आम फल बगीचे का फलबहार नीलामी की तिथि निर्धारित
बालोद । जिले में उद्यानिकी विभाग बालोद के अंतर्गत स्थापित रोपणियों में रोपित आम फल बगीचे का फलबहार की नीलामी की तिथि निर्धारित की गई है। सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि इसके अंतर्गत शासकीय उद्यानिकी रोपणी झलमला में नीलामी की तिथि 09 अप्रैल तथा शासकीय उद्यानिकी रोपणी अर्जंुदा में 11 अप्रैल 2025 को दोपहर 02 बजे निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि नीलामी संचालनालय के नीलामी शर्तों के अनुसार की जाएगी।