छत्तीसगढ़ / बालोद

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम प्रदर्शन केंद्र का किया अवलोकन

 ईव्हीएम के माध्यम से मतदान करने की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाने के दिए निर्देश

बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आम लोगों को जागरूक करने संचालित किए जा रहे ई.व्ही.एम. प्रदर्शन केन्द्र का अवलोकन किया। उन्होंने ई.व्ही.एम. प्रदर्शन केन्द्र में कार्यरत् कर्मचारियों से ई.व्ही.एम. के संचालन आदि की विस्तृत जानकारी ली तथा आगन्तुकों को ई.व्ही.एम. के माध्यम से मतदान करने की विस्तृत जानकारी सरलता से प्रदान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी पहुँचाएं। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने माॅक पोल कर ई.व्ही.एम. के कार्य पद्धति का अवलोकन भी किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image