छत्तीसगढ़ / कांकेर

नाम निर्देशन के पांचवें दिन नगरपालिका कांकेर में पार्षद के लिए 19 और अध्यक्ष पद 2 ने खरीदे प्रपत्र

 पार्षद पद के 31 तथा अध्यक्ष पद हेतु 01 ने जमा किए नाम निर्देशन पत्र

कांकेर । नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्र का आज पांचवे दिवस नगरपालिका परिषद कांकेर अंतर्गत पार्षद के लिए 19 और नगरपालिका अध्यक्ष हेतु 02 सम्भावित अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया। नगर पालिका परिषद कांकेर अंतर्गत पार्षद पद हेतु आज  31 और नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 01 नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। 

उल्लेखनीय है कि नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की अंतिम तिथि मंगलवार 28 जनवरी निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 29 जनवरी तथा नाम वापसी की तिथि 31 जनवरी दोपहर 03 बजे तक, मतदान तिथि 11 फरवरी और मतगणना 15 फरवरी को होना तय है। नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए सुबह 10 से सायं 5.30 बजे तथा 03 बजे तक नाम-निर्देशन पत्र जमा कर सकते हैं। इसी तरह जिले की नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और पखांजूर में भी नाम-निर्देशन पत्र के विक्रय एवं भरे हुए प्रपत्र को प्राप्त की प्रक्रिया जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image