जिला पंचायत सदस्य चुनाव की अधिसूचना जारी
पहले दिन ख़रीदे गए 41 नामांकन पत्र
अम्बिकापुर । जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ( पंचायत) विलास भोसकर ने छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 28 के तहत अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन से लेकर मतगणना और परिणाम घोषित करने की तिथियां तय कर दी गई हैं। जिसके तहत आज नाम निर्देशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिला कलेक्टरेट के जनसूचना अधिकारी कक्ष में जिला पंचायत सदस्य हेतु रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) विनय कुमार अग्रवाल द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाम निर्देशन के पहले दिन जिला 41 नामांकन पत्र क्रय किए गए तथा आज दिनांक में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।