छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

लाईवलीहुड कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

 सरकार के एक साल

गरियाबंद ।  सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में आज मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपने हाथों पर बेटी बचाओं बेटी पढाओं, महतारी वंदन योजना, नल जल योजना, आत्मनिर्भर भारत, सुशासन का एक साल-छ.ग. हुआ खुशहाल, ऐसे ही सरकार की जनहितकारी योजनाओं व गतिविधियों के बारे में मेहंदी के माध्यम से सुंदर डिजाइन बनाकर उत्साह दिखाया। उक्त प्रतियोगिता में श्रीमती रीता यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं सुश्री अंजली खलखो उप संचालक जिला पंचायत, गरियाबंद ने उपस्थित होकर मेहंदी प्रतियोगिता का अवलोकन किया। साथ ही प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। ऐसे ही लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 16 दिसम्बर को सुशासन पर वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं 20 दिसम्बर को सुशासन पर संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image