विधानसभा की मतदाता सूची में 19664 मतदाताओं के नाम जोड़े गये
बेमेतरा । बेमेतरा भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी विधानसभा की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 अंतर्गत जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में 19664 नये मतदाता के नाम दर्ज किये गये है, जिसमें 18-19 वर्ष के 18645 नये मतदाता शामिल है।
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत 29 अक्टूबर 2024 से 28 नवम्बर 2024 तक विधानसभा की निर्वाचक नामावली में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 की स्थिति में मतदान केन्द्रों में दावा आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही की गई। पुनरीक्षण के दौरान कुल 27376 फार्म प्राप्त हुए, जिसमें 20113 फार्म-6, 4300 फार्म-7, 2963 फार्म-8 भरे गये। प्राप्त दावा आपत्तियों के निराकरण उपरांत 06 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।
जिसके अनुसार विधानसभा 68 साजा में कुल मतदाता 260359, विधानसभा 69 बेमेतरा में कुल मतदाता 255426 एवं विधानसभा क्षेत्र 70 नवागढ़ में कुल मतदाता 280321 हो गये है, इस प्रकार तीनों विधानसभा क्षेत्र में 399027 पुरुष मतदाता, 397079 महिला मतदाता सहित कुल 796106 मतदाता हो गये है। अंतिम प्रकाशन की फोटो रहित मतदाता सूची वेबसाईट https://voters.eci.gov.in/download- eroll? tateCode=S26 मे अपलोड की गई है, जिसे मतदान केन्द्रवार डाउनलोड कर अवलोकन किया जा सकता है।
नये मतदाताओं को एपिक कार्ड स्पीड पोस्ट से डॉक के माध्यम से प्राप्त होंगे। मतदाता सूची में मतदाताओं के मोबाईल नंबर दर्ज होने की स्थिति में आयोग द्वारा संचालित वोटर सर्विस पोर्टल में जाकर ई-एपिक डाउनलोड किया जा सकता है एवं मोबाईल नंबर दर्ज नही होने पर फार्म-8 में संशोधन के माध्यम से मोबाईल नंबर दर्ज कराकर उसके तत्काल बाद ई-एपिक डाउनलोड किया जा सकता है।