जिला पंचायत सदस्य के 7 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस
बलौदाबाजार । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत अभ्यर्थिता वापस लेने के अंतिम दिवस 06 फ़रवरी 2025 तक जिला पंचायत सदस्य के कुल 07 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिये। अब कुल 127 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 18 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिला पंचायत सदस्य पद हेतु कुल 134 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे। आज नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन कुल 07 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिये।
इसमें से जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 सिमगा से अंजली साहू, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 सिमगा से हरिचंद वर्मा, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 भाटापारा से गयाराम वर्मा, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 भाटापारा से रेखा धु्रव, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 बलौदाबाजार से धनेश्वरी भारद्वाज, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 बलौदाबाजार से विमल कुमार साहु, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 कसडोल से निहारिका देवांगन शामिल हैं। इस प्रकार नामांकन पत्र वापसी के अंतिम तिथि पश्चात कुल 127 अभ्यर्थी जिला पंचायत सदस्य हेतु चुनाव मैदान में हैं।