छत्तीसगढ़ / सरगुजा

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव में अजब मामला... जिस चिह्न पर किया प्रचार, बैलेट पेपर में एक-दूसरे को मिल गए

 अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के ग्राम पंचायत डुमरिया में सरपंच पद के चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांववाले सरपंच का चुनाव स्थगित करने की मांग पर अड़े हुए हैं। सरपंच पद के प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों का आरोप है कि बैलेट पेपर में चुनाव चिह्न ही बदल गया है।

इस पंचायत में सरपंच के कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। ग्रामीणों का दावा है कि सरपंच पद के प्रत्याशी रामकेश्वर मरावी को नारियल पेड़ छाप तथा रामप्रताप मरावी को गिलास चुनाव चिह्न आवंटित किया था।

Leave Your Comment

Click to reload image