छत्तीसगढ़ / बालोद

संभाग आयुक्त ने धान खरीदी केन्द्र लाटाबोड़ का किया निरीक्षण

बालोद। संभाग आयुक्त सत्य नारायण राठौर ने मंगलवार 19 नवंबर को बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र लाटाबोड़ का निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में केवल गुणवत्तायुक्त धान की ही खरीदी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में निर्माणाधीन किसान कुटीर के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए बैठक एवं छांव इत्यादि की व्यवस्था के अलावा शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी केन्द्रों में धान की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने तथा धान की अवैध बिक्री की शिकायत पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इस दौरान एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा, तहसीलदार आशुतोष शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image