छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

कलेक्टर - एसपी ने सुबह गरियाबंद बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण

-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव

बेहतर आवाजाही के लिए पार्किंग व्यवस्थित करने के दिये निर्देश

कलेक्टर के निरीक्षण उपरांत व्यवस्थित करने की गई आवश्यक कार्यवाही

गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल और एसपी निखिल कुमार राखेचा ने सोमवार की सुबह गरियाबंद बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड में पार्किंग की जगह, दुकानों की स्थिति एवं लोगों की सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने बस स्टैण्ड में लोगों की बेहतर सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा अनावश्यक अतिक्रमणों को हटाकर सुलभ व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बस स्टैण्ड के दुकानों एवं हॉटलों आदि के संचालकों को सड़क में अव्यवस्थित पार्किंग नहीं करवाने तथा वाहनों को बेतरतीब कहीं भी खड़ी नहीं करने के निर्देश दिये। साथ ही बस स्टैंड के निर्धारित जगह में अतिक्रमण भी नहीं करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थित रूप से ही निर्धारित स्थान पर पार्किंग करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने बस स्टैंड के सभी जगहों का अवलोकन किया एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए जरूरी निर्देश दिये। कलेक्टर के निर्देश पश्चात नगर पालिका अमलों द्वारा जरूरी कार्यवाही करते हुए बस स्टैंड में व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया गया। साथ ही दुकानदारों एवं हॉटल संचालकों को व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राकेश गोलछा, सीएमओ चंदन मानकर सहित राजस्व, नगर पालिका एवं पुलिस विभाग के अधिकारी - कर्मचारी मौजूद थे।

Leave Your Comment

Click to reload image