छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव
नक्सलियों ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट, लाल आतंक का रास्ता छोड़ करने जा रहा था आत्मसमर्पण
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठन के अंदर गहरे आंतरिक कलह की खबरें सामने आ रही हैं। इसका ताजा उदाहरण राजनांदगांव से सामने आई है, जहां मोहला-औंधी एलओएस के कमांडर राजू उर्फ विजजा की आत्मसमर्पण से पहले नक्सलियों ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना बीते छह सितंबर की है, जब नक्सलियों ने कांकेर-बस्तर- नारायणपुर बार्डर गांव मलमेटा क्षेत्र में जनअदालत लगाकर उसकी हत्या कर दी।नक्सली कमांडर राजू लाल आतंक का रास्ता छोड़कर पुलिस के पास समर्पण करने दो सितंबर की रात नारायणपुर इलाके से हथियार लेकर भागा था। नक्सलियों की अलग-अलग टुकड़ी दिन-रात उसकी तलाशने में लगे थे। कांकेर-नारायणपुर क्षेत्र में मोहला-मानपुर-चौकी जिले से बहने वाली कोतरी नदी की बाढ़ ने राजू का रास्ता रोक दिया।
तुमड़ीबोड ग्राम पंचायत में महानंद को दी गई भावभीनी विदाई
सरपंच टीकम पटेल ने महानंद को सरल स्वाभाव का धनी व्यक्ति बताया और कहा कि वे आम लोगों के संपर्क में रहकर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है। इस अवसर पर श्री हाजरा ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री महानंद ने सामाजिक परिवेश में रहकर अनुशासन को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई है। जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे।उन्होंने उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आगे भी समाज में अच्छे कार्य करते रहने के लिए उत्प्रेरित किया और यह भी बताया कि महानंद की पुत्री सु.श्री पार्वती महानंद (पार्षद) भिलाई नगर निगम अपने पिता से सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ अनुशासन और अनुभव की शिक्षा लेकर एक अच्छे लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जनसेवा का कार्य कर रही हैं। उनके कार्यों की प्रशंसा पूर्व गृह मंत्री द्वारा कई बार की जा चुकी है। इस अवसर पर ग्रामवासी व श्री हाजरा ने उन्हे सम्मान पत्र, शाल व श्रीफल से सम्मानित भी किया। श्री साहू ने कहा कि महानंद जी के जीवन काल का अनुभव काफी प्रेरणादायक है। इससे हमें सीख लेनी चाहिए । कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम पटेल अमरोतन साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुकाल साहू, मनराखन कन्नौजे, धरमजी जैन, महावीर पटेल, केशलाल साहू, ताराचंद जैन, सोमन कोटवार, जीवन जैन, पुरन साहू, डेरहा साहू, पुरूषोत्तम साहू, राजेश साहू, जनक लाल साहू, राजू साहू, झनक सांडिल्य, विक्की साहू, हरीश साहू, राजू साहू, बृज पटेल, रवि गंधर्व सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहें।
विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान अंतर्गत शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए किया जा रहा कार्य - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
- प्रधानमंत्री ने जनता से सीधे किया संवाद
- सांसद ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
- कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जनप्रतिनिधि एवं किसान हुए शामिल
राजनांदगांव - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान अंतर्गत जनता से सीधे संवाद कर उनसे केन्द्र शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में प्रतिक्रिया ली। इस दौरान सांसद श्री संतोष पाण्डेय, श्री भरत वर्मा, कलेक्टर श्री डोमन सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव से विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान में हजारों लोग सहभागी बन रहे हैं और व्यापक पैमाने पर मोदी सरकार की गारंटी की गाड़ी पहुंच चुकी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के माध्यम से जनसामान्य को लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के शत-प्रतिशत पहुंच के लिए वाहन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन के योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सरकार गरीब एवं वंचित लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद, युवा, महिला एवं किसान को सशक्त करना है और उनके सपनों को पूरा करना है। देश के किसानों की आय बढ़ाना है और उन्हें आधुनिक कृषि को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ गरीब एवं वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करना है। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। गांव-गांव के स्वसहायता समूह की महिलाएं सशक्त बन रही हैं। हमें विकसित भारत का सपना पूरा करना है।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान प्रगतिशील कृषक, व्यावसायी एवं जनसामान्य के लिए है, जिसमें वाहन के माध्यम से शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वाहन में प्रचार-प्रसार के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड, स्वाईल हेल्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे और उन्हें जानकारी दी जाएगी। एक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें रक्त जांच, ब्लड प्रेशर जांच एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अच्छा रहने से समृद्धि एवं खुशहाली आती है। उन्होंने सभी के सुख-शांति की कामना करते हुए देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आव्हान किया। कार्यक्रम के अंत में कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्रीमती गुंजन झा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना, स्टार्टअप योजना, स्टैण्डअप इंडिया, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा, प्रधानमंत्री जन-औषधि योजना, अटल मिशन (अमृत योजना), उजाला योजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर योजना, खेलो इंडिया, वंदे भारत ट्रेन एवं अमृत भारत स्टेशन योजना तथा अन्य महत्वपूर्ण योजना के जनसामान्य तक शत-प्रतिशत पहुंच के लिए व्यापक पैमाने पर जागरूकता लाने एवं हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की
प्रदेशवासियों की खुशहाली, उन्नति व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की
रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज डोंगरगढ़ पहुंचकर माँ बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ बम्लेश्वरी से प्रदेशवासियों की खुशहाली, उन्नति व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने ज्योति कलश के दर्शन किए एवं हवन कुण्ड की पूजा की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका को कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने पर्यटन विभाग द्वारा प्रकाशित काफी-टेबल बुक भेंट की।
इस अवसर पर मां बमलेश्वरी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
नवनिर्मित धर्मशाला भवन लोकार्पण में शामिल होगें ताम्रध्वज साहू
राजनांदगाँव। राजनांदगांव के सुकूलदैहान समीपस्थ ग्राम पेंडरी में 10 अकटूबर गुरुवार दोपहर छत्तीसगढ़ राज्य शासन अंतर्गत धार्मिक न्यास, धर्मस्व विभाग एवं पर्यटन बोर्ड के माध्यम से एतिहासिक सदगुरु कबीर मंदिर/आश्रम हेतु नवनिर्मित धर्मशाला कक्ष लागत राशि 10.00 लाख रुपये की निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है
जिसका विधिवत् लोकार्पण किया जाएगा, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान ताम्रध्वज साहू पूर्व गृहमंत्री, जेल लोकनिर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन बोर्ड के पावन करकमलों दवारा सपंन होगी। अध्यक्षता- दलेशवर साहू विधायक डोंगरगांव, और विशेष अतिथि भागवत साहू अध्यक्ष ग्रामीण जिला काग्रेंस कमेटी राजनांदगांव, गुलाब वर्मा , उपाध्यक्ष जिला काग्रेंस कमेटी राजनांदगांव, मान महेंद्र यादव सदस्य जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14, सुरेश सिन्हा अध्यक्ष, ग्रामीण ब्लाक काग्रेंस काग्रेंस कमेटी राजनांदगांव, मान श्रीमती अनिता रामखिलावन साहू सदस्य जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 25 डोंगरगढ, श्रीमती अनिता तामेशवर वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत पेंडरी,मिथलेश सिन्हा उपसरपंच एवं समस्त पंचगण, नेतराम साहू ग्राम पटेल पेंडरी इस शुभ अवसर पर परम पूज्य महात्मा लेखचंद साहेब , ज्योति कुंज कबीर आश्रम मुरमुंदा कुम्हारी दुर्ग अपने संत मंडली के साथ पधारेगे। ज्ञात हो कि सदगुरु कबीर आश्रम में विगत दस वर्षों से गुरुपूर्णिमा चातुर्मास पर्व से देव उठनी एकादशी तक आध्यात्मिक दिव्य सत्संग एवं नवनिर्मित धर्मशाला भवन लोकार्पण समारोह के पावन उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम पुराणिक साहू कृत " लहरगंगा " की प्रस्तुति देंगे। यह जानकारी सदगुरु कबीर आश्रम पेंडरी के अध्यक्ष फलेश कुमार साहू ने दी है।
संजीव सिंघल की भाजपा में घर वापसी ।
राजनांदगांव:- भाजपा के उत्तर मंडल के पूर्व मीडिया प्रभारी एवं बूथ-प्रभारी लेखक, कवि,वक्ता श्री संजीव सिंघल ने उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के सम्मुख भाजपा में वापसी की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मधुसूदन यादव ने श्री संजीव सिंंघल को अपने गले का गमछा पहनाकर उन्हें भाजपा में सम्मलित किया। इस अवसर पर भाजपा के अनेकों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने श्री सिंघल को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। श्री सिंघल ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि कुछ वर्षो से व्यक्तिगत कारणों से श्री सिंघल भाजपा से दूर चल रहे थे। श्री संजीव सिंघल को उनके मित्रों, शुभचिन्तकों परिचितों ने भी बधाई दी है।
कस्टम मिलिंग घोटाला : ईडी ने डोंगरगढ़-रायपुर में मारा छापा...
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को राज्य के 2 शहरों में दबिश दी है। यह छापा कस्टम मिलिंग घोटाला की जांच के संबंध में मारा गया है। ईडी की टीमों ने राजनांदगांव राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के यहां पहुंची है। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीमें अग्रवाल के डोंगरगढ़ और रायपुर (खम्हारडीह) स्थित ठिकानों पर तड़के 5 बजे पहुंची है। अग्रवाल राइस मिल एसोसिएशन के साथ ही डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट से भी जुड़े हुए हैं।
बता दें कि ईडी ने पिछले सप्ताह रायपुर, दुर्ग और खरोरा में छापा मारा था। रायपुर और दुर्ग में 2-2 और खरोरा में एक सहित कुल 5 ठिकानों पर जांच की गई। सूत्रों के अनुसार ईडी ने छापा राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व महासचिव प्रमोद अग्रवाल के यहां मारा था। एसोसिएशन के रायपुर स्थित कार्यालय और अध्यक्ष कैलाश रुंगटा के यहां भी पहुंची थी। ये छापे इस मामले में पकड़े गए खाद्य विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी और राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर से पूछताछ के आधार पड़े हैं।
क्या है कस्टम मिलिंग घोटाला
कस्टम मिलिंग घोटला में भी ईडी की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न राईस मिलर्स के द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम एवं एफसीआई में जो कस्टम मिलिंग का चावल जमा किया जाता है। इस प्रकिया में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार कर प्रति क्विंटल के हिसाब से अवैध राशि की वसूली की गई एवं अपने पद का दुरूपयोग करते हुए विभिन्न शासकीय अधिकारियों द्वारा राईस मिलर्स के साथ मिलीभगत कर असम्यक लाभ प्राप्त कर शासन को आर्थिक क्षति कारित की गई।
प्रीतिका पूजा को मनोज सोनी, प्रबंध संचालक मार्कफेड के मारफत रोशन चन्द्राकर के द्वारा निर्देश था कि उन्हीं राईस मिलर्स के बिल का भुगतान किया जाना है जिनकी वसूली की राशि रोशन चन्द्राकर को प्राप्त हुई है। किन राईस मिलर्स को भुगतान किया जाना है इसकी जानकारी संबंधित जिले के राईस मिलर्स एसोसिएशन के द्वारा मनोज सोनी के माध्यम से प्राप्त होती थी। आयकर विभाग के द्वारा की गई तलाशी की कार्यवाही से लगभग 1.06 करोड़ रूपये की कैश राशि प्राप्त हुई है जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं है।
साथ ही बहुत सारे आपत्तिजनक दस्तावेज एवं डिजिटल डिवाईस प्राप्त हुए है। लगभन 140 करोड़ रूपये की अवैध वसूली राईस मिलर्स से किया जाना पाया गया है।राईस मिलर्स के द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम एवं एफ.सी.आई. में जो कस्टम मिलिंग का चावल जमा किया जाता है में व्यापक पैमाने में भ्रष्टाचार कर प्रति क्विंटल के हिसाब से अवैध राशि की वसूली मार्कफेड के तत्कालीन प्रबंध संचालक मनोज सोनी एवं तत्कालीन डिस्ट्रीक्ट मार्केटिंग ऑफिसर प्रीतिका पूजा केरकेट्टा कोरबा के द्वारा लोकसेवक के रूप में पदस्थ होते हुए अपने-अपने पद का दुरूपयोग कर, छत्तीसगढ़ स्टेट राईस मिलर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट कैलाश रूंगटा, वाईस प्रेसीडेंट पारसमल चोपडा एवं कोषाध्यक्ष रोशन चन्द्राकर के साथ आपराधिक षडयंत्र कर की गई है, जो प्रथम दृष्ट्या अपराध धारा 120 बी, 409 भा.द.वि. एवं धारा 13 (1) (क) सहपठित धारा 13(2) एवं 11. अ.नि. अधि. के तहत अपराध कारित किया जाना पाया जाता है।
श्रम विभाग के विभिन्न योजना से लाभान्वित हुए हितग्राही...
राजनांदगांव- श्रम पदाधिकारी कार्यालय राजनांदगांव द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से पंजीकृत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। इसके अंतर्गत जिले के 3 हजार 91 हितग्राहियों को विभिन्न योजना के तहत 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार 500 रूपए से लाभान्वित किया गया है।
मोदी जी का मूड़ फोरना लोकोत्ति, तो उन्हें चीन भेजना क्या है?
राजनांदगांव / जिला भाजपा शिक्षा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश गुप्ता अग्रहरि ने कांग्रेस नेता चरण दास महंत द्वारा दिए गए मोदी जी के मूड़ फोरने वाले बयान पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल द्वारा दिए जा रहे बचाउ एवं बचकाउ बयान को निहायत ही हल्के स्तर का बताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ी लोकोत्ति की आड़ में वैश्विक एवं सबसे दबंग नेता मोदी जी के प्रति कांग्रेसियों की चीढ़ व बौखलाहट को छुपाया नहीं जा सकता। श्री अग्रहरि ने कहा कि छत्तीसगढ़ी की संस्कृती मुड़ फोड़ना नहीं सिखाती, यह काम कांग्रेस वाले ही करते हैं, चाहे वह सन् 84 के सिख दंगे हो या उनके कत्लेआम हो कांग्रेस शासन काल में भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार साय की टांग तोड़ने की हो या फिर बस्तर के देव तुल्य आदिवासी नेता प्रवीर चंद्र भंजदेव को मरवाने की हिंसात्मक कारर्गुजारी हो कांग्रेस के माथे पर लगे कलंक को छुपाया नहीं जा सकता, रही बात मोदी जी को चीन भेजने की तो चीन के साथ छूप - छूप कर कांग्रेस के युवराज का मिलना और चंदा खाना। उनके नाना नेहरू का महात्मा बुद्ध के पंचशील सिद्धांत की आड़ लेकर चीन से दोस्ती करना व भारत के सबसे मजबूत व जांबाज सेना को सन् 62 के युद्ध में नौ दिनो तक भूखे- प्यासे लड़ते हुए हरवाना, जिसमें कम्युनिस्टों की ट्रांसपोर्टिंग हड़ताल की महत्वपूर्ण भूमिका रही हो, कांग्रेस के माथे पर लगा चीन दोस्ती का सबसे बड़ा कलंक है। इसी तरह तुष्टिकरण की नीति के तहत एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए कांग्रेस का पाकिस्तान की ओर झुकाव व कांग्रेसी नेताओं का मोदी जी को हटाने पाकिस्तानियों से सहयोग मांगना जगजाहिर है, इन दुश्मन चीन व पाकिस्तान को बगैर हाथ लगाए आर्थिक रूप से कंगाल करने का काम मोदी जी ने बखूबी किया है, ऐसे सांस्कृतिक राष्ट्रवादी नेता मोदी जी को कांग्रेस नेता द्वारा चीन भेजे जाने कि बात कहना कांग्रेस की चीन भक्ति पर परदा डालना है, कुल मिलाकर कर देखा जाए तो भूपेश बघेल, जी चरण दास महंत की मोदी विरोधी बयान पर छत्तीसगढ़ी लोकोक्ति की आड़ लेकर पर्दा डालने का काम कर रहे है जिसे छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह जानती व समझती हैं, साथ ही मोदी जी का अपमान किए जाने व उनके सिर फोड़े जाने का मजा इस लोकसभा चुनाव में कैसे चखाना है यह भी जानती है।
श्री राम मित्र मंडल द्वारा भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई
राजनांदगाँव। श्रीं राम मित्र मंडल द्वारा साईं दर्शन नगर (राम कृष्ण नगर, वार्ड क्रमांक - 45 से बाजे गाजे के साथ माता रानी की भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। जिसमे वार्ड की सभी माताएं बहनें व सभी युवा साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए। उक्त चुनरी यात्रा वार्ड क्रमांक - 45 के पार्षद निवास श्रीमती पूनम शर्मा के निज निवास से प्रारम्भ होकर माँ पाताल भैरवी मंदिर में उसका समापन हुआ, और पूरे भक्ति भाव से माँ पाताल भैरवी को चुनरी चढ़ाई गई और माता का आशीर्वाद लिया गया। चुनरी यात्रा को डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के द्वारा भी बेहतर प्रतिस्पाद मिला। इसके साथ ही माँ पाताल भैरवी के दर्शनार्थ पहुँचे भक्तो ने भी इसे सर आँखों पर स्थान दिया।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री राम मित्र मंडल के अध्यक्ष अभीषेक गोविंद शर्मा ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, माता की चुनरी निकलने की परंपरा विभिन्न समाजों और संस्कृतियों में अलग-अलग रूपों में पाई जाती है। जो समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव जी, श्री कोमल सिंह राजपूत जी, नेता प्रतिपक्ष श्री किशन यदु जी, श्री राजा मखीजा जी, युवा नेता अभिषेक सिंह राजपूत जी, महिला मोर्चा से पूर्व पार्षद श्रीमती जमुना साहू जी, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा ज़ी, सहित श्री राम मित्र मंडल के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से श्रीराम मित्र मंडल के संरक्षक और वार्ड क्रमांक - 45, रामकृष्ण नगर के वार्ड पार्षद गगन आईच, श्री राम मित्र मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, किशोर माहेश्वरी, दिवंश शर्मा, गौरव मरकाम, प्रियांशु गुप्ता, शपर्श खरे, प्रतीक वैष्णव, प्रतिक मिश्रा, अंकित यादव, कुणाल वैष्णव,आयुष तिवारी, डोमेश साहू, दक्षेस टंडन, अनिकेत राजपूत, विनय राजपूत एवं अलोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में साई दर्शन नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
आज से शहर में लायंस क्लब के नवरात्रि रास-गरबा उत्सव की रहेगी धूम.
राजनांदगांव ,संस्कार धानी नगरी में इस बार भी क्वार नवरात्रि पर्व अवसर पर लायंस इंटरनेशनल सिटी राजनांदगांव -गरबा उत्सव 2024 की धूम रहेगी। जगज्जननी मां दुर्गा की पूजा-आराधना के साथ मातारानी की शान में रास-गरबा व डांडिया नृत्य करने के शौकिन लोगों के लिए शहर के गायत्री विद्यापीठ मैदान में गरबा उत्सव की रंगारंग छटा बिखरेंगी।लोग बड़ी संख्या में डांडिया, रास गरबा कार्यक्रम में भाग लेकर मातारानी के चरणों में अपनी श्रद्धा भावना के पुष्प अर्पित करेंगे।
लायंस गरबा चेयरमैन ला०राजेश माखीजा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार लायंसके गरबा उत्सवों में तेज आवाज वाले डीजे साउंड सिस्टम के उपयोग नही किया जा रहा है। इसके स्थान पर बाहर से कलाकारों को बुलाकर लाईव म्यूजिक के द्वारा रंगारंग गरबा कार्यक्रम किया जा रहा है। आज से कंचन बाग में लाईव म्यूजिक व रंग-बिरंगी लाइटिंग के बीच लायंस क्लब के रास-गरबा उत्सव की सतरंगी छटा बिखरेगी , जिसके आनंद में रगरबा प्रेमी देर तक डूबे नजर आएंगे।
लायंस क्लब गरबा उत्सव के अध्यक्ष तरणजीत सिंह अऱोरा , की धूम बनी रहती है। इस बार लायंस क्लब विशेष करने जा रहा है। लायंस क्लब के लायन बृजकिशोर सुरजन, तरणदीप आरोरा, शारदा तिवारी, राजा माखीजा, संतोष लोहिया आदि ने बताया कि इस बार बजाय राज इंपीरियल के शहर के बीच गायत्री विद्यापीठ स्कूल मैदान कंचन बाग में रास-गरबा उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम किया जा रहा है।
मातारानी की पूजा-आराधना के साथ नौ-दिनों तक अनवरत चलने वाले रास गरबा उत्सव में लाईव म्यूजिक कार्यक्रम रंग-भरने जा रहा है।
लायंस गरबा उत्सव के चेयरमैन राजा माखीजा, अध्यक्ष ला०तरणजीत सिंह अऱोरा, कोषाध्यक्ष ला० संतोष लोहिया, सचिव ला०डा, गिरिश श्रीवास्तव लायन वाइस चेयरमैन ला० श्रीमती शारदा तिवारी, एमजेएस ला०राजकुमार शर्मा (अधिवक्ता) ने बताया कि 80 हजार स्क्वेयर फीट मैदान में आयोजित होने वाले गरबा उत्सव कार्यक्रम में रंग-भरने के लिए राजस्थान आदि से कलाकार आ रहे है। गरबा स्थल व मंच की सजावट के लिए मुंबई की टीम का सहयोग लिया गया है। लायंस क्लब द्वारा इसकी जोरदार तैयारी की गई है। बताया गया है कि नवरात्रि के प्रथम दिन आज 3 अक्टूबर को लायंस क्लब के रास-गरबा उत्सव कार्यक्रम की भव्य एवं दिव्यता दोनों देखने को मिलेगी। गायत्री विद्यापीठ के विशाल मैदान में
नवरात्रि के नौ-दिनों तक लायन गरबा उत्सव का सतरंगी जलवा देखने को मिलेगी। रंग बिरंगी लाइट और लाईव म्यूजिक के बीच ताल से ताल मिलाते गरबा प्रेमी जन थिरकते हुए नजर आएंगे।
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ शिवनगर में चलाया सदस्यता अभियान - मनोज निर्वाणी ( भारतीय जनता पार्टी )
राजनांदगांव ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज निर्वाणी ने बताया कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की सदस्यता अभियान की शुरुआत जोर-जोर से कर दी है आज भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ झोपड़ी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवशरण सेन जी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के दक्षिण मंडल के संयोजक राजेश यादव जी टैंक राम जी शैलेंद्र साहू जी ने आज राजनंदगांव दक्षिण मंडल में शिव नगर में सदस्यता अभियान चलाया आम जनता तथा कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया राजनांदगांव विधानसभा में अधिक से अधिक सदस्य बनने को लेकर कार्यकर्ता घर-घर पहुंच रहे हैं तथा जनता से आवाहन को आवाहन किया गया कि विधानसभा अध्यक्ष और माननीय विधायक डॉ रमन सिंह जी के रेफर कोड में आप सबको सदस्य बनना है ताकि अधिक से अधिक सदस्य राजनांदगांव विधानसभा में बन सके सदस्यता को लेकर के पांच टीम बनाई गई है प्रति टीम में तीन-तीन व्यक्तियों की टीम बनाई गई है यह टीम राजनांदगांव विधानसभा के उत्तर मंडल शहर दक्षिण मंडल शहर तथा ग्रामीण मंडल में सदस्यता अभियान को बढ़ावा देगी इस टीम मैं एक प्रमुख तथा दो सह प्रमुख बनाए गए हैं पहली टीम में देवशरण जी राजेश यादव जी सतीश रेवटकर जी हैं दूसरी टीम अनिल नागवंशी जी सुकृत गुप्ता जी अभिनव श्रीवास्तव की तीसरी टीम रजत वैष्णव गौरव सोनबॉयर तामेश्वर साहू जी हैं चौथी टीम में कृष्णा तिवारी प्रिंस भाटिया तथा विनोद तिरंगे हैं तथा पांचवी टीम में सुनील साहू प्रेम नारायण साहू जी हैं अभियान को गति दे रहे हैं
यादव समाज हर गांव में गीता जयंती मनाएगी मुड़पार में यादव समाज के बैठक में लिया गया निर्णय
राजनांदगांव से कुछ दूरी पर स्थित मुड़पार में ग्राम यादव समाज के संयोजन में सिंगदइ सर्किल का मासिक बैठक का आयोजन किया गया अध्यक्ष विशारद यादव ने कहा आने वाले दिनों में सगाई शादी चालू हो जाएगा इसलिए समाज में योग्य युवक युवती का परिचय समाज को दिया जाए जिसे हम अपना परिचय पत्रिका में शामिल कर सके और समाज के सभी लोगों को आदर्श विवाह के लिए प्रेरित किया
उपाध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि सभी पंच सरपंचों का चुनाव तो हो गया है इसके बाद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी पदाधिकारी जन का चुनाव किया जाएगा इसके लिए सभी सामाजिक बंधु तैयार रहें और आने वाले दिनों में हर गांव में गीता जयंती मनाना है अध्यक्ष जी द्वारा सभी नवनिर्वाचित पंच सरपंच को शपथ ग्रहण दिलाया गया जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित रहे मोखला लालचंद यादव जी रानीतरइ बसंत यादव जी सुरगी संतोष यादव जी मोहरा से भगवान सिंह यादव जी खैरा से कुशल यादव जी और सभी ग्राम के पच एवं सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला- राजनांदगाँव
राजनांदगाँव ,पेंशनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री यशवंत देवान ने जानकारी देते हुए बताया कि, माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ बिलासपुर के विद्वान न्यायाधीश माननीय श्री पार्थ प्रीतम साहू द्वारा डब्ल्यू.पी.सी.नं. ४८०३० एफ २०२१ स्थगन आदेश दिनांक- २६/११/२०२१ आदेश, दिनांक - ८ अगस्त २०२४ के अनुसार प्रकरण खारिज एवं स्थगन आदेश समाप्त ।
विगत जनवरी २०१७ से पूर्व प्रांताध्यक्ष डॉ. के.बी.गाजी, राजनांदगाँव द्वारा समान्तर संगठन चलाया, जिस पर रजिस्ट्रार महोदय के समक्ष यशवंत देवान महामंत्री ने रजिस्ट्रार फम्र्स एन्ड सोसायटी छ.ग. में रजिस्टर्ड अपील की जिस पर रजिस्ट्रार महोदय ने दिनांक-१३ अक्टूबर २०२१ आदेश जारी कर श्री गाजी की प्रांतीय कार्यकारिणी को अमान्य कर यशवंत देवागन महामंत्री का दिनांक- १३ अक्टूबर २०२१ का लिखित आदेश जारी किया श्री गाजी के समांतर एसोसिएशन को समाप्त कर दिया ।
इस आदेश के विरूद्ध डॉ. के.बी. गाजी पूर्व प्रांताध्यक्ष द्वारा हाई कोर्ट छ.ग. बिलासपुर में अपील प्रकरण पर डब्ल्यू.पी.सी. नं. ४८०३ ऑफ २०२१ दिनांक २६ नवम्बर २०२१ को स्थगन आदेश जारी हुआ । जिसमें यशवंत देवान, महामंत्री को पार्टी बनाकर नोटिस दिया गया । दिनांक- २७ नवम्बर २०२३ को पूर्व प्रांताध्यक्ष श्री गाजी की मृत्यु हो गई, इसके बाद यशवंत देवान महामंत्री ने विगत ३ वर्षो से जारी स्थगन आदेश को समाप्त करने एवं शीघ्र सुनवाई हेतु अपील, माननीय उच्च न्यायालय में की ।
दिनांक ०८ अगस्त २०२४ को माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छ.ग. के विद्वान न्यायाधीश श्री पार्थ प्रीतम साहू द्वारा स्थगन आदेश को समाप्त कर, प्रकरण खारिज कर दिया ।
उक्त प्रकरण खारिज किये जाने व स्थगन आदेश को समाप्त करने के पश्चात् प्रान्तीय महामंत्री यशंवत देवान व कार्यकारी जिलाध्यक्ष पी.आर.साव. के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर राजनांदगाँव से भेंट की व यहां दूसरे गु्रप द्वारा किये गये प्रांताध्यक्ष का चुनाव रद्द करने, स्वयंभू जिलाध्यक्ष डी.एन. साहू को हटाने तथा पेंशनर भवन पर अवैध कब्जा जो डी.एन. साहू द्वारा किया है, उसे हमारे संगठन को वापस दिलाने हेतु निवेदन किया गया ।
माननीय कलेक्टर महोदय के आदेश क्रमांक- ५३७६/डि.कले./शिका./२०२४ राजनांदगाँव दिनांक- ३०/०९/२०२४ के अनुसार रजिस्ट्रार फम्र्स एवं सोसायटी रायपुर छत्तीसगढ़ को पत्र लिखकर उचित मार्गदर्शन देने का निवेदन किया है । प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री सुधीर शेण्डे, जिला उपाध्यक्ष भोजराज साहू, प्रांतीय संरक्षक श्री केहरी, डोंगरगांव तहसील अध्यक्ष श्री यादव, जिला सचिव के.डी. साहू, जिला प्रवक्ता द्वय सी.के. कोसरिया व रमेश भोजवानी, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश साहू, नगर सचिव प्रेम लाल वर्मा, मनहरण साहू, गणेश राम, जे.आर.सिन्हा, शांत कुमार तिवारी एवं बांके सिंह ठाकुर उपस्थिति थे।
उक्त प्रेस विज्ञप्ति जिला महामंत्री सुधीर शेण्डे द्वारा जारी की गई ।
मां बमलेश्वरी देवी डोंगरगढ़ मंदिर परिसर को पॉलिथीन मुक्त करने हेतु पर्यावरण संरक्षण गतिविधि पर्यावरण रक्षक दल की प्रेरणाप्रद पहल
संस्कारधानी की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राजनांदगांव के पर्यावरण रक्षक जिला संयोजक मयंक शर्मा सहसंयोजक सूरज गुप्ता, शहर प्रमुख निकुंज सिंघल जिला एनजीओ प्रमुख सौरभ खंडेलवाल ने बताया कि पर्यावरण बचाने हेतु मां बमलेश्वरी देवी मंदिर परिसर को पॉलिथीन मुक्त एस2अच्छा युक्त , पेड़ लगाए संरक्षण करें , जल बचाए कल बचाएं का संकल्प लेकर पर्यावरण रक्षक दल ने मां बमलेश्वरी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल , ट्रस्टी अजय सिंह ठाकुर , चंद्रकांत शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी से सौजन्य भेंट कि व विस्तार से चर्चा की डोंगरगढ़ मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने मां बमलेश्वरी देवी मंदिर परिसर को पॉलिथीन मुक्त , पेड़ लगाए संरक्षण करें जल बचाए कल बचाएं से जुड़कर स्वयं पर्यावरण रक्षक के रूप में सहभागी बनकर डोंगरगढ़ आने वालेभक्तों एवं समस्त नागरिकों से विनय पूर्वक अनुरोध करते हुए मंदिर परिसर में पॉलिथीन ना लाने , एवं कपड़े के थैली का उपयोग करने का अनुरोध किया । मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रकांत शर्मा ने प्रशंसनीय प्रेरणाप्रद पहल करते हुए तत्काल प्रभाव से डोंगरगढ़ मंदिर परिसर के मेले को पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पॉलिथीन मुक्त करने की स्वीकृति प्रदान एवम जगह जगह पर कूडादान लगाने का आश्वासन दिया।पर्यावरण संरक्षण में 15 दिनों पूर्व से ही इस नवरात्र से पॉलिथीन मुक्त डोंगरगढ़ , पेड़ लगाए संरक्षण करें, जल बचाए कल बचाएं मुहिम को लेकर जन सहयोग से डोंगरगढ़ मंदिर परिसर के आसपास के प्रसाद वितरक ,होटल , ऑटो चालक ,अन्य छोटे बड़े दुकानदारों से मिलकर मां बमलेश्वरी देवी मंदिर परिसर को पर्यावरण मुक्त बनाने के लिए उनसे मिलकर उन्हें अपने साथ जोड़कर एक पहल करते हुए उन्हें एक पोस्टर में निवेदक दुकानदार स्वयं बने हैं । प्रत्येक दुकानदारों ने इस पहल का साथी बनने व स्वयं इस मुहिम का हिस्सा बनने का संकल्प लिया । ताकि डोंगरगढ़ मंदिर परिसर को पॉलिथीन मुक्त किया जा सके। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राजनांदगांव रक्षक दल के साथ जुड़कर इस अभियान में प्रत्येक दुकानदारों को इस जन अभियान में जोड़कर कौतुभ गुप्ता(हनी) ट्रस्टी डोंगरगढ़ मंदिर समिति , मनोहर चंदेल विभाग संयोजक पर्यावरण संरक्षक ,रामकुमार दुबे सदस्य डोंगरगढ़ मंदिर, विश्वनाथ यादव सामाजिक कार्यकर्ता का विशेष योगदान रहा । उपरोक्त जानकारी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के मनीष यादव ने दी ।
अंडर-१४ राजनांदगांव प्रीमियर लीग प्रतियोगिता प्रारंभ।
राजनांदगांव ,के तत्वाधान में एम.आर.एफ. क्रिकेट एकेडमी द्वारा शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय मैदान में डेस फार्मेट अंडर-१४ एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह का आयोजन शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रवि सिन्हा के मुख्य आतिथ्य व ऋषि शास्त्री वार्ड पार्षद की अध्यक्षता तथा बलवंत साव पूर्व पार्षद के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उद्घाटन मैच में एम.आर.एफ. क्रिकेट एकेडमी अंडर-14 के कप्तान उज्जवल मरकाम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने ६७ रन व सूर्य सिंह परिहार के ५९ रन व चिरंजीव तराने के ५३ व खिलेश सोनकर के आक्रामक १९ गेंदो पर ३१ रनों की सहायता से निर्धारित ४५ ओवर में ७ विकेट के नुकसान पर २५६ रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया। आई.सी.ए. भिलाई की ओर से गेंदबाजी करते हुए हनान कुरैशी ने ४ विकेट व मोक्ष यादव ने 2 विकेट प्राप्त किया।
जवाब में २५६ रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आई.सी.ए. भिलाई की टीम एम.आर.एफ. की घातक गेंदबाजी के चलते अपने १० विकेट के नुकसान पर १४६ रन ही बना सकी। इस तरह एम.आर.एफ. राजनांदगांव की टीम ११० रनो से विजय प्राप्त की। एम.आर.एफ. राजनांदगांव की ओर से गेंदबाज शौर्य कोठारी ने 4 विकेट व शिवांश ने 3 विकेट व उज्जवल मरकाम ने 2 विकेट प्राप्त किया।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उज्जवल मरकाम को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे के हाथो से प्रदान किया गया।
टांकाघर व्यावसायिक दुकानों की दोषी अधिकारियों से ३८ लाख की वसुली हेतु माँग कलेक्टर से -ओस्तवाल
राजनांदगांव,। राजनांदगांव शहर की जन- जन की आवाज एंव पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने राजनांदगांव जिले के कलेक्टर से एक पत्र के माध्यम् से निगम स्वामित्व टाका घर व्यवसायिक परिसर में भूतल एवं प्रथम तल की दुकानों से किराये के रूप में प्राप्त होने वाली आर्थिक क्षति के संबंध में दिनांक २२.०३.२०२४ को आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगावं को एक शिकायत पत्र के साथ उक्त जाँच प्रतिवेदन रिपोर्ट जाँच अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता नगर पालिक निगम राजनांदगांव का कार्यालयीन पत्र क्र. ३८ वि.जा./२०१८-१९ दिनांक ०५.११.२०१९ के संलग्न उपरोक्तानुसार जाँच प्रतिवेदन रिपोर्ट एक प्रति संलग्न कर निगम आयुक्त को उक्त दोषी अधिकारियों से कुल राशि ३८,६७,६५३/- की राशि ब्याज सहित विधि के अनुसार शासन हित में वसुली के संबंध में पत्र दिया गया था । उक्त पत्र पर निगम आयुक्त एवं उनके अधिनस्थ उपायुक्त महोदय के द्वारा जिस तरह से भष्ट्र अधिकारी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है? वह शासन हित में नहीं है, इसलिए उक्त शिकायत पत्र को आप गंभीरता से लेते हुए तत्काल निगम के दोषी अधिकारी सुरेन्द्र साव एवं प्रकाश साहू से राशि वसुली का निर्देश जारी करें और दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये।
हेमंत ओस्तवाल ने इस पत्र के माध्यम् से राजनांदगांव जिले के कलेक्टर से यह माँग की है कि, जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री और छ.ग. राज्य के मुख्यमंत्री ने भष्ट्राचार के खिलाफ सक्त कार्यवाही का निर्देश समाचार पत्रों में स्पष्ट रूप से बार-बार दिया है। उनके निर्देशों का पालन करते हुए आपसे अनुरोध है कि, सात (७ दिन) ंके अंदर उक्त सम्पूर्ण मामले का जनहित और शासन हित में आदेश जारी करें। और यदि भष्ट्र अधिकारियों को बचाने का प्रयास यदि हुआ तो वे इस मामले को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से शिकायत की जायेगी कि आपकी डबल इंजन की सरकार में भष्ट्राचारियों को बचाने का छत्तीसगढ़ राज्य में
विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हो चुका है उसका यह प्रमाण है।