छत्तीसगढ़ / सूरजपुर
मोटर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य
सूरजपुर । राज्य शासन द्वारा 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी श्रेणी के मोटर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य किया गया है, जिसे लेकर वाहन स्वामी छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्बहजतंदेचवतजण्हवअण्पद पर लॉगिन कर सीधे ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिये रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (आरसी) में दर्ज चेचिस नंबर, इंजर नंबर तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है, वही जिन वाहन स्वामियों के पास ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं है वे जिले के परिवहन सुविधा केन्द्र, चॉइस सेंटर, आधार पंजीयन केन्द्र में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट हेतु आवेदन कर सकते हैं।
जिला परिवहन अधिकारी अनिल कुमार भगत ने बताया कि जिले में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व के 8764 पंजीकृत वाहन पर अधिकृत वेंडर रियलमेजोन द्वारा निर्धारित दर पर एचएसआरपी प्लेट लगाई जाएगी। वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की कीमत भी निर्धारित कर दी गई है, जिसके तहत दोपहिया वाहनों के लिए 310 रुपये बेस प्राइस 55.80 रुपये जीएसटी मिला कुल 365.80 रुपये, तीन पहिया वाहनों के लिए 362 रूपये बेस प्राइस तथा 65.16 रुपये जीएसटी मिलाकर कुल 427.16 रुपये चार पहिया वाहनों के लिए 556 रुपये बेस प्राइस तथा 100.08 रूपये जीएसटी मिलाकर कुल 656.08 रुपये और भारी मालवाहक वाहनों के लिए 598 रुपये प्राइस तथा 107.64 रुपये जीएसटी मिलाकर कुल 705.64 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें जीएसटी भी शामिल है। जिला परिवहन अधिकारी सूरजपुर ने समस्त वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे शासन के निर्देशों के अनुरूप अनिवार्य रूप से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाएं तथा अपने दस्तावेजों को अद्यतन कराते हुए समय पर आवेदन पूर्ण करें ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
विद्यार्थियों ने मैनपाट में टाइगर प्वाइंट, जलजली और बौद्ध मंदिर का किया भ्रमण
सूरजपुर । शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के माइक्रोबायोलॉजी के विद्यार्थियों ने मैनपाट में टाइगर प्वाइंट, जलजली और बौद्ध मंदिर के स्थलों का भ्रमण किया। अध्ययन भ्रमण प्राचार्य डॉ. एच.एन.दुबे के निर्देशन एवं विभाग अध्यक्ष टी.आर. राहंगडाले के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ। अध्ययन भ्रमण हेतु माइक्रोबायोलॉजी विभाग के स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी शामिल हुए।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने मैनपाट में उपस्थित जैव विविधता और पर्यावरण से संबंधित घटकों का अध्ययन किया। जिसमें लाइकेन, कवक व अन्य पौधों की जानकारी प्राप्त की। इस स्थल पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने कवक और लाइकेन का संग्रहण किया तथा जैव विविधता एवं पर्यावरण के बीच के संबंध को जाना। विद्यार्थियों ने संग्रहित पदार्थ का प्रयोगशाला में स्पेसिमेन तैयार किया, ताकि उन्हें आने वाले समय पर सुरक्षित रखकर अध्ययन किया जा सके। अध्ययन भ्रमण में दिव्यादित्य सिन्हा, साधना भगत अतिथि व्याख्याता, प्रंजना साहू व पूर्णिमा राजवाड़े जन भागीदारी में अपना सहयोग प्रदान किया।
हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाएं : कलेक्टर
बाल संदर्भ कार्यक्रम के तहत 71 गंभीर कुपोषित बच्चों का किया गया स्वास्थ्य जांच
सूरजपुर । जिला कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के डी पैकरा के मार्गदर्शन में आज एस ई सी एल के प्रोजेक्ट “धड़कन” एवं आर बी एस के, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ज़िला प्रशासन, सूरजपुर के सहयोग से सत्य साई संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर द्वारा एक दिवसीय बाल हृदय परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
साथ ही इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के बाल संदर्भ कार्यक्रम के तहत बच्चों के स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमे सत्य साई हॉस्पिटल के बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस शिविर का अवलोकन करते हुए कलेक्टर जयवर्धन ने अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। 30 अप्रैल को मंगल भवन, भैयाथान में भी यह शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजित शिविर का लाभ लगभग जिले के लगभग 155 से अधिक परिवारों ने लिया। इनमें से 84 बच्चों का इकोकार्डियोग्राफी किया गया जिन्हें जन्मजात हृदय रोग संबंधी लक्षण, जैसे-साँस लेने में परेशानी, जल्दी थकान होना, उम्र के अनुसार वजन ना बढ़ना इत्यादि समस्याएं थी। सत्य साईं हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अनिल चौहान ने बताया कि जाँच के पश्चात लगभग 40 बच्चों को जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित पाया गया। जिनके उचित ईलाज हेतु उनके अभिभावकों को परामर्श दिया गया है। इसके अलावा बाल संदर्भ कार्यक्रम के तहत जिला हॉस्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टरो द्वारा कुल 71 गम्भीर कुपोषित बच्चों का भी स्वास्थ्य जांच किया गया। ग़ौरतलब है कि कैम्प में चिह्नांकित एवं उपचार योग्य बच्चों का इलाज ज़िला प्रशासन एवं एसईसीएल के द्वारा सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल, छत्तीसगढ़ में पूर्णतः निःशुल्क कराया जाएगा।
इस आयोजित शिविर में ग्राम उमेशपुर से अपने 13 वर्षीय बच्चे आदित्य को लेकर आईं ज्योति ठाकुर ने जिला प्रशासन द्वारा एस ई सी एल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस तरह के सुविधा से गरीब और दूरदराज के परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और आसानी से स्वास्थ्य सुविधा मिल जाती है । गरीब परिवारों को रायपुर स्थित हॉस्पिटल में भागदौड़ करना काफी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होते रहने चाहिए ताकि गरीब परिवारों की मदद हो सके। इसके अलावा ग्राम सोनपुर की संतोषी सिंह, सूरजपुर की सोनिया देवांगन और चंद्रपुर की चंद्रपति देवांगन ने भी इस आयोजित शिविर के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस शिविर में सिविल सर्जन सह ज़िला अस्पताल अधीक्षक डॉ अजय मरकाम,डॉ आर एस सिंह, डॉ राजेश पैकरा आर एम ओ, डॉ प्रियंक पटेल, डी पी एम डॉ प्रिंस जयसवाल, डॉ निखिल शुक्ला,अस्पताल सलाहकार निलेश गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव, बायोमेडिकल इंजीनियर रवि साहू, व एसईसीएल से समस्त चिरायु टीम एवं महिला एवं बाल विकास की टीम उपस्थित थे।
कलेक्टर ने फिल्टर प्लांट व इंटेकवेल का किया निरीक्षण
सूरजपुर । कलेक्टर सूरजपुर एस. जयवर्धन द्वारा सूरजपुर के शहरी क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु हेतु पेयजल के सुचारू व्यवस्था हेतु नगर पालिका के फिल्टर प्लांट एवं इंटेक वेल का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें फिल्टर प्लांट में खराब मोटर को तत्काल सुधार कराये जाने एवं नगर में पेयजल के सुचारू व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
प्राप्त आवेदनों के निराकृत प्रकरणों की ऑनलाइन प्रविष्टि अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें : कलेक्टर
सूरजपुर । कलेक्टर एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में आज जिला संयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों पर विभागों द्वारा किये जा रहे निराकरण की अद्यतन स्थिति की विभागवार समीक्षा की।
कलेक्टर ने हिदायत दी कि किसी भी स्तर पर आवेदन लंबित न रहे। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकृत प्रकरणों की ऑनलाइन प्रविष्टि अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।
विदित हो कि सुशासन तिहार के आवेदन के रेगुलर मॉनिटरिंग हेतु कलेक्टर के निर्देश पर प्रतिदिन विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है।इसके साथ ही कलेक्टर ने एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ को भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये ।
बैठक में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के अभिसरण से आंगनबाड़ी भवनों की स्वीकृत निर्माणाधीन भवन की अद्यतन जानकारी पर भी चर्चा की गई। जिसके अंतर्गत प्रगतिरत कार्य के वर्तमान वस्तु स्थिति पर जानकारी ली गई और इन्हें शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधितों को निर्देश दिए गए। बैठक में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र (सीएससी सेंटर) पर भी भी चर्चा हुई, जिसे शीघ्र मूर्त रूप देने हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
इसके साथ ही समय सीमा के लंबित आवेदनों पर विभागवार चर्चा की गई और इनके शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी, सर्व एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जिला अस्पताल सूरजपुर में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का हुआ आयोजन
सूरजपुर । सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन एवं सी.एम.एच.ओ. डॉ.के.डी. पैकरा एवं सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम के नेतृत्व में आज एक दिवसीय निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय सूरजपुर में किया गया था।
जिसमें परामर्श हेतु नया रायपुर बालको मेडिकल सेंटर से विशेषज्ञ के रूप में डॉ. दिवाकर पांडे (ऑन्कोलॉजिस्ट) ने जिला अस्पताल सूरजपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज की थी। निःशुल्क कैंसर शिविर में आये हुए मरीजों का डॉ. दिवाकर पांडे (ऑन्कोलॉजिस्ट) द्वारा कैंसर के लक्षण के आधार पर परीक्षण किया गया।
शिविर में कुल 34 मरीजो का परीक्षण किया गया था। मरीजों को उनके लक्षण के आधार पर जांच एवं आगे की उपचार हेतु सलाह दी गई है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ,डॉ. संदीप जयसवाल , डॉ.राजेश पैकरा डॉ. वैभव गुप्ता का योगदान रहा।
सेजेस स्कूल के शिक्षक विज्ञान, गणित व प्रौद्योगिकी के प्रशिक्षण हेतु जाएंगे पुणे
सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में जिले में संचालित 06 पीएमश्री हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी शालाओं से एक-एक विषय विशेषज्ञों का चयन विज्ञान, गणित व प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण प्राप्त करने पुणे जाने के लिए हुआ है। पीएमश्री स्कूलों के अलग-अलग विषयों के व्याख्याताओं का चयन STEM शिक्षकों का क्षमता निर्माण कार्यशाला उच्च शिक्षण संस्थाओं के साथ मिलकर गणित, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी में IISER (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइन्स एजुकेशन एवं रिसर्च) पुणे में होना निर्धारित है। जिसमें सूरजपुर जिले के तृतीय एवं चतुर्थ चरण में चयनित सभी 06 हायर सेकेण्डरी (कक्षा 01 से 12) तक संचालित विद्यालयों के व्याख्याताओं को दिनांक 27 अप्रैल 2025 से 02 मई 2025 तक पांच दिवसीय कार्यशाला हेतु चयन हुआ है। चयनित व्याख्याताओं में शा०पीएमश्री सेजेस प्रेमनगर, नवापारा, जयनगर, बतरा, ओड़गी एवं रामानुजनगर से कुल 06 शिक्षकों का चयन हुआ है।
ये सभी शिक्षक गुरूवार 24 अप्रैल को गंतव्य के लिए रवाना होगें। इस जिले से जिन व्याख्याताओं का चयन हुआ है जिसमें तृतीय चरण में चयनित पीएमश्री सेजेस विद्यालय नवापारा से दुष्यन्त राजवाड़े एवं प्रेमनगर से पूर्णिमा सागर तथा चतुर्थ चरण में चयनित विद्यालय सेजेस जयनगर से शशि शेखर शर्मा रामानुजनगर से ऋषिकेश साहू सेजेस ओड़गी से विनय कुमार तथा सेजेस बतरा से अमरीन का चयन हुआ है।
STEM प्रशिक्षण कार्यशाला आज के विद्यार्थियों के कैरियर निर्माण की दिशा में आने वाली चुनौतियों का सामना करने पूर्ण रूपेण सक्षम बनायेगें। कौशल विकास में भी यह मदद करेगी। प्रशिक्षण से लौटकर ये शिक्षक बच्चों के चहुमुखी विकास हेतु मील का पत्थर साबित होगें। यह कार्यशाला राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के द्वारा आयोजित की गई है।
कार्यक्रम में विज्ञान एवं तकनीकी विषयों का गहन प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञों से संवाद नवाचार पर आधारित गतिविधियां शामिल रहेंगी।
रोपणीय पौधों की नीलामी 25 को
सूरजपुर । उद्यानिकी विभाग सूरजपुर के अधिन 06 रोपणीयों में आम, लीची, पौधों की फलबहार के लिए नीलामी वर्ष 2025-26 हेतु नीलामी किया जाना है। आम एवं लीची पौधों की फलबहार के पूर्व पौधों की नीलामी के लिए इच्छुक व्यवसायी दिनांक 25 अप्रैल 2025 को सूरजपुर के शा.उ.रो. दतिमा में सुबह 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक तथा उसी दिन प्रतापपुर के शा.उ. रो. खोरमा में दोपहर 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक नीलामी किया जाना है।
इसी प्रकार दिनांक 26 अप्रैल 2025 को प्रेमनगर के शा.उ.रो. पार्वतीपुर में सुबह 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक व शा. उ. रो. ब्रम्हपुर में दोपहर 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक एवं दिनांक 28 अप्रैल 2025 को रामानुजनगर के शा.उ.रो. शिवपुर में सुबह 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक व भैयाथान के शा.उ.रो सोनपुर (शि) दोपहर 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक नीलामी की शर्तों के साथ निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
तीन दिन में रोके गये 7 बाल विवाह विवाह
रोकने के बाद भी मंडप लगाने से लड़की को लाया गया सखी वन स्टॉप सेंटर में
सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी रमेश साहू के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण की टीम लगातार सक्रिय है। टीम की सक्रियता तीन दिन में आधा दर्जन से ज्यादा बाल विवाह जिले में रोके गये है।
प्रतापपुर के एक गांव में 16 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रोक दिया गया था। बालिका के विवाह रोकने के बाद भी विवाह कर दिया जा रहा है तो प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती संतोषी, तहसीलदार एवं थाना प्रतापपुर के संयुक्त टीम द्वारा जांच करने पर पाया कि विवाह रोकने के बाद भी मण्डप लगा लिया गया है और विवाह के रस्म निभाये जा रहे है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बालिका को रेस्क्यू किया गया। जिसकी जानकारी बाल कल्याण समिति को दी गई और आश्रय के लिए बालिका को सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। इसके साथ ही भैयाथान विकासखण्ड के एक गांव में 17 वर्षीय लड़की के विवाह की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो पाया की घर अंदर से बंद है और घर में 2-3 औरतें हैं। बाकी सभी अन्यत्र चले गये है। आंगन के जांच करने पर पाया गया कि आंगन में मण्डप लगा था। जिसे तुरत उखाड कर मिट्टी डालकर लिपाई कर दी गयी। घर के निरीक्षण मे पाया गया कि घर के अंदर में तीन भठ्ठे लगाये गये है और बड़ी मात्रा में खाना बन रहा था। सरपंच को बुलाकर समझाईश पर उसके घर वाले उपस्थ्ति हुए। और बताये कि बालिका के जिद पर विवाह करना पड़ रहा है। बालिका को जब प्रस्तुत किया गया तो ऐसा लग रहा था कि उसका विवाह आज कर दिया जायेगा। उसकी सुरक्षा के बालिका को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत करने के लिए सखी में लाया गया।
एक अन्य प्रकरण में ग्रामीणों की शिकायत पर कोरबा का एक परिवार बालिका को लेकर सूरजपुर से रामानुजनगर विकासखंड में आया हुआ है और बालिका का विवाह कर रहा है। जिला बाल संरक्षण की टीम मौके पर गई और बाल विवाह रोक कर बालिका सहित परिवार की कोरबा रवाना किया और कोरबा में संपर्क कर सुनिश्चित किया की परिवार घर पहुँच गया है। रामानुजनगर विकासखण्ड के एक 17 वर्षीय बालक का बाल विवाह की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची जहीं। जहाँ पता चला की बारात आज ही सरगुजा के लिए चली गयी है। संयुक्त टीम की उपस्थिति में गाँव के सरपच के हस्तक्षेप से बारात को वहाँ से वापस बुलाया गया। तब तक टीम उन्ही के घर बैठी रही। बारात बिना विवाह के वापस आने पर पंचनामा लडके का कथन एवं उसके पिता का कथन लिया गया और विवाह आने वाले चार वर्ष नहीं करने को कहा गया।
तीन दिन में संयुक्त टीम ने प्रतापपुर में 03 बाल विवाह, भैयाथान में 02 बाल विवाह एवं रामानुजनगर में 02 बाल विवाह रोका गया है।
बाल विवाह रोकवाने वाले जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल, जिला बाल संरक्षण इकाई के अखिलेश सिंह संरक्षण अधिकारी, अमित भारिया जैनेन्द्र दुबे, अंजनी साहु, पवन धीवर, चाइल्डलाइन से कार्तिक मजुमदार, शीतल सिंह, रमेश साहू, नंदनी खटिक महिला एंव बाल विकास विभाग से संतोशी सिंह प्रभारी परियोजना अधिकारी प्रतापपुर, भारती पटेल प्रभारी परियोजना अधिकारी रामानुजनगर, शीला वर्मा पर्यवेक्षक, धनेश्वरी मरावी पर्यवेक्षक, थाना भैयाथान से प्रधान आरक्षक चंदकाता मुंजनी, आरक्षक विनोद प्रताप सिंह, चौकी बसदेई से प्रधान आरक्षक शिवकुमार सारथी, आरक्षक ओस्कर मिंज, शिवराज साय, महिला आरक्षक प्रफुल्ला मिंज, सरपंच सुमित्रा अगरिया उपस्थित थे।
संपन्न हुई मार्च-अप्रैल 2025 की ओपन परीक्षा
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट ओपन परीक्षा मार्च - अप्रैल 2025 की अंतिम दिवस परीक्षा के रूप में कक्षा 10 विषय गृहविज्ञान की परीक्षा जिले के निर्धारित 09 परीक्षा केंद्रों में आज संपन्न हुई।
जिसमें कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या 196 में 171 उपस्थित एवं 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। समस्त परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हुई एवं किसी भी केंद्र मे कोई नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया।
हृदय रोग से ग्रस्त बच्चों के लिए निःशुल्क जांच और उपचार शिविर
29 अप्रैल को जिला चिकित्सालय सूरजपुर और 30 अप्रैल भैयाथान में आयोजन
सूरजपुर । कलेक्टर एस जयवर्धन के दिशा-निर्देशन में आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) और एसईसीएल की परियोजना ’धड़कन’ के संयुक्त तत्वावधान में 0 से 18 वर्ष तक के ऐसे बच्चों, जिनमें जन्मजात हृदय रोग के लक्षण हैं, के लिए एक विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 29 अप्रैल 2025 को सुबह 09ः00 बजे से शाम 05ः30 बजे तक जिला चिकित्सालय सूरजपुर और 30 अप्रैल को भैयाथान में आयोजित होगा। इस पहल का उद्देश्य हृदय रोग से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को लाभ पहुंचना है।
इस शिविर में रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन बच्चों में गंभीर लक्षण पाए जाएंगे, उनका निःशुल्क उपचार और ऑपरेशन सत्य साईं अस्पताल में किया जाएगा।
शिविर को सफल बनाने के लिए जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और आरबीएसके दल द्वारा पूर्व में ही ऐसे बच्चों की पहचान कर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि समय पर जांच सुनिश्चित हो सके।
अवैध रेत परिवहन करते 2 वाहन जप्त
सूरजपुर । कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशानुसार खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम पर लगातार कार्यवाही करते हुए ग्राम राजपुर, कुरवाँ क्षेत्रों से अवैध रेत परिवहन करते 02 वाहनों जप्त कर पुलिस थाना जयनगर की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है । इन सभी अवैध परिवहनकर्ताओं पर खनिज नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
इसके अतिरिक्त ग्राम मानी में खनिज मिट्टी (ईंट) में संयुक्त दल द्वारा कार्यवाही करते हुए लगभग 300000 नग मिट्टी (ईंट) तथा लगभग 40 टन कोयला जप्त भी किया गया ।
10 मई को नेशनल लोक अदालत
सूरजपुर । प्राधिकरण बिलासपुर के दिशानिर्देशन में आगामी 10 मई 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना निर्धारित है। नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में माननीय श्रीमती विनीता वार्नर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर सूरजपुर एस. जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक जिला सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरजपुर डी.एस. बघेल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर प्रतीक्षा अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर प्रतीक्षा अग्रवाल अध्यक्षता में कार्यलय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आयोजित बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सूरजपुर शिवानी जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सूरजपुर, विनोद सिंह, सी.एम.ओ. नगरपालिका सूरजपुर, पी. के. शुक्ला एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें।
आयोजित बैठक में 10 मई 2025 होने वाली नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्रकरणों को रखे जाने तथा राजस्व न्यायालयों में गठित होने वाले खण्डपीठों में राजस्व प्रकरणों को रखे जाने एवं प्रकरणों का निराकृत सख्या में बढ़होत्तरी पर विशेष चर्चा किया गया। आगामी नेशनल लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर, कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर, तालुका न्यायालय प्रतापपुर एवं जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगें व पक्षकारों की सुविधा के लिए प्रकरण के पक्षकारों को भौतिक रूप से एवं वर्चुअल वीडियों कान्फ्रेसिंग दोनों मुख्य माध्यमों से मामलों में सुलह की सुविधा प्रदान की जावेगी। लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित आपसी विवाद के मामले, व्यवहार वाद, मोटर दुर्घटना दावा, परिवारिक विवाद, जिला न्यायालय में वर्षों से लंबित प्ररकण एवं राजस्व प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को रखे जायेगें। बैंक ऋण, बकाया बिजली बिल, जल के बकाया देयकों के प्री लिटिगेशन प्रकरणों में पक्षकारों को नियमानुसार छूट के पात्र होगें।
सेजेस स्कूल के शिक्षक विज्ञान, गणित व प्रौद्योगिकी के प्रशिक्षण हेतु जाएंगे पुणे
सूरजपुर । कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में जिले में संचालित 06 पीएमश्री हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी शालाओं से एक-एक विषय विशेषज्ञों का चयन विज्ञान, गणित व प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण प्राप्त करने पुणे जाने के लिए हुआ है। पीएमश्री स्कूलों के अलग-अलग विषयों के व्याख्याताओं का चयन STEM शिक्षकों का क्षमता निर्माण कार्यशाला उच्च शिक्षण संस्थाओं के साथ मिलकर गणित, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी में IISER (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइन्स एजुकेशन एवं रिसर्च) पुणे में होना निर्धारित है। जिसमें सूरजपुर जिले के तृतीय एवं चतुर्थ चरण में चयनित सभी 06 हायर सेकेण्डरी (कक्षा 01 से 12) तक संचालित विद्यालयों के व्याख्याताओं को दिनांक 27 अप्रैल 2025 से 02 मई 2025 तक पांच दिवसीय कार्यशाला हेतु चयन हुआ है। चयनित व्याख्याताओं में शा०पीएमश्री सेजेस प्रेमनगर, नवापारा, जयनगर, बतरा, ओड़गी एवं रामानुजनगर से कुल 06 शिक्षकों का चयन हुआ है।
ये सभी शिक्षक गुरूवार 24 अप्रैल को गंतव्य के लिए रवाना होगें। इस जिले से जिन व्याख्याताओं का चयन हुआ है जिसमें तृतीय चरण में चयनित पीएमश्री सेजेस विद्यालय नवापारा से दुष्यन्त राजवाड़े एवं प्रेमनगर से पूर्णिमा सागर तथा चतुर्थ चरण में चयनित विद्यालय सेजेस जयनगर से शशि शेखर शर्मा रामानुजनगर से ऋषिकेश साहू सेजेस ओड़गी से विनय कुमार तथा सेजेस बतरा से अमरीन का चयन हुआ है।
STEM प्रशिक्षण कार्यशाला आज के विद्यार्थियों के कैरियर निर्माण की दिशा में आने वाली चुनौतियों का सामना करने पूर्ण रूपेण सक्षम बनायेगें। कौशल विकास में भी यह मदद करेगी। प्रशिक्षण से लौटकर ये शिक्षक बच्चों के चहुमुखी विकास हेतु मील का पत्थर साबित होगें। यह कार्यशाला राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के द्वारा आयोजित की गई है।
कार्यक्रम में विज्ञान एवं तकनीकी विषयों का गहन प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञों से संवाद नवाचार पर आधारित गतिविधियां शामिल रहेंगी।
ग्राम बेदमी में 17 वर्षीय बालिका का रोका गया बाल विवाह
सूरजपुर । कलेक्टर एस.जयवर्धन के निर्देश पर दूरस्थ ग्राम बेदमी विकासखण्ड ओड़गी में एक 17 वर्ष 6 माह की बालिका के विवाह की सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा काफी समझाइश के बाद बाल विवाह को स्थगित कराया गया तथा पूर्व में रोके गए बाल विवाह का फालोआप किया गया।
बाल विवाह रोकथाम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, परियोजना अधिकारी ओडगी जागेशवर साहु, क्षेत्र कि पर्यवेक्षक ज्योति राज ओआरडब्लु पवन धीवर, चाईल्ड हेल्पलाईन से कु शीतल सिंह, सरपंच बसंत नाग व थाना रमकोला के पुलिस बल उपस्थित थे।
हाई स्कूल सर्टिफिकेट ओपन परीक्षा सफलतापूर्वक हुई संपन्न
सूरजपुर । छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट ओपन परीक्षा मार्च-अप्रैल-2025 की कक्षा 10वीं, विषय-अर्थशास्त्र की परीक्षा जिले के निर्धारित 09 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई। जिसमें कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-112 में 97 उपस्थित एवं 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, श्रीमती भारती वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के द्वारा विकासखण्ड- भैयाथान के अंतर्गत संचालित परीक्षा केन्द्र क्र. 26-03 का औचक निरीक्षण किया गया जहां कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या 12 में 12 उपस्थित पाये गये एवं 01 नकल प्रकरण बनाया गया। जिले के अन्य समस्त परीक्षा केेन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हुई।
सुशासन तिहार के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
सूरजपुर । सुशासन तिहार का आयोजन का निर्णय शासन स्तर से लिया गया है। इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यो में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है।
सुशासन तिहार 2025 का आयोजन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 08 से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन प्राप्त कियें जायेगें तथा दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। सुशासन तिहार के सफल संचालन एवं आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा (ब्लॉक-ओड़गी), एसडीएम शिवानी जायसवाल(ब्लॉक- सूरजपुर), सागर राज सिंह(ब्लॉक- भैयाथान), अजय मोडियम(ब्लॉक-रामानुजनगर), ललिता भगत (ब्लॉक- प्रतापपुर) एवं चांदनी कंवर (ब्लॉक- प्रेमनगर) में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।