छत्तीसगढ़ / बिलासपुर
विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन में अधिग्रहित वाहनों का किराया भुगतान 28 तक
बिलासपुर। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 में अधिग्रहित किये गये वाहनों के किराया का भुगतान किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी ने विधानसभा 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 में ऐसे वाहन मालिकों को वाहन का किराया भुगतान नहीं होने पर 28 मार्च 2025 तक जिला निर्वाचन कार्यालय (लेखा शाखा) में अपने वाहन की आर.सी. एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति लेकर कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर वाहन की किराया राशि प्राप्त करने की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि दिये गये समय अवधि के पश्चात वाहन किराया की राशि का भुगतान संभव नहीं होगा जिसकी जिम्मेदारी वाहन मालिक की होगी।
नशामुक्ति अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बिलासपुर । विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार शराब के सेवन से पूरे विश्व में प्रतिवर्ष 20 लाख व्यक्ति की मौत हो जाती है। नशा करने से मुख्यतः कैंसर, अस्थमा, हृदयघात, उच्च रक्तचाप, अल्सर, मधुमेह, आँखों में परेशानी, पागलपन सहित अन्य रोग नशा से पीड़ित व्यक्तियों को होती है। ऐसे सभी स्थिति को देखते हुए नशे से होने वाले रोगों को नियंत्रित करने की दिशा में ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर नशामुक्ति अभियान के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समाज सेवी संस्थाओं एवं विभागीय कलाकारों के माध्यम से सभी विकासखंडों एवं शासकीय, अशासकीय संस्थाओं द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत विकासखंड तखतपुर में रथ के माध्यम से रक्षा एकेडमी के द्वारा नेहरू गार्डन से लेकर पुलिस ग्राउंड तक जन जागरूकता रैली, हाफ वे होम संस्थान बिलासपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम, जिला पुनर्वास केन्द्र बिलासपुर में नशामुक्ति पर संगोष्ठी व रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सरस्वती रामेश्री, श्रीमती सरस्वती जायसवाल, श्री प्रशांत मोकाशे, अजय धुर्वे, वमशी कृष्णा, विजय केशकर, एल.डी. भांगे, दादूलाल बरेठ, राजेश सिसोदिया, कौशल कश्यप, राधेश्याम यादव, पुनाराम ध्रुव एवं समाज सेवी संस्था रक्षा एकेडमी के संचालक किशन सिंह, आकाश पटेल, अभिषेक काछी, प्रशंसा पांडे, खुशबू सक्सेना एवं प्रमोद शर्मा की उपस्थिति रही।
प्रधानमंत्री के बिलासपुर दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर लिया जायजा
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील स्थित ग्राम मोहभठ्ठा में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं स्थल पर पहुँचकर जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं—मुख्य मंच, हेलीपैड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं विशिष्ट अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने मौके पर अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि 55 एकड़ क्षेत्र में आयोजित इस ऐतिहासिक सभा के लिए सभी तैयारियाँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित और जनहित केंद्रित हों। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 2 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके मद्देनज़र सभी विभागों को अलर्ट मोड पर कार्य करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अब तक का सबसे बड़ा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। उनका आगमन नवरात्रि के शुभ अवसर पर हो रहा है, जो प्रदेश के विकास के लिए अत्यंत मंगलकारी संकेत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने स्वयं दिल्ली जाकर उन्हें आमंत्रित किया था, और आज पूरा प्रदेश उनके स्वागत के लिए आतुर है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रधानमंत्री जी लगभग ₹33,000 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें पीएम जनमन योजना के तहत विशेष रूप से बिरहोर, बैगा और पहाड़ी कोरवा जैसी जनजातियों के लिए संचालित योजनाएँ शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों के विकास को नई दिशा देंगी।
श्री साय ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि हितग्राहियों को घर से सभा स्थल तक लाना और वापस सुरक्षित पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक ज़िम्मेदारी है। उन्होंने गर्मी को देखते हुए जल, छाया, चिकित्सा आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन पूरी तन्मयता से तैयारियों में जुटा है और यह कार्यक्रम प्रदेश के जनजीवन में एक ऐतिहासिक स्मृति के रूप में दर्ज होगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ एवं बिलासपुर आगमन बड़े गौरव की बात है ।उनको सुनने और देखने आने वालों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना हमारी जवाबदारी है।
हितग्राही खुशी के साथ आएं और सुरक्षित वापस जाएं । इस काम के लिए हमें मुस्तैदी से जुट जाना है प्रधानमंत्री जी का यह बहुत बड़ा कार्यक्रम है । हम सभी को अपनी जिम्मेदारी अलर्ट होकर निभाना है । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के आगमन के पर्याप्त समय पूर्व पूर्व सभी पहुंच जाए। कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रस्तुतीकरण के जरिए अब तक की तैयारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धरमजीत सिंह,पुन्नूलाल मोहले, सुशांत शुक्ला, भूपेंद्र सवन्नी,महापौर पूजा विधानी, दीपक ठाकुर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद ,संभाग आयुक्त महादेव कावरे ,आईजी संजीव शुक्ला सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
नहर बनाने भू- अर्जन विशेषज्ञ समूह ने की अनुशंसा, 260 एकड़ की होगी सिंचाई
बिलासपुर। कोटा राजस्व अनुविभाग के बेलगहना तहसील की डाडबछाली जलाशय योजना के नहर निर्माण के लिए 1.60 एकड़ निजी भूमि अधिग्रहण की अनुशंसा विशेषज्ञ समूह ने की है। सामाजिक समाघात दल की रिपोर्ट के आधार पर विशेषज्ञ समूह ने न्यूनतम निजी भूमि के अधिग्रहण की सिफारिश की है। इससे डाडबछाली तथा इससे लगे एक और गांव के किसानों की लगभग 260 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई हो सकेगी। भू-अधिग्रहण से न तो किसी परिवार का विस्थापन होगा और न ही कोई सार्वजनिक अथवा निजी अधोसरंचना को नुकसान पहुंच रहा है।
अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं भू-अर्जन अधिकारी कोटा ने बताया कि डाडबछाली जलाशय योजना के नहर बन जाने से 260 एकड़ में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे गांव के अनुसूचित जनजाति, जाति एवं पिछड़े वर्ग के किसान लाभान्वित होंगे। इन किसानों की आमदनी का मुख्य जरिया कृषि कार्य एवं मजदूरी है। इसके अलावा नहर निर्माण का कार्य पूर्ण होने से निस्तारी हेतु तालाबों को भरने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। जिससे ग्राम के सतही जल का स्तर बढ़ेगा। विशेषज्ञ दल का यह भी मानना है कि योजना की लागत की तुलना में इसके फायदे अधिक हैं। आदिवासी अंचल में योजना के स्थित होने के कारण ज्यादातर अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को सीधा फायदा होगा।
रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत डाडबछाली में पूर्व में अर्जित भूमि प्रस्तावित योजना के लिए नहीं पायी गई। नहर निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि के विकल्प के रूप में पड़त अथवा अनुपयोगी भूमि नहीं पाये जाने का दल ने रिपोट्र किया है। ऐसी स्थिति में तकनीकी रूप से विकल्प भूमि पर विचार करने का कोई औचित्य नहीं है। प्रस्तावित नहर निर्माण की लम्बाई 510 मीटर है। एवं उतनी ही भूमि का अर्जन करने का प्रस्ताव दिया गया है जितने में नहर निर्माण का कार्य पूर्ण किया जा सके। डाडबछाली जलाशय नहर निर्माण से 260 एकड़ में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जिसके लिए मात्र 1.60 एकड़ भूमि अर्जित किया जाना प्रस्तावित है, जो कि न्यूनतम प्रस्तावित भूमि है। भू-अर्जन से किसी भी परिवार का विस्थापन नहीं हो रहा है और न ही किसी सार्वजनिक अथवा निजी अधोसंरचना को नुकसान पहुंच रहा है।
बिलासपुर के तीसरे श्रम अन्न केंद्र का शनिचरी में शुभारंभ
बिलासपुर । बिलासपुर शहर के श्रमिक बहुल शनिचरी चांटीडीह इलाके के पुराने मंडी परिसर में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न केंद्र का विधायक सुशांत शुक्ला ने शुभारंभ किया। मात्र 5 रुपए में पंजीकृत श्रमिकों को भरपेट भोजन मिलेगा। भक्त माता कर्मा जयंती के शुभ अवसर पर विधायक ने शुभारंभ करते हुए श्रमिकों के साथ बैठकर भोजन किया। केंद्र से प्रतिदिन लगभग 700 मजदूरों को लाभान्वित करने की योजना है। गौरतलब है कि ये शहर का तीसरा श्रम अन्न केंद्र है। इसके पहले वृहस्पति बाजार और तिफरा में पूर्व से संचालित है। कुल मिलाकर तीनों अन्न केंद्रों से लगभग 1800 श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन मुहैया हो रहा है।
विधायक सुशांत शुक्ला ने फीता काटकर श्रम अन्न केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि चांटीडीह के मजदूरों ने तीन माह पहले श्रमिक भोजन केंद्र की मांग की थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के निर्देश पर अल्पावधि में यह केंद्र शुरू हो पाया। उन्होंने इलाके के श्रमिकों को बधाई दी और बेहतर संचालन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि आकस्मिक रूप से पहुंचकर केंद्र में मजदूरों के साथ भोजन करूंगा। भोजन की गुणवत्ता हमेशा बनाए रखने के निर्देश संचालक को दिए। समारोह को महापौर पूजा विधानी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को ट्रिपल इंजन सरकार का फायदा मिला।
श्रम विभाग की सहायक आयुक्त ज्योति शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने योजना की पृष्ठभूमि बताई। कहा कि श्रमिक काम की तलाश में सवेरे से ही चावड़ी में बैठ जाते है। बिना खाए पिए वे इंतजार करते रहते हैं। कई बार बिना कुछ खाए काम में चले जाते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। इसे देखते हुए विष्णुदेव की सरकार ने योजना लाई। अब वे मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन कर काम में जा सकते हैं। टिफिन में भोजन पैक करवा कर भी ले सकते हैं । किसी भी हालत में उन्हें भूखे नहीं रहना है। सवेरे 8 बजे से 11 बजे तक भोजन केंद्र खुला रहता है। श्रम निरीक्षक योशिता शर्मा ने विभागीय योजनाओं से श्रमिकों को अवगत कराया। सहायक श्रम पदाधिकारी आरके तम्हाने ने अंत में आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्षद रूपाली गुप्ता, रेखा सूर्यवंशी,रानी देवांगन, रेखा पांडे, मनोरमा विजय यादव, पूर्व पार्षद विष्णु यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं श्रमिक तथा शहरवासी उपस्थित थे।
ग्रामीणों की आशाओं के अनुरूप करें काम : तोखन साहू
जिला पंचायत की यह नई टीम गांवों में लाएगी फिर से सुराज : अरूण साव
बिलासपुर । केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण स्व लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। विधायक सर्व धर्मजीत सिंह, धरम लाल कौशिक, सुशांत शुक्ला समारोह में शामिल हुए।
जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप और सदस्यों ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में शपथ लिया। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यगण गांवों के समग्र विकास के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि ग्रामीणों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप आप सभी काम करें। आपकी सक्रियता से ही गांव का संपूर्ण विकास होगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ जिस उम्मीद के साथ आपको अपना आशीर्वाद दिया है जन भावनाओं का आदर करते हुए जनता की इच्छा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आप काम करेंगे। मैं भी गांव का रहने वाला हूं तो गांव की व्यवस्थाओं को समझता हूं। आपको गांव की दिक्कतों को समझना है। आज गांव की जो परिस्थितियां है वह बदली हुई है गांव की फिजा बदल गई है। आज से 25 साल पहले गांव में किस प्रकार से एका हुआ करता था। कैसे गांव के लोग एकजुट होकर एक राय होकर एक परिवार की तरह रहा करते थे, और गांव की समस्याओं का गांव में ही बैठकर निराकरण करते थे। गांव में वास्तव में सुराज था। आज फिर से आवश्यकता महसूस हो रही है कि गांव में सुराज स्थापित हो। गांव में प्रेम और सद्भाव स्थापित हो। आज इसकी जरूरत है। बड़े उद्देश्य को लेकर पंचायती राज व्यवस्था बनाई गई है। संविधान में संशोधन करके पंचायत को सशक्त बनाया गया है। उसको आज मूर्त रूप देने की आवश्यकता है। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे बिलासपुर की जिला पंचायत की यह नई टीम गांव में सुराज लाएगी।
उप मुख्यमंत्री साव ने आगे कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का 30 मार्च को बिलासपुर जिले में मोहभट्टा गांव में आगमन हो रहा है। हजारों करोड़ों की सौगात छत्तीसगढ़ वासियों को देने वाले हैं । यह हम सब के लिए गौरव का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री हमारे जिले में आ रहे हैं। मैंने आग्रह किया था कि हर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। निर्वाचित जनप्रतिनिधि गांव में स्वच्छता अभियान चलाएं।
इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, कलेक्टर अवनीश शरण, हर्षिता पांडे, दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, रामदेव कुमावत सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल ने किया।
अरपा को संवारने एक जगह समा गया पूरा बिलासपुर
नगर निगम के "अरपा उत्थान" अभियान में उमड़ा जन सैलाब, 2 हजार से अधिक लोग हुए शामिल*
बिलासपुर । अरपा के संवर्धन और सफाई के लिए विश्व जल दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा छेड़े गए अभियान " अरपा उत्थान" में अपनी अरपा को स्वच्छ करने आज पूरा बिलासपुर रामसेतु मार्ग में इकट्ठा हुआ और प्रशासन के साथ मिलकर सभी ने इंदिरा सेतु से रामसेतु तक श्रमदान कर नदी की सफाई की। इंदिरा सेतु से रामसेतु तक लगभग दो हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।
नगर निगम बिलासपुर द्वारा शनिवार को आयोजित एक दिवसीय "अरपा उत्थान" अभियान में आयोजन स्थल "रामसेतु मार्ग" में सुबह से लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो चुकी थी,सबका मकसद एक था अरपा नदी को स्वच्छ करना और उसके मूल स्वरूप में लाने के लिए प्रयास की शुरूआत करना । इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा तैयारी की गई थी। जन सहयोग के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासन ने लोगों से अपील की थी,जिसके फलस्वरूप बिलासपुरियंस ने आज इंदिरा सेतु से रामसेतु तक अरपा नदी की सफाई की और वहां मौजूद कचरा और गंदगी को निकाला। इस अभियान में विशेष रूप से अटल बिहारी वाजपेयी विवि के कुलपति एडीएन वाजपेयी,महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर अवनीश शरण,एसएसपी रजनेश सिंह, निगम कमिश्नर अमित कुमार उपस्थित रहें जिन्होंने श्रमदान भी किया। इस अवसर पर कुलपति एडीएन वाजपेयी ने अपने संबोधन में कहा की अरपा के संवर्धन-सरंक्षण और जल को बचाने के लिए शुरू किया गया यह एक पुनीत अभियान है। अरपा बिलासपुर की जीवनदायिनी है और इसे संवारने हम सभी को अपने जीवन में एक सूत्र को अपनाना होगा,वह यह की अरपा नदी में हम वह ना फेंके या प्रवाहित ना करें जिसे हम ना खुद खा सकते है और ना पचा सकते हैं। अरपा नदी के संवर्धन के लिए और बिलासपुर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए खुद से जागरूक होना होगा और दूसरों को भी करना होगा। महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा की अरपा हमारी मां है,उसकी सफाई के लिए उमड़ा यह जनसैलाब यह दिखलाता है की सभी शहरवासियों के दिल में अरपा बसी है। महापौर ने कहा की हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अरपा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए प्रयास करने की जरूरत है,इसके लिए आज हम सब यह प्रण लें की अरपा नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हम सबका योगदान हो। शहर को भी स्वच्छ रखने में हर नागरिक की सहभागिता हो ताकि हमारा शहर नंबर वन बन सकें।
कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा की अरपा नदी बिलासपुर की पहचान है और आज विश्व जल दिवस के अवसर पर इसे संवारने की शुरूआत की गई है,स्वच्छता को जब तक हम अपनी दिनचर्या में शामिल नहीं करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझेंगे तब तक किसी भी नदी को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता,इसलिए जरूरी है की नदी के जतन के लिए सब मिलकर कार्य करें और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। 30 मार्च को मान.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिलासपुर पधार रहे हैं,उनके आगमन के पूर्व पूरे जिले में स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने कहा की अरपा बिलासपुर की जीवनरेखा है,इसके उत्थान के लिए हम सबको अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी,स्वच्छता एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। हमें अपने आस-पास स्वच्छता का वातावरण बनाए रखना होगा। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया की पीएम श्री मोदी के आगमन को लेकर पखवाड़े भर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है,अरपा नदी को संवारने अभियान की आज शुरूआत की गई है जो आगे भी जारी रहेगा। कार्य योजना तैयार कर अभियान को गति दी जाएगी। आमजन को इस कार्य में जोड़ने और प्रेरित करने के लिए आज अरपा उत्थान अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने में सभी शासकीय विभाग के कर्मचारी,सामाजिक और राजनीतिक संगठन,एसईसीएल,सेंट्रल यूनिवर्सिटी,अटल बिहारी वाजपेयी विवि, समेत विभिन्न संस्था एवं आमजनों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में सभी एमआईसी सदस्य और पार्षदों ने भी श्रमदान किया।
हाईकोर्ट ने भी दिए है निर्देश
अरपा नदी के संरक्षण और संवर्धन के लिए समय समय पर मान. उच्च न्यायालय द्वारा भी निर्देश दिए गए है,जिसके परिपालन में प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है।
अरपा को प्रदूषण से बचाने निगम बना रही कार्य योजना
अरपा नदी को दूषित होने से बचाने और उसके संवर्धन के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सबसे पहला नदी में नाला के गंदे पानी को रोकने के लिए चार एसटीपी निर्माणाधीन है जिसका अंतिम चरण चल रहा है। इसके अलावा निगम द्वारा शनिचरी,तिलक नगर और चिंगराजपारा में अलग से तीन नए एसटीपी का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
बड़ी संख्या में मशीनरी लगी थी
सफाई अभियान के दौरान जलकुंभी,कचरा को हटाने के लिए निगम द्वारा 6 जेसीबी,9 ट्रैक्टर 2 कांपेक्टर,1 डोजर, 5 टिपर इंतजाम किया गया था,जिसमें जन सहयोग से कचरा और जलकुंभियों को निकाला गया।
जनप्रतिनिधि अधिकारी हुए शामिल
जन सहयोग से किए जाने वाले इस कार्यक्रम में शहर के लगभग सभी जनप्रतिनिधी और अधिकारियों ने अरपा नदी में उतर कर सफाई किया। इस अभियान में एयू के कुलपति एडीएन वाजपेयी,महापौर श्रीमती पूजा विधानी,कलेक्टर अवनीश शरण,एसएसपी रजनेश सिंह,निगम कमिश्नर अमित कुमार एसडीएम मनीष साहू समेत पार्षद उपस्थित रहें।
मुख्य तकनीकी परीक्षक ने निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
सामग्रियों की गुणवत्ता जांच करने एकत्र किए सैंपल
बिलासपुर। मुख्य तकनीकी परीक्षक आर पुराम के नेतृत्व में टीम बिलासपुर सहित मुंगेली और जीपीएम जिले में विभिन्न विभागों द्वारा कराई जा रहे दर्जन भर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया ।
उन्होंने सबसे पहले डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बिल्डिंग का मुआयना किया ।भवन में प्रयुक्त किये जा रहे सामग्रियों के परीक्षण हेतु नमूने एकत्र किया ,जिसे रायपुर के प्रयोगशाला में जांच कर संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित किया जाएगा ।नमूने के रूप में मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जा रहे ईंट , छड़ और स्टील के नमूने लिए गए। भवन में कालम तथा कंक्रीट की गुणवत्ता की जांच एनडीटी उपकरणों के द्वारा किया गया । प्रत्येक तल में बीम और कालमका परीक्षण किया गया, जिसका रिपोर्ट मानक स्तर पर पाया गया। स्थल पर स्थापित लैब का भी निरीक्षण सतर्कता परीक्षा द्वारा किया गया। सुरक्षा उपकरण सूची ठेकेदार से ली गई। कब-कब कैलिब्रेशन किया गया, इसकी जानकारी भी ली गई ।
ठेकेदारों द्वारा नियुक्त तकनीकी अमलों की सूची भी ली गई। स्थल पर सुरक्षा के लिए प्रयुक्त सामग्रियों की सूची मांगी गई । भवन में उपयोग हो रहे ऑटो क्लव्ड ईंट और कंक्रीट ब्लॉक के संबंध में जानकारी ली गई। इस ब्लॉक का टेस्ट जो निर्माण कर रहा है, उसके रिपोर्ट को रख रखे जाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि तिल्दा स्थित इस कंपनी के कारखाने में जाकर ब्लॉकों का परीक्षण करें। निर्माण अधीन कार्यों में सुरक्षा का उपाय सही तरीके से नहीं होना पाया गया जिससे दुर्घटना की संभावना व्यक्त की गई। अधिकारियों को सुरक्षा का पालन करने अन्यथा ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला बिल्डिंग में लेबर कैंप को हटाकर सुरक्षित जगह पर करने के निर्देश दिए ।
श्री पुराण ने इसके बाद बहतराई स्थित हॉकी स्टेडियम निर्माण कार्य का निरीक्षण किया । गैलरी में बैठने के लिए जो बीम डाला जा रहा है, वह स्वीकृत ड्राइंग के अनुरूप नहीं है। उन्होंने डिजाइनर की सलाह लेकर इसे सुधारने के निर्देश दिए। ईंट और रॉड का सैंपल भी लिया गया। कंक्रीट की जांच उपकरणों से की गई। प्रयोगशाला अलग से स्थापित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सतर्कता आयुक्त ने इसके बाद मुंगेली से पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया ।चल रहे डामरीकरण कार्य को चेक किया। डामर के सैंपल लिए ।
रोड में डामर का तापमान भी नापा गया । रोड में एक स्थान परमाइनर ब्रिज का निर्माण हो रहा है, इसके अबेटमेंट में उखड़ा हुआ डामर वेस्ट को डाला जा रहा था , इसके बदले सिलेक्टेड सॉइल डालने के निर्देश दिए गए।मुख्य सतर्कता आयुक्त की टीम ने पेंड्रा रोड में जल संसाधन विभाग के निर्माण अधीन मुख्य नहर का भी जांच किया। नहर में मिट्टी के कंप्रेशन ठीक से करने के निर्देश दिए । कंक्रीट की गुणवत्ता सुधारने कहा गया। इसी तरह खग़ड़ी जलाशय नहर लाइनिंग का काम भी देखा। कोटा सबडिवीजन में गोसारी एनीकट व खारंग डिवीजन में चिल्हाटी स्टाप डैम का निरीक्षण किया गया ।
समय अवधि में गुणवत्ता पूर्वक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । जल जीवन मिशन के अंतर्गत मुंगेली के मटकू समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण भी किया ।कंक्रीट गुणवत्ता की जांच की गई ।स्रोत की उपलब्धता के संबंध में कड़े निर्देश दिए गए ।भैंसाझर सामूहिक जलप्रदाय योजना के कार्य में उपयोगी उपयोग किए जाने वाले सामग्रियों की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। श्री पुराम ने कहा कि इन निरीक्षण किए गए कामों का प्रतिवेदन जारी किया जाएगा और 15 दिवस में विभागीयअधिकारियों को उपलब्ध कराकर उसे पर पालन प्रतिवेदन लिया जाएगा।
एसईसीएल ने की 302 माइनिंग सरदारों की भर्ती
बिलासपुर । एसईसीएल ने माइनिंग सरदार भर्ती परीक्षा में सफल रहे 302 उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश (पोस्टिंग ऑर्डर) जारी कर दिए हैं। 19 मार्च को एसईसीएल मुख्यालय से यह आदेश जारी किए गए हैं और संबंधित उम्मीदवारों को भेजे गए हैं। कोयला खान विनियम 2017 के तहत माइनिंग सरदार एक वैधानिक पद है, जो खदानों के सुरक्षित और प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। माइनिंग सरदार की जिम्मेदारी होती है कि वह खान अधिनियम, विनियमों और आदेशों के पालन को सुनिश्चित करे और किसी भी उल्लंघन की जानकारी शीघ्र ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे।
एसईसीएल ने माइनिंग सरदार के 350 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी, जिसके लिए 8000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 302 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा रही है। एसईसीएल क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
यह भर्ती प्रक्रिया न केवल क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने में सहायक होगी, बल्कि खनन उद्योग की सुरक्षा और संचालन को भी मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर एसईसीएल सीएमडी श्री जेपी द्विवेदी एवं निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास द्वारा सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
मुख्यमंत्री के सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों का लिया जायजा
अफसरों की ली बैठक, 25 मार्च तक संपूर्ण तैयारियां पूर्ण करने दिए निर्देश
बिलासपुर । मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने शनिवार को मोहभठ्ठा का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को बोदरी तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा आने वाले हैं। मोदी विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही यहां एक विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे। युद्धस्तर पर मोहभठ्ठा में प्रधानमंत्री जी के प्रवास की तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने लगभग एक घण्टे तक सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। अब तक की तैयारी की प्रगति पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने 25 मार्च तक तमाम तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अवनीश शरण, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार सहित विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदार इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों की सुविधाओं का भी तैयारी में ध्यान रखा जाये। उन्होंने बदलते मौसम को ध्यान में रखते तैयारियां रखने के निर्देश दिए। तेज गरमी के साथ बरसात की स्थिति की संभावना को भी ध्यान में रखते हुए तैयारी किया जाये। सभास्थल के साथ-साथ पार्किंग भी पर्याप्त होने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है। बिलासपुर के साथ राज्य भर से लोग प्रधानमंत्री जी को सुनने पहुंचेंगे। उनके यहां आने-जाने मंे हितग्राहियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने चाहिए। सुरक्षा प्रोटोकाल के चलते दो-तीन घण्टे पहले हितगा्रहियों को पहुंचना होगा। लगभग 2 लाख लोगों के समागम की संभावना है। दयानन्द ने सभास्थल पर मुख्य मंच, हेलीपेड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। उन्होंने सभास्थल के समीप बनाये गये पार्किंग स्थलों का भी जायजा लिया।
पार्किंग स्थल पर भी जनसुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।इसके पहले कलेक्टर अवनीश शरण ने मुख्यमंत्री के सचिव को अब तक की तैयारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी की सभास्थल 55 एकड़ के विशाल मैदान में आयोजित की जा रही है। प्रधानमंत्री जी एवं उनके स्टॉफ के उतरने के लिए स्थल के किनारे तीन हेलीपेड लगभग तैयार हो गए हैं। स्थल के एक किनारे पर दो और हेलीपेड बनाये जा रहे हैं। इसमें माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के लिए है। सभास्थल के आस-आस 9 पार्किंग स्थल तैयार हो चुके हैं। सभी का समेकित रकबा लगभग 100 एकड़ से ज्यादा का है। रूट चार्ट के अनुसार अलग अलग रूट के लिए पार्किंग की कलर कोडिंग कर जिलेवार आरक्षित रखे गये हैं। सभास्थल में पांच डोम खड़े किये जा रहे हैं। सभी डोम मिलाकर 120 सेक्टर मेें लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। प्रत्येक सेक्टर में एक से डेढ़ हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। उनके पानी, नाश्ता, दवा और साफ-सफाई से जुड़े लगभग 7 कर्मचारी सहयोग करेंगे। चूंिक लोग 4-5 घण्टे तक सभास्थल पर ठहरेंगे, इसलिए लगभग डेढ़ सौ पक्का टॉयलेट भी निर्मित किये जा रहे है। 25 मार्च के बाद सभास्थल की बा्रण्डिंग एवं फिनिशिंग का कार्य किया जायेगा। एसएसपी रजनेश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का ब्यौरा दिया।
राज्य मानसिक चिकित्सालय जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न
अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने कई निर्णय
बिलासपुर । संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में राज्य मानसिक चिकित्सालय, सेन्दरी के जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल में कुछ बुनियादी काम और मरीजों की सुविधा से संबंधित कई निर्णय लिए गए। आय-व्यय पर चर्चा की गई। विगत 8 माह में हुए कुछ जरूरी कामो के लिए खर्च किये गये लगभग साढ़े 10 लाख के विभिन्न कामों की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अपर कलेक्टर आरए कुरूवंशी सहित समिति के सदस्य अधिकारी उपस्थित थे।
समिति की बैठक में अस्पताल में गरमी को देखते हुए दो डक्टिंग कूलर खरीदने, मरीजों के मनोरंजन के लिए दो एलईडी टीव्ही क्रय करने, 200 बिस्तर अस्पताल के अनुरूप कीचन का विस्तार, ऑटोमेटिक जनरेटर सिस्टम, अस्पताल की कबाड़ सामग्री स्टोर करने शेड निर्माण, महिला योग शिक्षक रखने, चिकित्सालय में ट्रामा सेन्टर निर्माण, दो नग वॉटर कूलर तथा लगभग साढ़े 3 लाख रूपए मानसिक रोगियों के लिए दवा खरीदने का निर्णय लिया गया।
समिति के आय-व्यय की जानकारी देते हुए बताया गया कि 1 अप्रैल 2024 से 10 मार्च 2025 तक की अवधि में समिति को 1.97 करोड़ की आवक हुई है। इस अवधि में 1 करोड़ 8 का खर्च हुआ है। शेष 88 लाख की राशि खाते में शेष है। अस्पताल में विगत 11 माह में 31 हजार से अधिक मानसिक रोगियों का ओपीडी में इलाज हुआ है। इसके अलावा 1200 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया है।
कमिश्नर ने किया सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान
राजपत्रित अधिकारियों को दी बधाई
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ बिलासपुर द्वारा नया सर्किट हाउस में राजपत्रित अधिकारी सेवाकाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त महादेव कावरे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रंातीय अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ कमल वर्मा, अपर कलेक्टर आर. ए. कुरूवंशी एवं अपर संचालक कोष लेखा एवं पेंशन आर. के. पटेल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति बिलासपुर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं राज्यगीत गायन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. बी.पी.सोनी जिलाध्यक्ष छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा कार्यक्रम की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्य से उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराते हुये राजपत्रित अधिकारी संघ के गठन एवं महत्व की संक्षिप्त जानकारी दी गयी तथा राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला कार्यालय निर्माण हेतु जिला प्रशासन से आवश्यक सहयोग की अपील की गयी। कमल वर्मा प्रांतीय अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा संभाग से पहुंचे सभी अधिकारियों का अभिवादन किया गया तथा संभाग स्तर पर राजपत्रित अधिकारियों को किये जा रहे सम्मान की अनुपम शुरूवात हेतु बिलासपुर जिले को बधाई एवं धन्यवाद दिया गया तथा संगठित रहकर राजपत्रित संघ को आगे बढ़ाने हेतु अपील की गयी। अपर कलेक्टर आर. ए. कुरूंशी द्वारा राजपत्रित अधिकारी संघ को सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजन के लिये शुभकामनायें दी गयी।
मुख्य अतिथि आयुक्त महादेव कावरे द्वारा अपने उद्बोधन में समस्त सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनायें दी गयी तथा राजपत्रित संघ को आयोजन हेतु बधाई दी गयी। साथ ही जिले में राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यालय भवन हेतु प्रशासन से सभी संभव सहयोग प्रदान किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया। मुख्य अतिथि आयुक्त महादेव कावरे द्वारा सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारियों को सेवा सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, शाल श्रीफल एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिसमें उपस्थित डॉ. एम.के. यादव अतिरिक्त उपसंचालक कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र मस्तूरी, डॉ. संजय कुमार शरण प्राचार्य, शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डगनिया, बी. व्ही. रमणा राव सहायक प्राध्यापक, उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, सी.एल. जायसवाल सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, राजेन्द्र कुमार पटेल संयुक्त संचालक, कोष लेखा पेंशन, अजय चौबे सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थायें, आर. ए. कुरूवंशी अपर कलेक्टर, ए.के. महिस्वर उपसंचालक, मत्स्यपालन विभाग, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें कोरबा एवं सत्या पाटीदार कार्यपालन अभियंता सिंचाई विभाग बिलासपुर सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों का सम्मान किया गया।
कमिश्नर-आईजी ने वीसी के जरिए ली कलेक्टर-एसपी की बैठक
बिलासपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज वीडियो कॉन्फ्रेन्सिग के जरिए बिलासपुर एवं रायपुर संभाग के कलेक्टर एवं एसपी की बैठक ली। उन्होंने विशेषकर प्रधानमंत्री जी के 30 मार्च को बिलासपुर प्रवास को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में आईजी संजीव शुक्ला एवं सीसीएफ प्रभात मिश्रा भी उपस्थित थे। संभागायुक्त ने प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मोहभठ्ठा, जिला बिलासपुर में जरूर आयोजित की जा रही है लेकिन यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम है। पूरे राज्य के हितग्राही इस समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम की प्रतीक्षा है।
मोटे तौर पर 2 से 4 बजे के बीच कार्यक्रम होना प्रस्तावित किया गया है। मोहभठ्ठा में सभास्थल के साथ पार्किंग की अच्छी व्यवस्था की जा रही है। अलग-अलग जिलों के वाहनों के रूकने के लिए अलग कलर कोडिंग की जा रही है। पार्किंग स्थल एवं कार्यक्रम स्थल पर हितग्राहियों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। कावरे ने दोनों संभाग के कलेक्टरों को इस कार्यक्रम में समन्वय के लिए नोडल अधिकारी आईजी संजीव शुक्ला ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा सर्वोच्च महत्व का है। कोई भी व्यक्ति को बिना जांच के सभास्थल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। लगभग डेढ़ सौ मेटल डिक्टेटर गेट सभास्थल पर स्थापित किए जाएंगे। लोगों को 2-तीन घण्टे पहले पहुंचना होगा ताकि समुचित जांच के बाद उन्हें समयपूर्व प्रवेश मिल पाये।
सभास्थल पर जिला प्रशासन द्वारा बैठने एवं पानी की समुचित इंतजाम रहेगा। आईजी ने कहा कि लोग जिस बस में आएंगे,उनके प्रभारी को जिम्मेदारी दिया जाए कि जितने लोगों को लेकर आयेगा,उन सभी को सकुशल वापसी की जिम्मेदारी उसी बस प्रभारी की होगी। अस्वस्थ, बच्चे और बुजुर्ग लोगों को यथासंभव कार्यक्रम से दूर रखा जाये।
समारोह में लगभग 2 लाख के लगभग हितग्राहियों के आगमन की संभावना है। 25 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन में लोग आ सकते हैं। उन सबके लिए सभास्थल के आस-पास 8 बड़े पार्किंग स्थल बनाये गये है। बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने अब तक की तैयारी से सभी को अवगत कराया। उन्होंने ध्यान रखने वाले महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी।
एसडीएम ने कार्यालयों में दी दबिश, समय पर नहीं पहुंचे 33 कर्मचारी को थमाया नोटिस
बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम कोटा नितिन तिवारी ने अपने सबडिवीजन के 3 बड़े कार्यालयों का सवेरे 10 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्यालय खुलने के समय तक 33 अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे। उन सभी को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोटा द्वारा अनुविभाग के कर्मचारियों को कार्यालयीन समय पर उपस्थिति को देखते हुए दिनांक 19 मार्च को जनपद कार्यालय कोटा, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, तहसील कार्यालय एवं विकासखण्ड स्त्रोत कार्यालय कोटा का प्रातः 10 बजे निरीक्षण किया गया,
जिसमें जनपद कार्यालय कोटा के 14 कर्मचारी वअधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोटा के 15 कर्मचारी एवं बीआरसी के 04 कर्मचारियों को समय पर उपस्थित नहीं होने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 24 घंटे के भीतर जवाब देने हेतु निर्देशित किया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर एक दिवस की वेतन कटौती की कार्यवाही किया जावेगा।
गांवों में विकास कार्यो को गति देने की योजनाओं की समीक्षा
बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण ने आज तखतपुर और कोटा ब्लॉक में विकास कार्यो को गति देने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंचों को बधाई और शुभकामनाएं दी। महिला सरपंचों की हौसला अफजाई की। कलेक्टर ने इस दौरान पहली बार निर्वाचित हरदी की महिला सरपंच से जब पूछा कि गांव के विकास के लिए आपकी क्या प्लानिंग है, तो महिला सरपंच ने गांव की समस्या गिनाकर उसके निराकरण के लिए एक लय में जवाब दिया। उन्होंने महिला सरपंच की जागरूकता की प्रशंसा कर उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर ने कहा कि इसी प्रकार अपने गांव की समस्या का चिन्हांकन कर गांव में विकास कार्यों को दोगुनी गति देना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में सरपंच की अहम भूमिका होती है।
कलेक्टर ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिल्हा ब्लॉक के मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम की भी जानकारी दी। बैठक में एसएसपी रजनेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, एसडीएम, जनपद सीईओ, सरपंच एवं रोजगार सहायक मौजूद थे। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि यह केन्द्र शासन और राज्य शासन की प्राथमिकता में है। प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों के सपनों को साकार करने वाली योजना है। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में आपकी महत्पूर्ण भूमिका है। सरपंच की स्वीकृति के बिना ग्राम पंचायत में केाई काम नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक स्वीकृत, पूर्ण हुए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इसकी नियमित रूप से समीक्षा करते हुए योजना में प्रगति लाए। कलेक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम केा देखते हुए हमें पेयजल की समस्या पर फोकस करना है।
उन्होंने बताया कि पीएचई विभाग द्वारा चलित वाहन की सुविधा दी जा रही है। किसी भी पंचायत में जहां पेयजल की समस्या आती है वहां फोन करने पर तत्काल यह गाड़ी पहुँच जाएगी और आवश्यकतानुसार नलकूप में सुधार का काम किया जाएगा। खुड़िया जलाशय से पानी छोड़े जाने पर तखतपुर ब्लॉक के लोग लाभान्वित होंगे। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कल इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि सरपंच की सक्रियता से ही गांव में नशे संबंधी गतिविधियां रूक सकती है। कलेक्टर ने 30 मार्च को जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का पल है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे जिले में आएंगे। वे इस दौरान करोड़ों के विकास योजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी से उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाने कहा। कार्यक्रम में आने वाले सभी हितग्राहियों और लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम के साथ लोग अच्छी यादें संजोकर जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, शौचालय, एंबुलेंस सभी सुविधाओं की तमाम व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए छोटे बच्चों और बुजुर्गो को कार्यक्रम स्थल पर न लाए।
संभागायुक्त कावरे की अध्यक्षता में राज्य मानसिक चिकित्सालय जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न
अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने कई निर्णय
विगत 11 माह में 32 हजार ओपीडी एवं 1200 मरीजों का भर्ती कर किया उपचार
बिलासपुर, 20 मार्च 2025/संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में राज्य मानसिक चिकित्सालय, सेन्दरी के जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल में कुछ बुनियादी काम और मरीजों की सुविधा से संबंधित कई निर्णय लिए गए। आय-व्यय पर चर्चा की गई। विगत 8 माह में हुए कुछ जरूरी कामो के लिए खर्च किये गये लगभग साढ़े 10 लाख के विभिन्न कामों की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अपर कलेक्टर आरए कुरूवंशी सहित समिति के सदस्य अधिकारी उपस्थित थे।
समिति की बैठक में अस्पताल में गरमी को देखते हुए दो डक्टिंग कूलर खरीदने, मरीजों के मनोरंजन के लिए दो एलईडी टीव्ही क्रय करने, 200 बिस्तर अस्पताल के अनुरूप कीचन का विस्तार, ऑटोमेटिक जनरेटर सिस्टम, अस्पताल की कबाड़ सामग्री स्टोर करने शेड निर्माण, महिला योग शिक्षक रखने, चिकित्सालय में ट्रामा सेन्टर निर्माण, दो नग वॉटर कूलर तथा लगभग साढ़े 3 लाख रूपए मानसिक रोगियों के लिए दवा खरीदने का निर्णय लिया गया। समिति के आय-व्यय की जानकारी देते हुए बताया गया कि 1 अप्रैल 2024 से 10 मार्च 2025 तक की अवधि में समिति को 1.97 करोड़ की आवक हुई है। इस अवधि में 1 करोड़ 8 का खर्च हुआ है। शेष 88 लाख की राशि खाते में शेष है। अस्पताल में विगत 11 माह में 31 हजार से अधिक मानसिक रोगियों का ओपीडी में इलाज हुआ है। इसके अलावा 1200 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया है।
कमिश्नर ने किया सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान राजपत्रित अधिकारियों को दी बधाई
बिलासपुर, 20 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ बिलासपुर द्वारा नया सर्किट हाउस में राजपत्रित अधिकारी सेवाकाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त श्री महादेव कावरे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रंातीय अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ श्री कमल वर्मा, अपर कलेक्टर श्री आर. ए. कुरूवंशी एवं अपर संचालक कोष लेखा एवं पेंशन श्री आर. के. पटेल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति बिलासपुर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं राज्यगीत गायन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. बी.पी.सोनी जिलाध्यक्ष छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा कार्यक्रम की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्य से उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराते हुये राजपत्रित अधिकारी संघ के गठन एवं महत्व की संक्षिप्त जानकारी दी गयी तथा राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला कार्यालय निर्माण हेतु जिला प्रशासन से आवश्यक सहयोग की अपील की गयी। श्री कमल वर्मा प्रांतीय अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा संभाग से पहुंचे सभी अधिकारियों का अभिवादन किया गया तथा संभाग स्तर पर राजपत्रित अधिकारियों को किये जा रहे सम्मान की अनुपम शुरूवात हेतु बिलासपुर जिले को बधाई एवं धन्यवाद दिया गया तथा संगठित रहकर राजपत्रित संघ को आगे बढ़ाने हेतु अपील की गयी।
अपर कलेक्टर श्री आर. ए. कुरूंशी द्वारा राजपत्रित अधिकारी संघ को सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजन के लिये शुभकामनायें दी गयी। मुख्य अतिथि आयुक्त महादेव कावरे द्वारा अपने उद्बोधन में समस्त सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनायें दी गयी तथा राजपत्रित संघ को आयोजन हेतु बधाई दी गयी। साथ ही जिले में राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यालय भवन हेतु प्रशासन से सभी संभव सहयोग प्रदान किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया।
मुख्य अतिथि आयुक्त महादेव कावरे द्वारा सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारियों को सेवा सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, शाल श्रीफल एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमें उपस्थित डॉ. एम.के. यादव अतिरिक्त उपसंचालक कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र मस्तूरी, डॉ. संजय कुमार शरण प्राचार्य, शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डगनिया, श्री बी. व्ही. रमणा राव सहायक प्राध्यापक, उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, श्री सी.एल. जायसवाल सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, श्री राजेन्द्र कुमार पटेल संयुक्त संचालक, कोष लेखा पेंशन, श्री अजय चौबे सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थायें, श्री आर. ए. कुरूवंशी अपर कलेक्टर, श्री ए.के. महिस्वर उपसंचालक, मत्स्यपालन विभाग, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें कोरबा एवं श्री सत्या पाटीदार कार्यपालन अभियंता सिंचाई विभाग बिलासपुर सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों का सम्मान किया गया।