छत्तीसगढ़ / बालोद

अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली, आनलाईन रजिस्ट्रेशन 10 तक

 बालोद । भारतीय अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली में शामिल होेने आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 अपै्रल 2025 निर्धारित की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय अग्निवीर थलसेना भर्ती अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्नीकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्नीकल एवं अग्निवीर ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाईन परीक्षा सीईई के समय टाइपिंग टेस्ट देना होगा।

ऑनलाईन परीक्षा सीईई जून 2025 के बाद होना संभावित हैं। भर्ती रैली में सम्मिलित होने अभ्यर्थी की अनिवार्य योग्यता 8वीं, 10वीं एवं 12वीं निर्धारित की गई है। भर्ती रैली में शामिल होने आवेदकों को 10 अपै्रल 2025 तक वेबसाईट जाॅईन इंडियन आर्मी डाॅट एनआईसी डाॅट इन में ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। उक्त संबंध में अधिक जानकारी सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 व 0771-2965213 एवं जिला रोजगार कार्यालय बालोद 07749-299509 में संपर्क कर सकते हैं।

 


Leave Your Comment

Click to reload image