छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष के लिए प्रविष्टियां 2 जनवरी तक

 गरियाबंद।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस एवं बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कर प्रदान किया जाना है। इसके तहत 05 बालक/बालिकाओं को 25 हजार रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप प्रदान किया जायेगा। इस पुरस्कार हेतु वर्ष 2024 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संयुक्त जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद के कक्ष क. 79 से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कार्यालयीन समय में 02 जनवरी 2025 तक आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ समस्त विवरण एवं प्रमाणों के साथ आवेदन पत्र दो प्रतियों में प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जायेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image