छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक लीे

 गरियाबंद । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने जिले के सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की निर्वाचन के विभिन्न मुद्दो पर सुझाव प्राप्त करने के संबंध में बैठक ली। बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने मतदाता सूची अद्ययतन करने, नामीनेशन संबंधी सुझाव, स्क्रुटनी, नाम वापसी, प्रतीक आबंटन, मतदान केंद्र संबंधी, ईवीएम, मतदान दलकर्मी, प्रशिक्षण, पोस्टल बैलेट मतपत्र, कानून व्यवस्था, निर्वाचन व्यवस्था संबंधित सुझाव, मतगणना, आदर्श आचरण संहिता, अन्य विभिन्न मुद्दो पर सुझाव दिये। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपूत सहित राजनीतिकदलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image