छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर साहू ने जाहिर की अपनी मंशा, प्रदेश में बने दो उप राजधानी

-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव

जशपुर और जगदलपुर के नाम का दिया सुझाव।

गरियाबंद। डबल इंजन की सरकार में जनजाति विकास को रफ्तार देने पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने रखा दो उप राजधानी की मांग। बोले स्वर्गीय जूदेव जी की थी मंशा जशपुर उप राजधानी बने, दूसरा नाम जगदलपुर का सुझाया। गरियाबंद जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में दो उप राजधानी जशपुर और जगदलपुर को बनाया जाना चाहिए।स्थानीय विश्राम गृह में प्रेस वार्ता में उक्त बाते साहू ने कही है। आगे उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने सबकी सहभागिता से जनजाति गौरव दिवस मनाया है। आदिवासी बाहुल्य प्रदेश में जनजाति समुदाय के विकास को लेकर सरकार कोई कमी नहीं रख रही है। इस दृष्टि से उन्होंने प्रदेश के जशपुर और जगदलपुर को उप राजधानी बनाने की इच्छा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की यह कल्पना थी, इसके लिए वे तत्कालीन सीएम सुंदरलाल पटवा के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था। श्री साहू ने कहा कि वे साय सरकार के समक्ष इस मांग को दोहराएंगे, साथ ही फोरम में भी बात रखेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया है, जो कि हम सबके लिए गौरव की बात है, इस समुदाय की उन्नति और विकास को लेकर केंद्र व राज्य सरकार योजना बनाकर काम कर रही है, उस दृश्य से उन्होंने सुझाव दिया है कि कालांतर में प्रदेश में दो उप राजधानी बनाए जा सकते हैं, जिसमें एक जशपुर तो दूसरा जगदलपुर होगा। कहा कि बस्तर संभावनाशील और वृहद क्षेत्र में फैला हुआ इलाका है, ऐसा उन्होंने सुझाव पेश किया। वहीं उन्होंने प्रदेश की नई औद्योगिक नीति को लेकर कहा कि इससे छोटे उद्योगों को बढ़ावा और सुदूर इलाकों में उद्योग के विकास की संभावना को लेकर लांच किया है। बताया गया कि जनजातीय क्षेत्रों में उद्योग लगाने प्राथमिकता तय की गई है, जिसमें बिजनेस पार्क भी शामिल है, साथ ही इसके लिए अनुदान भी दिए जा रहे हैं। इसका लाभ गरियाबंद जिला को भी लाभ मिलें। 
 
धान खरीदी नीति पर बोले, ओडिसा सरकार भी कर रही अनुशरण –
श्री साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी नीति को किसान हितैषी बताया। आगे कहा कि लैंप्स सोसायटियों में धान खरीदी व्यवस्था अच्छी हो, घोषणाओं के अनुरूप हो, लक्ष्य के अनुरूप और समय पर खरीदी हो, किसानों को जो दिक्कतें आ रही है, उसका भी निराकरण हो। कहा कि इस संबंध में गरियाबंद कलेक्टर से बात हुई है तो उन्होंने भी आश्वस्त किया है कि किसानों के हित में किसान हितैषी नीतियों को लागू करेंगे। श्री साहू ने कहा कि प्रदेश की धान खरीदी नीति को ओडिसा सरकार भी अनुसरण कर रही है। जिले के कई धान खरीदी केंद्रों में किसानों से सीधे रूबरू होकर उनकी प्रतिक्रिया जानने के बाद उक्त बाते साहू ने पत्रवार्ता में कही है। वहीं गरियाबंद के मरौदा खरीदी केन्द्र में निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत की। समिति और किसानों द्वारा धान को सुरक्षित रखने दो शेड और दो चबूतरे की मांग पर श्री साहू ने मंडी के एमडी से फोन में चर्चा कर शेड व चबूतरे की मंजूरी देने आग्रह किया। जिस पर मंडी एमडी द्वारा उक्त मांग को स्वीकृति देने का आश्वासन दिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image