छत्तीसगढ़ / बिलासपुर
आदर्श काछी कुशवाहा समाज समिति बिलासपुर के महिला मंडल का सावन महोत्सव का कार्यक्रम
आदर्श काछी कुशवाहा समाज समिति बिलासपुर के महिला मंडल का सावन महोत्सव का कार्यक्रम आज दिन मंगलवार को सरजू बगीचा स्थित सामुदायिक भवान में संपन्न हुआ जिसमें लगभग 300 से ज्यादा महिलाओं की उपस्थित रही।
बिलासपुर रीजन में पीएम सूर्यघर योजना के लिए हुए स्पॉट रजिस्ट्रेशन
हाफ बिल से मुफ्त बिजली बिल की ओर कदम
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में उपभोक्ता हाफ बिजली से मुफ्त बिजली बिल की योजना की ओर ले जाने तिफरा स्थित कल्याण भवन में ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन किया गया । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चला रही है, जिसके तहत रूफटॉफ सोलर पॉवर प्लांट लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ किया गया। बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए. के. अम्बष्ट ने बिलासपुर रीजन में भी इस शिविर का आगाज किया। वहां 60 से अधिक आवेदकों ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने आवास में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। साथ ही कोरबा में आयोजित में 22 से अधिक आवेदकों ने इस योजना के अन्तर्गत अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक अम्बष्ट ने कहा कि हमें स्वच्छ और हरित ऊर्जा के मामले में कदम बढ़ाना है। इसके लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लागू की गई है, जो हर उपभोक्ता को बिजली उत्पादक बना देगी। इस योजना की शुरुआत पॉवर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों से किया गया, ताकि आस-पड़ोस व मोहल्ले के लोग उसे देखकर प्रेरित हों और वे भी सोलर प्लांट लगवाने आवेदन करें, जिसमें स्थानीय अधिकारी-कर्मचारियो ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया।
कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक अम्बष्ट ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य सरकार ने भी भारी अनुदान की घोषणा की है, जिसके तहत अब एक किलोवाट क्षमता के प्लांट लगाने पर 45 हजार रुपए की छूट मिलेगी। दो किलोवाट पर 90 हजार और तीन किलोवाट पर एक लाख आठ हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी। रजिस्ट्रेशन के बाद सोलर पैनल लगाने वाले तकनीकी अधिकारी उनके आवास पर जाकर ड्राइंग-डिजाइन और प्राक्कलन तैयार करेंगे और उपभोक्ता के घर पर रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना करेंगे। पहले चरण में बिजली कंपनियों के अधिकारी-कर्मचारियों ने इस योजना के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अतिरिक्त मुख्य अभियंता डी. के. भोजक ने कहा कि इस योजना में आप अपनी मासिक बिजली बिल जितना ईएमआई देकर अपना बिजली बिल शून्य कर सकते हैं। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता सर्वश्री सुरेश जांगड़े, पी. आर. साहू व्ही. बी. एस. कंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
लाईवलीहुड कॉलेज में भोजन व्यवस्था के लिए 28 तक प्रस्ताव
बिलासपुर। बिल्हा के निपनिया स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में भोजन एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था संचालन के लिए पंजीकृत महिला स्व सहायता समूहों से प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है। आवेदन के इच्छुक महिला समूह का पंजीयन एनआरएलएम अथवा एनयूएलएम में होना चाहिए। प्रस्ताव 28 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक पहंुच जाने चाहिए। इसे 1 सितम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे खोला जाएगा। उल्लेखनीय है कि लाइवलीहुड कॉलेज में युवाओं के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होते रहते है। उन्हें स्थानीय स्तर पर भोजन एवं स्वल्पाहार उपलब्ध कराया जाता है। विस्तृत जानकारी के लिए जिला प्रशासन की वेबसाईट www.bilaspur.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर कार्यशाला
बिलासपुर । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में कल 8 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे से लखीराम स्मृति ऑडोटोरियम में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में प्रधानमंत्री मुफ्त सूर्य घर बिजली योजना और इसका लाभ लेने के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत बिजली उपकरण अपने घर में ही स्थापित करने के लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकार की ओर से भारी अनुदान दिया जा रहा है। हर महीने अपने घर में ही बिजली संयत्र स्थापित कर 200 से 360 यूनिट तक बिजली उत्पादित कर सकते है। जरूरत से ज्यादा बिजली होने पर इसे पावर ग्रिड में डालकर अतिरिक्त आमदनी भी कमाई जा सकती है।
रिजर्व बैंक के निर्देश पर बैंकिंग योजनाओं का लाभ दिलाने गांव-गांव लग रहे विशेष शिविर
मझगांव शिविर में 83 लोगों ने कराए सुरक्षा बीमा
बिलासपुर। भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा वित्तीय समावेशन योजनाओं की संतृप्ति स्तर हासिल करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। ये शिविर लीड बैंक द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना के अनुरूप आयोजित की जा रही है। इस सिलसिले में कोटा विकासखण्ड के ग्राम मझगांव में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 210 जनधन खातों की पुनः केवाईसी की गई, 23 नए जनधन खाते खोले गए, 54 लोगों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, 29 ने जीवन ज्योति बीमा योजना और 10 ने अटल पेंशन योजना खाते खोले गए। इस तरह के शिविर 31 सितम्बर तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगाये जायेंगे।
लीड बैंक अधिकारी दिनेश उरांव ने बताया कि गांव स्तर पर आयोजित इन शिविरों में विशेष रूप से जनधन एवं सभी निष्क्रिय खातों में केवाईसी, जनधन खाता खोलना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के कार्य किये जायेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार हर बैंक खाते का निश्चित अंतराल में केवाईसी किया जाना अनिवार्य किया गया है।
कोटा में आयोजित विशेष शिविर में स्टेट बैंक कोटा, बेलगहना, ग्रामीण बैंक कोटा एवं बेलगहना, पंजाब नेशनल बैंक कोटा, सेंट्रल बैंक कोटा एवं एचडीएफसी बैंक कोटा ने हिस्सा लिया। भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर कार्यालय के महाप्रबंधक मनीष पाराशर ने शिविर का निरीक्षण किया और हो रहे कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने बैंक अधिकारियों एवं लाभार्थियों से संवाद कर वित्तीय समावेशन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक, रायपुर के सहायक महाप्रबंधक दीपेश तिवारी, भारतीय स्टेट बैंक के आर.एम. अविनाश सोनी, पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल हेड जगदीश राय, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के आर.एम. सुरेश कुमार राजपूत, प्रबंधक वित्तीय समावेशन विमल कुमार प्रसाद और सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
डीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति
बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों के छानबीन के क्रम में तीन दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 3 आवेदकों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं। डीईओ ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला खैराडीह में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर कार्यरत स्व. बलभद्र सिंह गोड के परिवार से उनके पुत्र चंद्र मोहन सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकर्रा में भृत्य के पद पर कार्यरत स्व. बहोरन लाल कौशिक के पुत्र संजय कुमार एवं कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तखतपुर में कार्यरत स्व. ओम प्रकाश के परिवार से उनके पुत्र यश साहू ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।
आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे तीन दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्रमांक 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
लोफंदी में मनाया गया राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस
90 की उम्र में भी काम करने वाले बुनकर पदुमलाल का सम्मान
बिलासपुर । शहर से लगे ग्राम लोफंदी में 11वां राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सत्यनारायण बुनकर सहकारी समिति मर्यादित लोफन्दी में किया गया। समारोह में जिले के हाथकरघा वस्त्र उत्पादन में सम्मिलित बुनकर समिति के अध्यक्ष, प्रतिनिधि एवं बुनकर शामिल हुए। इस खास अवसर पर 90 साल की उम्र में भी सक्रिय होकर बुनकरी का काम करने वाले पदुमलाल पिता मनिराम देवांगन का सम्मान किया गया। इसके अलावा 70 वर्ष से ज्यादा आयु वाले सभी बुनकरों का हाथकरघा विभाग की ओर से अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर उपस्थिति सभी बुनकर सदस्यों को एक-एक पौधा भेट किये गये तथा ग्राम-लोफन्दी में वृक्षारोपण कर उन्हे संरक्षित करने का संकल्प बुनकरों के द्वारा लिया गया है।
ग्रामोद्योग विभाग, संचालनालय हाथकरघा रायपुर द्वारा सत्यनारायण बुनकर सहकारी समिति में आहता निर्माण हेतु समग्र हाथकरघा विकास योजनान्तर्गत राशि रूपये 10 लाख की स्वीकृति दी गयी। उक्त राशि से समिति में अहाता निर्माण किये जाने हेतु भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित डोमूदास धकाते उपंसचालक जिला हाथकरघा कार्यालय बिलासपुर द्वारा हाथकरघा बुनकरों के विकास हेतु संचालित भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। राज्य शासन की महत्वकांक्षी शासकीय वस्त्र प्रदाय योजनार्न्तगत प्राप्त वस्त्र उत्पादन लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु सम्मुचित मार्गदर्शन बुनकरों को किया गया। कार्यक्रम में ग्राम-लोफन्दी के सरपंच अयोध्या प्रसाद देवांगन, सत्यनारायण बुनकर सहकारी समिति के अध्यक्ष बजरंग देवांगन एवं जिले की अन्य बुनकर सहकारी समिति के अध्यक्ष/प्रतिनिधि तथा ग्राम-लोफन्दी के सैकड़ों बुनकर उपस्थित रहे है।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा 7 अगस्त को राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस घोषित किये जाने के फलस्वरूप प्रथम राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस चैन्नई में इसी दिन आयोजित किया गया था। हाथकरघा की बुनाई हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बुनकरों द्वारा हाथकरघा पर निर्मित वस्त्र बुनाई कला देश की पहचान को विश्वभर में प्रसिद्ध बनाया है। हाथकरघा क्षेत्र में अपनी अद्वितीय बुनाई कला और कौशल का प्रदर्शन किया है और भारतीय हाथकरघा को वैश्विक पहचान दिलाई है। हाथकरघा बुनकरों की धरोहर और संस्कृति को धागों के माध्यम से संजोने में अहम भूमिका निभाने वाले सभी शिल्पकारों एवं बुनकरों को यह राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस समर्पित है।
स्कूली बच्चों ने रंगोली और पेंटिंग के माध्यम से दिया देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश
बिलासपुर। शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता - स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति और स्वच्छता के प्रति अपनी भावना का सुंदर प्रदर्शन किया। बच्चों ने मधुर स्वच्छता गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी के साथ ही बच्चों ने रंगोली और पेंटिंग के माध्यम से स्वतंत्रता व स्वच्छता थीम पर अपनी रचनात्मकता से सबका दिल जीत लिया।
केन्द्र सरकार की अभिनव पहल प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना
केन्द्र और राज्य से मिल रही सब्सिडी
बिलासपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना एक ऐसी योजना है जिसमें सौर ऊर्जा के माध्यम से घरों तक रोशनी पहुंचाई जा रही है। योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत हितग्राहियों को केन्द्र सरकार की ओर से 78 हजार रूपए और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार तक की सब्सिडी दी जा रही है साथ ही प्रतिमाह 300 यूनिट फ्री बिजली का भी प्रावधान है। योजना के तहत अरविंद नगर सरकण्डा निवासी शशांक शेखर दुबे ने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है जिससे हो रहे बिजली उत्पादन से अब उन्हें महंगे बिजली के बिल से राहत मिल रही है और उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
अरविंद नगर सरकण्डा निवासी शशांक शेखर दुबे ने बताया कि जब से उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है, उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। सोलर पैनल के जरिए छत पर हो रहे बिजली उत्पादन से उनकी प्रतिमाह बिजली पर होने वाले खर्च की बचत हो रही है। दुबे ने बताया कि उनकी छत पर 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगा है, जिससे हो रहे बिजली उत्पादन से न केवल प्रतिमाह आने वाले बिजली बिल की अब चिंता नहीं रही, वहीं वे उत्पादक के रूप में भी बिजली की सप्लाई भी कर रहे हैं जो गर्व की बात है। सोलर पैनल लगवाने के बाद उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने बताया कि 5 किलोवाट सोलर पैनल लगवाने पर उन्हें लगभग 2 लाख की लागत आई है, जिसमें से केन्द्र सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में 78 हजार रूपए प्राप्त हो गए हैं और राज्य सरकार की ओर से भी जल्द ही 30 हजार रूपए की सब्सिडी मिलने वाली है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत केवल 1 बार निवेश करना है जिसके बाद 25 वर्षाे तक बिजली की आपूर्ति होती रहेगी। लंबे समय के लिए यह एक बेहद किफायती योजना है जिसके लिए बैंक द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण की भी सुविधा दी जाती है। उन्होंने बताया कि एक बार सोलर पैनल लगवाने के बाद इस पर किसी प्रकार का मेंटेनेन्स खर्च नहीं है और पैनल लगाने वाली कंपनी द्वारा 5 साल तक निःशुल्क सविर्सिंग की सुविधा दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण की दृष्टि ये बेहद उपयोगी है। इस माध्यम से हम सौर ऊर्जा कर उपयोग कर बिजली का उत्पादन कर पा रहे हैं, जो ग्रीन एंनर्जी को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस योजना को अपनाकर सौर ऊर्जा का उपयोग करते हुए बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनें और पर्यावरण संवर्धन में अपना योगदान दें।
उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर रूफ टॉप सोलर प्लाण्ट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उक्त स्थापित प्लाण्ट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से जुड़ेगा जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आमदनी भी मिल जाती है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अधिक आय, कम बिजली बिल और नवीन रोजगारों का सृजन होगा तथा नवीनीकृत ऊर्जा स्त्रोत के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। शासन द्वारा इस योजना में 30 हजार रूपये से लेकर 78 हजार रूपये तक अनुदान भी दिया जाता है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन वेब पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर एप्प में पंजीयन करा सकते हैं।
डीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति
बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों के छानबीन के क्रम में तीन दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 3 आवेदकों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं। डीईओ ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला खैराडीह में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर कार्यरत स्व. बलभद्र सिंह गोड के परिवार से उनके पुत्र चंद्र मोहन सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकर्रा में भृत्य के पद पर कार्यरत स्व. बहोरन लाल कौशिक के पुत्र संजय कुमार एवं कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तखतपुर में कार्यरत स्व. ओम प्रकाश के परिवार से उनके पुत्र यश साहू ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।
आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे तीन दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्रमांक 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए बैठक आयोजित
बिलासपुर । प्रदेश में आगामी माह में होने वाले राज्य स्तरीय मेले के आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के संचालक विजय दयाराम ने की। उन्होंने आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य डॉ एस. के. सिंघई को बिलासपुर संभाग से इस आयोजन को सफलतापूर्वक पूर्ण करने की जिम्मेदारी दी गई।
इसी तारतम्य में 4 अगस्त को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोनी बिलासपुर में कोर समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य डॉ एस. के. सिंघई, शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक बिलासपुर के प्राचार्य प्रो अभिषेक अवस्थी सहित रोजगार विभाग के उपसंचालक अमन पहारे उपस्थित रहे। इस बैठक में आगामी रोजगार मेला को सफल बनाने हेतु कार्य योजना बनाई गई। जिसके तहत 8 अगस्त को संभाग के सभी इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा संस्थानों के प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारियों को तथा 11 अगस्त को को संभाग के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा। इन प्रशिक्षणों में छात्र छात्राओं को ई रोजगार पोर्टल में पंजीयन कराये जाने, साक्षात्कार की तैयारी कराये जाने के सम्बन्ध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।
वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु टेलीफोन नंबर जारी
बिलासपुर । बिलासपुर वनमण्डल क्षेत्रांतर्गत वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं सुरक्षा से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए टेलीफोन नंबर 07752-226082 शुरू किया गया है। वनमण्डलाधिकारी ने आमजनों से अपील की है कि यदि वे वनप्राणियों के संरक्षण एवं सुरक्षा से संबंधित यदि कोई शिकायत दर्ज कराना चाहते है तो उक्त टेलीफोन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते है। साथ ही नंबर का उपयोग आवश्यक परिस्थिति में करने का अनुरोध किया गया है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सौर ऊर्जा से संवरते सपने
श्रीमती अंजली सिंह को मिली राहत, आधा हुआ बिजली बिल
बिलासपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पूरे देश की तरह बिलासपुर जिले के लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित हो रही है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि महंगाई के इस दौर में भारी भरकम बिजली बिल से भी राहत मिल रही है। शहर की अशोक नगर निवासी श्रीमती अंजली सिंह ने अपनी छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि इस सोलर प्लांट की कुल लागत 1 लाख 85 हजार रुपये आई। इसमें से केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी भी मिली है।
श्रीमती सिंह ने बताया कि सोलर प्लांट लगाने से पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल ढाई से 3 हजार तक आता था, लेकिन अब उनका बिजली आधा हो गया है। इससे उन्हें आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच से अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है इस योजना में अब राज्य सरकार भी केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट ने अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहन देने और बिजली उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए योजना में 30 हजार रुपये तक का अतिरिक्त अनुदान देने का निर्णय लिया है। श्रीमती सिंह ने बताया कि पहले बिजली चली जाने पर दिक्कतें होती थीं, बार बार शिकायत करनी पड़ती थी। अब इन सारी समस्याओं से छुटकारा मिल गया है। आवेदन करने के दस दिनों के भीतर सेटअप भी लग गया था। उन्होंने योजना के लिए सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि सोलर सिस्टम का रख रखाव बेहद सरल है और इसमें कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आता है। हर व्यक्ति के लिए इसे उपयोगी बताते हुए इस योजना से जुड़ने कहा।
सरकार से मिल रही है सब्सिडी -
उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत स्थापित सोलर रूफटॉप संयंत्र विद्युत ग्रिड से नेट मीटरिंग के माध्यम से जोड़ा जाता है। उपभोक्ता अपनी जरूरत से अधिक बिजली का उत्पादन कर ग्रिड को सप्लाई कर सकते हैं, जिससे उनका बिजली बिल शून्य होने के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। इस योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित करने पर केंद्र सरकार से 30 हजार रुपए और राज्य सरकार से 15 हजार रुपए की कुल 45 हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी, 2 किलो वॉट पर केंद्र से 60 हजार और राज्य से 30 हजार, वहीं 3 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित करने पर केंद्र सरकार से 78 हजार रुपए एवं राज्य सरकार से 30 हजार रुपए कुल 1 लाख 8 हजार रुपए का अनुदान प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को https://pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट या पीएम सूर्यघर मोबाइल ऐप पर पंजीयन कराना होगा।
हर घर तिरंगा अभियान : बिहान की दीदियां देश सेवा में जुटीं, डेढ़ लाख तिरंगा बनाने का मिला ऑर्डर
अभियान बना दीदियों के लिए अतिरिक्त आय का जरिया
बिलासपुर। देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के गनियारी स्थित नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है, जहां बिहान की 30 स्व-सहायता समूह की 100 से अधिक महिलाएं तिरंगा निर्माण में जुटी हुई हैं। समूह की दीदियों ने देशभक्ति के इस पुनीत काम में भागीदारी मिलने पर खुशी जताई और प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री का आभार जताया।
गनियारी स्थित नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री में स्व सहायता समूह की दीदियों को 1.50 लाख से अधिक तिरंगा तैयार करने का लक्ष्य मिला है, जो जिले के विभिन्न शासकीय, अशासकीय संस्थानों एवं आम नागरिकों तक पहुँचाए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में तिरंगे की मांग में वृद्धि हुई है, और इसी को पूरा करने का जिम्मा अब दीदियों ने बखूबी संभाल लिया है।
तिरंगा निर्माण कर रही स्व-सहायता समूहों की महिलाएं इस कार्य को केवल एक आर्थिक अवसर के रूप में नहीं, बल्कि देशभक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक मान रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वे एक ऐसे पवित्र कार्य में भागीदार बन रही हैं, जिससे उनका सीधा जुड़ाव देश की सेवा से हो रहा है। नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री की अध्यक्ष श्रीमती मीना मानिकपुरी ने बताया कि तिरंगा निर्माण के लिए विभिन्न विभागों और संस्थाओं से भी उन्हें आर्डर मिल रहा है, जिसे पूरा करने के लिए दीदियां कड़ी मेहनत कर तिरंगा निर्माण कर रही है। इससे दीदियों को अतिरिक्त आय भी मिल रही है। तिरंगा निर्माण में जुटी समूह की दीदी राजेश्वरी यादव और नंदिनी साहू ने कहा कि तिरंगा निर्माण में समूह की सैकड़ों महिलाएं जुटी है और लक्ष्य के अनुरूप झंडा बनाने का कार्य कर रही है। दीदियों ने कहा कि इस अभियान के जरिए तिरंगा निर्माण से उन्हें प्रतिदिन 500 रूपए की अतिरिक्त आय मिल रही है। वे इस बात से भी उत्साहित है कि देशभक्ति के इस पावन कार्य में उनकी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री में तिरंगे के निर्माण की प्रक्रिया में धागा कातने से लेकर सिलाई, प्रेस और पैकिंग तक सभी कार्य महिलाएं खुद कर रही हैं, जिससे उन्हें न केवल रोजगार मिला है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को भी नई दिशा मिल रही है, जिससे दीदियां उत्साहित है। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले में तिरंगा निर्माण का जिम्मा दीदियों को दिया गया है, जिसे कम कीमत पर आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत परिसर में समूह द्वारा लगाये गये स्टॉल के माध्यम से तिरंगा विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील कि वे हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा लहराकर देश प्रेम का भाव प्रकट करें। उल्लेखनीय है कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल देश के कोने-कोने तक राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंचा रहा है, बल्कि महिला शक्ति को सम्मान और अवसर भी प्रदान कर रहा है।
जिला पंचायत के सामने बिहान की दीदियों ने सजाया तिरंगा पंडाल
कलेक्टर ने की बोहनी, खरीदी राखियां व पूजन सामग्री
बिलासपुर । हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में बिहान की दीदियों द्वारा स्टॉल लगाकर तिरंगे के साथ ही विभिन्न उत्पादों की बिक्री की जा रही है। तीन दिनों तक चलने वाले प्रदर्शनी सह विक्रय केंद्र का कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुभारंभ किया और शहर वासियों से स्टॉल आकर खरीदारी की अपील की।
कलेक्टर ने दीदियों का उत्साह बढ़ाया और चर्चा कर कामकाज के विषय में जानकारी ली। उन्होंने दीदियों से तिरंगा राखियां सहित पूजन सामग्री खरीदी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने शहर वासियों से भी स्टॉल आकर स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदारी करने के साथ ही हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी की अपील की। श्री अग्रवाल ने कहा कि दीदियों के आजीविका संवर्धन की दिशा में यह प्रयास है। तीन दिन तक चलने वाले प्रदर्शनी सह विक्रय केंद्र में दीदियों द्वारा बनाए गए तिरंगा, राखियां, अगरबत्ती, पूजन व सजावटी सामग्री, आचार, पापड़ और अन्य घरेलू सामग्री उपलब्ध है पहले दिन ही दीदियों ने अच्छा कारोबार करते हुए लगभग बीस हजार की बिक्री की, यह दुकानें आठ अगस्त तक चलेगी। इन स्टालों के माध्यम से दीदियां हर घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता का संदेश भी दे रही हैं। इस अवसर पर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जिला प्रबंधक रामेंद्र सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: प्री एयर हीटर प्लेटफार्म गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 15 घायल
लोहे का भारी स्ट्रक्चर टूटकर गिरा, शटडाउन मेंटेनेंस के दौरान हुई दुर्घटना
बिलासपुर । बिलासपुर जिले के सीपत स्थित एनटीपीसी प्लांट में बुधवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ, जिसमें अब तक तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि सूत्रों से हुई है, जबकि 10 से 15 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बॉयलर यूनिट नंबर-5 में प्री एयर हीटर प्लेटफार्म के टूटकर गिरने से हुआ।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे मेंटेनेंस कार्य के दौरान यह हादसा हुआ। शटडाउन पीरियड में जब भारी लोहे का प्लेटफार्म एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा रहा था, उसी दौरान तकनीकी गड़बड़ी से चैन टूट गई और स्ट्रक्चर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया।
हादसे के वक्त यूनिट के भीतर 10 से 15 मजदूर काम में लगे थे। लोहे के भारी भरकम हिस्से के नीचे दबने से कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, 5 मजदूरों की हालत गंभीर थी, जिनमें से तीन ने दम तोड़ दिया। हालांकि एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से अभी केवल एक मौत की पुष्टि की गई है।
घायल मजदूरों में से अधिकांश पोड़ी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि अभी मृतकों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती, रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों और मेंटेनेंस प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
मामूली विवाद में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर । कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम पहाड़बछाली में एक 20 वर्षीय युवक ने मामूली विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक की पहचान छेदीलाल यादव (65) के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान था। बारिश के चलते उनके मकान की छत टपकने लगी थी, जिसकी मरम्मत के दौरान वह पड़ोसी बृहस्पति बाई के घर में अस्थायी रूप से रह रहे थे।