सतना, बगाति और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से सोमवार 8 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के भी आसार है।
इन क्षेत्रों में हुई वर्षा
शनिवार को ओरछा में 5 सेमी, जगदलपुर में 4 सेमी, छोटेडोंगर-कोंडागांव में 3 सेमी, पखांजुर-पेंड्रारोड-बलरामपुर-रायगढ़ में 2 सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
दक्षिण पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा अभनपुर, सीबीडी, मंदिर हसौद स्टेशन का निरीक्षण किया गया
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा (Ms. NEENU ITTYERAH) द्वारा 07 जुलाई,2024 को रायपुर रेल मंडल के अभनपुर, सीबीडी, मंदिर हसौद स्टेशन का निरीक्षण किया गया | इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी सहित रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे ।
केंद्री से अभनपुर नैरो गैज से ब्रॉड गेज अमान परिवर्तन का कार्य पूर्ण होने पर भविष्य में रेल परिचालन किया जाएगा । महाप्रबंधक महोदया ने इस परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं का गहन अध्ययन करते हुए स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया गया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों के ले-आउट प्लान का अवलोकन भी किया साथ ही संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं एवं पुर्नविकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए । अभनपुर स्टेशन पर नवनिर्मित स्टेशन बिल्डिंग में उन्होने यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक सुविधाओं, ट्रेन परिचालन के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण किया अभनपुर स्टेशन पर बने गुड्स शेड आवागमन के लिए एप्रोच रोड, सीबीडी स्टेशन की बिल्डिंग का निरीक्षण एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंदिर हसौद स्टेशन पर हो रहे विकासात्मक कार्यों यात्री सुविधाओं के लिए फुट ओवर ब्रिज टिकट काउंटर का निरीक्षण किया | अभनपुर से रायपुर के मध्य पूरे सेक्शन का गहनता से निरीक्षण किया। सभी अमृत भारत स्टेशनों और अन्य स्टेशनों पर दिव्यांगजनों एवं ग्राहको का विशेष ध्यान रखते हुए उनके अनुकूल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।
चार निजी अस्पतालों पर 18.55 लाख रुपए जुर्माना
स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत मुफ्त इलाज की योजना में ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में निजी अस्पतालों द्वारा गड़बड़ी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले माह इस तरह की शिकायतों पर चार अस्पतालों के खिलाफ लगभग 40 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया था और कई अस्पतालों को नोटिस थमाया गया था। उनसे मिले जवाब और दस्तावेजों की जांच के साथ फाइन लगाने का काम अभी भी जारी है। सूत्रों के अनुसार जिन अस्पतालों द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, ऐसे चार निजी अस्पतालों पर बड़ा जुर्माना ठोका गया है। ज्यादातर अस्पतालों में जनरल वार्ड के मरीजों को आईसीयू में दाखिला बताकर कार्ड का पैकेज ब्लॉक किया गया था। इसके अलावा राज्य के 17 अस्पतालों को इसी तरह की गड़बड़ी के आरोप में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य में पांच सौ से अधिक छोटे-बड़े निजी अस्पताल इस योजना के तहत पंजीकृत हैं। हितग्राहियों को उनके राशनकार्ड के आधार पर पचास हजार से पांच लाख रुपए तक उपचार की सुविधा दी जा रही है। राज्य में 2.10 करोड़ लोग आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना के हितग्राही बन चुके हैं।रायपुर । मरीजों का नि: शुल्क इलाज करने के बजाय आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का पैसा खाने वाले चार और निजी अस्पतालों पर 18.55 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा कार्ड ब्लॉक करने के बाद भी मरीजों से अतिरिक्त राशि लेने और ओपीडी के पेशेंट को आईपीडी में दिखाने जैसे मामलों में 17 और अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है
इन्हें दिया नोटिस
आयुष्मान स्वास्थ्य सहायता योजना की नोडल एजेंसी द्वारा रायपुर के सिटी-24 हॉस्पिटल पटेल हॉस्पिटल, अनंत हॉस्पिटल, विग्नेश हॉस्पिटल, न्यू वंदना हॉस्पिटल, गोविंद हॉस्पिटल, महानदी हॉस्पिटल, गौतम हॉस्पिटल, लक्ष्मीनारायण हॉस्पिटल, लालमति हॉस्पिटल, वैदेही हॉस्पिटल, बिलासपुर के आरबी हॉस्पिटल, नोबल हॉस्पिटल, न्यू लाइफ हार्ट केयर हॉस्पिटल, श्री मंगला हॉस्पिटल, कबीरधाम के स्नेहा हॉस्पिटल तथा बालोद के उम्मीद हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया गया है।
इन अस्पतालों पर अर्थदंड
1. साईं समर्थ हॉस्पिटल आरंग 4 लाख 25 हजार
2. सीएमआईटी हॉस्पिटल शंकरनगर 11 लाख 8 हजार
3. ओमकार हॉस्पिटल बिलासपुर 1 लाख 82 हजार
4. अंकुर हॉस्पिटल खरोरा हाईस्कूल के पास 1 लाख 40 हजार
महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम से छात्र-छात्राओं ने
की थी अनियमितता की शिकायत
रायपुर : कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा (पाटन) में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया को स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, पाटन में दोषपूर्ण, नियम विरूद्ध भर्ती प्रक्रिया तथा प्रबंध मंडल के गठन में की गयी अनियमितता की शिकायत छात्र-छात्राओं ने कृषि मंत्री से की थी, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया को स्थगित कर दी गयी है।
महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन में सहायक प्राध्यापक के 35 पदों की भर्ती के लिए तैयार किए गए स्कोर कार्ड में भारी गड़बड़ी की शिकायत आयी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की गाइड लाइन के अनुसार पीएचडी एवं नेट की परीक्षा के लिए पृथक-पृथक अंक देना था, जो कि नहीं किया गया था। इस कारण बड़ी संख्या में पीएच.डी उम्मीदवार उपलब्ध होते हुए भी गैर पीएच.डी धारी अभ्यर्थियों का चयन एवं नियुक्ति की गई थी।
विद्यार्थियों ने शिकायत में कहा कि सहायक प्राध्यापक की चयन समिति के गठन में भी दोषपूर्ण प्रक्रिया अपनाई गई थी। विश्वविद्यालय की चयन समिति में कुलसचिव द्वारा साक्षात्कार के अंक दिए गए थे, परंतु कुछ अभ्यर्थियों के चयन में कुलसचिव को अंक देने से रोक दिया गया था। साथ में सहायक प्राध्यापक की नियुक्तियों को अनुमोदन देने वाले प्रबंध मंडल का गठन भी त्रुटिपूर्ण किया गया था।
नामांकित व्यक्ति एवं विशेषज्ञ विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुरूप नहीं थे। इससे छत्तीसगढ़ प्रदेश के पात्र एवं पीएच.डी उपाधि प्राप्त अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में कम अंक देकर अन्य प्रदेश के उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई थी। इन तथ्यों के अलावा भी अन्य तथ्य शिकायत पत्र में दिए गए थे, जिस पर संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया की जाँच तीन सदस्यीय समिति गठित कर सात दिवस के भीतर करवाकर नियमानुसार आगामी कार्यवाही किये जाने का निर्णय प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम द्वारा लिया गया।