छत्तीसगढ़ / बीजापुर
प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी - श्री हेमंत रमेश नंदनवार
मनमोहक स्वागत गीत की प्रस्तुति के साथ महतारी वन्दन रथ हुआ रवाना
महतारी वंदन रथ को कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
9000 महिलाओं ने रंगोली, मेहंदी, खेल प्रयोगिताओं में भाग लेकर निर्भीक मतदान की ली शपथ
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र
बीजापुर 06 अप्रैल 2024 / लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका को समझते हुए मतदाता जागरूकता अभियान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता सहित रस्साकसी, कबड्डी कुर्सी दौड़ जैसे खेलकूद एवं विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की कार्य योजना बनाई गई है। जिसके साकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। एसएचजी समूह की 9000 महिलाओं ने इन गतिविधियों में भाग लेकर 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में स्वतंत्र, निर्भीक और बिना प्रलोभन के मतदान करने की शपथ ली।
कलेक्टर ने भ्रमण कर मताधिकार के प्रयोग करने के लिए किया प्रेरित, अंदरुनी और संवेदनशील क्षेत्रों के मतदाता भी करेंगे इस बार मतदान
अति संवेदनशील क्षेत्रों के मतदाता भी करेंगे इस बार मतदान
स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदान में भागीदारी हेतु जागरूकता, 88 पंचायतों के 7500 मनरेगा मजदूरों ने ली शपथ
88 पंचायतों के 7500 मनरेगा मजदूरों ने ली लोकतांत्रिक मर्यादा बनाए रखने की शपथ
स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान में भागीदारी हेतु लाई जा रही जागरूकता
बीजापुर 05 अप्रैल 2024 / मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रतिदिन जिले के नगरीय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता एवं गतिविधि आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत भागीदारी के संदेश को पहुंचाने के उद्देश्य से मनरेगा योजना के कार्यस्थल पर कुल 7 हजार 500 श्रमिको के द्वारा शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने हेतु प्रलोभन के बिना , निर्भीक होकर मताधिकार का उपयोग करने की शपथ ली गई।
नक्सलियों ने दो युवकों को मौत के घाट उतारा...
बीजापुर। गंगालुर के सावनार इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की हत्या कर दी है। वहीं, कई ग्रामीणों की पिटाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया है।
जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले गंगालुर थाना क्षेत्र के सावनार पटेलपारा से नक्सली 20 से 25 ग्रामीणों को अगवा कर जंगल ले गये थे। वहां नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर सभी का मोबाइल छीना और कुछ ग्रामीणों की बेदम पिटाई कर उन्हें छोड़ दिया। लेकिन शुक्रवार की रात नक्सलियों ने कामेश्वर कुरसम उर्फ मोटू कुरसम (25) पुत्र मंगू कुरसम निवासी पटेलपारा सावनार व अर्जुन पुनेम (25) पुत्र सोमलु पुनेम निवासी पटेलपारा सावनार की हत्या कर दी।
सूत्रों के मुताबिक मृत युवकों का शव परिजन घर ले गए है। खबर लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से आधिकरिक पुष्टि नहीं हो पाई थी। गौरतलब है कि इससे पहले भी नक्सलियों ने भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमरका में जन अदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। वहीं, जैगुर में एक ग्रामीण सीतु माड़वी की नक्सलियों ने जन अदालत में हत्या की थी। गंगालुर इलाके के गायतापारा सावनार में नक्सलियों ने बुजुर्ग लांचा पुनेम की हत्या कर दी थी।
हैलिपेड स्थित विश्रामगृह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव ने सुरक्षा बलों के जवानों से किया संवाद शासन की पुनर्वास नीति से बने पुलिस कर्मियों ने बताया अपना अनुभव
मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी सुरक्षाबलों के साथ फोटो सेशन कराया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी, पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह बस्तर आईजी श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार उपस्थित थे।
प्रतिभाओं को बढ़ाने में कोई कमी नहीं होने दिया जाएगा- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* *शून्य प्रतिशत ब्याज में शिक्षा लोन की सुविधा देने की पहल की जाएगी
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय ने सेंट्रल लाईब्रेरी परिसर में एक पेड़ माँ के नाम पर नारियल के पौधे का रोपण किया साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सल्फी पौधे का, वनमंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद श्री कश्यप सहित अन्य अतिथियों ने भी पौधरोपण किया।
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन 30 दिसम्बर तक
बीजापुर - आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन के लिए विद्यार्थी 30 दिसम्बर 2023 तक ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। प्रस्ताव लॉक करने के अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2023 से 20 जनवरी 2024 तक एवं स्वीकृति लॉक करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2023 से 24 जनवरी 2024 तक निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्रता रखने वाले विद्यार्थी वेबसाईटhttp://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
बीजापुर एक्सप्रेस जनसुविधा बस सेवा का समुचित संचालित करने के दिए निर्देश
मृदा दिवस कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, बीजापुर में संपन्न
मतदान दिवस के दिन सवैतनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित
लोकसभा आम निर्वाचन 2024
बीजापुर में मतदान दलों का किया गया रेण्डमाईजेशन
लोकसभा निर्वाचन 2024
दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना
दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना
लोक सभा निर्वाचन 2024 : मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व तथा मतगणना 04 जून को शुष्क दिवस घोषित
मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना दिवस 04 जून को शुष्क दिवस घोषित
बीजापुर पहुंचे सीएम साय, 200 करोड़ से ज्यादा की विकास योजनाओं का देंगे तोहफा
बीजापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को बीजापुर पहुंचे, जहां विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप और बस्तर सांसद महेश कश्यप भी उनके साथ मौजूद रहे। बीजापुर हेलीपेड पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने जिले की सेंट्रल लाइब्रेरी का दौरा किया और वहां युवाओं से संवाद किया। इसके बाद वे मिनी स्टेडियम ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करने पहुंच गए हैं, जहां वे आम सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम साय बीजापुर जिले के लिए 263 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की लागत से 209 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें 145 विकास कार्यों का भूमि पूजन शामिल है, जिनकी कुल लागत 228 करोड़ 53 लाख रुपये है। इसके साथ ही 64 विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 35 करोड़ 13 लाख रुपये है।
नक्सल पुनर्वास और अन्य योजनाओं का लाभ
कार्यक्रम के दौरान नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के आश्रितों को शासकीय नियुक्ति आदेश वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गृह प्रवेश (चाबी वितरण) और आवास स्वीकृति पत्र भी लाभार्थियों को दिए जाएंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता बोनस वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राशि वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त नियद नेल्लानार हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, स्व सहायता समूहों को चक्रीय निधि, आय, जाति-निवास प्रमाण पत्र और खेल सामग्री का भी वितरण करेंगे।
यह दौरा बीजापुर जिले के समग्र विकास और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास के प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।