विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट से युवाओं को राज्य विधानसभा और देश की संसद में मिलेगा बोलने का अवसर
बेमेतरा । भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 18 से 25 आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी माय भारत पोर्टल के माध्यम से 9 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिला नोडल अधिकारी जितेन्द्र बारले ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन के बाद 1 मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा जिसका विषय:आपकी दृष्टि में विकसित भारत का क्या अर्थ है।
इसमें प्राप्त वीडियो में से जिला स्तर पर 150 उत्कृष्ट वीडियो का चयन कर जिला नोडल स्तर पर "एक राष्ट्र एक चुनाव"विषय पर विचार रखने आमंत्रित किया जाएगा। इनमें से 10 विजेताओं का चयन राज्य स्तर के लिए निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। राज्य स्तर पर इसी तरह 3 प्रतिभागी चयन कर राष्ट्रीय स्तर पर संसद में विचार रखने के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी युवाओं को जो 18 से 25 उम्र के है,माय भारत पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कर वीडियो प्रेषित करने का प्रेरित किए हैं।
जिला संगठक बेमेतरा कबीरधाम ने सभी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय को युवा संसद में भाग लेने जैसे अवसर को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। विश्वविद्यालय द्वारा सभी महाविद्यालय की मीटिंग लेकर युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम के लिए जिला नोडल महाविद्यालय के रुप में शासकीय पीजी कॉलेज बेमेतरा का चयन किया गया है। जिसमें बेमेतरा और कबीरधाम जिले के युवा रजिस्ट्रेशन कर सकते है। पीजी कॉलेज बेमेतरा के प्राचार्य डॉ वीणा त्रिपाठी ने अधिक से अधिक युवाओं को शामिल होने और संसद में प्रतिनिधित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किए है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 9 मार्च तक निर्धारित है। प्रोफेसर डी आर साहू द्वारा महाविद्यालय स्तर पर सभी विभागों को अपने विद्यार्थियो को वीडियो बनाकर भेजने के लिए प्रेरित किया गया है। नेहरू युवा केंद्र से नितिन शर्मा जी बेमेतरा कबीरधाम जिले में कार्यक्रम आयोजित करने में भरपूर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।