शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरूर में 28 तक कार्यशाला
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 2.0
बालोद । भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा 01 करोड़ से अधिक युवाओं को शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशीप के अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 2.0 शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरूर के प्राचार्य ने बताया कि संस्थान में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 2.0 अंतर्गत 28 मार्च 2025 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 21 से 24 वर्ष की आयु वाले आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी कार्यशाला में संपूर्ण दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।