छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर
स्वच्छता से समृद्धि की राह-अब घर-घर होगा कचरे का पृथक्करण
एमसीबी : स्वच्छता से समृद्धि की राह-अब घर-घर होगा कचरे का पृथक्करण
पहाड़ों के बीच पहुंची विकास की धारा, ढाब में हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पानी
जहां कभी पानी के लिए था संघर्ष, वहां अब जल जीवन मिशन बना उम्मीद की किरण
एमसीबी/29 मई 2026


दुर्गम पहाड़ियों, कच्चे रास्तों और सीमित संसाधनों के बीच बसे ग्राम पंचायत खोहरा के आश्रित ग्राम ढाब में आज विकास की नई धारा बह रही है। कभी पानी की एक-एक बूंद के लिए जूझने वाला यह गांव अब जल जीवन मिशन के माध्यम से आत्मनिर्भर और जागरूक ग्राम के रूप में पहचान बना रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना ने ढाब के ग्रामीणों के जीवन में ऐसा बदलाव लाया है, जिसने गांव की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं।
पहले इस गांव के लोगों की दिनचर्या पानी की तलाश से शुरू होती थी। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे कई किलोमीटर दूर नदी, कुएं और हैंडपंपों तक पहुंचकर पानी लाने को मजबूर थे। पहाड़ी रास्तों से भारी बर्तन उठाकर पानी लाना ग्रामीणों के लिए रोज की कठिन परीक्षा थी। गर्मी के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी, जब पानी के सीमित स्रोत सूखने लगते थे और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था।
लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में विकसित किए गए जल स्रोत, सुदृढ़ पाइपलाइन नेटवर्क और 10 हजार लीटर क्षमता वाली पानी टंकी ने ढाब को नई पहचान दी है। मोटर पंप के माध्यम से नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है, जिससे अब गांव के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल आसानी से पहुंच रहा है। जहां पहले पानी लाने में घंटों लग जाते थे, वहीं अब घर के पास ही पानी उपलब्ध होने से लोगों का समय और श्रम दोनों बच रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना ने सिर्फ पानी की समस्या का समाधान नहीं किया, बल्कि गांव के सामाजिक और स्वास्थ्य स्तर में भी बड़ा बदलाव लाया है। महिलाओं को राहत मिली है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होती और बुजुर्गों को कठिन चढ़ाई से मुक्ति मिली है। स्वच्छ पानी मिलने से जलजनित बीमारियों में भी कमी आई है।
ढाब में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की सक्रिय भूमिका इस बदलाव की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आई है। समिति के सदस्य नियमित रूप से जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। गांव में साफ-सफाई, जल स्रोतों की सुरक्षा और पानी के सदुपयोग को लेकर अब लोगों में नई सोच विकसित हुई है।
आज ढाब केवल एक गांव नहीं, बल्कि सामुदायिक सहभागिता, जल संरक्षण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जीवंत मिसाल बन चुका है। दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे इस छोटे से गांव ने यह साबित कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति और जनभागीदारी हो, तो विकास की धारा सबसे कठिन रास्तों तक भी पहुंच सकती है।
पहाड़ों के बीच पहुंची विकास की धारा, ढाब में हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पानी
एमसीबी : पहाड़ों के बीच पहुंची विकास की धारा, ढाब में हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पानी
आईटीआई चिरमिरी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ
एमसीबी : आईटीआई चिरमिरी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ
मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
एमसीबी : मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति
एमसीबी : स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति
30 दिन में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश, सभी शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग होगी अनिवार्य : कलेक्टर
एमसीबी । कलेक्टर संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों और जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम, अपर कलेक्टर नम्रता डोंगरे, अनिल कुमार सिदार सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सुशासन तिहार 30 दिवस में निराकरण अनिवार्य :
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का 30 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल शिविरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जिला से ग्राम स्तर तक आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान होना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिस स्तर का आवेदन हो, उसका निराकरण उसी स्तर पर किया जाए। जनपद एवं नगरीय निकायों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
राशन कार्ड, पीएम किसान और आरटीआई प्रकरणों पर फोकस :
खाद्य विभाग को राशन कार्ड संबंधी लंबित प्रकरण तीन दिवस में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि योजना की नियमित समीक्षा और आरटीआई से जुड़े लंबित मामलों की सूची साझा करने को कहा गया। समस्त विभागीय जिला अधिकारियों को आरटीआई पोर्टल में ऑनबोर्ड होने के निर्देश दिये गये है।
जनदर्शन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा :
बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता, भूमि विवाद, अतिक्रमण, अवैध उत्खनन, नियुक्ति, राशन कार्ड, रेत खनन और सामाजिक समस्याओं से जुड़े आवेदनों की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
भालू हमले के पीड़ित को जल्द सहायता देने के निर्देश :
वन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को भालू हमले में घायल व्यक्ति के प्रकरण का निरीक्षण कर 50 हजार की सहायता राशि का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।
शिक्षा विभाग की समीक्षा में अनुपस्थित शिक्षक पर कार्रवाई के निर्देश :
कलेक्टर ने स्कूल मरम्मत कार्यों, नए स्कूलों की सूची और विभिन्न योजनाओं की स्वीकृतियों की जानकारी तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी सामने आया कि घाघरा-रामानुजनगर क्षेत्र का एक शिक्षक तीन वर्षों से अनुपस्थित है, जिस पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
सभी शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य :
बैठक में जल संरक्षण को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए। जहां व्यवस्था खराब है, वहां मरम्मत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्यवाही करने को कहा गया।
जन शिकायतों के निराकरण में सिर्फ औपचारिकता नहीं चलेगी :
पीएम पोर्टल और सीजी पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के समाधान में केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। लंबे समय से लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, लोक सेवा गारंटी तथा ई-ऑफिस, आधार बेस अटेंडेंस की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये हैं।
महतारी वंदन, आयुष्मान और टीकाकरण की समीक्षा :
बैठक में महतारी वंदन योजना के केवाईसी, आयुष्मान योजना, आधार अपडेट, सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण और आंगनबाड़ी स्तर पर बालिकाओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण की समीक्षा की गई। 14 वर्ष से अधिक एवं 15 वर्ष 3 माह के मध्य के जिले के समस्त बच्चियों का टीकाकरण करवाने हेतु अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत :
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जो वेंडर तीन महीने से अधिक समय तक सोलर इंस्टॉलेशन नहीं कर पा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को “लखपति दीदी” परिवारों में सोलर सिस्टम स्थापना हेतु प्रोत्साहित करने को कहा गया।
लंबित आवास और धान उठाव कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश :
बैठक में पीएम जनमन आवास योजना, एग्रीस्टेक कार्य और धान उठाव की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
सुशासन की भावना के अनुरूप प्रशासनिक सक्रियता :
कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, यह प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
संकट में भी नहीं टूटा हौसला: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ने संभाला चंदा बाई का परिवार
महिला समूह से जुड़कर लिया था बीमा, निधन के बाद परिवार को मिला 2 लाख रुपए का सहारा
एमसीबी । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में संचालित शासन की योजनाएं आज कई परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर सामने आ रही हैं। ग्राम अमृतधारा, पंचायत लाई निवासी स्वर्गीय चंदा बाई की कहानी ऐसी ही एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी है, जिसने यह साबित कर दिया कि जागरूकता और सही समय पर लिया गया निर्णय कठिन परिस्थितियों में पूरे परिवार का सहारा बन सकता है।
नारायणी कुबेर महिला समूह की अध्यक्ष रहीं चंदा बाई हमेशा महिलाओं को शासन की योजनाओं से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती थीं। समूह की बैठकों में वे महिलाओं को बचत, आत्मविश्वास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व के बारे में जागरूक करती थीं। इसी दौरान उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया था।
15 सितंबर 2025 को चंदा बाई का आकस्मिक निधन हो गया। परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया। लेकिन कठिन समय में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनकर सामने आई। चंदा बाई द्वारा पूर्व में कराया गया बीमा उनके परिवार के काम आया और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, बरबसपुर शाखा के माध्यम से उनके परिजनों को 2 लाख रुपए की बीमा दावा राशि प्राप्त हुई। यह सहायता राशि परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुई और उन्हें कठिन परिस्थितियों से उबरने में मदद मिली।
यह कहानी केवल एक बीमा क्लेम मिलने की नहीं, बल्कि जागरूकता, दूरदर्शिता और महिला सशक्तिकरण की भी कहानी है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर चंदा बाई ने न केवल स्वयं योजनाओं का लाभ लिया, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आज ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रही है। बेहद कम प्रीमियम में मिलने वाली यह योजना संकट के समय परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करती है।
चंदा बाई के परिवार को मिला यह लाभ अब गांव की अन्य महिलाओं और परिवारों के लिए प्रेरणा बन गया है। ग्रामीण बैंक, महिला समूहों और शासन की संयुक्त पहल से गांव-गांव तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और लोग भविष्य के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं।
जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान : गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, जनसुनवाई से मिल रहा त्वरित समाधान
एमसीबी । भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकारों और विकास को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
अभियान के दौरान जिले के विभिन्न जनजातीय गांवों एवं आदि सेवा केंद्रों में जनसुनवाई, स्वास्थ्य शिविर, ग्राम भ्रमण, पौधारोपण, योजनाओं का संतृप्तिकरण, हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण एवं जन जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी ब्लॉकवार ग्राम पंचायतों में पहुंचकर जनसुनवाई कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं और मौके पर ही निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। अभियान के अंतर्गत आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, छात्रवृत्ति, आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है।
ग्राम स्तर पर आयोजित शिविरों में लोगों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। अधिकारी ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। वहीं पौधारोपण कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश भी दिया जा रहा है। जनजातीय क्षेत्रों में विकास और जनकल्याण की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभागीय समन्वय के साथ व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
“जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान” केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनजातीय समाज के सम्मान, सहभागिता और विश्वास को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। शासन की मंशा है कि जनजातीय समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाया जाए। जिले में चलाया जा रहा यह अभियान ग्रामीणों के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचा रहा है और शासन एवं प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत कर रहा है।
स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति
एमसीबी : स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति
बकरीद अवकाश के चलते 28 मई का सुशासन तिहार शिविर अब 29 मई को होगा आयोजित
सुशासन तिहार आवेदनों के निराकरण पर कलेक्टर सख्त
एमसीबी : सुशासन तिहार आवेदनों के निराकरण पर कलेक्टर सख्त
तपती धूप में भी जलसेवा का संकल्प कायम: दूरस्थ गांवों तक निर्बाध पेयजल पहुंचाने में जुटी पीएचई टीम
एमसीबी : तपती धूप में भी जलसेवा का संकल्प कायम: दूरस्थ गांवों तक निर्बाध पेयजल पहुंचाने में जुटी पीएचई टीम
नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री और फर्जी क्लीनिकों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार संयुक्त जांच दल की कार्रवाई में मेडिकल स्टोर और अवैध क्लीनिक सील
भरतपुर-जनकपुर क्षेत्र में प्रशासन की सघन जांच, कई मेडिकल स्टोर्स को नोटिस जारी
एमसीबी/ 19 मई 2026
जिले में नारकोटिक एवं प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री तथा बिना अनुमति संचालित क्लीनिकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार “जनकपुर में मेडिकल नशे का फैल रहा जाल” को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया और व्यापक जांच अभियान शुरू किया।
कलेक्टर सुश्री संतन देवी जाँगड़े के निर्देश पर एसडीएम भरतपुर द्वारा विकासखंड भरतपुर अंतर्गत संचालित दवा दुकानों एवं संदिग्ध स्वास्थ्य संस्थानों के औचक निरीक्षण हेतु संयुक्त जांच दल का गठन किया गया। इसके बाद रामगढ़ एवं जनकपुर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स, दवा दुकानों तथा संदिग्ध क्लीनिकों में सघन जांच अभियान चलाया गया।
नारकोटिक्स दवाओं और दस्तावेजों की हुई गहन जांच
संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान नारकोटिक्स एवं प्रतिबंधित दवाओं के क्रय-विक्रय, स्टॉक पंजी, दवा अभिलेखों तथा वैधानिक दस्तावेजों की विस्तृत जांच की। प्रशासन ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कहीं भी बिना अनुमति प्रतिबंधित दवाओं का विक्रय या अवैध चिकित्सा गतिविधियां संचालित न हो रही हों।
अवैध क्लीनिक और मेडिकल स्टोर सील
जांच के दौरान रामगढ़ स्थित मंजू मेडिकल स्टोर्स एवं उसके समीप अवैध रूप से संचालित क्लीनिक में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने नर्सिंग होम एक्ट के तहत संबंधित क्लीनिक एवं दवा दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
पांच मेडिकल स्टोर्स को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
निरीक्षण के दौरान पांच अन्य औषधि दुकानों में भी विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इनमें प्रदीप मेडिकल स्टोर्स, जनकपुर आलिया मेडिकल स्टोर्स, जनकपुर, केसरवानी मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, सिंह मेडिकल स्टोर्स, जनकपुरॉ न्यू गुप्ता मेडिकल स्टोर्स, जनकपुर शामिल हैं।
प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैधानिक अनुमति चिकित्सा गतिविधियों का संचालन, प्रतिबंधित दवाओं का अवैध विक्रय, नशीली दवाओं का दुरुपयोग अथवा औषधि संबंधी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त जांच दल में शामिल रहे वरिष्ठ अधिकारी
इस विशेष अभियान में एसडीएम भरतपुर, तहसीलदार भरतपुर , तहसीलदार कुवारपुर, बीएमओ, ड्रग्स इंस्पेक्टर भरतपुर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं पुलिस बल शामिल रहे।
आमजन से सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध चिकित्सा गतिविधि, बिना पंजीयन संचालित क्लीनिक, प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री या संदिग्ध मेडिकल गतिविधियों की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। यह कार्रवाई जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं फर्जी चिकित्सा गतिविधियों पर नियंत्रण की दिशा में प्रशासन की गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में भी ऐसे निरीक्षण और सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।
जिला प्रशासन का सख्त निर्देश: सिर्फ वाहनों को ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल: अवैध खरीद-बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई
एमसीबी/15 मई 2026
जिले में ईंधन की जमाखोरी को रोकने और सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है
अपर कलेक्टर अनिल सिदार द्वारा जारी इस आदेश के तहत जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
सिर्फ वाहनों को मिलेगा ईंधन
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल पंप संचालक केवल वाहनों में ही डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति करेंगे । किसी भी स्थिति में खुले बर्तनों, जरिकेन या अवैध रूप से ईंधन देने पर पाबंदी रहेगी ।
आवश्यक सेवाओं के लिए रहेगा रिजर्व स्टॉक
एम्बुलेंस, शासकीय वाहनों और सुरक्षा बलों के वाहनों के लिए ईंधन की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इन आवश्यक सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए सभी पंपों को पर्याप्त रिजर्व स्टॉक रखना अनिवार्य होगा।
स्टॉक की दैनिक रिपोर्टिंग अनिवार्य
सभी पेट्रोल पंप संचालकों को अपने दैनिक स्टॉक की जानकारी अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय की खाद्य शाखा को भेजनी होगी। यदि किसी पंप पर प्रतिदिन की औसत बिक्री के अनुसार दो दिन से कम का स्टॉक बचता है, तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को देनी होगी। नए स्टॉक के लिए लोड बुक किए जाने की जानकारी भी लगातार खाद्य शाखा को देना अनिवार्य किया गया है।
जिले में वर्तमान स्टॉक की स्थिति
प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में जिले में ईंधन और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है
पेट्रोल: 1,91,684 लीटर
डीजल: 1,93,700 लीटर
घरेलू गैस सिलेंडर (LPG): 1,572 नग
अवैध व्यवसाय करने वालों पर लगेगा 'आवश्यक वस्तु अधिनियम'
जिला प्रशासन गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के अवैध कारोबार पर पैनी नजर रख रहा है। यदि कोई भी संचालक या व्यक्ति ईंधन की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (Essential Commodities Act) और संबंधित नियंत्रण आदेशों के तहत बेहद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भीषण गर्मी में राहत की बड़ी पहल: महुआ पारा में दुरुस्त हुए हैंडपंप, ग्रामीणों को मिलने लगा स्वच्छ पेयजल
जल संकट के बीच प्रशासन सक्रिय, खराब हैंडपंपों की मरम्मत अभियान तेज
एमसीबी/14 मई 2026
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते जल संकट के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत नागपुर के महुआ पारा में विभागीय टीम ने पहुंचकर बंद एवं खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू किया। भीषण गर्मी की तीव्रता को देखते हुए विभाग द्वारा खराब हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर सुधारने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। हैंडपंपों के चालू होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हैंडपंपों का निरीक्षण किया तथा तकनीकी सुधार कार्य कर पेयजल व्यवस्था को बहाल किया। विभाग द्वारा जिलेभर में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी गांव में पेयजल संकट उत्पन्न न हो। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच हैंडपंप बंद होने से काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन विभाग की तत्परता से अब उन्हें बड़ी राहत मिली है। प्रशासन की यह पहल ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही को दर्शाती है। वर्तमान में जिलेभर में हैंडपंप मरम्मत एवं सुधार कार्य निरंतर जारी है, जिससे आमजन को भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कलेक्टर ने चिरमिरी एवं खड़गवां क्षेत्र का किया व्यापक दौरा, विकास कार्यों, जल संरक्षण और जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
एमसीबी : कलेक्टर ने चिरमिरी एवं खड़गवां क्षेत्र का किया व्यापक दौरा, विकास कार्यों, जल संरक्षण और जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा