छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

पूर्व कृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू दो दिवसीय प्रवास में, किसानो से करेंगे चर्चा

गरियाबंद - प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू 17 और 18 नवंबर को दो दिवसीय प्रवास में गरियाबंद में रहेंगे। अजय रोहरा ने बताया कि पूर्व मंत्री साहू, 17 नवंबर को दोहपर एक बजे रायपुर से पिपरौद रवाना होंगे। दोपहर दो बजे पिपरौद, शाम पांच बजे नवापारा राजिम, सात बजे गरियाबंद पहुचेंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 18 नवबंर को सुबह 11ः30 बजे बिन्द्रानवागढ में धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण और किसानो से चर्चा करेंगे। इसके बाद 12ः30 बजे जनजातीय गौरव दिवस को लेकर आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का दौरा करेगे। दोपहर 1ः30 बजे गरियाबंद विश्राम गृह वापस पहुॅचेगे। इसके बाद शाम पांच बजे रायपुर रवाना होंगे। श्री रोहरा ने सभी भाजपा और पदाधिकारियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। 

Leave Your Comment

Click to reload image