छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

गरियाबंद महाविद्यालय में हुआ क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव

शासकीय वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया न्यू दिल्ली के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अंतर्गत महाविद्यालय में क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विज्ञान विषय से संबंधित टॉपिक पर प्रश्न पूछे गए एवं निबंध लेखन हुआ, इस कार्यक्रम  87 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को 28 फरवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में विज्ञान के प्रति जागरूकता लाना साथ विज्ञान के क्षेत्र में अविष्कार को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डॉ आर के तलवारे,  डॉ प्रभात रंजन ,डॉ संजय कुमार , सी एल तारक,  प्रदीप निर्मलकर, डॉ पूजा सिंग, डॉ प्रीतम, डॉ दीपक, सुश्री करिश्मा, डॉ सत्यम कुंभकार (संयोजक), भुनेश्वर कुर्रे (सह संयोजक) एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image