छत्तीसगढ़ / धमतरी

श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की दिव्य स्मृति को राम पुस्तिका बनाएगी चीरस्थाई-: प्रीतेश गांधी*

राम नाम लिखने हेतु 30 हजार रामकुंजी का कथा वाचक श्री रमेश भाई ओझा ने किया शुभारंभ

श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की दिव्य स्मृति को राम पुस्तिका बनाएगी चीरस्थाई-: प्रीतेश गांधी*

धमतरी-: 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भव्य एवं दिव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 22 जनवरी 2025 को एक वर्ष पूर्ण होने की दिव्य स्मृति को चिरस्थाई बनाने की दृष्टिकोण से सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतेश गाँधी द्वारा राम कुंजी की 30 हजार रामलेखन पुस्तिका जिसमें प्रत्येक पुस्तिका में 32 पन्ने है एक पुस्तिका में 15,391 बार राम नाम लिखा जा सकता है जिसका वितरण किए जाने का विमोचन कथावाचक श्री रमेश भाई ओझा के करकमलों से किया गया। जमनादास मगनलाल मिरानी परिवार मिरानी ग्रुप द्वारा रायपुर के जैनम पैलेस में दिनांक 02-01-2025 से विराट भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रख्यात कथावाचक रमेश भाई ओझा धर्म प्रेमियों को प्रभु कृष्ण की गौरव गाथा व्यास पीठ से श्रवण करायेंगे । आज स्वामी विवेकानंद विमानतल पर श्री रमेश ओझा जी का आगमन हुआ सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी एवं शशिकांत मिरानी, किशन मिरानी अध्यक्ष लोहाना महाजन समाज परिवार ने उनका स्वागत सम्मान करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। रामलेखन पुस्तिका विमोचन के अवसर पर शशिकांत मिरानी, किशन मिरानी अध्यक्ष लोहाना महाजन समाज, प्रीतेश गाँधी प्रदेश अध्यक्ष सर्व गुजराती समाज प्रीतेश गाँधी,नितिन ढोलकिया अध्यक्ष दशा सोरठिया समाज, तुषार मिरानी, प्रगति मिरानी, चिराग मिरानी, दीप्ति मिरानी, योगेश गांधी, प्रकाश पुजारा, हितेश पंडिया,कल्पेश डोलकिया, निखिल पण्डिया, गौरांग काचा, हर्ष पुजारा, शैलेश कारिया,चिराग ठक्कर, विशाल सोमैया, व समाज जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image