पर्यावरणीय स्वीकृति, लोक सुनवाई 17 जनवरी को
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मेसर्स प्रमोद टोण्डरे एवं तुलस रात्रे ग्राम बासीन तहसील राजिम जिला गरियाबंद के पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए संयुक्त लोक सुनवाई का आयोजन के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है। भारत सरकार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रावधान अनुसार उक्त परियोजना के लिए लोक सुनवाई 17 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजे राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन बरभंाठा में अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में की जायेगी।