छत्तीसगढ़ / दुर्ग

भिलाई में आल इंडिया सीनियर सिटीजन कन्फीडरेशन के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय महिला सम्मान का आयोजन संपन्न

भिलाई नगर ।आईस्कान AISCCON (आल इंडिया सिनीयर सिटीजन कान्फिडरेशन) तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन , कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में समाज कल्याण विभाग दुर्ग  के सौजन्य से कार्यक्रम 15  शुक्रवार  सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि माननीय प्राचार्य  व्ही के भदाने प्रेसिडेंट, अखिल भारतीय सिनीयर सिटीजन महासंघ, मुंई, अध्यक्षता चंद्रप्रकाश देवरस वरिष्ठ नागरिक संघ, छ भीजज
. ग. प्रदेश अध्यक्ष ,  विशेष अतिथि  अंकुश जांभले, वित्त सचिव, आईस्कान मुंबई, नामदेव डफल, सय्युक्त सचिव, आईस्कान मुंबई, विशिष्ट विशिष्ट अतिथि  नरेन्द्र बन्छोर चेयरमैन, स्टील एक्जीक्यूटिव फेडरेशन आफ इंडिया  भिलाई,  रमशीला साहू, दुर्ग पुर्व केबिनेट मंत्री छ. ग. शासन,  विश्वास शुभांकर (हेल्पलाइन इंडिया छत्तीसगढ़ राज्य प्रमुख),  श्रीमती यमला साहू, अध्यक्ष आईस्कान, की अध्यक्ष महिला विंग उपस्थित थे। यमला साहू ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन में महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया और कहाँ कि महिलाओं को आगे आना है। मुख्य अतिथि भदाने   ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आईस्कान की सदस्यता ग्रहण करना है। इसमें पत्रिका "प्रगति" का विमोचन उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया गया। जिसके सम्पादक श्री एसएम पाटील, संपादक सदस्य रामराव ढोक है। प्रमुख वक्ता श्रीमती श्यामला चौधरी, प्रोफेसर वेदवती मंडावी,  बलदाऊ राम साहू , मुंबई से आये व्हीके भदाने ,अंकुश जांभले और नामदेव डफल ने सभा को संबोधित किया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि  महिला सशक्तिकरण एवं उनके मुलभुत अधिकारों, उनकी रक्षा, आईस्कान संगठन के महत्व, सामाजिक, आर्थिक भागेदारी से संबंधित जानकारियां दी और आगे कहा कि हमारे देश की आज़ादी के बाद महिलाओं ने बहुत प्रगति की है, ऊंचे से ऊंचे पदों पर कार्य कर रही है। अभी और महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में आगे आना है, आत्मनिर्भर होना है,अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना है। इस अवसर पर वरिष्ठ महिलाओं, पुरूषों के  सामाजिक योगदान के लिए अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया । आभार प्रदर्शन मिथिला खिचरिया ने किया। 
       इस कार्यक्रम मे जगदलपुर, मूंगेली, धमतरी, , कोरबा की महिलाएं सम्मिलित हुई और अन्य महिलाएँ, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

        उक्त जानकारी आईस्कान के प्रिविलेज मेंबर रामराव ढोक ने दी। 

Leave Your Comment

Click to reload image