छत्तीसगढ़ / बस्तर
जगदलपुर से निकली यात्री बस ट्रक से टकराई ........बस चालक की मौत...... 4 यात्री घायल.....
जगदलपुर। जगदलपुर से तिरुपति के लिए निकली यात्री बस आंध्र प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बसे सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई है, जबकि 3 से 4 यात्री घायल हैं। हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मामला नेल्लूर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, यात्री बस गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे जगदलपुर से तिरुपति के लिए निकली थी। बस विजयवाड़ा होते हुए तिरुपति जा रही थी। इसमें बस्तर समेत आंध्र प्रदेश के भी लोग सवार थे। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे आंध्र प्रदेश में नेल्लूर के पास टर्निंग प्वाइंट पर बस पहुंची। यहां बस की टक्कर सामने से आ रहे एक ट्रक के साथ हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस चालक की मौके पर मौत हो गई, वहीं ट्रक ड्राइवर घायल हो गया।
बस में सवार करीब 3 से 4 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक के चालक को भी चोट आई है। हादसे के बाद उस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने फौरन पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल मृतक और घायलों के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है।
महतारी वंदन योजना को लेकर मातृ शक्तियों में दिखा गजब का उत्साह
जगदलपुर : कलेक्टर ने महतारी वंदन योजनान्तर्गत आवेदन लेने आयोजित विशेष शिविरों का लिया जायजा
जगदलपुर, 05 फरवरी 2024
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने सोमवार को राज्य शासन की नवीनतम महतारी वंदन योजनान्तर्गत आवेदन प्राप्त करने के लिए आयोजित विशेष शिविरों का जायजा लिया और शिविरों में योजना से लाभान्वित होने उत्साहित महिलाओं की अधिकाधिक संख्या को देखते हुए व्यवस्थित ढंग से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने इस दौरान नगर पालिक निगम जगदलपुर के रोटरी क्लब और आमचो बस्तर क्लब तथा ग्रामीण ईलाके के आड़ावाल एवं बिलौरी ग्राम पंचायत में लगाए गए शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मातृ शक्तियों में योजना से लाभान्वित होने के लिए गजब का उत्साह देखा गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में पहुंची माताएं-बहनें कतारबद्ध होकर आवेदन भरने की प्रक्रिया पूरी करते हुए दिखाई दीं। वहीं कुछ महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करते परिलक्षित हुए।
कलेक्टर श्री विजय ने इन शिविरों में महिलाओं से कहा कि शासन की यह बहुत अच्छी योजना है, सभी पात्र मातृ शक्तियों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड एवं ग्राम पंचायत के लिए विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। आवेदन भरने के लिए 15 दिन का समय है इसलिए पढ़े-लिखे होने पर भी पूरी सावधानी से आवेदन भरें। जो आवेदन नहीं भर सकते हैं उनके आवेदन भरने हेतु स्थानीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारियों द्वारा आवेदन भरने हेतु पूरी मदद किया जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित वार्ड पार्षद तथा पंचायत पदाधिकारियों को भी योजना की विस्तृत जानकारी देने तथा आवेदन भरने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने कहा। वहीं महिलाओं के बैठने तथा पेयजल की उपलब्धता और अन्य व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने आवेदन प्राप्त करने हेतु गर्भवती एवं निःशक्त महिलाओं सहित बुजुर्ग महिलाओं को प्राथमिकता देकर उनके कार्य को पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त हरेश मण्डावी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अरुण पाण्डेय, सीईओ जनपद पंचायत जगदलपुर श्री अमित भाटिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
महिलाओं ने कहा वादे पूरे करने वाली सरकार की उत्कृष्ट पहल,महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
राज्य शासन की नवीन महतारी वंदन योजना से महिलाएं खासा उत्साहित हैं और इसे वादे पूरे करने वाली सरकार की उत्कृष्ट पहल निरूपित कर रहे हैं। इस बारे में जगदलपुर नगर स्थित बस्तर क्लब के शिविर में पहुंची वीर सावरकर वार्ड निवासी अनिता गुप्ता ने बताया कि इस योजना से महिलाएं काफी खुश हैं, जिन्हें नरेंद्र मोदी की गारंटी का लाभ सरकार बनते ही मिल रहा है। वहीं आड़ावाल नयापारा निवासी सरिता नेताम ने कहा कि इस योजनान्तर्गत साल में 12 हजार रुपए मिलने की काफी खुशी है, इससे उनके आर्थिक विकास में काफी मदद मिलेगी। राज्य सरकार की यह योजना महिलाओं के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा, जिससे निचले तबके की महिलाएं राहत महसूस करेंगी। इसी तरह आड़ावाल की नीता रवानी एवं किरण सिंह ने कहा कि महिलाओं को मिलने वाली इस योजना के लाभ से उनके आर्थिक दशा में सुधार आएगी तथा यदि महिलाएं थोड़ी-थोड़ी कुछ बचत कर वे अपने लिए भविष्य में जरूरत के अनुसार उपयोग कर सकती हैं। सरकार की महतारी वंदन योजना को लेकर क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है।
जगदलपुर में राज्य स्तरीय बस्तर हाफ मैराथन 2 अक्टूबर को
जगदलपुर । 'दौड़ेगा बस्तर- दौड़ेगा छत्तीसगढ़, हमर बस्तर – हमर संस्कृति' के नारे के साथ छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ, खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं बस्तर जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान मे छत्तीसगढ़ मे पहली बार “राज्य स्तरीय बस्तर हाफ मैराथन” जगदलपुर (बस्तर) में 2 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार बताया कि इस मैराथन में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के खिलाड़ी भाग ले सकते है। यह मैराथन दो आयु वर्ग में आयोजित होगी। पहला 18 वर्ष से ऊपर (21 KM ) एवं दूसरा मास्टर वर्ग (10 KM) 35 वर्ष से ऊपर के लिए होगी (मास्टर और हाफ मैराथन किसी मे भी भाग ले सकते है )। हाफ मैराथन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट cgathletics.co.in पर जल्द ही शुरू की जायेगी। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के अध्यक्ष जीएस बाम्बरा के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन मे आयोजित होगी।
राज्यस्तरीय बस्तर हाफ मैराथन महिला/पुरुष (18 वर्ष से ऊपर के ) 21 किलोमीटर की दूरी एवं मास्टर खिलाड़ी ( 35 वर्ष से अधिक के पुरुष ) के लिए 10 किलोमीटर के खिलाड़ियो के लिए जगदलपुर (बस्तर) मे 2 अक्तूबर को सुबह 6 बजे से की होगी I
बस्तर हाफ मैराथन केवल छत्तीसगढ़ के ही खिलाड़ियो के लिए होगा, अन्य राज्यो के खिलाड़ी इसमे भाग नहीं ले सकते है I खिलाड़ियो को बिब नंबर आधार कार्ड या निवास प्रमाण पत्र को प्रमाणित करने के बाद ही दिया जाएगा I
बस्तर हाफ मैराथन 18 वर्ष के अधिक के खिलाड़ी ही भाग ले सकते है I छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के वेब साइड पर ऑनलाइन एंट्री के माध्यम से खिलाड़ी इस आयोजन मे भाग ले सकते है पंजीयन की अंतिम तिथि 29 सितंबर रात 12 बजे तक होगीI शुल्क 200 रु निर्धारित किया गया है जो ऑनलाइन पंजीयन के समय लिया जाएगा I इस मैराथन मे खिलाड़ियो को ऑनलाइन सर्टिफिकेट दिया जाएगा जो दिए हुवे ईमेल मे प्राप्त होगा I
इस मैराथन मे खिलाड़ियो को अपना फोटो , आधार कार्ड / निवास प्रमाण पत्र की प्रति एवं मातापिता से सहमति पत्र अनिवार्य रूप से ऑनलाइन फॉर्म मे अपलोड करना एवं आयोजन के समय दिखाना होगाI खिलाड़ियो के रुकने एवं भोजन की व्यस्था आयोजको द्वारा 1 अक्टूबर रात से 2 अक्टूबर दोपहर तक की जायेगी।
इस प्रतियोगिता मे विजेता खिलाड़ियो को नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी और सभी खिलाड़ियो को टी-शर्ट, ऑनलाइन सर्टिफिकेट, रुकने एवं खाने की व्यवस्था दिया जाएगा ।
राज्य स्तरीय ओपन बस्तर हाफ मैराथन 2024 का रोड मैप तैयार करने के लिए एक समिति गठित किया गया है जिसमे रवीन्द्र कुमार पटनायक, सुनील कुमार नायर, सुदर्शन कुमार सिंह, अनिल कुमार खोपरागड़े आदि सदस्य होंगे ।
स्कूल की छत गिरने से 5 बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती
जगदलपुर । जगदलपुर के दरभा ब्लॉक के छोटे गुड़रा प्राथमिक विद्यालय में छत के गिरने से 5 बच्चे घायल हो गए घायल बच्चों को तोकापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। बताया गया कि यह सभी बच्चे दूसरी और चौथी कक्षा में पढ़ने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक शिक्षक की कमी के चलते एक ही कमरे में इनकी कक्षा लगाई जा रही थी इस बीच तेज बारिश के बाद छत का हिस्सा टूट कर नीचे गिर पड़ा हिस्सा टूटने से पांच बच्चों को चोट आई है, जिसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया।
वहीं इस हादसे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। इधर, बच्चों के अभिभावकों को घटना की जानकारी मिलने के बाद वो भी अस्पताल पहुंचे। सभी खतरे से बाहर है। फिलहाल इनका इलाज तोकापाल में ही जारी है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही घायल बच्चों को देखने चित्रकूट के विधायक विनायक गोयल और बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम अस्पताल पहुंचे और जांच के आदेश दिए।
बस्तर हॉफ मैराथन में हजारों धावकों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा
जगदलपुर। किसी भी प्रतियोगिता में जीत-हार से भी बड़ी उपलब्धि स्पर्धा में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है और इसमें भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी बधाई के हकदार हैं। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर श्री किरणदेव ने शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज धरमपुरा के परिसर में खेल एवं युवा कल्याण और छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आयोजित बस्तर हॉफ मैराथन में शामिल प्रतिभागियों को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने बस्तर हॉफ मैराथन में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस बस्तर हॉफ मैराथन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के करीब 1500 प्रतिभागी धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिसमें सर्वाधिक बस्तर एवं कोण्डागांव जिले के प्रतिभागी सम्मिलित रहे। वहीं करीब 300 महिला धावकों ने भी मैराथन में भाग लेकर महिला शक्ति का प्रदर्शन किया। कुल 21 किलोमीटर की इस बस्तर हॉफ मैराथन में पुरूष वर्ग में आशुतोष बिंद ने पहला,पुकेश्वर लाल ने दूसरा तथा मनीष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में रुक्मणी साहू ने प्रथम,भीमेश्वरी ने द्वितीय और नीता सलामे ने तृतीय स्थान अर्जित किया। इस दौरान पुरूष वेटरन वर्ग हेतु आयोजित 10 किलोमीटर स्पर्धा में किशन केसरिया ने पहला,मनोज रजवाड़े ने दूसरा और नरेन्द्र साहू ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने कहा कि हार-जीत स्पर्धा का अभिन्न हिस्सा है,लेकिन जो असफल होकर अपने दक्षता में सुधार कर भविष्य में श्रेष्ठतम प्रदर्शन के द्वारा परचम लहराता है वह ज्यादा मायने रखता है। इसलिए किसी भी खिलाड़ी को असफलता से निराश नहीं होना चाहिए और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। उन्होंने बस्तर हाफ मैराथन में शामिल सभी धावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
बस्तर में होगा नेशनल मैराथन का आयोजन
आरंभ में छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री जीएस बाम्बरा ने बताया कि बस्तर हॉफ मैराथन को यहां आयोजित करने का उद्देश्य बस्तर अंचल के प्रतिभशाली धावकों को अवसर प्रदान करने सहित दूर-दराज ईलाके के प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि बस्तर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है बल्कि इन प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है। आज यहां पर बड़ी संख्या में उत्साहित धावकों को देखकर भविष्य में इस दिशा में बेहतर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ नेशनल मैराथन स्पर्धा बस्तर में आयोजित करने की प्रयास करेगी। बस्तर के सबसे पुराने कॉलेज परिसर धरमपुरा में बुधवार सुबह अलग ही नजारा देखने को मिला जहां छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों से हजारों धावकों की मौजूदगी से खेलप्रेमी दर्शक भी काफी उत्साहित थे। इस दौरान अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। वहीं स्पर्धा के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को मैडल एवं सम्मान निधि का चेक प्रदान किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चयनित प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय घाटपदमूर तथा हॉयर सेकण्डरी स्कूल तितिरगांव के छात्राओं ने बस्तर की पारंपरिक लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर प्रतिभागी धावकों तथा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू ,पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्री श्रीनिवासराव मद्दी, एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित आईजी बस्तर श्री सुंदरराज पी.,एसपी श्री शलभ सिन्हा और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही जिला एथलेटिक्स संघ एवं अन्य खेल संघों के पदाधिकारी एवं सदस्य,खेल प्रशिक्षक,शिक्षक-शिक्षिकाएं,छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में धावकों के अलावा खेलप्रेमी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
भाजपा की संभाग स्तरीय संगोष्ठी में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से महात्मा गॉंधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर तक मनाये गये सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज बुधवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हाल में आयोजित संभाग स्तरीय संगोष्ठी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने लंबे संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पहलुओं पर बिन्दु वार प्रकाश डालते हुये कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में बीते दस वर्षों में भारत ने विकास व आत्मनिर्भरता में ऊचाईयो को छुआ है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ठोस निर्णय व दूरदर्शी नीति से ही संभव हो सका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर लिखित साहित्य पाॅवर विदिन : द लीडरशीप लीगेसी आफ नरेंद्र मोदी पर संभाग स्तरीय संगोष्ठी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व,शासन और 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के सामाजिक व राजनीतिक परिदृश्य पर प्रकाश डालती है। कोराना जैसी वैश्विक महामारी के कठिनतम समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूचे देश व देशवासियों को बचाया। कोरोना से बचने भारत में टीके का ईजाद हुआ, जिसका लाभ देश सहित दुनिया के अन्य देशों को मिला। श्री देव ने कहा कि भारत की सीमाओं को सुरक्षित करने का सर्वाधिक कार्य बीते दस वर्षों में हुआ है। दुश्मन देश के घर में घुस कर जवाब देने की आक्रामक नीति भारत ने अपनायी है। आतंकवादी घटनायें अब नहीं होती, दुनिया के सभी बड़े देशों से भारत के दोस्ताना संबंध दूरदर्शी विदेश नीति का सफल परिणाम है। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक व प्रशासनिक कुशलता को दर्शाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि हमारा भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
संगोष्ठी को बस्तर सांसद महेश कश्यप व भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने भी संबोधित किया। आयोजन में प्रमुख रूप से बैदूराम कश्यप,श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, महापौर सफीरा साहू, योगेन्द्र पाण्डेय, संजय पाण्डेय, नरसिंह राव, सुरेश गुप्ता, अश्विन सरडे, रजनीश पाणिग्रही, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा,रंजीत पाण्डेय, शैलेंद्र भदौरिया,अविनाश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, नरेंद्र पाणिग्रही, बी जयराम, ईश्वर राव, दंतेश्वर राव, विक्रम सिंह यादव, रोहित त्रिवेदी, बृजेश भदौरिया, शशि नाथ पाठक,अभय दीक्षित, संतोष बाजपेयी, योगेश ठाकुर, योगेश शुक्ला, दिनेश केजी, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, ममता पोटाई, राणा घोष, राजेश श्रीवास्तव, दिलीप झा, अविनाश गौतम, सुनील दास आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पीएम पहुंचे जगदलपुर, लिया मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद
जगदलपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत मंगलवार सुबह 11 बजे जगदलपुर पहुंचे।
पीएम मोदी सबसे पहले जगदलपुर एयरपोर्ट से मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजन-अर्चन कर माता का आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी यहां से लालबाग मैदान पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे नगरनार स्टील प्लांट देश को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
सड़क उन्नयन परियोजना का लोकार्पण
इनमें 23,800 करोड़ के नगरनार स्टील प्लांट, अंतागढ़ व ताड़ोकी के बीच नई रेललाइन, जगदलपुर -दंतेवाड़ा डबल रेललाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के ‘कुनकुरी से छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा खंड’ पर सड़क उन्नयन परियोजना का लोकार्पण शामिल हैं।
जगदलपुर स्टेशन के पुर्नविकास का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोरीडांड सूरजपुर रेललाइन को दोतरफा बनाने की परियोजना और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर स्टेशन के पुर्नविकास का शिलान्यास भी करेंगे। वहीं ताड़ोकी-रायपुर डेमू रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।
तेलंगाना भी जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
जगदलपुर के बाद प्रधानमंत्री तेलंगाना के निजामाबाद जाएंगे, जहां वे बिजली, रेल व स्वास्थ्य जैसे महत्त्वपूर्ण सेक्टरों की लगभग आठ हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री एनटीपीसी की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना के पहले 800 मेगावाट संयंत्र के पहले चरण का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री कई रेल परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे।
नगरनार स्टील प्लांट विरोध में बस्तर बंद, सर्व आदिवासी समाज का कांग्रेस को समर्थन…
जगदलपुर/भानुप्रतापपुर/सुकमा। नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने आज एक दिवसीय बस्तर बंद का आह्नान किया है. कांग्रेस समर्थित इस बंद का असर संभाग के भानुप्रतापपुर-सुकमा सहित संभाग के अनेक शहरी इलाकों में देखा जा रहा है, जहां व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह से बंद है.


कलेक्टर-सीईओ ने किया पौधरोपण : एक पेड़ माँ के नाम
जगदलपुर । “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर कलेक्टर विजय दयाराम के. परिवार के साथ अपने शासकीय निवास के परिसर में पौधरोपण किया। इसी प्रकार जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे ने भी अपने निवास में पौधरोपण किया। इस अवसर पर वन विभाग का अमला भी मौजूद रहा।
ज्ञात हो कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंम्भ किया है, और देशवासियों के साथ दुनियाभर के लोंगो से आग्रह किया है कि वे अपनी माँ के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाये। बस्तर में वन विभाग के सौजन्य से “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर निःशुल्क पौधों का वितरण किया जा रहा है।बस्तर वनमंडल द्वारा 01 जुलाई से हरियाली प्रसार योजना के तहत भी पौधो का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधायक किरणदेव एवं जनप्रतिनिधियों ने बुजुर्गों को किया सम्मानित
बुजुर्गों की सेवा-सुश्रुषा करना हमारी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि कर्तव्य : विधायक किरण देव
जगदलपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नकटी सेमरा स्थित आशा वृद्धाश्रम में आयोजित वरिष्ठजन सम्मान कार्यक्रम में विधायक जगदलपुर किरणदेव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने 90 बुजुर्गों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से 42 वरिष्ठजनों को छड़ी प्रदान किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 51 वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाई प्रदान करने सहित स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श दी गई।
इस अवसर पर विधायक किरणदेव ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा-सुश्रुषा करना हमारी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि कर्तव्य है। उनके अनुभव और सीख से हमें संस्कार मिलता है और जीवन में आगे बढ़ने के लिए उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। इसलिए किसी एक दिन उनका सम्मान करना नहीं अपितु हर दिन उनका आदर कर समुचित देखभाल का दायित्व निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों का सम्मान करने का यह क्षण आत्मिक शांति और अपार खुशी प्रदान कर रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी वरिष्ठजनों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद देने का आग्रह किया।
उक्त कार्यक्रम में पहुंचे विधायक किरण देव ने वरिष्ठजनों से रूबरू होकर उनकी कुशल क्षेम पूछा। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी बुजुर्गों का आदर-सम्मान कर उनकी समुचित देखभाल करने के संस्कार को सदैव बना कर रखने पर बल देते हुए भावी पीढ़ी को इस दिशा में तत्पर रहने कहा। इस दौरान आशा वृद्धाश्रम की संचालक मदर सिन्सी ने बताया कि वर्ष 1978 में 04 निसहाय बुजुर्गों की देखभाल से शुरू यह संस्था अब तक 600 से अधिक वरिष्ठजनों को अपनी सेवाएं प्रदान कर चुकी है। शासन की सहायता से संस्था अपने उद्देश्य के अनुरूप संवेदनशील प्रयासों को अनवरत जारी रखने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अपर कलेक्टर सीपी बघेल तथा अन्य अधिकारियों के अलावा वरिष्ठजन और आशा वृद्धाश्रम के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सांसद महेश कश्यप ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत दिलाई स्वच्छता की शपथ
जगदलपुर। सांसद महेश कश्यप ने मंगलवार को जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू, पार्षदगण, कलेक्टर हरिस एस, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी और गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नगर निगम के स्वच्छता दीदियां भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान क्रीड़ा परिसर एवं कन्या पाॅलिटेक्नीक परिसर की साफ-सफाई किया गया। वहीं छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला के जरिए बस्तर एवं गांधी जी के चश्मे की प्रतिकृति बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस मौके पर सांसद कश्यप ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता एवं साफ-सफाई को मानव जीवन का जरूरी हिस्सा मानकर इसे पूरे देशवासियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। पूज्य बापूजी की यह प्रेरणास्पद पहल हमारे जीवन के लिए अमूल्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बापूजी की इस पहल को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और शहरों एवं गांवों तक स्वच्छता की अलख जगा रहे हैं।
आईये हम सभी अपने शहर, गांव और प्रदेश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाएं। वहीं अन्य लोगों को भी स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति प्रोत्साहित करें। इस मौके पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने भी उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता एवं साफ-सफाई की दिशा में सजग रहकर सहभागी बनने का आग्रह किया।
ज्ञात हो कि 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर राज्य के सभी 184 नगरीय निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें स्वच्छता एवं साफ-सफाई के साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जगदलपुर : योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के चेहरे में हो स्माइल
जगदलपुर, 01 मार्च 2024
मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना से ग्रामीण क्षेत्र के लाभान्वित हितग्राहियों के चेहरे में स्माइल होना चाहिए तभी बस्तर क्षेत्र के लिए सरकार ने प्रारंभ किए श्नियद नेल्ला नार योजना सार्थक कहलाएगा। नियद नेल्ला नार यानि आपका अच्छा गांव योजना के जरिए विकास कैंप (पुलिस कैंप) के आसपास के गांव में मूलभूत सुविधाओं के साथ जोड़ा जाना है। शुक्रवार को मुख्य सचिव ने नियद नेल्ला नार योजना के क्रियान्वयन के संबंध में बस्तर संभाग के जिलों के कलेक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने योजना के तहत विकास कार्यों, शिविरों के आयोजन की समीक्षा की।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम उपस्थित थे। कमिश्नर श्री धावड़े ने शिविरों में जनता के द्वारा की जा रही प्रमुख मागों के संबंध में अवगत कराया। कलेक्टर श्री विजय ने जिले में नियद नेल्ला नार के तहत चिन्हाकित ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों के क्रियान्वयन की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने भी जिला प्रशासन के पहल की सराहना कर अन्य जिलों को इसी प्रकार कार्य करने के निर्देश दिए।