छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

पंचायत चुनाव : बेमेतरा में दोपहर 11 बजे तक 29.52% मतदान

 बेमेतरा। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सुबह 11 बजे तक कुल 29.52% मतदान दर्ज किया गया है। मतदान प्रतिशत में पुरुषों का योगदान 30.79% रहा, जबकि महिलाओं का मतदान प्रतिशत 28.23% रहा। तृतीय लिंग से अब तक किसी ने मतदान नहीं किया।

प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे मतदाता सहजता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और उम्मीद है कि दिनभर मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होगी। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image