छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

यातायात जागरूकता : नशे में गाड़ी नहीं चलाने की दी गई समझाइश, 150 से अधिक बिना नंबर प्लेट वाहनों पर लिखवाया गया रजिस्ट्रेशन नंबर

-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस यातायात नियमों से लोगों को जागरूक करने के साथ ही यातायात उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही भी कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को गरियाबंद थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश यादव एवं टीम के द्वारा गरियाबंद के ऑटो चालकों के वाहनों के दस्तावेज चेक किए गए। जांच में दस्तावेज में जो कमी पाई गई उसे पूरा करने ऑटो चालकों को एक माह का समय दिया गया है। इस दौरान सभी का ब्रीथ एनालाइजर से एल्कोहल टेस्ट किया गया और उन्हें नशे में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई। 

इसी प्रकार थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक अमृत साहू व टीम के द्वारा थाना क्षेत्र में चल रहे बिना नंबर की गाड़ियों पर रोक लगाने विशेष अभियान के तहत बुधवार 13 नवम्बर से 16 नवम्बर तक बिना नंबर के चल रहे वाहन चालकों को रोककर समझाइश देते हुए मौके पर ही पेंटर उपलब्ध रखते हुए सभी बिना नंबर की गाड़ियों पर रजिस्ट्रेशन नंबर लिखाए गए। बताया गया कि लगभग 150 से भी अधिक वाहनों में दस्तावेज चेक कर रजिस्ट्रेशन नंबर लिखे जा चुके हैं, यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
 

बताया गया कि गरियाबंद पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यातायात के संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि यातायात के नियमों का पालन करना हम सभी का नैतिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन से ही हम प्रतिदिन हो रहे रोड़ एक्सीटेंट में कमी ला सकते है। 

Leave Your Comment

Click to reload image