छत्तीसगढ़ / सरगुजा
अंबिकापुर : जिला सरगुजा में चिकित्सा विशेषज्ञों के 08 पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू
नगर पालिक निगम अम्बिकापुर अंतर्गत विज्ञापन प्रदर्शन व्यवसाय हेतु पंजीकृत व्यक्तियों/फर्मों से 28 जनवरी तक निविदाएं आमंत्रित
अंबिकापुर : नगर पालिक निगम अम्बिकापुर अंतर्गत विज्ञापन प्रदर्शन व्यवसाय हेतु पंजीकृत व्यक्तियों/फर्मों से 28 जनवरी तक निविदाएं आमंत्रित
लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं हेतु क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित
अंबिकापुर : लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं हेतु क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित
'2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास' कार्यक्रम का 11 जनवरी को अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में होगा आयोजन
'2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास' कार्यक्रम का 11 जनवरी को अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में होगा आयोजन
रायपुर : स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर मिले, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गरिमामयी ढंग से मैनपाट महोत्सव सम्पन्न हो-मंत्री श्री अग्रवाल
पीडीएस दुकान पर चोरों का धावा: 30 हजार से ज्यादा का राशन पार
अंबिकापुर - सरकारी राशन व्यवस्था को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने ग्राम कोरजा स्थित पीडीएस दुकान में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 13 क्विंटल चना, 4 क्विंटल शक्कर और 7 क्विंटल चावल लेकर फरार हो गए। चोरी गई राशन सामग्री की कुल कीमत लगभग 30 हजार 800 रुपये आंकी गई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 7 जनवरी की रात की है। सुबह जब पीडीएस दुकान खोली गई तो ताले टूटे मिले और अंदर रखा पूरा राशन गायब था। इसके बाद पीडीएस संचालक एवं प्रार्थी शिवनारायण सिंह ने लखनपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 331(4), 305A एवं 305E बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कोसगां, केवरा और कुंवरपुर क्षेत्रों में इसी तरह की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों को देखते हुए किसी संगठित गिरोह की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल लखनपुर पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को मिल रही सुविधा
सरगुजा में तीन सड़क हादसों में तीन की मौत
सरगुजा - जिले में रविवार को नेशनल हाईवे-43 और आसपास के इलाकों में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इन घटनाओं में दो बाइक सवार और एक राहगीर की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना अंबिकापुर के नमनाकला क्षेत्र में मंगारी चौक के पास हुई। सीतापुर से अंबिकापुर लौट रहे चंद्रपाल दास (65) को एक महिंद्रा मालवाहक वाहन ने रॉन्ग साइड से आकर टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चंद्रपाल दास को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।दूसरी घटना नेशनल हाईवे-43 पर लालमाटी के पास ग्राम टिरंग में हुई। अंबिकापुर जा रहे दंपती इंद्रजीत पैकरा (22) और पुष्पा पैकरा (19) की बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पा पैकरा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि इंद्रजीत का उपचार जारी है। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।तीसरी घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के लहपटरा के पास हुई, जहां पैदल जा रहे आदिबल राम राजवाड़े (50) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी भी जान नहीं बच सकी।पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग हादसों की मुख्य वजह है। प्रशासन ने हाईवे पर निगरानी बढ़ाने और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
पारदर्शी व्यवस्था से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों को मिल रहा सीधा लाभ
धान का मिला सर्वाधिक दाम, अन्य फसलों की खेती से बढ़ी आमदनी
अंबिकापुर - जिले में धान उपार्जन केन्द्रों में लागू की गई पारदर्शी और सुव्यवस्थित व्यवस्था से किसानों के लिए धान विक्रय प्रक्रिया सरल, सुगम और सहज हो रही है। इसी क्रम में अंबिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसा के लघु वर्ग के किसान दिनेश राजवाड़े ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की है।
कृषक राजवाड़े ने बताया कि इस वर्ष धान की फसल बेहतर हुई है। वे लगभग साढ़े 5 एकड़ में धान की खेती करते हैं, जिसमें उनका कुल लगभग 100 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने बताया कि समिति के माध्यम से धान विक्रय हेतु टोकन कटवाया गया, जिसमें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि परसा धान उपार्जन केन्द्र पहुंचते ही गेट पास की व्यवस्था, नमी परीक्षण तथा तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया, जिससे धान विक्रय की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हुई। साथ ही समिति केन्द्र में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल एवं छाया में बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को राहत मिली है।
राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल प्रदान किया जा रहा है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि धान के साथ-साथ गेहूं, तिलहन एवं सब्जी जैसी अन्य फसलों की खेती से भी अच्छी आमदनी हो रही है।दिनेश राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई पारदर्शी और किसान-हितैषी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को समय पर उचित मूल्य, त्वरित सुविधाएं और सम्मानजनक वातावरण मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रही है। उन्होंने किसान हित में लिए जा रहे निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हितैषी नीतियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है।
डिजिटल व्यवस्था और सतत निगरानी से धान खरीदी अभियान को मिली गति
जिले में 16 लाख 82 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी, 28 हजार 870 किसानों ने समर्थन मूल्य पर बेचा धान
अंबिकापुर - जिले में चल रहे धान खरीदी अभियान को डिजिटल प्रणाली, पारदर्शी प्रक्रियाओं और प्रशासनिक निगरानी के कारण नई गति मिली है। छत्तीसगढ़ शासन की निर्देशानुसार किसानों को त्वरित और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराते हुए अब तक जिले में 16,82,027.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं खरीदे गए धान में से 1,97,270 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है।
धान खरीदी अभियान के तहत जिले में कुल 60,329 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 28,870 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर शासन की योजना का लाभ प्राप्त किया है। उपार्जन केंद्रों में डिजिटल टोकन आधारित व्यवस्था से भीड़ प्रबंधन बेहतर हुआ है और किसानों को तय समय पर धान विक्रय की सुविधा मिल रही है।धान खरीदी के साथ-साथ रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी नियमानुसार संचालित की जा रही है। जिले में 7,178 किसानों द्वारा स्वेच्छा से रकबा समर्पण किया गया है, जिसमें कुल 387.45 हेक्टेयर रकबा शामिल है। यह प्रक्रिया पारदर्शिता और नियमन के प्रति किसानों की जागरूकता को दर्शाती है।
धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, नमी परीक्षण, गेट पास तथा समय पर बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी के साथ समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जिससे पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं जारी टोकन के अनुसार ही उपार्जन केंद्रों में पहुंचें और शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं।
कार्य मे लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पर हुई कार्रवाई
अंबिकापुर - बाल विकास परियोजना उदयपुर अंतर्गत सेक्टर डांडगांव के आंगनबाड़ी केन्द्र चारपारा-सलवा एवं डांडगांव बाजारपारा के सम्बंध में प्राप्त शिकायत की जांच हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी जे आर प्रधान द्वारा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र चारपारा-सलवा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित पाई गईं, परन्तु केन्द्र में एक भी हितग्राही उपस्थित नहीं पाए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्र डाडगाव हरिजनपारा बाजारपारा के निरीक्षण के दौरान केन्द्र बंद पाया गया, साथ ही कार्यकर्ता एवं सहायिका केन्द्र में उपस्थित नही पाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि कार्यकर्ता नियमित रूप से केन्द्र नही आती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा रेडी टू ईट फूड एव गर्म भोजन भी नियमित प्रदाय नहीं किया जाता है। आंगनबाड़ी केन्द्र मे मिलने वाली रेडी टू ईट फूड एवं गर्म भोजन की सामग्री को कार्यकर्ता अपने घर पर रखती हैं। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी सहायिका बच्चों को बुलाने नहीं जाती हैं। निरीक्षण के दौरान शिशुवती महिला से भी चर्चा की गयी। महिला द्वारा बताया गया कि उन्हें नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में रेडी टू ईट प्राप्त नही होता है। 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों के अभिभावकों से भी चर्चा की गयी, उनके द्वारा बताया गया कि उनके बच्चों के लिए भी रेडी टू ईट नहीं मिलता है।
उक्त शिकायतों के आधार पर आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता को पद से पृथक करने की कार्यवाही की जा रही है एवं आंगनबाड़ी सहायिका को चेतावनी पत्र तथा सेक्टर सुपरवाईजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
धान खरीदी व्यवस्था की शुचिता बनाए रखने प्रशासन सतर्क, सुखरी समिति में 76 बोरी पुराना धान जब्त
अंबिकापुर - जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में तहसील अंबिकापुर अंतर्गत ग्राम कालापारा में पुराने धान के अवैध संकलन का मामला सामने आने पर त्वरित कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम कालापारा निवासी महेंद्र प्रसाद राजवाड़े, पिता चमरू द्वारा पुराना धान एकत्र कर सुखरी सहकारी समिति में लाया गया था। जांच के दौरान नियमों के विपरीत पाए जाने पर कुल 76 बोरी धान जब्त किया गया। जब्त धान को नियमानुसार सुखरी समिति के सुपुर्द कर दिया गया है।कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, पटवारी रमेश कुमार मिश्रा, पटवारी गया राम तथा कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही एवं पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण की गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, पुराने धान के मिश्रण अथवा अवैध भंडारण की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अंबिकापुर : दुकानों के आबंटन हेतु शील्ड ऑफर आमंत्रित
पारदर्शी एवं डिजिटल व्यवस्था से धान विक्रय हुआ आसान
प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
कैलेण्डर वर्ष 2026 हेतु स्थानीय अवकाश घोषित
कलेक्टर श्री अजीत वसंत के द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-04 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के लिए कैलेण्डर वर्ष 2026 हेतु स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेशानुसार, ढोल ग्यारस (करमा) 22 सितंबर 2026, दशहरा (महा अष्टमी) 19 अक्टूबर 2026 तथा दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 09 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कोषगारो/उप कोषगारो के लिए यह अवकाश नहीं होगा।
’सुपोषित छत्तीसगढ़ अभियान’ हेतु जिला स्तरीय पोषण/परिचालन समिति की बैठक कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में सम्पन्न