छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

नवापारा मे पंच प्यारों की अगुवाई मे निकली भव्य शोभायात्रा,बड़ी संख्या मे सिंध व सिक्ख समाज के लोग हो रहे है उपस्थित* *डीजे, धुमाल व पारम्परिक गुरु कीर्तन के साथ चल रहे थे झूमते नाचते गाते चल रहे थे समाजिकजन*

 नवापारा राजिम स्थानीय नवापारा मे पूज्य सिंध पंचायत व सिक्ख अनुयायियों द्वारा गुरुनानक देव की 555 वी जयंती प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इस शोभायात्रा की अगुवाई पंच प्यारो ने की. डीजे धुमाल व शानदार लाइटिंग व फूलो की सजावट के साथ निकली इस विशाल शोभायात्रा को जिसने भी देखा वह स्तब्ध सा रह गया. उक्त भीड़ इस शोभायात्रा मे गुरुनानक देव के अनुयायियों की भारी देखने को मिली. शोभायात्रा मे आगे आगे पंच प्यारे चल रहे थे तो उनके पीछे गुरु ग्रन्थ साहिब की रथ चल रही थी. वही समाज के युवा, पुरष व महिलाये गुरु कीर्तन व नाचते गाते झूमते चल रहे थे. इस शोभायात्रा की आकर्षण का एक केंद्र पाकिस्तान स्थित बाबा ननकाना  साहिब गुरुद्वारा की झांकी थी.  रास्ते भर बाबा गुरुनानक देव के अनुयायियों  ने  इस शोभायात्रा का स्वागत किया और सभी के लिए शीतल पेय पदार्थ सहित अन्य दूसरी चीजों की व्यवस्था की गई थी.  जयंती दिवस पर सुबह से ही गंज रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारा मे गुरु कीर्तन का आयोजन किया गया जो दोपहर तक चला और बाद मे आम लंगर की व्यवस्था की गई थी.       


  शोभायात्रा का हुआ जगह जगह स्वागत         

 उक्त शोभायात्रा का स्वागत सकल जैन समाज, नवयुवक गणेशोत्सव समिति सहित अनेको लोगो ने किया. जहाँ उनके लिए पेय पदार्थो सहित चाय बिस्किट मीठा आदि की व्यवस्था की गई थी. इस शोभायात्रा मे प्रमुख रूप से पंचायत के मुख्य सेवादार वीरभान पप्पू ज्ञानचंदानी, समाज के कार्यवाह अध्यक्ष नंदलाल सायरानी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जगवानी, पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी,  गोविन्द राजपाल, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के  प्रदेश मंत्री टीकम दास  साधवानी,   ज्ञानचंद लालवानी,   प्रतापचंद छाबड़ा,अनिल छाबड़ा,  किशोर नागवानी, कमल नगवानी, दल्लु मध्यानी, संजय भाषाणी,पुरन लालवानी, रमेश नथानी, हरीश नागवानी, हीरानन्द नारवानी, बलराम साधवानी, सुन्दर पंजवानी, हरीश साधवानी, संतदास फोटाणी, बबलू फोटाणी,विकास नारवानी, श्याम अठवानी, सुरेश जगवानी, ईश्वर जगवानी,आलोक अठवानी,  जवाहर जीवनानी, भगवान दास सुंदरानी, कोमल गुनानी, अनिल सुंदरानी, गिरीश साधवानी, राजा साधवानी, सुनील छाबड़ा, गाँधी निरंकारी, लालचंद गोविंदानी, भूषण मेघवानी,अंकित मेघवानी, अशोक सचदेव, लक्की मेघवानी, मयूर पंजवानी, व सिक्ख समाज से पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सरदार जीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा पार्षद बॉबी चावला, गगनदीप गिल,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री रेशम सिंह हुन्दल,  ब्लॉक् कांग्रेस महामंत्री राजा चावला सहित बड़ी संख्या मे बाबा गुरुनानक के अनुयायी उपस्थित थे.

Leave Your Comment

Click to reload image