आर्टिकल 370 पर BJP के हमलों पर खरगे का जवाब कर गया बैकफायर, गुस्से से लाल हुई नेशनल कॉन्फ्रेंस
गरियाबंद |
2024-11-16 14:53:38
गरियाबंद। गरियाबंद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने में गरियाबंद पुलिस जुट गई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब ऑनलाइन चालान कटेगी। बता दें कि ऑनलाइन चालानी कार्यवाही के लिए यातायात पुलिस, थाना गरियाबंद, थाना राजिम को एक–एक नग POS Machine वितरण किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा POS (Point of sale) system के माध्यम से ई-चालान की शुरूवात की गई। अब यातायात उल्लंघन करने वालों की ई-चालान के माध्यम से ऑनलाइन चालान कटेगी इसमें किसी भी प्रकार की कागजी कार्यवाही नहीं होगी। ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से खाते से पैसे कट जाएगी। बताया गया कि वर्तमान में यातायात पुलिस, थाना गरियाबंद एवं थाना राजिम को एक-एक नग POS Machine वितरण किया गया है। मशीन वितरण किए जाने के बाद चालानी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। फिलहाल लोगों को यातायात नियमों के पालन करने की समझाइश दी जा रही है। इसके बाद चालानी कार्यवाही की जाएगी।
मालूम हो कि गरियाबंद में लगातार यातायात दबाव बढ़ते जा रहा है। मुख्य सड़क मार्ग में बेतरतीब खड़ी दुपहिया और चार पहिया वाहनों से सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर गाड़ियां दौड़ती देखी जा सकती है। जिसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन अब सख्त हो गई है। इससे तय है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं है। वहीं बस स्टैंड से निकलने वाली यात्री बस जो कि मुख्य सड़क मार्ग पर बहुत ही धीमी गति से चलती है, इससे देखा गया है कि यातायात काफी प्रभावित होती है, उन्हें भी सीधे तौर पर समझाइश दी गई है, साथ ही चालानी कार्यवाही भी की गई है।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने जनता से अपील किया है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए गरियाबंद पुलिस को सहयोग करें। उन्होंने कहा कि ई-चालान की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।