छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

कलेक्टर की पहल से 2 बालिकाओं को मिलेगें प्रतिमाह चार हजार रूपये

 बालिकाओं को स्पॉन्सरशिप योजनाओं का मिला लाभ

गरियाबंद । कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के संवेदनशील पहल से ग्राम देवरी की रहने वाली युशिका साहू एवं  गीतिका साहू को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रवर्तकता कार्यक्रम (स्पॉन्सरशिप ) योजना का लाभ मिल गया है। इस योजना के तहत दोनों असहाय बालिकाओं के प्राप्त आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों बालिकाओं का गृह अध्ययन जांच कराकर प्रवर्तकता (स्पान्सरशीप) समिति के समक्ष प्रस्तुत कराने पर समति द्वारा स्वीकृति प्रदान किया गया। उक्त दोनों बालिकाओं को स्पान्सरशीप योजना के प्रावधानित राशि प्रतिमाह चार हजार रूपये मिलेंगे। इससे दोनों बालिकाओं के स्वयं के देखभाल एवं आगे की पढ़ाई में सहुलियत होगी। साथ ही आर्थिक रूप से भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के अनाथ एवं असहाय बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। जिससे बच्चों को गरीबी स्थिति में गुजर-बसर करने से मुक्ति मिल रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image