छत्तीसगढ़ / दुर्ग

शासकीय कार्यालयों में किया गया संविधान की प्रस्तावना का पठन

दुर्ग। 26 नवंबर, भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर आज जिले में कलेक्ट्रेट सहित सभी शासकीय कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने संविधान की प्रस्तावना का पठन किया। इससे पूर्व उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही समस्त विभाग के अधिकारियों ने अपनी सहभागिता निभाई। संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित है कि ’’हम, भारत के लोग, भारत को एक (संपूर्ण, प्रभुत्व, संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य) बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की क्षमता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और (राष्ट्र की एकता और अखण्डता) सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए कृत संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई. (मिति, मार्गशीर्ष, शुक्ला सप्तमी, सम्वत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं’’।

Leave Your Comment

Click to reload image