छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव
डॉ. घमेन्द्र कुमार साहू को महंत राजा दिग्विजय दास यंग सांईटिस्ट अवार्ड से किया गया सम्मानित
राजनांदगांव । डॉ. घमेन्द्र कुमार साहू को शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में जलवायु परिवर्तन एवं स्थायी विकास विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार में विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित महंत राजा दिग्विजय दास यंग सांईटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। नवीनतम वैज्ञानिक ज्ञान एवं अनुसंधान, नवाचार के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता तथा समर्पण के साथ किए गए कार्यों के लिए उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया गया। उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल की है तथा वैज्ञानिक समुदाय को गौरवान्वित किया है।
उल्लेखनीय है कि परमाणु, आणविक और जैविक भौतिकी में, परमाणु और आणविक वस्तुओं के साथ इलेक्ट्रॉन प्रभाव टकराव का अध्ययन अन्वेषण का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इस कार्य का मुख्य उद्देश्य विभिन्न परमाणु और आणविक प्रजातियों के लिए इलेक्ट्रॉन प्रभाव क्रॉस सेक्शन की गणना करना और इन इंटरैक्शन की जैविक प्रासंगिकता की जांच करना है। बुनियादी टकराव प्रक्रियाओं और कई अनुप्रयोगों के लिए उनके परिणामों को समझना, विशेष रूप से प्लाज्मा अनुसंधान, विकिरण चिकित्सा और वायुमंडलीय भौतिकी में, क्रॉस सेक्शन पर बहुत अधिक निर्भर करता है, जो बिखरने की घटनाओं की संभावना को मापता है एवं इससे जुड़ी वैज्ञानिक अनुसंधानों की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इलेक्ट्रान इम्पैक्ट क्रॉस सेक्शन, जल एवं डीएनए अवयव का अनुसंधान आगे विकिरण अंतक्रिया एवं चिकित्सा अनुप्रयोगों को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा।
जल अमूल्य है, जल है तो कल जीवन है
जल हमारा खजाना है, आइये इसे सहेजे और संरक्षित करें
राजनांदगांव । जल अमूल्य है, जल है तो कल जीवन है। जल हमारा खजाना है, आइये इसे सहेजे और संरक्षित करें। वक्त का यह तकाजा है, बंूद-बूंद पानी की बचत जल सरंक्षण के लिए हमारी आज की जरूरत है। वर्षा के जल को सहेजते हुए सघन पौधरोपण कर हम धरती एवं पर्यावरण को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। जब नगर पालिक निगम से यह सूचना मिली कि पानी अब सिर्फ 1 घंटे आएगा। तब इस चिंताजनक स्थिति की गंभीरता प्रगट हुई कि यह एक विकट स्थिति हो सकती है। जिले में 42 हजार बोरवेल तथा ट्यूब वेल से भू-जल का अत्यधिक दोहन किए जाने के कारण जल संकट की स्थिति निर्मित हुई है। शिवनाथ नदी में किसानों द्वारा बोरवेल के माध्यम से पानी का अधिक दोहन करने के कारण भू-जल स्तर में कमी आयी है। जल संरक्षण की दिशा में नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए विभिन्न उपायों को अपनाना होगा। ग्लोबल वार्मिंग के कारण भीषण गर्मी और बढ़ता तापमान एक दस्तक है कि हमें जल संरक्षण, पौधरोपण तथा प्रकृति के संरक्षण के प्रति सजग होना चाहिए। अभी भी देर नहीं हुई है। जल संरक्षण की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाने की जरूरत है। जिले में मिशन जल रक्षा के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता से व्यापक पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के नेतृत्व में जिले भर में इस अभियान को गति प्रदान करते हुए कार्य किया जा रहा है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए अपना योगदान दें।
शहर में हालांकि पानी की समस्या का समाधान हो गया और मोंगरा बैराज से 1 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मोंगरा बैराज से मोहारा एनीकट में जल की आपूर्ति की गई, जिससे शहर में पेयजल की समस्या दूर हुई। राजनांदगांव के मोखली एवं रातापायली एनीकट में जल संरक्षित कर रखा जा रहा है। मोहारा एनीकट में पानी कम होने पर मोखली एवं रातापायली एनीकट से 15 अप्रैल तक पानी की आपूर्ति होगी। इस दौरान डेढ़ महीने तक मोंगरा बैराज से पानी नहीं छोड़ा जाएगा। 15 अप्रैल के बाद जून तक मोंगरा बैराज से पानी की आपूर्ति होगी। किसानों द्वारा रातापायली एनीकट से ऊपर 5-6 एनीकट में गेट बंद कर दिए जाते थे, जिसे वेल्ड कराया गया और एनीकट से सुचारू रूप से पानी आ रहा है। सांकरदाहरा, धनगांव, दाऊटोला एनीकट के गेट को अस्थायी रूप से वेल्ड किया गया है, ताकि सतत जलापूर्ति होती रहे। शिवनाथ नदी के गहरीकरण का कार्य औद्योगिक संस्थानों, स्वयं सेवी संस्थानों एवं जनसहभागिता से किया जाएगा। शिवनाथ नदी के गहरीकरण से जल का भराव होगा तथा जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही शिवनाथ नदी के तट पर जमी गाद, मिट्टी एवं कचरे की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। शिवनाथ नदी के गहरीकरण से जल का भराव होगा तथा जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ शिवनाथ नदी के तट पर जमा गाद, मिट्टी एवं कचरे की साफ-सफाई का कार्य किया जायेगा।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह एवं टीम द्वारा भू-जल स्तर बढ़ाने एवं विभिन्न वाटर स्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है। मिशन जल रक्षा के तहत मनरेगा अंतर्गत 2630 वाटर स्ट्रक्चर स्वीकृत किए गये है, जिनमें से 2132 जलीय संरचना के निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है। अब वक्त आ गया है कि जल संरक्षण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाए। छोटे-छोटे प्रयास से जल संरक्षण की दिशा में हम सभी अपना योगदान दे सकते हैं। अब तक जिले में मनरेगा के अंतर्गत 50 हजार वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। जिसमें 2250 मिनी परकोलेशन टैंक, 44 हजार स्ट्रेगर ट्रैंच, 981 कन्टूर ट्रैंच, 144 गैबियन स्ट्रक्चर, 274 बोल्डर चैक डैम, 987 कुआं, 145 डाइक जैसे वाटर स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए बोरवेल रिचार्ज साफ्ट सैंड फिल्टर तथा पर्कोलेशन टैंक में इंजेक्शन वेल का निर्माण वेल का निर्माण किया जा रहा है। भू-जल के रिचार्ज हेतु रिचार्ज शाफ्ट, जल संरक्षण के लिए भू-जल के रिचार्ज हेतु 1 हजार इंजेक्शन वेल का लक्ष्य रखा गया है।
भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवारों को नल के माध्यम से निरंतर एवं पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल प्रदाय करना है। जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत सभी 662 ग्रामों में नलजल योजनाएं एवं सोलर आधारित योजनाएं स्वीकृत की गई है, जिनमें 150 ग्रामों में योजना पूर्ण एवं 512 ग्रामों में योजना का कार्य प्रगतिरत है। 96 ग्रामों को हर घर जल प्रमाणित किया जा चुका है। जिले के कुल 1 लाख 56 हजार 789 ग्रामीण परिवारों में से 1 लाख 39 हजार 799 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किया जा चुका है। जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत 194 ग्रामों को सम्मिलित करते हुए सतही स्त्रोत पर आधारित 2 समूह जल प्रदाय योजनाएं भी स्वीकृत हैं, जिनका कार्य प्रगतिरत है।
धान की फसल को अत्यधिक जल की आवश्यकता (140-150 सेमी) होती हैं। जिले में 42000 नलकूपों द्वारा भूमिगत जल का अंधाधुंध दोहन होने के कारण भविष्य में पेयजल निस्तारी एवं अन्य उपयोग के लिए जलसंकट होगा। कम जल आवश्यकता वाली फसलें-मक्का (50-60 सेमी), दलहन (25-30 सेमी), सोयाबीन (60-70 सेमी), तिल (30-36 सेमी), गेहूं (45-50 सेमी), रागी (50-55 सेमी) जैसी फसलों की खेती करके ग्रीष्मकालीन धान के क्षेत्र को हतोत्साहित करने की रणनीति तैयार की गई हैं। इस जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में फरवरी 2024 से निरंतर कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला एवं संगोष्ठियों के माध्यम से कृषकों को जागरूक कर ग्रीष्मकालीन धान की तुलना में लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 1 अक्टूबर 2024 से कुल 511 ग्रामों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा शिविर आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें किसान संगवारी के साथ ग्राम पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि एवं कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। रबी 2024-25 में कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव के मार्गदर्शन में जिले में जल रक्षा मिशन के अंतर्गत किये गये प्रयासों के फलस्वरूप ग्रीष्मकालीन धान के रकबे में 32 प्रतिशत की कमी करने में सफलता मिली है। गत वर्ष जिले में 9336 हे. में क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन धान की फसल ली गई थी। इस वर्ष 6348 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बुआई हुई है, जो गत वर्ष की तुलना में 32 प्रतिशत कम है। ग्रीष्मकालीन धान बदले 2988 हेक्टेयर में फसल विविधीकरण के अंतर्गत मक्का दलहन, तिलहन एवं लघु धान्य जैसी कम जल आवश्यकता वाली फसलों को बोने से इस वर्ष 337.1 करोड़ लीटर सिंचाई जल की बचत का अनुमान है। सिंचाई जल की यह बचत ग्रीष्मकाल में जनसामान्य के पेयजल एवं निस्तारी में आने वाली परेशानियों को काफी हद तक कम करने में सहायक होगा।
चयन परीक्षा 30 मार्च को
राजनांदगांव । पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा रविवार 30 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा केन्द्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में आयोजित की गई है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के साथ परीक्षा के आधा घण्टा पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होने कहा गया है।
कलेक्टर राजनांदगांव श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के उपस्थिति में 39918.417 बल्क लीटर शराब का किया गया नष्टीकरण।
दिनांक 21.03.2025 जिला राजनांदगांव कलेक्टर राजनांदगांव श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के उपस्थिति में 39918.417 बल्क लीटर शराब कीमती 1,89,77,818/- रूपये का किया गया नष्टीकरण।
18 थाना/चौकी के 1187 प्रकरणों में जप्त शराब को सीआईटी कॉलेज बाईपास के आगे मैदान में रोड रोलर से किया गया नष्ट।
1187 प्रकरणों में जप्त 28664.83 लीटर अंग्रेजी शराब, 9741.217 लीटर देशी शराब, 187.58 लीटर बीयर, 1324.79 लीटर महुआ, 1343.26 लीटर अवैध मदिरा शराब का किया गया विधिवत नष्टीकरण।
कुल जप्त अंग्रेजी, देशी, बीयर एवं महुआ शराब कीमती 1,89,77,818/- रूपये को विधिवत नष्ट किया गया।
वर्ष 2012 से वर्ष 2024 तक न्यायलय आदेशित एवं न्यायालय विचाराधीन भारी मात्रा में अवैध शराब का नष्टीकरण होने से थानों के मालखाना खाली हुये है जिससे अन्य समानों के रखरवाव में पुलिस को मद्दत मिलेगी।
पुलिस तथा प्रशासन सहित आबकारी विभाग के अधिकारी रहे मौजूद।
आज दिनांक 21.03.2025 को कलेक्टर राजनांदगांव श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सभी अधिकारियों के समक्ष सीआईटी कॉलेज के आगे मैदान में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की कार्यवाही में न्यायलय आदेशित 619 प्रकरण एवं न्यायलय लंबित 568 प्रकरण कुल 1187 प्रकरणों में जप्त 28664.83 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 1,51,05,511/-रूपये, 9741.217 लीटर देशी शराब कीमती 36,19,852/-रूपये, 187.58 लीटर बीयर कीमती 46,400/-रूपये, 1324.79 लीटर महुआ कीमती 2,06,055/-रूपये कुल 39918.417 बल्क लीटर कीमती 1,89,77,818/- रूपये का अवैध शराब के उपर रोड़ रोलर चलाकर किया गया विधिवत नष्टीकरण। वर्ष 2012 से वर्ष 2024 तक न्यायलय आदेशित एवं न्यायालय विचाराधीन भारी मात्रा में अवैध शराब का नष्टीकरण होने से थानों के मालखाना खाली हुये है जिससे अन्य समानों के रखरवाव में पुलिस को मद्दत मिलेगी।
शराब के नष्टीकरण के लिए कलेक्टर/जिला दंडाधिकारी द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव श्री अमीय श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव श्री अभिषेक तिवारी, सहायक आयुक्त आबकारी राजनांदगांव श्री यदुनंदन राठौर, सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजनांदगांव श्रीमति कुसुमलता जोहले एवं जिले के समस्थ थाना/चौकी प्रभारी शामिल थे।
शराब नष्टीकरण में कलेक्टर राजनांदगांव श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक एवं उपरोक्त सभी समिति के सदस्य, समस्थ थाना/चौकी प्रभारियों एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। उक्त कार्यवाही में मुख्य लिपिक आबकारी कार्यालय से श्री रामसिंग पाटिल, पुुलिस अधीक्षक कार्यलय राजनांदगांव के रीड़र शाखा के आरक्षक टीनू थामस, कुलदीप यादव, थाना कोतवाली केे प्रधान आरक्षक संदीप चौहान का विषेश सहयोग रहा।
कलेक्टर ने किया मेडिकल कॉलेज के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ
राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के 19 से 26 मार्च 2025 तक आयोजित वार्षिक उत्सव आईआरआईएस 2025 का शुभारंभ किया। एक सप्ताह तक आयोजित वार्षिक उत्सव में खेल के साथ, साहित्य, कलाकृति और संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मुख्य अथित्य मे खेल इवेंट का शुरूआत की गई।
कलेक्टर ने सभी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डीन डॉ. लुका, मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. देशकर, डॉ. जेठानी, खेल इवेंट के इंचार्ज डॉ. आराधना टोप्पो, डॉ. अनिल चन्द्रा सहित अन्य डॉक्टर्स एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
लू से बचाव के संबंध में आवश्यक सलाह
राजनांदगांव । गर्मी के मौसम को देखते हुए लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मार्गदर्शी सलाह दी गई है। हीट वेव जिसे सामान्य भाषा में लू चलना कहा जाता है, जब वातावरण का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या 104 डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा हो तो हीट वेव की स्थिति उत्पन्न होती है। जिसे सामान्य भाषा में लू चलना कहा जाता है। इसका असर बच्चों, बुजर्गों एवं कोमार्बिड लोगों में सर्वाधिक होता है। हमारे शरीर के टेम्परेचर रेग्यूलेशन (तापमान नियंत्रण) मस्तिष्क के हाईपोथलेमस भाग से होता है।जब वातावरण 40 डिग्री सेल्सियस या 104 डिग्री फेरनहाइट से अधिक हो जाता है, तब टेम्पेरचर रेग्यूलेशन तंत्र प्रभावित होता है।
परिणामस्वरूप तब हीट स्ट्रोक की स्थिति उत्पन्न होती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि लू लगने पर शरीर में लक्षण दिखाई देने लगते है , जिसमें सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख कम लगना, बेहोश होना शामिल है। लू से बचाव के लिए आवश्यक उपाय किए जा सकते है। बहुत अनिवार्य नहीं हो तो घर से बाहर न जाएं, धूप में निकलने से पहले सिर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें, पानी अधिक मात्रा में पीयें, मौसमी फल जैसे तरबूज, ककड़ी,छाछ, लस्सी समय-समय पर लेते रहें।
गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती के कपड़े पहनने चाहिए, जिससे हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहे। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओआरएस घोल पीयें, चक्कर आने पर छायादार स्थान पर आराम करें तथा शीतल पेय जल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। उन्होंने प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से नि:शुल्क परामर्श लेने तथा उल्टी, सर दर्द, बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में जरूरी सलाह लेने कहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ लेने से कोई भी पात्र हितग्राही न हो वंचित - कलेक्टर
राजनांदगांव । ग्रामीण विकास मंत्रालय ग्राम विकास विभाग भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन में वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक वृद्धि की गई है। योजनांतर्गत छूटे हुये पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने के लिए वर्ष 2018 में तैयार किए गए आवास प्लस सूची को नये मापदण्ड अनुसार संशोधित किया गया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी छूटे हुए पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ लेने के लिए सर्वेक्षण में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ लेने से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित नहीं होना चाहिए। इस महती योजना का लाभ लेने के लिए ग्राम पंचायतों के सचिव, आवास मित्र एवं रोजगार सहायक से संपर्क जरूर करें।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों के ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण के लिए ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र को प्रगणक बनाया गया है, सर्वे करने वाले प्रगणक का पंजीयन आवास साफ्ट पोर्टल पर अनिवार्य किया गया है। नये मापदण्ड के आधार पर ग्राम पंचायतों में सभी पात्र परिवारों को आवास प्लस सूची में शामिल करने के लिए प्रगणकों द्वारा आवास एप के माध्यम से सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत पात्र हितग्राही स्मार्ट फोन एवं पोर्टल के माध्यम से स्वयं भी अपना सर्वेक्षण कर सकते है। इसके लिए स्मार्ट फोन के प्लेस्टोर में जाकर फेस ऑथेंटिकेशन सहित आवास प्लस के अपडेट लेटेस्ट वर्शन 2.1.20 के वेबसाईट एवं आधार फेस आरडी (प्ले स्टोर) अपलोड कर सकते हंै। जिसके लिए पात्र परिवार का आधार कार्ड एवं जॉब कार्ड सहित अन्य आवश्यक जानकारी अपलोड कर सकते है। इसमें किसी भी प्रकार के तकनीकी समस्या हेतु संबंधित जनपद पंचायत के आवास के कर्मचारी ग्राम पंचायत के सचिव, आवास मित्र, रोजगार सहायक से संपर्क किया जा सकता है। योजना का लाभ उन्हीं पात्र परिवारों को दिया जाएगा, जो आवश्यक पात्रता की शर्तों को पूरा करेंगे।
सार्वजनिक अवकाश 31 मार्च को खुले रहेंगे भारतीय स्टेट बैंक
राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम कार्य दिवस सार्वजनिक अवकाश सोमवार 31 मार्च 2025 को शासकीय वित्तीय संव्यवहार (प्राप्तियां एवं भुगतान) संबंधी कार्य के लिए भारतीय स्टेट बैंक शाखा कलेक्ट्रेट शाखा राजनांदगांव, डोंगरगांव व डोंगरगढ़ को खुला रखने के निर्देश दिए हैंं। साथ ही शाखा प्रबंधक को भारतीय रिजर्व बैंक के आवश्यक निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।
सार्वजनिक अवकाश 31 मार्च को खुले रहेंगे भारतीय स्टेट बैंक
राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम कार्य दिवस सार्वजनिक अवकाश सोमवार 31 मार्च 2025 को शासकीय वित्तीय संव्यवहार (प्राप्तियां एवं भुगतान) संबंधी कार्य के लिए भारतीय स्टेट बैंक शाखा कलेक्ट्रेट शाखा राजनांदगांव, डोंगरगांव व डोंगरगढ़ को खुला रखने के निर्देश दिए हैंं। साथ ही शाखा प्रबंधक को भारतीय रिजर्व बैंक के आवश्यक निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।
कोषालयों व उपकोषालयों को शासकीय अवकाश 29 एवं 30 मार्च को खुला रखने के निर्देश
राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट से संबंधित देयक 28 मार्च 2025 तक कोषालयों व उपकोषालयों में लगाये जाने वाले देयकों को पारित करने एवं शासकीय जमा संबंधी वित्तीय संव्यवहारों के निष्पादन हेतु शासकीय अवकाश शनिवार 29 मार्च 2025 एवं रविवार 30 मार्च 2025 को समस्त कोषालयों व उप कोषालयों को खुला रखने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने शनिवार 29 मार्च 2025 एवं रविवार 30 मार्च 2025 को भारतीय स्टेट बैंक शाखा कलेक्ट्रेट शाखा राजनांदगांव, डोंगरगांव व डोंगरगढ़ को अनिवार्य रूप से चालू रखने कहा है। साथ ही अंतिम संव्यवहार की सूचना कोषालय अधिकारी से प्राप्त होने के उपरांत ही बैंक शाखा बंद करना सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर ने साथी परियोजना के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक
कृषि उपज मंडी में बनेगा साथी बाजार
राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला स्वसहायता समूह के विभिन्न उत्पादों एवं कृषक उत्पादक संगठन के विभिन्न फसलों के उत्पादन एवं विपणन हेतु साथी परियोजना के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की साथी परियोजना अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना, कृषकों की आय को दोगुना करना तथा मेक इन इंडिया, लखपति दीदी परियोजना को बढ़ावा देना है। साथी परियोजना के तहत पूरे देश के सभी राज्यों के प्रत्येक जिले में साथी बाजार स्थापित किया जाना है। किसानों की आय दोगुनी करने, महिला स्वसहायता समूह को मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण योजना है।
इस योजना अंतर्गत जिले के किसानों तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु समूह की महिलाओं को एक अच्छा प्लेटफार्म प्राप्त होगा। साथी बाजार में स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा तथा उन्हें एफपीओ के माध्यम से अपने कृषि उत्पादों एवं अन्य उत्पादों की बिक्री तथा मार्केटिंग का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। स्थानीय स्तर पर बनाए हुए उत्पादों की बिक्री, प्रसंस्करण, पैकेजिंग जैसे कार्य कर सकेंगे। दुकान एवं कोल्ड स्टोरेज जैसी सुविधा भी होगी। उद्यमिता के विकास के लिए लघु एवं मध्यम उद्यम को बढ़ावा देने हेतु शून्य लागत पर किराए की जगह प्रदान की जाएगी। उन्होंने साथी बाजार की स्थापना के लिए आवश्यक बजट, स्थल चयन, एफपीओ एवं स्वसहायता समूह के व्यवसाय के चयन के संबंध में चर्चा की।
उन्होंने बताया कि कृषि उपज मंडी में साथी बाजार के संचालन के लिए स्थान का चिन्हांकन कर लिया गया है। इसे विकसित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर साथी संस्कारधानी फामर्स प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड के नाम की स्वीकृति की जानकारी दी गई। जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने कहा कि साथी परियोजना अंतर्गत साथी बाजार एक बहुत अच्छी अवधारणा है। जहां शहर के प्राईम लोकेशन में समूह की महिलाओं तथा एफपीओ को स्थान प्राप्त होगा।
जहां वे अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि साथी बाजार में कृषक एवं एफपीओ तथा समूह की महिलाएं सीधे ग्राहक को बाजार दर पर अपने प्रोडक्ट बिक्री कर सकेंगे। जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। साथी परियोजना के स्टेट हेड अनुराग लाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कृषक उत्पादन संगठन तथा महिला स्वसहायता समूह के उत्पादन से लेकर विपणन तक सहयोग करने के लिए स्वदेशी मॉल थीम पर साथी बाजार की स्थापना एफपीओ तथा महिला स्वसहायता समूह को मजबूत बनाने के लिए साथी परियोजना अंतर्गत साथी बाजार की स्थापना की जा रही है। जिसके तहत जिले मेें बाजार संचालक के लिए एफपीओ का महासंघ होगा। साथी बाजार में समूह तथा एफपीओ सीधे अपने उत्पादों को बाजार दर पर ग्राहकों को बिक्री कर सकते हैं।
लोकल टू ग्लोबल की अवधारणा के अनुरूप एवं सामान्य सुविधा केन्द्र स्थापित किया जाएगा। जहां स्वसहायता समूह, एफपीओ तथा लघु व मध्यम उद्यमियों के उत्पादों को प्रसंस्करण कर पैकेजिंग, ब्रांडिग एवं मार्केटिंग सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथी बाजार में कृषक सहायता केन्द्र, सुपर मार्केट, स्पेशल प्रमोशन जोन होंगे। लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नि:शुल्क स्थल प्रदान किया जाएगा। इस स्पेशल प्रमोशन जोन अंतर्गत वे अपने उत्पादों को रियायती दरों पर बिक्री कर सकते हंै।
फूड जोन एवं गेमिंग जोन भी होंगे। प्रत्येक जिले में साथी बाजार का संचालन एफपीओ फ्रेडरेशन द्वारा किया जाएगा। जिसमें 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथी परियोजना से किसानों, महिलाओं, लघु एवं मध्यम उद्यमी सशक्त होंगे। साथी परियोजना के माध्यम से फसलों का भंडारण सुविधा उपलब्ध होने से फसल कटाई के पश्चात होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा तथा किसानों की आय में वृद्धि होगी।
उत्पादन से वितरण तक कृषकों की सहभागिता रहेगी। पूरे देश के साथी बाजार आपस में जुड़े होंगे व एफपीओ तथा स्वसहायता समूह देश के किसी भी साथी बाजार में अपना उत्पाद रखकर बिक्री का विकल्प होगा। को-ऑर्डिनेटर साथी टेक्नो प्रोन्यर्स प्राईवेट लिमिटेड रायपुर से आये मनीष साहा ने आवेदन, टेंडर, पंजीयन कराने, ले-आऊट, अनुबंध एवं प्रक्रिया तथा साथी बाजार में दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय, सहायक संचालक उद्यानिकी राजेश शर्मा, नगर एवं ग्राम निवेश के उप संचालक कमल सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गुंजन झा, कृषि उपज मंडी सचिव टीआर वर्मा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, नीति आयोग के प्रतिनिधि तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक पीनाकी डे सरकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
लाइन कटने के बाद मचा हड़कंप, 11 हजार बकायेदारों ने जमा किए 2 करोड़
खैरागढ़ । नवीन जिला खैरागढ-छुईखदान-गंडई में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लगभग दो माह में छुईखदान, गंडई एवं खैरागढ़ उपसंभाग के सभी वितरण केन्द्रों में जारी कार्यवाही में 38638 बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किये गये, बिजली विभाग द्वारा की जा रही ताबातोड़ कार्यवाही के कारण मौके पर ही 11533 बकायेदार उपभोक्ताओं ने 02 लाख 10 हजार रूपए की राशि का भुगतान किया।
गौरतलब है कि बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि पर बिजली बिल के भुगतान के लिए बिल वितरण की व्यवस्था कराई जाती है। उसके बाद बिजली बिल के देयकों के भुगतान में विलंब होने पर बार-बार ध्यान आकृष्ट कराये जाने के बाद भी बिल नहीं पटाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन को काटने की कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दरमियान विद्यमान सर्विस कनेक्शनों में बायपास एवं हुकिंग कर बिजली चोरी के प्रकरण पाये जाने पर उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।
खैरागढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि खैरागढ-छुईखदान-गंडई जिले में उपसंभाग स्तर पर सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए 38638 उपभोक्ताओं पर 66 लाख 98 हजार रूपए के बकाया राशि के भुगतान नहीं किये जाने पर उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए गये हैं तथा 11533 बकायादार उपभोक्ताओं से 02 करोड़ 10 लाख रूपए की बकाया राशि का भुगतान भी प्राप्त किया गया। ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगें।
उन्होंने बताया कि शासकीय विभागों के लंबित बकाया राशि भुगतान के लिए विभाग प्रमुखों को नोटिस दिया गया है, जिस पर शासकीय विभागों द्वारा बकाया राशि भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को लाइन विच्छेदन से बचने के लिए समय पर बिजली बिल की राशि का भुगतान मोर बिजली ऐप के माध्यम से करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त 400 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल योजना के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। राजस्व वसूली के लिए तैनात अधिकारियों द्वारा केंद्र शासन द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 300 यूनिट तक फ्री बिजली एवं शासन द्वारा प्रदत्त सब्सिडी बारें में जानकारी भी दी जा रही है। उन्होने बकायादार उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि विद्युत देयकों का भुगतान नियमित रूप से करें ताकि विच्छेदन की कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचा जा सके। बिजली बिल का नियमित भुगतान नहीं करने पर उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ भी नही मिल पायेगा। क्योंकि बिजली का नियमित भुगतान नहीं होने से वे स्वतः अपात्र हो जायेंगें।
जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश
कलेक्टर ने संवेदनशीलतापूर्वक जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएं
राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुनी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से जनसामान्य यहां आते हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित करना है। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, नक्शा बटांकन, ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्त करने, आर्थिक सहायता, नजूल भूमि का पट्टा बनाने, राशन कार्ड बनवाने, अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लास अभियान की बैठक संपन्न
रविवार 23 मार्च को महापरीक्षा का आयोजन
राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला साक्षरता प्राधिकरण अंतर्गत संचालित उल्लास अभियान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय व्यापी महापरीक्षा अभियान बुनियादी साक्षरता एवं संध्या ज्ञान आंकलन परीक्षा एवं उन्मुखीकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता रश्मि सिंह ने बताया कि आगामी 23 मार्च 2025 दिन रविवार को महापरीक्षा अभियान आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। आयोजित इस परीक्षा में परीक्षार्थी अपनी सुविधा के अनुसार उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हो सकते हंै।
इसके लिए जिले के 717 प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इन परीक्षा केन्द्रों में संकुल प्रभारी प्रश्र पत्र पहुंचायेंगे। परीक्षा के बाद प्रश्र पत्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस परीक्षा की तैयारियों के संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों को विकासखंड स्तर पर बीईओ एवं एबीओ की बैठक लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा गया है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विद्युत दुर्घटनाओं से बचने खम्भे, लाईन एवं ट्रांसफार्मर के निकट न करें होलिका दहन
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा होलिकोत्सव के पर्व को दृष्टिगत रखते हुये मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों से सहित आम नागरिकों को विशेष रूप से जागरूकता एवं सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की आकस्मिक विद्युत दुर्घटना को नियंत्रित करने समूचित अमले के साथ शिकायत केन्द्रों में सम्पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश भी दिये गये हैं। विद्युत दुर्घटना से बचने हेतु विद्युत उपकेन्द्रों, खम्बों, लाईनों तथा ट्रांसफार्मरों के निकट होलिका दहन न करने की समझाईश दी गई है।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र के उच्चाधिकारियों द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की जागरूकता एवं शालीनतापूर्वक रंगोत्सव विद्युत कंपनी सहित सभी के लिये हितकारी होगा।
विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों नेे बताया कि होलिकोत्सव पर अवकाश होने के बावजूद बिजली संबंधी शिकायतों के शीघ्रातिशीघ्र निराकरण करने वितरण कंपनी के कॉल सेंटर, फ्यूज आफ कॉल सेंटर सामान्य दिनों की भांति क्रियाशील रहेंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए केन्द्रीकृत कॉल सेंटर का 1912 दिन-रात क्रियाशील रहता है। इस नंबर पर उपभोक्तागण किसी भी समय 1912 पर हिन्दी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त पॉवर कंपनी के बिजली मितान बॉट वाट्सऐप नंबर 9425551912 पर भी बिजली आपूर्ति, ट्रांसफॉर्मर खराबी एवं बिजली संबंधित शिकायत आसानी से दर्ज करा सकते हैं। विद्युत प्रणालियों से छेड़छाड़ अथवा अन्य किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना संबंधी जानकारी उपभोक्तागण तत्काल निकटस्थ विद्युत कार्यालय में देवें। उपभोक्तागण ”मोर बिजली ऐप“ के माध्यम से भी अपने समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। जनसामान्य की सावधानी से किसी भी प्रकार की संभावित विद्युत दुर्घटनाओं से आसानी से बचा जा सकता है।
रंगोत्सव पर किसी भी प्रकार की विद्युत व्यवधान, तथा विद्युत दुर्घटना संबंधी शिकायत आदि के लिये उपभोक्ता गण राजनांदगांव शहर स्थित शिकायत केन्द्रों में सम्पर्क कर सकते हैं। प्रमुख शिकायत केन्द्रों के दूरभाष नंबर यथानुसार है- राजनांदगांव शहर के कैलाश नगर के 07744-220251, 07744-225115 लालबाग के 07744-222557, 62695-06619 विद्यमान शिकायत केन्द्र एवं जिले के वितरण केंद्रों के उपलब्ध दूरभाष नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विद्युत दुर्घटना रोकने टिप्स
होलिका दहन विद्युत प्रणालियों के निकट न करें.
विद्युत लाईनों-ट्रांसफार्मर पर कोई वस्तु न फेंके.
विद्युत दुर्घटना की सूचना तत्काल निकटस्थ कार्यालय में दें.
विद्युत लाईनों पर रंगों की बौछार न करें.
होलिकोत्सव के दौरान बच्चों पर विशेष निगरानी रखें.
डॉ रमन सिंह की उपस्थिति में राजनांदगांव के नवनिर्वाचित महापौर-पार्षदों ने ली शपथ
राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में शनिवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के नवनिर्वाचित महापौर एवं 51 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर समारोह में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नवनिर्वाचित महापौर मधुसूदन यादव को कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।
समारोह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 19 महिला पार्षदों को पहले शपथ दिलाई। इसके पश्चात अन्य 32 वार्डों के पार्षदों को शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनप्रतिनिधि जिनका चयन जनता ने नगरीय निकाय के लिए किया है, आज जनता की पसंद, सहयोग, समर्थन एवं आशीर्वाद से 51 पार्षद आज यहां निर्वाचित होकर शपथ लिए हंै। उनमें कार्य करने के लिए एक जोश और जज्बा है, जो आगामी पांच वर्षों में शहर के एक-एक गली-मोहल्ले में बिजली, पानी, साफ-सफाई, अन्य सुविधाएं तथा अपने वार्डों को स्वच्छ रखने के लिए कार्य करेंगे। महापौर एवं सभी पार्षदों के नेतृत्व में राजनांदगांव स्वच्छ शहर बनेगा।
महापौर मधुसूदन यादव को सभी का सहयोग एवं आर्शीवाद मिला है। उन्होंने सभी 51 वार्ड के पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जीवन में राजनीति में प्रवेश करने के लिए पार्षद पहली सीढ़ी है। पार्षद के पद से आप सभी मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री तक बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के सफर का प्रारंभ पार्षद पद से किया है। उन्होंने कहा कि पार्षद पद का एक बड़ा दायित्व है और नगरीय निकायों के विकास एवं स्वच्छता की जिम्मेदारी आप सभी पर है तथा एक नये जीवन की शुरूआत है। हम सब मिलकर शहर को विकसित करने का संकल्प ले और शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।
महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने हमें चुना है, हम उस पर खरे उतरेंगे। जब हम सभी का कार्यकाल समाप्ति की ओर होंगे तब आप एक बदला हुआ राजनांदगांव शहर देखेंगे। जनता की हमसे जो अपेक्षाएं एवं विश्वास है, उसे हम जिम्मेदारी और सक्रियता से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के माध्यम से शहर तथा नगरीय निकायों के विकास के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डेय एवं सभी के सहयोग से बेहतर राजनांदगांव की परिकल्पना को आगे ले जाएंगे। इस अवसर पर सांसद राजनांदगांव संतोष पाण्डेय, सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमार चौधरी, विधायक दुर्ग गजेन्द्र यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, पूर्व विधायक विनोद खाण्डेकर, रामजी भारती, कोमल सिंह राजपूत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, रमेश पटेल, नीलू शर्मा, भरत वर्मा, विक्रांत सिंह, संतोष अग्रवाल, दिनेश गांधी, राजेन्द्र गोलछा, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, सुरेश एच लाल, राधेश्याम गुप्ता, पूर्व महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, नरेश डाकलिया, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, नगर पालिक निगम राजनांदगांव के सभी 51 वार्डों के पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।
समारोह में 51 पार्षदों ने ली शपथ
समारोह में बजरंगपुर वार्ड क्रमांक 1 से राजा तिवारी, महात्मा बुद्ध वार्ड क्रमांक 2 से सावन कुमार वर्मा, मोतीपुर वार्ड क्रमांक 3 से कमलेश कुमार बंधे, पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी वार्ड क्रमांक 4 से श्रीमती बैना बाई टुरहाटे (बहनजी), चिखली वार्ड क्रमांक 5 से श्रीमती श्रुति लोकेश जैन, शासकीय मुद्राणालय वार्ड क्रमांक 6 से कन्हैया (सुनील) साहू, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 7 से तृप्ति (मन्टू), रामनगर वार्ड क्रमांक 8 से मनोहर यादव, शंकरपुर वार्ड क्रमांक 9 से श्रीमती अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 से शिव वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 11 से छोटेलाल रामटेके, डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक 12 से संदीप बघेल, गौरीनगर वार्ड क्रमांक 13 से हफीज खान, बलराम दास वार्ड क्रमांक 14 से सतीश मसीह, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र वार्ड क्रमांक 15 से प्रमोद कुमार झंझाडे, ठाकुर प्यारे लाल वार्ड क्रमांक 16 से टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, तुलसीपुर वार्ड क्रमांक 17 से संतोष पिल्ले, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 18 से श्रीमती संगीता देवांगन, वर्धमान नगर वार्ड क्रमांक 19 से श्रीमती रेखा पारख, रविदास वार्ड क्रमांक 20 से कुलेश्वर धु्रव, मेडिकल वार्ड क्रमांक 21 से श्रीमती बीना मुकेश धु्रव, रेवाडीह वार्ड क्रमांक 22 से श्रीमती प्रियंका पंकज कुरंजेकर, स्टेडियम वार्ड क्रमांक 23 से राजा माखीजा, गुरूगोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 24 से शैंकी बग्गा, शीतला माता वार्ड क्रमांक 25 से श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, सुर्यमुखी वार्ड क्रमांक 26 से श्रीमती झमित नदान सेन, सुभाष वार्ड क्रमांक 27 से राजेश जैन (तनू), तिलक वार्ड क्रमांक 28 से शरद कुशवाहा, विवेकानंद वार्ड क्रमांक 29 से श्रीमती न्यामत हुसैन हुददा, कैलाश वार्ड क्रमांक 30 से चन्द्रशेखर लश्करे, जनता कालोनी वार्ड क्रमांक 31 से श्रीमती रीना ओम सिन्हा, संजय वार्ड लखोली वार्ड क्रमांक 32 से श्रीमती गिरजा निर्मलकर, बैगापारा वार्ड क्रमांक 33 से संतोष कुमार साहू, कन्हारपुरी वार्ड क्रमांक 34 से श्रीमती मोहनी बाई सतनामी, लखोली वार्ड क्रमांक 35 से डीलेश्वर प्रसाद साहू, सेठी नगर वार्ड क्रमांक 36 से श्रीमती चन्द्रिका साहू, महावीर वार्ड क्रमांक 37 से जैनम बैद, दिग्विजय वार्ड क्रमांक 38 से मणी भास्कर गुप्ता, हिरामोती वार्ड क्रमांक 39 से रवि सिन्हा, गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 40 से केवरा विजय राय, झुलेलाल वार्ड क्रमांक 41 से सतीश कुमार साहू, राजीव वार्ड क्रमांक 42 से श्रीमती अमृता मोहन सिन्हा, सर्किट हाऊस वार्ड क्रमांक 43 से श्रीमती खेमिन बाई यादव, कौरिनभाठा वार्ड क्रमांक 44 से सेवक राम उइके, रामकृष्ण वार्ड क्रमांक 45 से डुरेन्द्र साहू, बसंतपुर वार्ड क्रमांक 46 से हेमन्त शेखर यादव, मोहारा वार्ड क्रमांक 47 से आलोक श्रोती, नंदई वार्ड क्रमांक 48 से अरूण साहू, मोहड़ वार्ड क्रमांक 49 से संजय कुमार रजक, रानी जोतकुंवर बाई सिंगदई वार्ड क्रमांक 50 से मुकेश कुमार साहू तथा शिवनाथ हल्दी वार्ड क्रमांक 51 से चन्द्रकृत साहू ने पार्षद पद की शपथ ली।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस थाना राजनांदगांव का लोकार्पण
राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने महिला पुलिस थाना राजनांदगांव का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिला पुलिस थाना में पहला रोजनामचा लिखा। उन्होंने थाना प्रभारी श्रीमती गीतांजलि सिन्हा एवं पूरे स्टॉफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त नारी सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
थाना प्रभारी श्रीमती गीतांजलि सिन्हा ने बताया कि महिला पुलिस थाना में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पति-पत्नी से जुड़े, दहेज प्रताडऩा, मानसिक प्रताडऩा, घरेलु हिंसा से पीडि़त महिला एवं अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। घरेलू हिंसा, दहेज प्रताडऩा पर महिला थाना में एफआईआर कर सकेंगी। दो प्रधान आरक्षक एवं तीन महिला आरक्षक है। महिलाओं की काउंसलिंग के लिए 12 महिला काउंसलर है। इस अवसर पर भावेश बैद, राजेश श्यामकर, काउंसलर श्रीमती शारदा तिवारी, श्रीमती एकता अग्रहरि सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।